vande ganga water conservation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत जल पूजन कर प्रदेशवासियों को जल संरक्षण और जल बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत के बाद बीसलपुर बांध स्थित स्काडा प्रणाली का अवलोकन भी किया तथा अधिकारियों से जल प्रबंधन और जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर प्रबंधन को समय की आवश्यकता बताते हुए आमजन से भी जल बचाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत जलाशयों की सफाई में प्रगति
जयपुर। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2025’ के तहत राज्य में जलाशयों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। नियमित सर्किल में कुल 36,520 जलाशयों में से 21,014 जलाशयों की सफाई पिछले 6 महीनों में विभागीय मानकों के अनुसार की गई है।

जिला स्तरीय जल स्वावलंबन पखवाड़ा (5 जून 2025 से 20 जून 2025) के दौरान 4,175 जलाशयों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 3,208 जलाशयों की सफाई 18 जून 2025 तक पूरी कर ली गई है।

प्रमुख श्रेणियों में GLR (ग्राउंड लेवल रेजर्वायर) के 22,496 में से 12,720 जलाशयों की सफाई हुई, जिसमें पखवाड़े के तहत 2,294 का लक्ष्य था और 1,543 की सफाई पूरी हुई। CWR (क्लियर वॉटर रेजर्वायर) के 6,637 में से 3,353 जलाशयों की सफाई हुई, जबकि पखवाड़े के तहत 724 का लक्ष्य था और 680 की सफाई पूरी हुई। OHSR (ओवरहेड सर्विस रेजर्वायर) के 7,387 में से 4,941 जलाशयों की सफाई हुई, जिसमें 1,157 का लक्ष्य था और 985 की सफाई पूरी हो गई। अभियान के अंतर्गत 6 अगस्त 2025 तक जल संरक्षण कार्यों में और अधिक प्रगति का लक्ष्य रखा गया है।

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान में 2.53 करोड़ लोगो ने लिया हिस्सा, प्रदेशभर में जल स्त्रोतों की दिशा और दशा में आया अभूतपूर्व सुधार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान मैं 2 करोड़ 53 लाख लोगों ने अपनी सहभागिता की है। अभियान से प्रदेशभर में जल स्त्रोतों की दिशा और दशा में अभूतपूर्व सुधार आया है। प्रदेश में जल स्त्रोतों के संरक्षण और इनमें संचयन के लक्ष्य की प्राप्ति के क्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 5 जून से 20 जून तक चलाया है।  मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभियान में कई जिलों में गए थे। पहले दिन जयपुर के रामगढ़ बांध पर श्रमदान करने के साथ ही बूंदी के केशोरायपाटन में चंबल मां को चुनरी ओढ़ाई और भरतपुर की सुजानगंगा नहर पर दीपदान किया था। अभियान में 3 लाख 70 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिसमें 1.32 करोड़ महिलाओं सहित लगभग 2 करोड़ 53 लाख नागरिकों ने भाग लिया। 42 हजार 200 से अधिक जल स्त्रोतों के साथ ही, लगभग 73 हजार 900 से अधिक कार्यालयों, अस्पतालों एवं विद्यालयों की साफ-सफाई भी की गई है। इस अभियान में लगभग 18 हजार 900 पूर्ण कार्यों का अवलोकन-लोकार्पण हुआ और करीब 5 हजार 900 नए कार्यों का शुभारंभ भी किया गया है। इसके साथ ही आमजन ने जल संरक्षण गतिविधियों के अन्तर्गत लगभग 1 लाख 2 हजार से अधिक स्थानों पर श्रमदान भी किया।

13 हजार 600 ग्राम सभाएं, 6 हजार 800 प्रभात फेरियां, 9 हजार 800 कलश यात्राएं, 6 हजार विभिन्न प्रकार की चौपालें आयोजित की गई। इस दौरान सीएसआर एवं दानदाताओं के सहयोग से कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में 3 हजार 200 रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण भी करवाया गया।

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान : हल्दीघाटी युद्ध तिथि दिवस स्वतंत्रता स्वाभिमान की रक्षा का प्रतीक- शर्मा
राजसमंद। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को राजनगर के भिक्षु निलयम परिसर में  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने की। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह साढेÞ 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपेड पहुंचे और जहां कांकरोली स्थित श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे।  जहां  सीएम व डीप्टी सीएम ने प्रभु द्वारकाधीश की राजभोग की झांकी के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर अधिकारियों से मंदिर की पुष्टिमार्गीय परंपरा से होन वाली सेवा पूजा व इतिहास की जानकारी ली। उसके बाद सीएम राजसमंद झील के नोचौकी पाल पहुंचे जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ झील पूजन किया।

यहां पर सीएम ने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते  सीएम  ने कहा कि जल संरक्षण के माध्यम से ही हरियालो राजस्थान की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान आमजन की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा हम मेवाड़ की गौरवशाली धरा पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्धेश्य को लेकर एकत्र हुए हैं। आज ही के दिन 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा गया, यह केवल एक युद्ध नहीं था, बल्कि यह स्वतंत्रता, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की रक्षा का प्रतीक था। मेवाड़ के स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप ने उस समय अकबर की विशाल सेना के सामने अपने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के साथ जो वीरता दिखाई, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे हम हल्दीघाटी विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। हम पानी क्षेत्र में राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं।

राजिविका महिला समूह को 2 करोड़  51 लाख रुपए का चेक सौंपा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महिला निधि के माध्यम से 240 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए एवं 297 स्वयं सहायता समूह को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 11 करोड़ के क्रेडिट लिंकेज के चेक भी सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में जेके टायर एण्ड इण्ड. लिमिटेड, हिन्दुस्तान जिंक वेदांता, मार्बल गैंगसा एसोसिएशन, ग्रेनाईट एसोसिएशन देवगढ़ सहित विभिन्न संस्थानों की ओर से सीएसआर के तहत मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रूपए की राशि भेंट की गई। इससे पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा अभियान के तहत किए गए कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

वंदे गंगा जल संरक्षण : जन अभियान से बदलेगी जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर
जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर 5 जून से शुरू किए जा रहे प्रदेशव्यापी वंदे गंगा जल संरक्षण- जन अभियान जयपुर के जल स्रोतों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। 20 जून तक आयोजित इस अभियान में 1778 कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन करने के साथ ही 1500 गांवों में पौधरोपण किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभियान को सफल बनाने एवं जन-जन का अभियान बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग से अभियान की समस्त तैयारियां सुनिश्चित कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वन विभाग, जल संसाधन एवं अन्य विभागों के 56.49 करोड़ की लागत के 1778 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में गलता जी तीर्थ, जग्गा की बावडी, खनिया की बावड़ी एवं अन्य महत्तपूर्ण स्थानों पर श्रमदान, पौधारोपण तथा सफाई की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के करीब 99 करोड़ के कुल 1 हजार 949 कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया जाएगा। अभियान में डेढ़ हजार राजस्व गांवों में पौधरोपण का कार्य भी किया जाएगा। जल पूजन कार्यक्रम किया जाएगा।