murder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल दहला देने वाली घटना : मां ने 9 माह की बेटी को गला घोंट मार डाला, बच्ची के दादा ने कराई एफआईआर
किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के गांव मूसाखेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने 9 माह की दूधमुंही बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। मासूम बच्ची अक्सा के दादा आजाद खान ने पुलिस रिपोर्ट में पुत्रवधु पर पोती की हत्या का आरोप लगाया है। आजाद खान ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 9.30 बजे कमरे की ओर बढ़े तो देखा रूनीजा बच्ची का गला दबा रही थी। वह तुरंत कमरे में घुसे, बच्ची को उठाकर उसकी छाती दबाई और सांस देने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के पिता कैफ मोहम्मद, जो किशनगढ़ बास में हलवाई की दुकान पर काम करते हैं, को सूचना मिलने पर वह रात 10 बजे घर पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर 2025 को रूनीजा ने भैंसों के चारे में जहर मिला दिया, जिससे भैंस की मौत हो गई थी। इसके अलावा महिला पर घर में आग लगाने का भी आरोप है। रूनीजा मूल रूप से गांव बाघौर की रहने वाली है और उसकी शादी वर्ष 2022 में मूसाखेड़ा में हुई थी। बच्ची का जन्म 9 माह पहले हुआ था। रविवार को किशनगढ़ बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

इनका कहना है :

थानाधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच जारी है।

घरेलू विवाद बना मौत की वजह : कहासुनी के बाद पत्नी ने मूसल-सिलबट्टे से किए पति पर ताबड़तोड़ वार, ले ली जान
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में केस सेक्टर 19 में देर शाम पत्नी ने अपने पति की मुसल और सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने परमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एफएसएल टीम की मदद से पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य प्राप्त किए।
मृतक गौरव गुप्ता 38 प्रताप नगर के बड़े भाई अमित ने बताया कि शाम करीब 5 बजे गौरव और उसकी पत्नी सोनी मूल मिर्जापुर यूपी में आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर सोनी ने मूसल और सिलबट्टे से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर उसे घायल कर दिया। पड़ोसियों की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को डिटेन कर लिया।

सोचा था घर बसाएगी, तबाह कर दिया :

परिजनों का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि बहु ही उनके घर का चिराग बुझा देगी। सोचा था कि बहु आएगी, तो घर खुशियों से भर देगी। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिससे घर रोशन करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं वही घर का चिराग बुझा देगी।

पत्नी से अफेयर के शक में पति ने कर डाली रिश्तेदार की हत्या : सास पर भी किए चाकू से वार, पत्नी भी घायल
कोटा। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से रिश्तेदार से अफेयर के शक में पत्नी, सास और रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दीपक कुशवाह की मौत हो गई। वहीं सास रुक्मणी और पत्नी रेखा रानी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रुक्मणी देवी की रिपोर्ट पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी चन्द्र प्रकाश कुशवाह निवासी गांव नागदा अंता जिला बारां को शक था कि उसकी पत्नी का रिश्तेदार दीपक से अफेयर चल रहा है। इस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। दीपक का रेखा के घर पर आना जाना था। दीपक यहां रहता था।

पुलिस निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि रेखा रानी निवासी मंदिर कॉलोनी बोरखेड़ा का आरोपी चंद्रप्रकाश कुशवाह से विवाह हुआ था। रेखा रानी अपनी मां के पास ही रह रही थी। पति चंद्रप्रकाश पत्नी और सास रुकमणी से मिलने आया था। इस पर उसे संदेह हुआ कि उसकी पत्नी का उसके रिश्तेदार दीपक से अफेयर है। इसी बात पर शनिवार को सुबह करीब 9 बजे झगड़ा हो गया। झगड़े में चंद्र प्रकाश ने पत्नी रेखा और दीपक पर चाकू से वार कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए बीच में आई सास पर भी दीपक ने हमला कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। मामले में सास रुकमणी की रिपोर्ट पर दीपक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दामाद को पसंद नहीं था दीपक का आना-जाना
घायल रुक्मणी ने बताया कि उसकी बेटी रेखा सुबह घर पर सो रही थी और दामाद चंद्र प्रकाश अपने गांव से आया था। उस समस उसकी बहन का पौता दीपक भी मिलने आया था। दामाद चंद्रप्रकाश को दीपक का आना जाना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शक के चलते आरोपी ने दीपक और रेखा पर चाकू से वार कर दिया। बचाव के लिए आई तो मुझ पर भी चाकू से वार किया। वह दीपक को पत्नी का प्रेमी मानता था।

