arun singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Rajasthan Assembly Election 2023: टिकट कटने के विरोध से दबाव में नहीं आएगी BJP, नहीं बदले जाएंगे टिकट
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के 124 प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिन सीटों पर बड़ा विरोध हो रहा है, उन सीटों पर पार्टी के द्वारा टिकटों पर पुनर्विचार और टिकट बदलने की चर्चाओं को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने सिरे से खारिज के दिया है। दोनों नेताओं ने मीडिया से अलग-अलग बातचीत में साफ कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार जो फैसला कर लिया, उसे वापस नहीं लिया जाएगा। अरुण सिंह और प्रह्लाद जोशी ने तो यहां तक कहा है कि टिकट बदलने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है। ऐसे में साफ है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अब तक जिन सीटों पर प्रत्याशी बनाए गए हैं उन सीटों पर पार्टी अन्य नेताओं के विरोध प्रदर्शन और बागी होने के दर से दबाव में नहीं आएगी।

प्रहलाद जोशी ने राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की घर हुई ईडी की कार्रवाई पर कहा कि राजस्थान में 19 बार रिकॉर्ड पेपर लीक से 70 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य खराब हुआ है। कांग्रेस के एक पूर्व राज्य मंत्री सहित आरपीएससी के सदस्य भी इस मामले में पकड़े गए हैं। ऐसे में ईडी की कार्रवाई हो रही है तो कांग्रेस के नेता गलत नहीं है तो क्यों डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अगर सरकार एसीबी को कमजोर नहीं करती और भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को संरक्षण नहीं देती तो कार्रवाई की जरूरत ही नहीं थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में सरकारी ऑफिस में करोड़ों रुपए मिल रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गलत नहीं है तो फिर ईडी की कार्रवाई से डर क्यों रहे हैं। क्या भारत सरकार को ऐसे में क्या कोई कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी क्या, यह जनता खुद फैसला करें। एसीबी ने खुद कैश पैसा पकड़ा था इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान में कांग्रेस जीत रही है। इसलिए ईडी की कार्रवाई किए जाने के आरोपों पर प्रहलाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कहां जीत रही है, कांग्रेस के राहुल गांधी खुद कह चुके हैं कि राजस्थान में कांग्रेस कमजोर है। राजस्थान में लूट और करप्शन का सरकार है। राजस्थान में महिलाओं और अपराधों में नंबर वन है। राजस्थान की जनता इस कांग्रेस सरकार को घर भेज रही है। राजस्थान में शेष बचे भाजपा के प्रत्याशियों की सूची को लेकर उन्होंने कहा कि शेष प्रत्याशी भी जल्दी ही घोषित किए जाएंगे।

16 नेताओं और अधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता
जयपुर। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में बुधवार को 16 नेताओं और अधिकारियों अपने भाजपा की सदस्यता पार्टी कार्यालय में ली है। इनमें तीन बार विधायक रहे किसनाराम नाई, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में  अतिरिक्त कमिश्नर रहे राजीव कुमार वर्मा, सेवानिवृत्ति आरएएस अधिकारी काशीराम चौहान, माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल सैनी, एनएसयूआई में धौलपुर इकाई के अध्यक्ष संजीव गहलोत, कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगानेर के अध्यक्ष बिरदी चंद शर्मा, मसूदा पंचायत समिति की प्रधान मीनू कंवर, बसपा से पिछले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मुकुल चौधरी, भोपालगढ़ विधानसभा से विधायक रहे नारायण राम बेड़ा, कांग्रेस से जोधपुर में जिला परिषद सदस्य प्रमिला बेड़ा, सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए धनेश्वर आहारी, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की अजमेर संभाग प्रभारी मधुबाला, विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा, राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव चापटा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रहे संदीप शर्मा, सहायक लेखा अधिकारी बस से रिटायर हुए लोकेश शर्मा भाजपा में शामिल हुए हैं।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं सहित 18 लोग हुए बीजेपी में शामिल
जयपुर। पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं समेत 18 लोगों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सभी को माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इन्होंने थामा बीजेपी का हाथ
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा ने बीजेपी जॉइन की।

कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है: अरूण सिंह
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है, आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी।

कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है: सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार स्वागत करता है। राजस्थान में एक सिलसिला चल पडा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोगों की भाजपा के प्रति अटूट आस्था है। आज प्रदेश में कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पता है कि सुशासन देने वाली कोई पार्टी देश और प्रदेश में है तो वह भाजपा है।

