executive - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजयुमो की जम्बो कार्यकारिणी घोषित, 63 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में कुल 63 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन ने आगामी राजनीतिक गतिविधियों और युवा संपर्क अभियानों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। नई टीम में 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री सहित कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी संयोजक और प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा 20 प्रदेश प्रवक्ताओं की भी घोषणा की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र सिंह राठौड़, दीनदयाल गुर्जर, राकेश कटारिया, शिवराज सिंह, राकेश पंवार, सुदर्शन गौतम और आशीष कुल्हरी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ऋषिकेश मीणा, लोकेन्द्र सिंह और आदित्य पुजारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। कार्यकारिणी में संगठन विस्तार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सदस्यता अभियान, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सोशल मीडिया कैंपेन चलाने और युवाओं से सीधा संवाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग दायित्व तय किए गए हैं। साथ ही प्रशिक्षण, नीति एवं शोध और ‘मन की बात’ जैसे विशेष विभाग भी बनाए गए हैं।

हम कोई आदेश किसी राजनीतिक दल से सलाह लेकर पारित नहीं करते: Supreme Court
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को मिली जमानत पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट जब रेवंत रेड्डी के खिलाफ 2015 के कैश फॉर वोट मामले की सुनवाई तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी तो उसने कहा कि वो लंच के बाद आदेश पारित करेगा। जब दोपहर के बाद कोर्ट बैठी तो जस्टिस बीआर गवई ने तेलंगाना सरकार की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी से कहा कि देखिए उन्होंने क्या बयान दिया है। क्या एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री से ऐसी अपेक्षा की जा सकती है। क्या हम कोई आदेश किसी राजनीतिक दल से सलाह लेकर पारित करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्या एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री से ऐसी अपेक्षा की जा सकती है?

क्या कहा था रेड्डी ने
दरअसल के कविता को सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत मिलने के बाद रेवंत रेड्डी ने कहा था कि जमानत बीआरएस और बीजेपी कि मिलीभगत का नतीजा है।

हम हमेशा कहते हैं कि हम कार्यपालिका या विधायिका के काम में दखल नहीं देंगे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीनों अंगों के बीच आपसी सम्मान की भावना होनी चाहिए। क्या कोई इस तरह अदावत करेगा। हम हमेशा कहते हैं कि हम कार्यपालिका या विधायिका के काम में दखल नहीं देंगे। लेकिन ऐसी ही उम्मीद आपसे भी है। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने रेवंत रेड्डी के खिलाफ 2015 के कैश फॉर वोट मामले की सुनवाई तेलंगाना से बाहर ट्रांसफर करने की मांग करने वाली याचिका पर 2 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

एलन मस्क को कंपनी की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से दो जुड़वा बच्चे , कोर्ट दस्तावेजों में खुलासा
वाशिंगटन।  दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को उनकी न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी न्यूरालिंक की टॉप एग्जिक्यूटिव शिवोन जिलिस से पिछले साल नवंबर में दो जुड़वा बच्चे हुए थे। कोर्ट के दस्तावेजों में इसका जिक्र किया गया है।

द बिजनेस इंसाइडर ने इन दस्तावेजों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एलन और जिलिस ने अप्रैल में एक याचिका दायर की थी जिसमें यह मांग की गयी थी कि बच्चों के नाम के आखिर में पिता का नाम और बीच में मां का नाम जोड़ा जाए। गत मई में उनकी यह याचिका मंजूरी कर ली गयी।  एलन ने इस खुलासे पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया गया है कि जुड़वा बच्चों के पैदा होने से पहले ही मस्क और म्यूजीशियन क्लेयर बाउचर ने दिसंबर में सेरोगेसी के माध्यम से अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया था।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 'राजनीतिक प्रस्ताव' पारित, 'वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण खत्म करेगी भाजपा'
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश में सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति को समाप्त करके सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आज आवश्यकता बताईं और कहा कि ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को पारित 'राजनीतिक प्रस्ताव' में यह बात कही गईं। गृह मंत्री अमित शाह ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं असम के मुख्यमंत्री हेमंतविश्व शर्मा ने इसका अनुमोदन किया। प्रस्ताव में गुजरात दंगों को लेकर उच्चतम न्यायालय के हालिया फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की गयी और कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 20 साल से लग रहे आरोपों को भगवान शंकर के विषपान के समान सहन किया और आज तक हर जांच में सोने की तरह चमकते हुए बेदाग निकल कर आये हैं।

