bikaner technical universitys convocation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह : अच्छी शिक्षा पद्धति देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है- बागडे
बीकानेर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति ही किसी देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है। जिस देश की शिक्षा पद्धति बिगड़ती है, वह देश चारित्रिक रूप से कमजोर हो जाता है। बागडे सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना इंजीनियरिंग कॉलेजों और तकनीकी विश्वविद्यालयों का कार्य है। इस मौके पर बागडे ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी देश के प्रति सकारात्मक भाव रख आगे बढ़ें और चरित्रवान बनें।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि तकनीक के विकास के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। किसी भी देश के निवासियों का चरित्र और नैतिक बल मजबूत होगा, तो उसे देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि विद्यार्थी दक्षता के लिए डिग्री हासिल करें। डिग्री हासिल कर नवाचार करें और अधिक से अधिक युवाओं को इन नवाचारों का भागीदार बनाएं। उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने वाले बनने का आन किया करते कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से समाज को अपार उम्मीदें हैं।

27 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान
समारोह में राज्यपाल ने 27 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस दौरान 4 हजार 80 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिमविधायक जेठानंद व्यास, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र मौजूद रहे।

अभियंता सोचें गरीबों का जीवन स्तर कैसे सुधरे: देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हमें दूषित शिक्षा से ऊपर उठकर भारतीयता के भाव को आगे बढ़ना जरूरी है। जिससे हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बना सके। उन्होंने कहा कि एक अभियंता देश के बड़े गरीब तबके का जीवन स्तर कैसे ऊपर उठा सकता है? इसके लिए अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दीक्षांत कार्यक्रम सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का कार्यक्रम नहीं है, यह हमें हमारे दायित्वों का बोध करवाने वाला कार्यक्रम है।