murder - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मौत मामला: 13 दिन बाद आज होगा ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, री-पोस्टमार्टम शुरू
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले में आज रविवार को भोपाल स्थित एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी रही। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की चार सदस्यीय टीम भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम कर रही है। मामले को लेकर अस्पताल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मॉर्च्यूरी के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने मामले की जांच शीघ्र केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग दोहराई है।

इस बीच उच्चतम न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और सोमवार को प्रधान न्यायाधीश की पीठ में सुनवाई प्रस्तावित है। दूसरी ओर आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। न्यायालय ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र स्थित आवास में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने दावा किया कि विवाह के बाद दोनों के संबंध सामान्य थे, लेकिन ट्विशा के गर्भवती होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा था। उसने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ समय बिताया था और बाद में ट्विशा नीचे वाले कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद उसकी मां गिरिबाला सिंह ने फोन कर बताया कि ट्विशा दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद छत पर जाकर देखने पर वह फंदे से लटकी मिली।

समर्थ के अनुसार उसने और उसकी मां ने मिलकर फंदा हटाने का प्रयास किया तथा बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि आरोपी स्वयं को बचाने के लिए भ्रामक जानकारी दे रहा है और उससे घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। इधर, भोपाल न्यायालय में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त करने के आवेदन पर सोमवार को सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने भी उनकी जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया है।

दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी : पिता को घर में दिखा मौत का सन्नाटा, रसोई में खून से लथपथ मिले मां-बेटे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर रात एक महिला और उसके किशोर बेटे की घर के अंदर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान शारदा और उनके बेटे कुशल के रूप में हुई है। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से हुए जानलेवा घाव मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में केवल महिला और उसका बेटा ही मौजूद थे। पिता बाजार में एक स्टॉल चलाते हैं, देर रात घर लौटे और देखा कि घर के अंदर से खून बह रहा है। जब वह घर के अंदर गए तो उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को रसोई में खून से लथपथ पाया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाने और मामले की जाँच के लिए कई टीमें गठित की हैं।

आपसी मतभेद बना मौत का कारण: दुल्हन के भाई ने ही अपनी जीजा को पहुंचा दिया यमराज के पास; सहयोगी सहित आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों के आठ मददगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने रविवार को बताया कि दुल्हन सोनी के ममेरे भाई प्रदीप बिंद ने शुक्रवार रात अपने साथी रवि यादव के साथ चेहरा ढककर दूल्हे आजाद बिंद की कार को ओवरटेक कर रोका, फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आजाद के पेट में दो और जबड़े पर एक गोली लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना के बाद दुल्हन सोनी बिंद से पूछताछ की तो उसने प्रदीप, रवि और भोले राजभर के नाम बताए। प्रदीप और रवि को भोले ने ही दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं, पुलिस को आरोपी बाइक सवारों का भागते हुए एक फुटेज मिला। दूल्हे आजाद के भाई आकाश और दुल्हन सोनी ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी से पता चला कि बाइक सवार आरोपी सरायख्वाजा की तरफ से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेतासराय की तरफ भाग गए। पुलिस रास्तों में लगे और सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाल रही है। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके। रूट मैप तैयार किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को ट्रेस किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय पुलिस टीम ने गोली मारकर दूल्हे की हत्या करने वाले वांछित व इनामिया अभियुक्तों को शरण देने वाले 08 संरक्षको और सहयोगियो को रामजीत विन्द ,आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में फरार तीनों इनामियां आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र ही गैंगस्टर और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा : शादी से पहले साजिश, मंगेतर समेत चार गिरफ्तार
इटावा। क्षेत्र में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें शादी से महज आठ दिन पहले युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन दिन में मामले का खुलासा करते हुए मंगेतर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने बताया कि 22 अप्रैल को दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र सेन (23) अपने साले हेमंत के साथ खरीददारी के बाद लौट रहा था। इस दौरान गौणदी-गणेशगंज मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कोटा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मंगेतर दीक्षा सेन शादी से खुश नहीं थी। उसने अपने पिता जोधराज व अन्य के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर हमला कराने की योजना बनाई। नोनेरा निवासी मुकुट गोचर को 10 हजार रुपए में सुपारी दी गई, जिसने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दीक्षा ने धर्मेंद्र को इटावा बुलाकर योजना के तहत उसके साथ अपने भाई हेमंत को भेजा, जो आरोपियों को लगातार लोकेशन देता रहा। सुनसान रास्ते में बेरहमी से हमला कर युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए गए।

पुलिस जांच में खुलीं परतें
कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में गठित टीम ने मंगेतर को संदिग्ध मानकर जांच शुरू की, जिसमें पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने मुकुट गोचर, धर्मेंद्र उर्फ धर्मराज मीना, दीक्षा सेन और उसके पिता जोधराज को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विशेष टीमों की सक्रियता से पुलिस ने महज तीन दिन में पूरे मामले का पदार्फाश किया, जिसमें साइबर सेल व डीएसटी टीम की अहम भूमिका रही।

उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और केंद्र पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि गाजीपुर में पीड़िता के परिवार को पहले एफआईआर दर्ज कराने से रोका गया और बाद में उन्हें धमकियों व हिंसा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि हाथरस, कठुआ, उन्नाव और अब गाजीपुर-यह एक पैटर्न बनता जा रहा है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि हर बार पीड़ित दलित, पिछड़े, आदिवासी या गरीब वर्ग से होते हैं और हर बार अपराधियों को संरक्षण तथा पीड़ितों को प्रताड़ना मिलती है। राहुल गांधी ने सत्ता पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों को बोलना चाहिए, वे खामोश रहते हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि जिस देश या प्रदेश में माता-पिता को अपनी बेटी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए संघर्ष करना पड़े, वहां सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उच्चस्तरीय जांच और त्वरित न्याय की मांग की।  राहुल गांधी ने अपने संदेश के अंत में कहा कि ऐसे हालात में न्याय मांगा नहीं जाता, बल्कि छीनना पड़ता है। दरअसल इस घटना को लेकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बहस तेज हो गई है, जबकि प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

कोटा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या के मामले में दस आरोपियों को उम्रकैद
कोटा । कोटा शहर की एससी एसटी कोर्ट ने गुरुवार को  एक व्यक्ति की  गोली मारकर  हत्या करने के  सात साल पुराने एक मामले में दस आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी  मेघराज नागर (65) पुत्र गोबरीलाल, कुशराज नागर (34 ) व रामराज नागर (32)पुत्र मेघराज निवासी गलाना,  दिनेश  (35 )पुत्र नन्दकिशोर निवासी बपावर कलां,  भगवान (45)पुत्र रामकुंवार निवासी श्यामपुरा,  नवीन कुमार (44)पुत्र द्वारकीलाल  निवासी बपावर कलां,  ओमप्रकाश खाती  (55)पुत्र मोहनलाल निवासी गलाना, हेमराज  (53 )पुत्र रामचन्द्र निवासी गन्दीफनी,  तीरथराज (37) पुत्र मेघराज धाकड़  निवासी मलाना तथा शेलेन्द्र उर्फ शेलू (25)  पुत्र बालकिशन धाकड़, निवासी गन्दीफली, को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए  चालीस हजार रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया है।

विशिष्ट लोक अभियोजक रितेश मेवाड़ा ने बताया कि गलाना निवासी  फरियादी  पंकज  बागरी  पुत्र मथुरालाल बागरी  ने 4 फरवरी 2019 को  पुलिस थाना कैथून में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।  जिसमें बताया था कि  3 फरवरी 2019 की रात करीब 11 बजे वह और उसके परिवार के सदस्य घर पर  सो रहे थे। उसी समय  मेघराज नागर अपने अन्य साथियों के साथ फरियादी  के घर के सामने  से अपशब्द बोलते हुए निकले  और गांव में ही एक स्थान पर एकत्रित हो गए।  मेघराज नागर और उसका पुत्र तीरथराज,  कुशवाह व रामराज  अपने अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर आ गए और एक साथ उन लोगो पर हमला कर  परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी  तीरथराज ने फरियादी के चाचा अभिमन्यु पर गोली चला दी। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की और फरार हो गए। हमले में गंभीर रुप से घायल चाचा और पिता मथुरालाल को  लेकर फरियादी अस्पताल पहुंचा तो वहां फरियादी के  चाचा  की मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास व हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय मे चालान पेश  किया था। ट्रायल के दौरान कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की ओर से चालीस गवाहों के बयान दर्ज कराए और कई दस्तावेज पेश किए थे। न्यायाधीश मनोज कुमार गोयल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले दस आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चालीस हजार रुपए के अर्थ दंड से दंडित किया है।

कातिल पिता को उम्रकैद : कुएं में धकेल कर पुत्र की हत्या पुत्री की भी हत्या का प्रयास, ससुर ने कराई थी एफआईआर
अजमेर। अपर सेशन न्यायाधीश संख्या चार ऋतु मीणा ने कुएं में धक्का देकर पुत्र हर्ष की हत्या करने व पुत्री संध्या को जान से मारने का प्रयास करने के दोषी शराबी पिता तलाई हाथीखेड़ा निवासी विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत को आजीवन कारावास एवं तीस हजार रुपए जुर्माना की सजा दी है। खासबात यह है कि पुत्र की हत्या के मामले में मृतक की मां चंद्रकांता ने ही पति के विरुद्ध ठोस बयान देकर और घटना की चश्मदीद गवाह रही मृतक हर्ष की बहन एवं आरोपी की बेटी द्वारा दी गई जानकारी ही सजा का मजबूत आधार रही। प्रकरण के अनुसार गंज पुलिस थाने में कवलई निवासी भंवर सिंह ने 7 जुलाई 23 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी चंद्रकांता का विवाह वर्ष 2011 में तलाई हाथीखेड़ा निवासी विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत के साथ हुआ था।

जिससे दो बेटी श्रेष्ठा व कुमारी संध्या उर्फ मोन्टी व पुत्र हर्ष हुआ। विजयसिंह शराब पीने का आदी था और उसकी बेटी से मारपीट करता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि चंद्रकांता का फोन आया कि पति विजय सिंह अपने तीनों बच्चों को कुएं में फेंकने ले गया। इनमें से बेटी श्रेष्ठा पिता से हाथ छुड़ाकर भाग गई और उसने बताया कि पिता विजय ने संध्या व हर्ष को कुएं में धकेल दिया है। उसके चिल्लाने से पास में रहने वाले छगन ने कुएं में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को कुएं से निकाला। उनमें संध्या जिंदा थी जबकि हर्ष की मृत्यु हो चुकी थी।

25 गवाह और 26 दस्तावेजी साक्ष्य पेश
अपर लोक अभियोजक गुलाम नज्मी फारुकी ने विजय सिंह रावत का अपराध प्रमाणित करने के लिए 25 गवाह और 26 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने, पत्रावली का अवलोकन करने, आरोपी की पत्नी और बेटी के बयानों के आधार पर विजय सिंह रावत उर्फ आकाश रावत को आजीवन कारावास और तीस हजार रुपए जुर्माना की सजा दी।

पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी - डंडों से पीट-पीटकर हत्या
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में मारा गया युवक भी हत्या के मामले में एक साल पहले ही जेल से छूट कर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर  ओम प्रकाश उर्फ गंजी, ओमप्रकाश उर्फ ओमता ,तुषार उर्फ तुषी, व सुमित सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक धीरज सुमन उर्फ बिजली उर्फ बदशाह (23) निवासी भोई मोहल्ला तथा आरोपियों के बीच वर्षों से पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी भी मृतक के पडोस में रहने वाले हैं। उनके बीच रात करीब साढ़े 11 बजे कहासुनी हो गई और मामला बढ़ गया। आरोपियों ने बिजली पर लाठी डंडों से हमला किया । इससे वह गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे एमबीएस में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रात करीब डेढ़ बजे मौत हो गई।

सीआई महेश कुमार करवाल ने बताया कि मृतक बिजली एक साल पहले ही जेल से हत्या के मामले में छूट कर आया था। आरोपी भी बदला लेने की फिराक में थे। रविवार रात को उन्होंने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से मारपीट की इससे उसके सिर व गर्दन में गहरी चोट लगी थी।  बिजली भी आपराधिक प्रवृति का था ओर पूर्व मेंं उसने अमन के साथ मिलकर भोई मोहल्ला में एक अन्य का मर्डर किया था।

पन्नू की हत्या साजिश मामला : निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया जुर्म, हो सकती है सजा
न्यूयॉर्क। अमेरिका में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में अपना दोष स्वीकार कर लिया है। यूएस अटॉर्नी ऑफिस (साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क) ने इसकी पुष्टि की। गुप्ता ने माना कि उन्होंने 2023 में पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति को 15 हजार डॉलर दिए, जिसे वे किलर समझ रहे थे। पहले उन्होंने आरोपों से इनकार किया था, लेकिन अब तीन मामलों- हत्या की सुपारी, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में दोष स्वीकार कर लिया है।

इन आरोपों में उन्हें अधिकतम 40 साल की सजा हो सकती है। सजा की घोषणा 29 मई को जज विक्टर मारेरो करेंगे। गुप्ता को जून 2024 में चेक गणराज्य से प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था और तब से वे बिना जमानत जेल में हैं।

उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड : युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी, दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के गल्ला मंडी परिसर में एक युवक और युवती के शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप हो गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना हल्द्वानी स्थित गल्ला मंडी परिसर की है, जहां सुबह स्थानीय लोगों ने मंडी के अंदर युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (शहर) मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई हो सकती है। शवों के पास खून के निशान और भारी पत्थर मिलने की बात भी सामने आई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंडी परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की इस घटना से हल्द्वानी में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला : बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल, रेस्टोरेंट संचालक व कार्मिक फरार
कोटा। जवाहर नगर क्षेेत्र में शनिवार रात भरभरा कर ढही तीन मंजिला बिल्डिंग में दबने से एक कोचिंग छात्र व एक बालक की मौत और नौ लोगों के घायल होने के बाद रविवार को पुलिस ने घायल भूपेन्द्र मीणा के पर्चा बयान पर मुरादाबादी रेस्टोरेंट संचालक और बिल्डंग ऑनर सहित अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबादी रेस्टोरेंट की बिल्डिंग में काम चल रहा था। इसी कारण दिल्ली रोल इस्पाइस की तीन मंजिला बिल्डंग ढह गई थी। मुरादाबादी रेस्टोरेंट का मालिक और सभी कार्मिक रेस्टोरेंट खुला छोड़ कर फरार हो गए हैं। यह बिल्डंग अवैध घोषित थी। निगम फिर भी फौरी कार्रवाई कर रहा था। नगर निगम ने रविवार को इन भवन मालिकों को भवन को तुरन्त खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है।

हादसे में मृतक कोचिंग छात्र अन्ना उर्फ अरन्या (20) पुत्र अभिजीत निवासी कूच बिहार के शव को न्यू मेडिकल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं छात्र की मां सुमित्रा का झालावाड रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हॉस्टल ऑनर हरेन्द्र भटनागर ने बताया कि कोचिंग छात्र अरन्या  पिछले दो ढाई साल से कोटा में रह रहा था और  निजी कोचिंग जेईई की तैयारी कर रहा था। शनिवार रात वह अपनी मां के साथ खाना खाने के लिए पैदल पैदल गया था। करीब नौ बजे उनके दबने की सूचना मिली थी। देर रात उपचार के दौरान मृत दूसरे बालक की पहचान 15 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र पपड़ी उर्फ पप्पू निवासी गुजराती मोहल्ला केशवपुरा थाना महावीर नगर के रूप में हुई थी। घायल शाहिन पुत्र सूरजमल मीणा तथा पूरब मीणा पुत्र नेमीचंद मीणा का न्यू मेडिकल में उपचार चल रहा है। शाहिन के दोनों पैर  फ्रैक्चर हैं।

पांच इमारतों को असुरक्षित मान नोटिस जारी
इंद्र विहार में शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के आसपास की पांच इमारतों को असुरक्षित मान नगर निगम ने रविवार को  भवन मालिकों को भवन को खाली कर दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया है। इसके अलावा संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशों के बाद रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर जेसीबी, पोकलेन तथा अन्य बड़ी मशीनों से पूर्व में बनी इमारतों को तोड़ने और बेसमेंट बनाने का काम निगम की टीमों ने रुकवा दिया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि शनिवार रात दुर्घटनाग्रस्त भवन के पास प्लॉट संख्या एस-5, एस-6, एस-65, एस-67 और एस-68 में बने भवन में अवैध निर्माण पाया गया है। इनमें से एस-68 में निर्मित भवन असुरक्षित भी हो गया है। ऐसे में इन सभी भूखण्ड मालिकों को भवन खाली करते हुए दो दिन में अवैध निर्माण हटाने का नोटिस जारी किया गया।

पहले पत्नी को मार डाला, फिर खुद गले में फंदा डालकर झूला : दोनों में अक्सर होता था विवाद, जानें पूरा मामला
बीकानेर। लूणकरनसर के निकट कालवास गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी के शव के पास घूमता रहा, 24 घण्टे बाद उसने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी 60 वर्षीय धनपत बावरी और उसकी पत्नी जीतो बावरी 55 दोनों अकेले रहते थे और अक्सर झगड़ते रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि 19 जनवरी की रात करीब 11 बजे दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब मिली जब 12 वर्षीय पोता तनु स्कूल जाने से पहले घर पहुंचा और देखा कि दादा फं दे पर झूल रहे हैं, वहीं दादी कमरे के  फ र्श पर बेसुध पड़ी थी।

लूणकरनसर थाना अधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतक के दो बेटे लखविंदर और राजू हैं, जो अपने परिवार के साथ लगभग 3 किलोमीटर दूर ढाणी में रहते हैं। सीओ रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धनपत शराब का सेवन करता था और घरेलू झगड़े सामान्य थे।