heritage mayor kusum yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : मंत्रियों के साथ जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाड़ू, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश
जयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को रामनिवास बाग में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान में जयपुर जिला प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, हेरिटेज निगम महापौर कुसुम यादव, ग्रेटर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल सहित कई जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने दस स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें जयपुरवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को जयपुर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में आने के लिए निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव और निगम अधिकारियों के आभार जताया, साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डो से करनी है, जो कि पूरे देश में लहर की तरह दौड़ने लग गई है। महापौर कुसुम यादव ने अल्बर्ट हॉल पर सभी अतिथियों के आभार प्रकट करते हुए शहर को स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं, सफाई अभियान के दौरान राम निवास बाग में मंत्री जोगाराम पटेल विधायक, गोपाल शर्मा और महापौर कुसुम यादव ने पौधरोपण भी किया, इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

स्वच्छता प्रहरियों के साथ मंत्री जोगाराम पटेल ने की चाय पर चर्चा
इस दौरान प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव ने सभी स्वच्छता प्रहरियों के साथ चाय पर चर्चा की। उनके दैनिक जीवनचर्या के बारे में जाना। वहीं स्वच्छता कर्मियों का हौंसला भी बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम चेयरमैन पवन शर्मा नटराज, रजत विश्नोई, रवि प्रकाश सैनी, मनोज मुद्गल, अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि और निगम अधिकारी मौजूद रहे।

हेरिटेज मेयर कुसुम यादव का कार्यकाल 60 दिन और बढ़ा
जयपुर। राज्य सरकार ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव का कार्यकाल 60 दिन के लिए और बढ़ा दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार यादव का कार्यकाल दो माह से अनाधिक कालावधि अथवा राज्य सरकार की ओर से प्रदत्त अन्य आदेश, जो भी पूर्व हो तक के लिए अधिकृत किया है।

तत्कालीन मेयर मुनेश गुर्जर को पद से हटाने के बाद 23 सितंबर 2024 को सरकार ने आदेश जारी करते हुए कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया था। इसके अलावा विभाग ने एक अन्य आदेश जारी कर जैतारण नगर पालिका के अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी को निलंबित कर दिया है। उन पर मास्टर प्लान के विपरीत लेआउट प्लान को अनुमोदित करने और नियम विरुद्ध 90ए प्रक्रिया अपनाने के गंभीर आरोप लगे थे।