4 arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : सांगानेर थाना क्षेत्र से 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कारतूस बरामद
जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई है। यह कार्रवाई 2 फरवरी 2026 को ऑपरेशन “आग” के तहत की गई। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि गठित टीम ने चार शातिर मुल्जिमों प्रशान्त बघेल पवन फोजदार सौरभ शर्मा विष्णु बघेल
को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रॉयल पैलेस होटल, जगतपुरा फाटक के पास रुके हुए थे और अपराध की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लूट या अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिलने पर हथियार को अपने साथी को बेचने की योजना बना रहे थे।

हथियार बेचने के बाद वे भरतपुर जाने वाले थे। गिरफ्तार आरोपी प्रशान्त बघेल ने बताया कि उसने यह अवैध देशी कट्टा और कारतूस कपिल पुत्र सतीश सिंह, निवासी छपेटी मोहल्ला, थाना मुरसान, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) से खरीदा था। पुलिस के अनुसार कपिल के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, मारपीट और लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह भी जांच की जा रही है कि अवैध हथियार रखने के पीछे फिरौती, रंजिश या किसी अन्य बड़े अपराध की योजना थी या नहीं।

गिरफ्तार आरोपी:
प्रशान्त बघेल (21)  निवासी माढौनी, थाना कोतवाली, जिला भरतपुर
पवन फोजदार (21)  निवासी आजउ, थाना कुम्हेर, जिला भरतपुर
सौरभ शर्मा (23) निवासी गांधी नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली, भरतपुर
विष्णु बघेल (27) — निवासी एकता बिहार कॉलोनी, थाना उद्योग नगर, जिला भरतपुर
पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन सट्टे लगाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, करौली की पूर्व सभापति का बेटा समेत 4 गिरफ्तार
हिंडौन सिटी। ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते पुलिस ने मास्टरमाइंड अमीनुद्दीन खान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अमीनुद्दीन खान करौली की पूर्व सभापति का बेटा और कांग्रेस का नेता है। एसपी लोकेश सोनवाल ने बताया कि क्रिकेट पर बड़े सटटे का संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इस पर जिला स्पेशल टीम करौली ने ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने वाले सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान निवासी जामा मस्जिद के पास ढोली खार करौली सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व हिंडौन के डीएसपी मुनेश कुमार और थानाधिकारी की टीमों ने 26 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें राजेश, प्रशांत और शोएब शामिल थे।

इनसे पूछताछ के बाद क्रिकेट पर सट्टे के मुख्य आरोपी सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान को 27 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से क्रिकेट सट्टे में प्रयुक्त 6 मोबाइल, सट्टे पर क्रिकेट के हिसाब से पेजो का लिफाफा, जिसमें 18 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब मिला है। इसके साथ एक कैलकुलेटर, दो नोट बुक, खाली कॉपी, चार बाल पेन, एक बिजली का बोर्ड और तीन मोबाइल चार्जर जब्त किए गए है। आरोपियों ने पूछताछ में अमीनुद्दीन खान को सट्टे का मास्टरमाइंड बताया, जो कांग्रेस का पदाधिकारी होने के साथ करौली की पूर्व सभापति का बेटा है। इसका हिंडौन सहित जिला करौली और आसपास में करोड़ो रुपए का ऑनलाइन सट्टा कारोबार है।

पुलिस ने गैंगवार का किया खुलासा
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने गैंगवार का खुलासा करते हुए 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि मालपुरा गेट इलाके में 23 मार्च को रात्री मे दो पक्षों में आपसी रंजिश को लेकर ईदगाह रोड पर दोनों पक्षों के मध्य फायरिंग के मामले में 4 मुल्जिमों को  गिरफ्तार किया है।

ये दोनों पक्ष एक-दूसरे के दुश्मन बन गये और विष्णु पंण्डित अपने गैग के अन्य सदस्यों को लेकर डिग्गी रोड ईदगाह के सामने सागांनेर इलाका थाना में आ गया और दोनों पक्षों के लगभग 35-40 अपराधी प्रवृती के बदमाश एकत्रित हो गए, जब एक दुकानदार ने इन सभी को यहां से जाने के लिए कहा,  तो उस पर फायर करते हुए हवा में कई फायर कर दिये। अभी तक 4 मुल्जिम गिरफ्तार किये जा चुके है। अन्य अपराधियों की तलाश की जा रही है। अपराधियों से से अपराध में प्रयुक्त एक कार व दो बाइक बरामद की है। गिरफ्तार मुल्जिम विष्णु पंण्डित के पूर्व के करीब 2 दर्जन प्रकरण पंजिबद्ध है। मुल्जिम जुगनु थाना मालपुरागेट का एचएस है, जिसके विरुद्ध करीब एक दर्जन प्रकरण पंजिबद्ध है। मुल्जिम दीपक के खिलाफ करीब 8 मुल्जिम सईद के विरूद्ध 2 प्रकरण दर्ज है।

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले 4 लोगों को किया गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने धोखाधड़ी कर रेलवे सहित अन्य विभागों में फर्जी नियुक्ति-पत्र देकर नौकरी दिलाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार लोगों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। फोर्स के प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे एवं अन्य विभागों में धोखा-धड़ी कर फर्जी नियुक्ति-पत्र देकर नौकरी दिलाने के लिए ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी नियुक्ति पत्रों के अलावा अन्य कागजात बरामद किए। पकड़े गये आरोपियों से 9480 रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा एक कार भी बरामद की है।