confidentiality - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
जालंधर। पंजाब में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल सेल और थाना रामा मंडी पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर गैरकानूनी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने तथा पाकिस्तान स्थित व्यक्तियों को संवेदनशील सूचनाएं भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त सतिंदर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन खोसला, भारत वर्मा उर्फ सनी और प्रदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया और विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशनों के माध्यम से सरकारी इमारतों और अन्य संवेदनशील स्थानों संबंधी जानकारी विदेश में बैठे शहजाद भट्टी और हमास गुज्जर को भेजते थे।

खुफिया सूचना के आधार पर स्पेशल सेल और थाना रामा मंडी की टीम ने 25 जून को नीति श्री फ्लैट्स के पास संयुक्त कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना रामा मंडी में यूएपीए, ओल्फिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच एसीपी सेंट्रल द्वारा की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

सशस्त्र बल कर्मियों की गोपनीयता बनाए रखें, रक्षा मंत्रालय ने मीडिया को किया आगाह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को मीडिया को आगाह किया कि वरिष्ठ सशस्त्र बल कर्मियों और उनके परिवारों की जरुरत से ज्यादा मीडिया कवरेज से उनकी सुरक्षा को जोखिम हो सकता है इसलिए उनकी गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि मंत्रालय भारतीय सशस्त्र बलों, सेना, नौसेना और वायु सेना की गतिविधियों, उपलब्धियों और बलिदानों को कवर करने में मीडिया की निरंतर रुचि और समर्थन की सराहना करता है। मीडिया की भागीदारी जनता को सूचित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की बेहतर समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे चल रहे अभियानों के संदर्भ में, सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी अपनी नेतृत्वकारी भूमिकाओं के कारण सही मायने में लोगों की नज़रों में आए हैं।

परिवार तक पहुंचना गलत
बयान में कहा गया कि मंत्रालय के ध्यान में आया है कि यह बढ़ा हुआ ध्यान पेशेवर कवरेज से आगे बढ़कर अधिकारियों और उनके परिवारों के निजी जीवन तक पहुंच गया है। मीडिया कर्मियों ने कथित तौर पर उनके निवास पर संपर्क किया, परिवार के सदस्यों से संपर्क करने का प्रयास किया और उनके आधिकारिक कर्तव्यों से असंबंधित व्यक्तिगत कवरेज का प्रयास किया। इस तरह की हरकतें बेहद अनुचित हैं और अधिकारियों और उनके परिवारों की गरिमा, गोपनीयता और सुरक्षा के लिए संभावित रूप से समझौता करने वाली हैं। जबकि वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख सार्वजनिक भूमिकाओं में काम कर सकते हैं, उनके परिवार निजी नागरिक बने रहते हैं और उनके साथ उचित सम्मान और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए।