bhavani niketan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य : भवानी निकेतन में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगे युवा
जयपुर। भारतीय सेना की ओर से सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन के दिन छात्रों और आमजन की भारी भीड़ देखने को मिली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शकों को परिसर में प्रवेश दिया गया। 8 से 12 जनवरी तक चली इस प्रदर्शनी को देखने के लिए लाखों लोग पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आया।
प्रदर्शनी में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उपयोग में लाए गए अत्याधुनिक हथियारों, सैन्य वाहनों और तकनीकी प्रणालियों को प्रदर्शित किया। सेना के जवानों ने इन हथियारों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र और युवा हथियारों को नजदीक से देखकर रोमांचित नजर आए और उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए।

समापन के अवसर पर सेना के जवानों ने अपने साहस, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। सेना अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना की शक्ति, आधुनिक तकनीक और अनुशासन से परिचित कराना है। समापन कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे भी शामिल हुए, जिनके आगमन के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई।

गुलाबी नगर वासी भवानी निकेतन में नए दृष्टिकोण से होंगे रूबरू : शिविर स्थल पर वंचितों के लिए फिर से लगेगा रजिस्ट्रेशन काउंटर, 2लाख स्क्वायर फीट एरिया में तैयार हुआ विशाल पंडाल
जयपुर। सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 जून से 8 जून तक भवानी निकेतन में आयोजित होने वाले विशाल शिविर के लिए आयोजन समिति के सदस्यों ने शिविर स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही यहां की सुचारु व्यवस्था देख रहें वॉलिंटियर्स से शिविर के बारे में भी जानकारी लेने के साथ ही आने वाले साधकों की सुव्यवस्था के लिए सभी को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान शिविर से पूर्व ही लोगों में रजिस्ट्रेशन के लिए व शिविर स्थल को देखने के लिए भारी उत्साह दिखा। शिविर के प्रणेता परम आलयजी की मुख्य प्रशिक्षिका गार्गी मां रविवार को अपनी टीम के साथ इंदौर से जयपुर पहुंची। वह इस 12 वें शिविर में शरीर, मन और चेतना को विकसित करने वाले शिविर के पहले दिन सभी को विशेष रूप से संबोधित करेंगी। शिविर में लगभग 25,000 लोगों के आने की संभावना है। इसके अनुरूप ही शिविर स्थल पर व्यवस्थाएं की गई।

2000 वॉलिंटियर्स संभालेंगे शिविर में जिम्मेदारियां
शिविर का संचालन देख रहे संजय महेश्वरी, अजय मित्तल, कमल सोमानी, नरेंद्र बैद, आलोक तिजारिया, विवेक लड्ढा, प्रमोद मालपानी, राजेश नागपाल सहित प्रमुख लोगों ने आयोजन स्थल पर लोगों के बैठने की और मंच की एवं आने वाले साधकों के लिए विशेष रूप से बनाए गए पंडाल को अंतिम रूप देने में अपना मार्गदर्शन दिया। आयोजन स्थल पर पहुंचे लगभग 2000 वॉलिंटियर्स को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई है। जिससे शिविर में सभी काम व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो सके।

शिविर से पूर्व प्री सेशन में विभिन्न तरह के प्रयोग भी कराए
आयोजन स्थल पर आए वॉलिंटियर्स तथा नए रजिस्ट्रेशन करवाए लोगों को विभिन्न तरह के प्रयोग भी कराए गए। साथ ही अल्कलाइन नाश्ते के लिए बनाए गए 4 विशाल पंडाल की व्यवस्था भी देखी। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया लगभग 2 लाख स्क्वायर फीट एरिया के पंडाल में यह विशाल आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगभग 20 से 25,000 साधक व्यवस्थित रूप से बैठ पाएंगे। उन्होंने बताया रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब केवल  विशेष परिस्थितियों में ही शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी जाएगी। शिविर में आने वालों की मदद के लिए कुछ विशेष काउंटर इस कार्य के लिए खोले जाएंगे। 3 से 8 जून तक होने वाले शिविर में साधक अपने जीवन से जुड़े अनेक पहलुओं के साथ ही अनेक महत्वपूर्ण सूत्रों से लाभान्वित होंगे। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए संजय महेश्वरी, नरेंद्र वैद्य, कमल समानी ने बताया क व्यायाम और सम्यक ज्ञान के सूत्रों को यदि समझकर उसे आदत में लाया जाए तो तमाम प्रकार के व्याधियों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव से आनंदपूर्ण जीवन यात्रा शुरू हो सकती है।