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आयोजन स्थल पर संवाददाताओं को राजनीतिक प्रस्ताव एवं गृह मंत्री श्री शाह के भाषण की जानकारी देते हुए कहा कि शाह ने गुजरात दंगों के ऊपर जो उच्चतम न्यायालय का फैसला आया है उसे ऐतिहासिक फैसला कहा है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है,  मोदी पर जो भी आरोप लगाया गया, अदालत ने उसे पूरा झूठा करार दिया, इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मोदी ने संविधान का पालन करते हुए पूरे बीस साल तक बिना कुछ कहे चुपचाप आरोपों और एसआईटी की जांच का सामना किया।

शर्मा ने कहा कि गृह मंत्री ने विपक्ष के लिए कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है, कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसके ही सदस्य लड़ाई कर रहे हैं, गांधी परिवार डर के कारण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं कर रहा है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को 'मोदी फोबिया' हो गया है, कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगी है। कांग्रेस पूरी तरह से हताशा और निराशा है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक का विरोध, अनुच्छेद 370 खत्म करने का विरोध, जीएसटी का विरोध, आयुष्मान भारत का विरोध, वैक्सीन और वैक्सीनेशन का विरोध, सीएए का विरोध, राम मंदिर का विरोध, ऐसे ही हर विषय में कांग्रेस केवल विरोध ही विरोध करते जा रही है।

उन्होंने कहा कि शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन काल में दो राष्ट्रपति के चुनाव का अवसर आया। भाजपा ने एक बार दलित को और दूसरी बार एक महिला आदिवासी को चुना जो जमीन से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया है। उन्होंने अग्निपथ योजना की भी सराहना की जो सेना को आधुनिक एवं अधिक दक्ष बनाएगी। देश में तीन हजार से अधिक रक्षा उपकरणों एवं साजोसामान के आयात पर रोक लगाने से मेक इन इंडिया को बल मिला है।

शर्मा ने कहा कि असम एवं पूर्वोत्तर में भाजपा का गढ़ बन गया है। पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु में भी भाजपा चमत्कार होगा और वहां भी भाजपा आएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 30 से 40 वर्ष तक भाजपा देश में सत्ता में रहने वाली है और उसी के प्रयास से भारत विश्वगुरू बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत स्वास्थ्य ढांचे के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष पांच देशों में से एक होगा। देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व नेता बन रहा है। पर्यावरण, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा आदि मुद्दों पर दुनिया मोदी की बात सुन रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तीन प्रमुख अंग हैं -सभी नाम-अनाम आजादी के सिपाहियों का सम्मान होना, सभी सरकारों को अपने कार्यों का लेखा जनता के सामने रखना तथा आजादी के अमृत काल में हम सबका सामूहिक संकल्प कि भारत फिर से विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित हो।
उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही हमारा मखौल उड़ाये लेकिन जनता का समर्थन हमें मिल रहा है। राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बारे में भी बात की और उनकी संघर्ष यात्रा को देश के सामने प्रमुखता से लाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई मर्तबा अपनी बात एवं सुझाव कार्यकारिणी के समक्ष रखे।

देश के विभिन्न भागों में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं खासकर उदयपुर में दर्जी कन्हैया कुमार की जिहादियों द्वारा हत्या किये जाने को लेकर पार्टी के रुख के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में  शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि देश में सांप्रदायिकता की राजनीति का खात्मा तुष्टीकरण समाप्त करके हो सकता है। कार्यकारिणी में तेलंगाना के बारे में एक सवाल पर  शर्मा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने तेलंगाना समेत दक्षिण भारत के राज्यों में राजनीति पर चर्चा की और बहुत जल्दी तेलंगाना तमिलनाडु में कोई चमत्कार देखने को मिलेगा और भाजपा वहां सत्ता में आएगी।

