Industrial Production - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कुछ सप्ताह से जारी गिरावट के बीच आने वाले सप्ताह में एक बार फिर निवेशकों की नजर ईरान युद्ध की स्थिति पर रहेगी। इसके अलावा, आने वाले सप्ताह में कुछ प्रमुख आंकड़े भी आने वाले हैं। सोमवार 30 मार्च को फरवरी के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होने हैं। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद की तस्वीर बताने वाला मार्च का पहला वृहत आंकड़ा विनिर्माण पीएमआई का होगा जो 02 अप्रैल को जारी होगा। वाहनों की बिक्री के कंपनियों के अलग-अलग आंकड़े भी 01 और 02 अप्रैल को जारी किये जायेंगे। इन सभी कारकों का असर शेयर बाजारों पर दिखेगा।

बीते सप्ताह गुरुवार को रामनवमी के अवकाश के कारण बाजार में चार दिन ही कारोबार हुआ। सोमवार और शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही जबकि मंगलवार और बुधवार को लिवाली को जोर रहा। बीएसई का सेंसेक्स पिछले सप्ताह 949.74 अंक (1.27 प्रतिशत) लुढ़ककर शुक्रवार को 73,583.22 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी इस दौरान 294.90 अंक यानी 1.27 प्रतिशत टूटकर 22,819.60 अंक पर आ गया। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.13 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। बीईएल का शेयर सबसे अधिक पांच फीसदी टूटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का 4.69 प्रतिशत, ट्रेंट का 4.64, भारतीय स्टेट बैंक का 3.62, एचडीएफसी बैंक का 3.10, टाइटन का 3.09 और अडानी पोर्ट्स का 2.01 प्रतिशत फिसल गया। टाटा स्टील का शेयर 1.75 प्रतिशत, आईटीसी का 1.72, मारुति सुजुकी का 1.70, एनटीपीसी का 1.29 और इंडिगो का 1.16 प्रतिशत गिर गया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर भी नीचे बंद हुए।

एलएंडटी में सबसे अधिक 3.82 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 2.22 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस का 1.68, इंफोसिस का 1.23, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.14 और सनफार्मा का 1.02 प्रतिशत ऊपर रहा। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इटरनल और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त में रहे।

उपभोक्ता मांग में कमी के कारण औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 1.2% घटी, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
नई दिल्ली। उपभोक्ता मांग में कमी के बीच देश में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर मई 2025 में 1.2% रही जो गत वर्ष सितंबर के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है। पिछले वर्ष इसी माह औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 6.3% और इस वर्ष अप्रैल में 2.6% थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी मई के आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय आईआईपी मई , 2025 में 156.6 रहा जबकि एक साल पहले इसी माह यह 154.7 और एक माह पहले 151.8 अंक था।

इस वर्ष मई में खनन क्षेत्र का उत्पादन सालाना आधार पर 0.1% घट गया जबकि विनिर्माण क्षेत्र में 2.6%  की वृद्धि दर्ज की गई। बिजली का उत्पादन मई में सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत कम रहा। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों अप्रैल-मई में औद्योगिक वृद्धि दर 1.8% रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में औद्योगिक उत्पादन 5.7% बढ़ा था।

प्राथमिक वस्तु उद्योग उत्पादन घटा :

इस वर्ष मई में प्राथमिक वस्तु उद्योग के उत्पादन में सालाना आधार पर 0.2% की गिरावट रही जबकि पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि रही। आलोच्य माह में माध्यमिक वस्तुओं का उत्पादन 3.5%  बढ़ तथा निर्माण/अवसंरचना वस्तु उद्योग की वृद्धि 6.3 प्रतिशत रही।

विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर धीमी पड़ी : रजनी सिन्हा

केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने मई के आईआईपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आंकड़े पूर्वनुमानों के अनुरूप हैं। मई में भारत के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 9 महीने के निचले स्तर 1.2%  पर आ गई। विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दर धीमी पड़ने के साथ-साथ खनन और बिजली दोनों क्षेत्रों के उत्पादन में गिरावट से समग्र आईआईपी वृद्धि को सीमित कर दिया।

अर्थव्यवस्था में मांग में नरमी का संकेत :

इसी दौरान टिकाऊ उपभोक्ता उद्योग का उत्पादन 0.7%  कम रहा और गैर टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में सालाना आधार पर 2.4%  की कमी दिखी जो अर्थव्यवस्था में मांग में नरमी का संकेत देती है। अप्रैल-मई की अवधि में गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 2.6% की गिरावट रही।

वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में चली गई :

खपत के दृष्टिकोण से, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में कमजोरी बनी हुई है। इसके अलावा, पिछले महीनों में उत्साहजनक वृद्धि के बाद उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं की वृद्धि नकारात्मक क्षेत्र में चली गई है।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार महत्वपूर्ण बना :

खाद्य मुद्रास्फीति में कमी, नीतिगत दरों में कटौती और मानसून की अनुकूल संभावनाएं जैसे कई कारक खपत परिदृश्य के लिए सकारात्मक हैं जिससे अर्थव्यवस्था में समग्र मांग को मजबूत करने में मदद मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार महत्वपूर्ण बना हुआ है।

औद्योगिक उत्पादन में 2.7% की बढ़ोतरी, विनिर्माण उत्पादन बढ़ा
नई दिल्ली। देश की आर्थिक गतिविधियों की स्थिति बताने वाले औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में इस वर्ष अप्रैल में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मार्च 2025 में यह 3.0 प्रतिशत रही थी। अप्रैल 2024 में इसमें 5.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्पादन वृद्धि अप्रैल में मामूली रूप से घटकर 2.7 प्रतिशत रह गई, जो मार्च 2025 में 3.0 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने भी मार्च 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि को संशोधित कर 3.9 प्रतिशत कर दिया, जो पिछले महीने जारी 3 प्रतिशत के पहले के प्रांरभिक अनुमान से अधिक है।

विनिर्माण उत्पादन बढ़ा :

सूचकांक में सबसे अधिक भारांक रखने वाला विनिर्माण उत्पादन अप्रैल में 3.4 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मार्च में 3 प्रतिशत था। खनन उत्पादन ऋणात्मक 0.2 प्रतिशत पर था और बिजली उत्पादन मार्च में 6.3 प्रतिशत के मुकाबले अप्रैल में घटकर 1.1 प्रतिशत रह गया। अप्रैल 2024 में आईआईपी का त्वरित अनुमान 148.0 के मुकाबले 152.0 रहा। अप्रैल 2025 के महीने के लिए खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमश: 130.6, 149.5 और 214.4 पर आए। उपयोग आधार वर्गीकरण के अनुसार अप्रैल 2025 के लिए प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक 151.6, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 114.3, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 164.2 और बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं के लिए 191.6 रहा। इसके अलावा, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के सूचकांक क्रमश: 127.2 और 148.4 रहे। अप्रैल 2024 की तुलना में अप्रैल 2025 में उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार आईआईपी की संबंधित वृद्धि दरें प्राथमिक वस्तुओं में ऋणात्मक 0.4 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 20.3 प्रतिशत, मध्यवर्ती वस्तुओं में 4.1 प्रतिशत, बुनियादी ढांचा/निर्माण वस्तुओं में 4.0 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 6.4 प्रतिशत और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं में ऋणात्मक 1.7 प्रतिशत हैं।