बाड़मेर में दिल दहलाने वाली घटना : एनएसजी कमांडो ने शराब विक्रेता के काटे हाथ-पैर, जानें पूरा मामला
बाड़मेर। बुधवार रात को बाड़मेर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एनएसजी कमांडो व उसके दोस्तों ने एक शराब विक्रेता के हाथ-पैर काट दिए। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक शराब ठेका संचालक और दो साथियों को रास्ते में घेरकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो व उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। इनके हाथ में तलवार और अन्य धारदार हथियार थे। तलवार से शराब कारोबारी और उसके एक साथी के हाथ-पैर काट दिए। घटना में शराब कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हमले के दौरान दूसरा साथी हाईवे से नीचे गिर गया, जिसे चोटें आई हैं।

मामला बाड़मेर के सदर थाना इलाके का
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाड़मेर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, पुलिस ने समय पर घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।  जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने गुरुवार दोपहर को धरने पर बैठे लोगों को बताया कि दो आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया और मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

दिल्ली भेजी टीमें
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया, हत्या का मुख्य आरोपी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो चंपालाल है। वह दिल्ली में तैनात है। उसको लेकर दिल्ली में संबंधित अधिकारियों से बात की है। उसको पकड़ने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं।

कहासुनी हुई तो कर दिया हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो चंपालाल अपने दोस्तों के साथ बाड़मेर जिले के होडु गांव स्थित शराब ठेके पर गया था। वहां सेल्समैन और उनके बीच रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो कमांडो और उसके दोस्त वहां से चले गए। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया, शराब को लेकर मामूली कहासुनी होने के बाद धारदार हथियार से हमला किया गया। वीरेंद्र चौधरी हाईवे किनारे खाई में गिर गया। चंपालाल और उसके साथियों ने खेताराम और हरखाराम के हाथ-पैर काट दिए।

जोधपुर रेफर: घायल वीरेंद्र ने बताया, फोन करके परिजन और ग्रामीणों को बुलाया। फिर इनको प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। यहां खेताराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हरखाराम को जोधुपर रेफर किया गया है। हमलावारों में चंपाराम व ओमप्रकाश थे। दोनों को मैंने पहचान लिया, बाकी हमलावर पहचान में नहीं आए।

सेवानिवृत्ति पर आया था घर: हमला करने वाला कमांडो चंपालाल कुछ दिन पहले ही अपने पिता के रिटायरमेंट होने पर छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। पिता लाखाराम 31 अगस्त को टीचर से सेवानिवृत्त हुए थे।

इराक में मस्जिद में सुन्नी मौलवी की हत्या : घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ा, न्याय के कटघरे में किया जाएगा पेश
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी डोरा जिले में स्थित एक मस्जिद के इमाम शेख अब्दुल सत्तार अल-कुरघुली की मस्जिद के अंदर हत्या कर दी गई। इराक में सुन्नी मुस्लिम धार्मिक मामलों की देखरेख करने वाली सुन्नी एंडोमेंट ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया कि सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया गया है और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

रिपोर्ट में बताया कि अल-कुरघुली की हत्या एक चरमपंथी धार्मिक समूह से जुड़े ‘कट्टरपंथियों’ के एक समूह ने की है। सूत्र ने बताया कि मस्जिद के अंदर मौलवी को घेरने और उन पर हमला करने वाले कई लोगों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि 2017 में इस्लामिक स्टेट की हार के बाद से इराक में हिंसा के मामलों में कमी आई है, लेकिन सुरक्षा बलों, धार्मिक नेताओं और नागरिकों पर छिटपुट हमले देश में अस्थिरता का एक स्रोत बने हुए हैं।

अमेरिका में चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या : ट्रम्प के थे समर्थक, हमलावर को पकड़ा
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक एवं युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की एक विश्वविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रखर युवा वक्ता चार्ली किर्क उटाह प्रांत में आरेम में उटाह वैली विश्वविद्यालय में छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन्हें गोली मार दी, जो प्राण घातक सिद्ध हुई। अधिकारियों ने कहा है कि हमलावर को पकड़ लिया गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की हत्या को जघन्य बताते हुए इस घटना की निंदा की है। ट्रंप ने कहा कि उनके पास इस क्षति को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चार्ली न केवल उनके लिए मित्र था, बल्कि वह भाई जैसा था। उन्होंने युवा नेता को एक सच्ची प्रेरणा की संज्ञा दी है। राष्ट्रपति ने कहा है कि उनकी जानकारी में चार्ली सबसे साहसी और सिद्धांतवादी व्यक्तित्व थे। ट्रंप ने कहा कि चार्ली ने कभी किसी के लिए संकट नहीं किया। वह अपनी बात कहते थे और दूसरों की सुनने के लिए भी तैयार रहते थे।