राजस्थान बदहाल कानून व्यवस्था, महिला और दलित उत्पीडन के चलते शर्मशार हुआ है: अर्जुनराम मेघवाल
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देशसेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन करता हूं। आज देश को प्रधानमंत्री मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। कल का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना। दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस राज को देखने पर लगता है कि पर्यटन और शौर्य के लिए अपनी पहचान रखने वाला राजस्थान बदहाल कानून व्यवस्था, महिला और दलित उत्पीडन के चलते शर्मशार हुआ है। हम सभी को विजय संकल्प लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाने के लिए जुट जाना चाहिए।

16 दिग्गजों ने की बीजेपी जॉइन, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित पार्टी के कई नेता रहे मौजूद
जयपुर। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में किशनलाल गुर्जर, एमपी के पूर्व डीजी पवन कुमार जैन, पूर्व एमएलए अनीता कटारा, मोतीलाल खरेरा, गोपीचंद गुर्जर, सुभाष सिंह, दिनेश यादव, महेश व्यास सहित 16 दिग्गजों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की। बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई लोगों ने आज बीजेपी ज्वाइन की है इनका समाज में अपना नाम है इन सभी का बीजेपी में स्वागत है राजस्थान में इस तरह के हालात बने हैं उससे प्रभावित होकर लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की है प्रदेश में 19 हजार से अधिक किसानों की जमीने कुर्क हुई,  17 बार पेपरलीक की घटनाएं हुई है।  10 हजार अपराधी मामले दर्ज हुए हैं, इन सब के जिम्मेदार अशोक गहलोत और उनकी सरकार है। बेरोजगार युवा रोजगार के लिए घूम रहे हैं यह सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर इन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है। इस बार सिर्फ एक ही लक्ष्य है गहलोत सरकार को उखाड़ कर फेंकना है ताकि प्रदेश में विकासशील और कानून का राज स्थापित हो सके।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो आज बीजेपी परिवार भी शामिल हुए हैं, इस कांग्रेस शासन को उखाड़ने के लिए हम सब साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस चाहे कितनी भी बंदर बांट कर लें, लेकिन जनता इस बार करारा जवाब देगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने केवल देश को तोड़ने का काम किया, लेकिन नरेंद्र  मोदी जी ने देश को जोड़ने का काम किया है। इसी के चलते लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे। कांग्रेस 60 साल तक कुछ नहीं कर पाई, गरीबों को केवल गरीब ही रखा।  मोदी जी ने 10 साल में देश दुनिया में सम्मान बढाया है। जोशी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने युवा, किसान, महिलाओं के साथ धोखा किया है। यह लोग बिना किसी शर्तों के पार्टी ज्वाइन की हैं ईनका बीजेपी में स्वागत है।

जिन विभागों में घोटाला, सरकार बनते ही होगी जांच, दोषियों को भेजेंगे जेल: सिंह
न्यूज सर्विस/ नवज्योति, मेहंदीपुर बालाजी। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह रविवार को मेहंदीपुर बालाजी के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने पहले करौली व इसके बाद दौसा जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने दोनों जिलों के पदाधिकारियों को सामूहिक बैठक में संबोधित करते आपसी समन्वय व एकजुटता का मंत्र दिया। दोनों जिलों की समन्वय समिति के साथ बैठक कर निचले स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव दूर करने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन किया।
उन्होंने कहा कि देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास और साज सज्जा की जाएगी। जिसमें राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते कहा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोई मंत्री गहलोत के खिलाफ  बोले या कानून व्यवस्था की बात करे, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। साढ़े 4 साल तक गहलोत के मंत्री-विधायक क्षेत्र की जनता को लूटते रहे हैं। सिंह ने कहा कि आज राजस्थान में चुनाव हो जाए तो कांग्रेस 20 सीट नहीं जीत पाएगी। प्रदेश में भाजपा को राजस्थान को जनता का समर्थन मिल रहा है।

यहां की जनता कांग्रेस सरकार से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि मंत्री विधायकों ने लूट मचा रखी है, झूठे केस लगा रहे हैं, अपने भाई भतीजा व साले को कॉन्ट्रेक्ट दिलाना और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने में बहुत बड़ा घोटाला हो रहा  है। हमारी सरकार बनते ही जिन भी विभागों मे घोटाला हुआ है उनकी जांच करवाएंगे और दोषियों को जेल भेजने का काम करेंगे। सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार की नाकामी को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी लेकर जाएंगे और जनता को  इनकी नाकामियों से अवगत करवाएंगे। आने वाले विधानसभा चुनावों में इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। इससे पहले उन्होंने मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए।