पूर्वोत्तर के विवादों को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के पहले पूर्वोत्तर के सभी विभाजनकारी मुद्दों एवं विवादों का समाधान करेंगे। दो साल के पहले पूर्वोत्तर की सारी समस्याएं सुलझ जाएंगीं और भाजपा असम समेत पूर्वोत्तर में लंबे समय तक शासन में रहने वाली है।  राजनीतिक प्रस्ताव के मूल तत्व के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा कि भाजपा मानती है कि सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति देश में सभी समस्याओं की जड़ है। देश में सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आवश्यकता और ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी।

एसीबी ने अधिशासी अभियंता को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर बाड़मेर इकाई ने कार्रवाई करते हुए बालोतरा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता जयप्रकाश गुप्ता को परिवादी से एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की बाड़मेर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि जल जीवन मिशन योजना के तहत करवाये गये कार्यो के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में भुगतान राशि के 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में अधिशासी अभियंता 3 लाख की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुये जयप्रकाश गुप्ता को परिवादी से 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिशासी अभियंता द्वारा परिवादी से शिकायत के सत्यापन के दौरान ही 2 लाख रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

छह माह बाद नगर पालिका में ईओ की नियुक्ति, कोटकासिम अधिशासी अभियंता को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
गोविंदगढ़। नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विक्की शर्मा कार्यभार ग्रहण किया। शर्मा को कोटकासिम से गोविंदगढ़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नगरपालिका पालिका चेयरमैन उर्मिला मेठी के द्वारा अधिशासी अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मीडिया से बातचीत में अधिशासी अधिकारी विक्की शर्मा ने कहा कि उनका प्राथमिक कार्य आमजन के कार्यों को करना होगा, आमजन की समस्या को सुलझाया जाएगा, वही दूसरी तरफ अभी तक नगर पालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी को अस्थाई तौर पर लगाया गया है।

उसके अलावा अन्य किसी भी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसके चलते किस प्रकार से रुके हुए कार्य का संचालन संभव हो सकेगा। गौरतलब है कि गोविंदगढ़ ग्राम पंचायत थी, जिसे नगरपालिका घोषित किया गया था। छह माह पूर्व ग्राम पंचायत के कार्य समाप्त कर दिए गए, जिसके बाद से ही राशन कार्ड सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह पंजीयन के लिए कस्बे के नागरिक पंचायत समिति कार्यालय तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कोटकासिम के अधिशासी अधिकारी को गोविंदगढ़ नगरपालिका का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि दोनों नगरपालिका मुख्यालयों के मध्य 87 किलोमीटर की दूरी है, ऐसे में किस प्रकार से दोनों कार्यों का संचालन अधिशासी अधिकारी कर पाएंगे इस दूरी के कारण जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा

आम आदमी पार्टी ने संगठन की कार्यकारिणी को भंग करने का किया फैसला
जयपुर। आम आदमी पार्टी ने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर संगठन की प्रदेश और सभी अग्रिम संगठनों की सभी कार्यकारिणि को भंग करने का बड़ा फैसला किया है। अब नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। बिडला सभागार में पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, विजय उत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्रदेश से बड़ी संख्या मे पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में हमने जनता से किए वादों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। उसके बादहमने फिर चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता को समझ में आ गया है कि आम आदमी पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती है। प्रदेश के नियुक्त चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश में पार्टी की प्रदेश और अग्रिम संगठनों की कार्यकारणियों को भंग करने की घोषणा की।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव पर CM गहलोत प्रतिक्रिया, कहा,
जयपुर।  राजस्थान केे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी के प्रस्ताव को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता समझदार है और वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। गहलोत ने भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पहले दिन स्वीकृत प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा का कार्यकारिणी प्रस्ताव झूठ का पुलिंदा है। किसान  कर्जमाफी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, कोविड प्रबंधन समेत हर मुद्दे पर इसमें  केवल असत्य लिखा है। यह तथ्य और तर्कों के परे है और श्री अमित शाह यहां आकर इस झूठ के पुषलदे पर मुहर लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। वो भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा पहचान चुकी है। पूर्व में भी गृह मंत्री को राजस्थान की जनता ने करारा जवाब दिया है और इस बार भी इनके झांसे में नहीं आएगी चाहे ये कितना भी दुष्प्रचार कर लें। उन्होंने कहा कि हार से घबराकर एवं बौखलाकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य नेता संसाधनों का दुरुपयोग कर झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। वर्ष 2018 में हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में हुए आठ विधानसभा चुनावों में से छह में कांग्रेस को जीत मिली है। यह हमारे सुशासन पर जनता का भरोसा है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का दावा करने वाली भाजपा की इन चुनावों में जमानत तक जब्त हुई और तीसरे एवं चौथे स्थान पर रही।

जयपुर में ओम बिरला की प्रेसवार्ता : जवाबदेही हो सरकार, अच्छा काम करने के लिए कार्यपालिका पर दबाव बने
जयपुर।  पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जयपुर में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता के दौरान ओम बिरला ने कहा कि शिमला में हुए इस सम्मेलन में कुछ एतिहासिक फैसले लिए गए है। सभी विधान मंडलों में एक समान नियम प्रक्रिया बनाने का संकल्प लिया गया है । संसद सर्वोच्च संस्था होने के नाते एक मॉडल नियमावली बनाएगी। सभी विधानमंडल सदन सुचारू रूप से चलाने के लिए इस पर अमल करेंगे। सदन सुचारू चलाने और जनप्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने के लिए एक समान नियम प्रक्रिया बनने से बड़ी मदद मिलेगी।  लोकतांत्रिक संस्थाएं इससे ज्यादा मजबूत होगी। सदन की कार्यवाही संचालन के प्रसारण को भी एक प्लेटफार्म पर लाने का प्रयास करेंगे।सभी विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों ने इस पर सहमति दी है। 'वन नेशन-वन प्लेटफार्म' के आधार पर इसे हम मजबूत कर सकेंगे।विधान मंडलों को सही तरीके से संचालित करने के लिए भी एक नियमावली बनेगी। पीठासीन अधिकारियों की भी कमेटी बनेगी।अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करने के लिए मानदंड तय किए जाएंगे। बिरला ने इस बात पर भी जोर दिया कि सदनों में नवाचारों पर चर्चा होनी चाहिए। जो विषय विधानमंडल, लोकसभा और राज्यसभा में उठें। उनका सरकार जवाब दे। इससे जवाबदेही बढ़ेगी और अच्छा काम करने के लिए कार्यपालिका पर दबाव बनेगा।

दल बदल मुद्दें पर बयान देते हुए बिरला ने कहा कि दल बदल कानून को प्रभावी बनाने के लिए जो कमेटी बनी थी उसमें अभी सर्वसम्मति नहीं बन पाई है। दल बदल कानून को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार से बात करेंगे। पहली बार चुनकर आए सभी सदस्यों का प्रबोधन और प्रशिक्षण होगा।  विधान मंडलों में होने वाले व्यवधान और हंगामे को रोककर इसे ज्यादा जवाबदेह बना पाएंगे। सभी दलों के नेताओं से विधान मंडल के अध्यक्ष चर्चा करेंगे।सदन को निर्बाध रूप से चलाने और अनुशासन का स्तर बनाए रखने के लिए चर्चा करेंगे। वहीं सवाई मानसिंह अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों को लेकर सवाल पर ओम बिरला ने कहा कि एसएमएस अस्पताल आने वाले परिजनों के लिए कई बार रुकने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती। यदि सरकार परिजनों को ठहरने का स्थान बनाने के लिए कोई जमीन देगी।
तो मैं इस पर भवन बनवाने के लिए सीएसआर से योगदान दिलवाने का प्रयास करूंगा।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक : मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
नई दिल्ली। यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ता सामान्य जन के मन में विश्वास का सेतु बनाए। देश की राजनीति में पार्टी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से उसका जुड़ाव ही रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में इसी विश्वास और अपनत्व को लेकर चलना होगा।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का भरोसा जताया और विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कोई परिवार अधारित पार्टी नहीं है।