मृतक के परिजन पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं, मावड़ा खुर्द हत्याकांड के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो : जूली
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मावंडा खुर्द नीमकाथाना में अजय कुमार बलाई की निर्मम हत्या के लिए राज्य सरकार से त्वरित संज्ञान लेकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की है। जूली ने कहा है कि घटना के विरोध में मृतक के परिजन पिछले 10 दिनों से धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

अप्रैल में घटी इस घटना के मामले में परिजनों की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के घटना के बाद अपने मित्रों को पूरी वारदात का ऑडियो वायरल करने के बावजूद आज तक पुलिस प्रशासन का कोई कार्यवाही नहीं करना प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रहा है। ऐसी घटनाएं राजस्थान के गरीब, पिछड़े और दलितों के साथ हो रहे अन्याय और असमानता का प्रतीक है।

हरमाड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के प्रकरण का किया खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूर की जान बचाई और लगातार 40 घंटे तक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली कि राजावास बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा है। सूचना पर विशेष टीम गठित की गई और तत्काल घायल को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाकर उसकी जान बचाई गई।

जांच में सामने आया कि घायल की पहचान भीम सिंह मीणा निवासी अलवर के रूप में हुई, जो मजदूरी कर वहीं आस-पास फुटपाथ पर सोता था। इसी दौरान साथी मजदूर से विवाद के चलते आरोपी ने उस पर सोते समय पत्थर से हमला कर दिया। लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान की और बिना रुके 40 घंटे तक पीछा करते हुए उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

तरीका-ए-वारदात
22 अगस्त की रात बारिश के दौरान सोने की जगह को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद हो गया। रात में आरोपी ने अपने तौलिए में पत्थर बांधकर सोते हुए भीम सिंह मीणा के सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे मृत मानकर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
प्रमोद कुमार उर्फ टिन्नू उर्फ पुष्पराज उम्र 44 वर्ष
निवासी ग्राम आदोपुर, थाना कोतवाली, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
हाल किरायेदार झुग्गी, बैरवा कॉलोनी, श्रीराम गार्डन के पास, थाना सांगानेर, जयपुर पूर्व।

प्रेम प्रसंग में बाधक बुजुर्ग पति की 30 वर्षीय पत्नी ने कराई हत्या : बयाना क्षेत्र में ले जाकर शव सूखे कुएं में फैंका, पत्नी, प्रेमी और सहयोगी गिरफ्तार
नांगलशेरपुर। बालघाट क्षेत्र के गांव मूंडिया में हुई एक बुजुर्ग की हत्या का पर्दाफाश कर बुजुर्ग की पत्नी और उसके प्रेमी और प्रेमी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रेम प्रसंग का कारण सामने आया है। डीएसपी मुरारीलाल मीना ने बताया कि गांव मूंडिया निवासी सचिन गुर्जर ने बताया कि उसके बाबा देवीसहाय गुर्जर (60) 20 अगस्त की रात घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। रिपोर्ट में मृतक के परिजनों ने पत्नी कुसुम (30) पर संदेह व्यक्त किया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी कुसुम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह शुरू में पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन अंत में पुलिस की सख्ती के आगे टूट गई। इस पर पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कुसुम गुर्जर निवासी मूंडिया, पिंटू गुर्जर निवासी जयसिंहपुरा, श्रीभान उर्फ अनिल गुर्जर निवासी ध्वजा मोरोली को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशान देही पर पुलिस ने बयाना थाना क्षेत्र के गांव भिड़ावली के जंगल में सूखे कुएं से शव को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसका पीहर बयाना थाना क्षेत्र के गांव गुर्दा डांग में है।

उसकी शादी 13 साल पहले मूंडिया निवासी देवीसहाय गुर्जर के साथ हुई, जिससे उसे 9 साल का बेटा भी है। दो-तीन साल पहले उसकी मुलाकात पड़ोसी गांव के पिंटू गुर्जर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। पिंटू के साथ उसके शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए, लेकिन पति उससे मिलने नहीं देता था। मोबाइल पर बात होती रहती थी। चार माह पहले वह पिंटू के साथ घर से भाग गई थी, लेकिन वापस उसे मूंडिया ले आए। पिंटू से मिलना नहीं हो रहा था, जिससे वह परेशान थी। पिंटू ने उससे कहा कि तुम रात को बहाना लगाकर पति को घर से बाहर खेतों में ले आना। आगे मैं सब संभाल लूंगा।

शौच के बहाने पति को घर से बाहर ले गई
योजना के मुताबिक रात को पिंटू अपने दो अन्य साथियों के साथ फोर व्हीलर लेकर गांव के पास आ गया। मैं शौच का बहाना लेकर पति को घर से दूर खेतों की तरफ ले गई, जहां पहले से ही घात लगा कर बैठे पिंटू गुर्जर एवं अन्य साथियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को गाड़ी में डालकर ले गए और  बयाना थाना क्षेत्र में एक कुएं में डेड बॉडी डालकर ठिकाने लगा दी।

पत्नी ने हाथ-पैर बांधकर पति को मौत के घाट उतारा : छह महीने पूर्व हुई थी दूसरी शादी, मारने के बाद खेत से लाई लकड़ी, खाने की तैयारी में जुटी
मनोहरथाना। मनोहरथाना में जावर थाना क्षेत्र के कोलूखेड़ी मेवातीयान गांव में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद खेत से लकड़ी लाई और खाना बनाने की तैयारी में लग गई। परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे तो शव चारपाई पर पड़ा मिला।माना जा रहा है कि महिला ने पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में पलंग पर सुला उसके दोनों हाथ और पैर बांध दिए और बाद में गले में फंदा लगा दिया। महिला को उसका पति लगभग 6 माह पूर्व मध्यप्रदेश से रिश्ता करके लाया था। पुलिस से मिली  जानकारी के अनुसार हरकचंद पुत्र मांगीलाल घर पर चारपाई पर मृत मिला। मृतक के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे तथा गले में फांसी का फंदा लगा था। पास ही कमरे में पत्नी खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर हत्या के आरोप में पत्नी रेखा बाई 26 वर्ष को हिरासत में लिया गया है।

सुबह 5 बजे खेत से लकड़ी लेकर आई थी :

मृतक के बड़े भाई हजारी ने बताया कि गुरुवार रात को हम पड़ौस में अपने घर पर सो रहे थे। रात में कोई चिल्लाने-झगड़े की आवाज नहीं आई। जब शुक्रवार सुबह 5 बजे मेरे भाई हरक चंद की पत्नी रेखा बाई खेत पर लकड़ी लेने गई। उसके बाद घर पहुंच कर खाना बना रही थी। पास में मेरा एक और भाई रहता है। वह सुबह करीब 10.30 बजे हरकचंद से कुछ काम से मिलने गया था। उसने देखा कि हरक चंद चारपाई पर पड़ा था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। गले में भी साड़ी का फंदा था।

6 महीने पहले दूसरी शादी :

6 महीने पहले ही हरकचंद की की दूसरी शादी कराई थी। पत्नी रेखामध्य प्रदेश की रहने वाली है। हरकचंद की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। हरकचंद के कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी खेती करती थी। जावर थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मृतक की पत्नी रेखा बाई को डिटेन किया है।

घरेलू रंजिश में लेबर इंस्पेक्टर की हत्या : RAC जवान ने मारी गोली कर दी आत्मसमर्पण
जयपुर। जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, बगरू थाना क्षेत्र के वाटिका इंफोटेक सिटी में लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप राजस्थान आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (RAC) की 12वीं बटालियन में तैनात जवान अजय कुमार पर लगा है, जो शंकर लाल का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, शंकर लाल की चचेरी बहन की सगाई कुछ समय पहले अजय कुमार से हुई थी, लेकिन यह सगाई जल्द ही टूट गई। अजय को शक था कि सगाई टूटने के पीछे शंकर लाल का हाथ है।

इसी रंजिश के चलते अजय कुमार ने शंकर लाल पर फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अजय कुमार ने फुलेरा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामले में और भी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रेम में पगला प्रेमी बना कातिल, प्रेमिका के पिता की पीट-पीटकर की हत्या : प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
प्रयागराज। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रपंच में बाधा बन रहे प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि हंडिया पुलिस ने आज वारदात का खुलासा करते हुए दो लड़को क़ो गिरफ्तार किया हैं जिसमे लड़की का प्रेमी अभिषेक भी शामिल हैं। अभिषेक ने ही लड़की के पिता अब्दुल कलाम क़ी अपने दोस्तों के साथ पिटाई क़ी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों क़ी तलाश मे जुट गई थी। पुलिस क़ो सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें आरोपी बाइक से उसी रास्ते पर दिख रहे थे जहां अब्दुल कलाम थे। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ मे बताया कि अब्दुल कलाम उसके रास्ते मे रोड़ा बन रहा था। इसी क़ो लेकर उसकी पिटाई क़ी थी जिससे उसकी मौत हो गई।