ऐसे कार्यकर्ता भाजपाई नहीं हो सकते अब गंभीरता से लेंगे : अरुण सिंह
जयपुर। वीरांगनाओं के साथ कथित बदसलूकी और सांसद किरोड़ी की गिरफ्तारी के वक्त दुर्व्यवहार के बाद भाजपा के हुए प्रदर्शन में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी को लेकर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोग थे जिन्होंने नारे लगाए। भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे नहीं हो सकते हैं।

इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। भाजपा इसे गंभीरता से ले रही है। ऐसे में साफ संकेत है कि नारेबाजी करने और कराने वालों के खिलाफ पार्टी सख्त एक्शन लेगी। वहीं बाद में किरोड़ी से अस्पताल में कुशलक्षेम पूछने के बाद सिंह ने कहा कि वीरांगनाओं को सहायता देने के लिए आंदोलन पर सीएम का रवैया असंवेदनशील रहा। उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने वीरांगनाओं से मिलकर उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री को दरियादिली दिखाकर पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं से भी मिलना चाहिए था। सीएम शहीदों की वीरांगनाओं को गुटों में बांटकर राजनीति कर रहे हैं, जो अशोभनीय है। सरकार को घोषणा की गई मांग को पूरी करना चाहिए। सरकार के मंत्रियों को झूठी घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। शासन की अकर्मण्यता से जनप्रतिनिधियों पर हमले बढ़ रहे हैं, जो लोकतंत्र मे चिंताजनक हैं।

अरुण सिंह दिल्ली देंगे रिपोर्ट:  पूनिया के खिलाफ नारेबाजी से केन्द्रीय भाजपा नेतृत्व भी नाराज है। अरुण सिंह ने रविवार को जयपुर दौरे के दौरान पार्टी संगठन से भी सारे मामले की जानकारी ली है। साथ ही नारे लगाने वाले लोगों की पहचान करने, प्रदर्शन के दौरान बेवजह उत्पात मचाने वाले शरारती तत्वों की सारी जानकारी मांगी है।

सिंह इसकी पूरी रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को भी देंगे। गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोगों की जेबों में पत्थर भरे थे और हाथों में सरिया-लाठियां थीं। ये ही लोग पूनिया के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।

ये नेता किरोड़ी से मिलने पहुंचे
एसएमएस अस्पताल में भर्ती भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा से मिलने रविवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधायक अशोक लाहोटी, कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित कई नेता पहुंचे। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी के वक्त हुए घटनाक्रम की जानकारी भी ली।

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह जोधपुर दुखांतिका के घायलो से मिले
जयपुर। भाजपा प्रदेश  प्रभारी अरूण सिंह शनिवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंच कर शेरगढ़ क्षेत्र के भूंगरा में हुई गैस सिलेण्डर दुर्घटना के घायलों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। प्रदेश प्रभारी ने दुर्घटना को हृदय विदारक बताया, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस विपदा की इस घड़ी में हम उनके साथ है।वही दूसरी ओर सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए जिला कलक्टर को भी निर्देश दिए गए हैं।

कलक्टर को गैस एजेंसियों से संवाद कर उन्हें नियमित मेंटेनेंस एवं नई गाइडलाइंस बनाने के निर्देश दिए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके साथ ही मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत 5-5 लाख रुपए प्रति परिवार दिए जाने की घोषणा की है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिए जाने की घोषणा की है।

गहलोत सरकार विधायकों-मंत्रियों के इस्तीफे के कारण खो चुकी है नैतिक बल : अरुण सिंह
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आए हैं। वे यहां भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की आगामी पार्टी की रणनीति को लेकर बैठक ले रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के विधायक और मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और सरकार के पास नैतिक बल नहीं है। सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और ना ही राजस्थान में पिछले 4 साल में सरकार का कहीं कोई अस्तित्व दिखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ अब चुनावी बिगुल बजाने जा रही है। सरकार के 4 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम का आगाज कर रही है।

भाजपा विधानसभा में सरकार के खिलाफ आगामी 10 दिन तक विरोध प्रदर्शन करेगी और उसके बाद जिला स्तर पर जन आक्रोश रैली निकाली जाएंगी। इसके बाद दिसंबर माह में सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ी जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि वसुंधरा राजे की यात्रा पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि पार्टी का कोई भी नेता अगर जनता के बीच आता है तो उसका फायदा पार्टी को ही मिलता है। उन्होंने भाजपा में आपसी गुटबाजी से भी साफ इनकार कर दिया है।

राजस्थान में फिर इतिहास रचेगी भाजपा : अरुण सिंह
करौली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को दूसरी बार राजस्थान के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद करौली जिला भाजपा की ओर से भरतपुर आगमन पर भरतपुर की सीमा पर भाजपा करौली जिला के किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शेखपुरा, जिलाध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया द्वारा संयुक्त रूप से करौली जिले की ओर से भरतपुर की सीमा पर पहुंचकर  स्वागत किया।

स्वागत में भाजपा जिला करौली की ओर से 31 किलो की पुष्पो की माला पहनाकर मेहंदीपुर बालाजी महाराज की तस्वीर एवं गदा भेंट  की। इस अवसर पर राजेन्द्र शेखपुरा के साथ वहां पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने अरुण सिंह की जयकार के नारो से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि 2023 के विधान सभा चुनाव में राजस्थान में फिर एक बार भाजपा इतिहास रचेगी। जिधर से निकल रहा हूं उधर ही आमजन की भावना सुनने को मिल रही है। अब कांग्रेस की ज्यादा चर्चा करना नहीं चाहता किन्तु यह कहने में कोई हिचक नहीं कि राजस्थान से भी कांग्रेस साफ होगी। केवल देश ही नहीं दुनिया के देश प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा की तारीफ करते नहीं थक रहे है और भारत की आठ वर्ष की तरककी से लोग दुनियां भर में प्रभावित है।

पीएम मोदी ने महंगाई को कंट्रोल कर रखा है: अरुण सिंह
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को जयपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश यहां तक कि यूरोप के कई देशों और अमेरिका तक की इन्फ्लेशन रेट काफी ज्यादा हो गई है। भारत की स्थितियां कंट्रोल में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मति भ्रमित है जो केवल राजनीति के लिए प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस को जमीनी हकीकत पता नहीं है। देश में महंगाई मुद्दा ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने महंगाई को कंट्रोल कर रखा है। अगर देश में एनडीए की जगह दुर्भाग्य से यूपीए की सरकार होती तो देश के क्या हालात होते आपको खुद पता लग जाता।

पीएम मोदी करेंगे हल्दीघाटी की मिट्टी को नमन
राजसमंद। राजसमंद भाजपा जिला कार्यकारिणी की ओर से वीरभूमि हल्दीघाटी की मिट्टी से भरा एक चांदी का कलश भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को सौंपा गया। अरुण सिंह यह कलश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के तोहफे के रुप में सौंपेंगे। भाजपा के जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हल्दीघाटी की पवित्र माटी को चांदी के कलश में भरकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भेजा गया है, आगामी महीने में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। ऐसे में इस पवित्र माटी को वह अपने मस्तक पर लगाएंगे।

अरुण सिंह ने पीएम मोदी को महापुरुष बताया
राजसमंद जिला मुख्यालय पर रविवार को मोदी @ 20 सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर अरुण सिंह ने पीएम मोदी को महापुरुष बताया, तो सांसद दीया कुमारी ने उनको दिव्य पुरुष बताया। समारोह में दीया कुमारी ने ऐलान किया कि वह मोदी @20 पुस्तक कार्यकर्ताओं को भेंट करेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री काल के 20 साल के यादगार सफर कर लिखी गई किताब मोदी @ 20 को लेकर एक सम्मेलन राजसमंद जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया। अरुण सिंह ने कहा कि पीएम मोदी पर लिखी किताब मोदी के 20 साल के प्रमुख राजनीतिक जीवन पर आधारित है और वह यह दर्शाती है कि किस तरह का विजन और फोर्स लेकर नरेंद्र मोदी ने इस देश का विकास किया और लोगों का भरोसा जीता है। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजसमंद सांसद और भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक दिव्य पुरुष है, वह तीसरी शक्ति रखते हैं और उसी दिव्य शक्ति की बदौलत वह देश चला रहे हैं। जिससे आज हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है।

राजसमंद की विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में और उनकी सोच की बदौलत भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह 2005 में इटली गई थी तब उन्हें अपनी आंखों से देखा था कि वहां किस तरह के भारतीयों को हेय दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन आज भारत और भारतीयों को पीएम मोदी के कारण विश्व भर में सम्मान मिलता है।