यह मनुष्य के वास्तविक लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक बनती है। उन्होंने बताया की परम आलय जी से प्रेरित इस नए दृष्टिकोण वाले शिविर से देश विदेश में लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने बताया इस शिविर में शरीर, मन और चेतना सभी पर एक साथ काम होता है। अनेक शक्तियों को जागृत किया जाता है। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया 8 जून तक लगने वाले इस शिविर का समय सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक रहेगा।

विशेष मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी रहेगी
आयोजक मंडल सदस्य संजय महेश्वरी और नरेंद्र बैद के अनुसार इस बार एसी टॉयलेट बसों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन विशेष बसों को दिल्ली से मंगवाया गया है। जिससे शिविर में आने वाले लोगों को सुविधाएं शिविर स्थल पर ही मिल सके। इसी के साथ साधकों की सुविधा के लिए 4 विशेष डोम भी बनाए गए हैं।

पंजीयन अनिवार्य, समय का रखना होगा ध्यान
शिविर के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। सभी साधकों को आइडेंटी कार्ड से ही प्रवेश दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया शिविर आने वाले साधकों को नाश्ते के लिए अपने घर से प्लेट, गिलास, चम्मच और तेज धार वाला चाकू अपने साथ लेकर आना होगा। एक आसन बैठने के लिए, पानी की बोतल, सर पर ढकने का रुमाल और जो भी आवश्यक सामग्री उन्हें बताई गई है वह उन्हें अपने साथ लेकर पहुंचे।

शिविर के लिए डेढ़ महीने में अब तक जयपुर का विभिन्न पार्कों में, ऑफिसों, बैंकों में और अन्य जगह डेमो आयोजित किए गए।  नागपाल ने बताया इस शिविर में रोजाना भाग लेने वाले साधकों को 15 से 20 आइटम का ऊर्जावान अल्कलाइन नाश्ता निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की।

मिलेगा अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा
संयोजक संजय महेश्वरी ने बताया कि पहले के 3 दिन शिविर को मां गार्गी संबोधित करेंगी। वह हमारा शरीर कैसे शक्तिशाली हो, इसके प्रयोग करवाएंगी। बाद के 3 दिन सन टू ह्यूमन के सूत्रधार पूज्य परमालय जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन तीन दिनों में ब्रेन शक्तियों को जगाने एवं मन विचार विश्वास और चेतन और चेतन शक्तियों जाने पर काम होगा। शिविर में यह बताया जाएगा कि कैसे हम छोटे-छोटे प्रयोग से अपनी बीमारियां डायबिटीज, बीपी, थायराइड, अर्थराइटिस, माइग्रेन, हृदय रोग डिप्रेशन आदि बीमारियों को कैसे दूर कर सकते हैं। इस शिविर में बढ़ा हुआ वजन, ज्यादा भोजन, ग्रहण करके भी आसानी से काम किया जा सकता है। उन्होंने बताया शिविर के 6 दिनों में भी काफी लोगों का वजन कम हो सकता है। आयोजकों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आने की अपील की गई हैं इससे सभी शिविर का लाभ ले सके। शिविर स्थल पर 3 जून को वंचित लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।  इस बार लोगों में शिविर के लिए बहुत अधिक उत्सुकता है।