नए खंड ‘कमल पुष्प’ का भी उल्लेख
प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया। यादव के मुताबिक, पीएम ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर और अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर नमो एप पर शुरू किए गए नए खंड ‘कमल पुष्प’ का भी उल्लेख किया और कार्यकतार्ओं से पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए मूल्यों व नए संकल्पों के साथ जनता के बीच काम करने का आह्वान किया। ‘कमल पुष्प’ भाजपा के उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने का मंच है जिन्होंने भाजपा को भारतीय राजनीति में स्थापित करने के लिए अपना जीवन खपा दिया। यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा की ओर से चलाए गए सेवा ही संगठन अभियान की भी सराहना की।

ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं, काम करने से आता है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है, पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है।उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने महामारी के दौर में सबका सहयोग किया, दुनिया के लोगों ने भारत का लोहा माना है, भाजपा ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों से इसमें योगदान दिया है।

भारत की छवि सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे पीएम मोदी
भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर विपक्ष पर निशाना साधा। प्रस्ताव में विपक्ष की अवसरवादी राजनीति की आलोचना की गई साथ ही आरोप लगाया गया कि उसने महामारी के दौरान भय का वातावरएण खड़ा करने की कोशिश की। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसका तमिलनाडु के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के ने समर्थन किया। बैठक के दौरान छह अन्य नेताओं जी किशन रेड्डी, बिरेन सिंह, अनुराग ठाकुर, प्रमोद सावंत, अश्विनी वैष्णव और पुष्कर धामी ने भी राजनीतिक प्रस्ताव पर अपने विचार रखे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में बताया कि इसमें मुख्य तौर में यह उल्लेख है कि आगामी चुनावों में हमें पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी है। आगामी चुनावों में जीत के लिए भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सकारात्मक माहौल है और कार्यकतार्ओं में उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पार्टी बंगाल भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी, उन्हें कोर्ट से न्याय दिलाएगी। सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने बड़े पैमाने पर राजनीतिक हिंसा देखी है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उसके शिकार हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, जहां टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दुनिया भर में भारत की प्रशंसा हो रही है, वहीं हमें विपक्ष द्वारा शुरूआत से ही टीकाकरण को लेकर फैलाए गए संदेह भी याद हैं। सीतारमण ने कहा कि 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक देने में भारत के महान तरीके की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।

पीएम मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए और दावा किया कि पिछले सात सालों से केंद्र की सत्ता में है और पूरब से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में उसकी सरकारें भी हैं लेकिन उसका उत्कर्ष आना अभी बाकी है।  भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने महामारी के बीच बोल्ड स्टेप लिए, जिससे अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा। नड्डा ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिए तीन टी (ट्रैक, टेस्ट और ट्रीट) मेथड का पालन किया गया। वहीं पीएम ने फ्रंट में आकर महामारी के खिलाफ जंग का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सबसे अच्छा तरीका दुनिया को दिखाया। लॉकडाउन जैसा कड़ा फैसला लिया और लॉकडाउन के तीन महीने के भीतर लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो देश के किसानों के हित के लिए प्रगतिशील नीतियां और कानूनों को लेकर आए हैं।

भाजपा ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिसमें 344 नेताओं को रखा गया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्यों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 लोग है।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, विधानसभाओं एवं विधान परिषदों में विधायक दल के नेताओं, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश संगठन महामंत्रियों एवं संगठकों को शामिल किया गया है।