Threat letter - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र; गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें डाक के जरिए धमकी भरे पत्र भेजे गए हैं। पत्र मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को दे दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत और पत्र भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी किसने और किस उद्देश्य से दी है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री हैं, ऐसे में धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

पिता को दुकान पर खाना देने आया किशोर रास्ते से लापता, मौके पर मिली साइकिल और धमकी भरे पत्र में लाश मिलने का जिक्र
मेंहदीपुर बालाजी। दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी स्थित उदयपुरा रोड से 15 वर्षीय किशोर के किडनैप की सूचना से हड़कंप मच गया। भरत बाल स्कूल के पास किशोर की साइकिल मिली है, उसी के पास एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिस पर लिखा था कि तेरा बेटा मारा गया, 7:30 पर लाश मिलेगी। मामले की सूचना पर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फुटेज में किशोर जीप स्टेण्ड से अकेला जीेप में सवार होकर जाता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, बर्फ फैक्ट्री क्षेत्र निवासी बलराम प्रजापत वुडन आइटम की दुकान करता है। दोपहर उसका बेटा शिवम साइकिल से उन्हें खाना देने आया था। इसके बाद वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उससकी तलाश करने निकले। इसके बाद उदयपुरा रोड, भरत बाल स्कूल के पास शिवम की साइकिल पड़ी मिली।
साइकिल के पास ही एक छोटा सा कागज का टुकड़ा भी मिला। जिस पर लाल मार्कर से मिला था कि तेरा बेटा मारा गया 7:30 पर लाश मिलेगी। इसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला सुर्खियों में आने के बाद एसपी सागर राणा ने दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा और बांदीकुई डिप्टी एसपी रोहिताश देवंदा को मेहंदीपुर बालाजी भेजा। जिन्होंने धमकी भरे नोट की हैंडराइटिंग बच्चों की स्कूल नोटबुक से मैच करवाई और नए साक्ष्यों के साथ अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की।

पुलिस अपहरण से कर रही इंकार :

इनपुट मिलने के बाद थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने बताया कि दसवीं क्लास के किशोर की अपहरण की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। धर्मशालाओं के सीसीटीवी फुटेज देखकर सामने आया कि बच्चे का अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह स्वयं की इच्छा से ही बांदीकुई की ओर सवारी जीप में जाता हुआ दिखा है।