Tourist attraction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदर्शी सोच एवं पर्यटन को प्रदेश की अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप पंच गौरव योजना के तहत एक जिला एक पर्यटन स्थल के रूप में चयनित आमेर दुर्ग में सैलानियों के लिए व्यापक सुविधा विस्तार कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन जयपुर द्वारा पर्यटन विभाग एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आमेर दुर्ग में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्राप्त हो सके।

अतिरिक्त जिला कलक्टर विनीता सिंह ने बताया कि आमेर दुर्ग प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली प्रतीक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक भ्रमण के लिए आते हैं। पर्यटकों की सुविधा और विरासत संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा पंच गौरव योजना अंतर्गत 89 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। महिला पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मानसिंह महल एवं दीवाने-आम में बेबी फीडिंग रूम का निर्माण किया जा रहा है। दलाराम बाग एवं रामबाग के फव्वारों तथा रपटों के नियमित संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे परिसर की सुंदरता और आकर्षण में वृद्धि होगी।

मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. सुदीप कुमावत ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित एवं संरक्षित करने के उद्देश्य से माधोसिंह थान की ओर बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सम्पूर्ण महल परिसर में सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा लीकेज एवं सीपेज से ऐतिहासिक संरचना को सुरक्षित रखा जा सकेगा। रात्रिकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए सुख निवास एवं मानसिंह महल में सौम्य प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि पर्यटक शाम के समय भी दुर्ग की भव्यता का आनंद ले सकें। साथ ही सनसेट प्वाइंट एवं कपल वेडिंग फोटो साइट का विकास कर आमेर को आकर्षक पर्यटन एवं डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में भी स्थापित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग एवं विपणन गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए हिन्दी की ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद व क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से शॉर्ट वर्चुअल टूर बनवाने के दिए निर्देश
जयपुर। प्रमुख शासन सचिव पर्यटन राजेश यादव ने सेन्ट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन आयुक्त रुकमणि रियाड़, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पर्यटन राजेश यादव ने कई स्थानों पर संग्रहालय में राइटअप स्टैंडी लगाने, क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से शार्ट वर्चुअल टूर बनवाने, म्यूजियम में हिन्दी की ऑडियों को अंग्रेजी भाषा में अनुवाद कराकर पर्यटकों की डिमाण्ड अनुसार दिखाया जाने के निर्देश दिए।

बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी : पहले दिन नर और मादा बघेरे की हुई साइटिंग, पर्यटकों का कहना फर्स्ट डे-फर्स्ट शो और शानदार साइटिंग
जयपुर। वाइल्ड लाइफ लवर्स को जयपुर में नाहरगढ़ अभयारण्य स्थित बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी के रूप में तीसरी लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। करीब 19 किमी के ट्रैक में सफारी के दौरान पर्यटकों को पहाड़ी और डेजर्ट दोनों तरह की सफारी का मौका मिलेगा। इस क्षेत्र में बघेरों की संख्या करीब 15 के आसपास बताई जा रही है। पहले दिन पर्यटकों को सुबह की सफारी के दौरान इसकी एक झलक भर देखने को मिली थी लेकिन शाम की सफारी में नर लेपर्ड की अच्छी साइटिंग हुई जिससे पर्यटक रोमांचित हो गए।

इसके अलावा यहां उन्हें सियार सहित अन्य वन्यजीव भी दिखाई दिए। ऐसे में पर्यटकों ने भी कहा कि यहां सफारी करके अच्छा लगा। कहा जाए तो हमारे लिए यहां

फर्स्ट डे-फर्स्ट शो और फर्स्ट साइटिंग रही। रेंजर रघुवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यहां पहाड़ी पर भी ट्रैक बनाए गए हैं। बघेरे सहित अन्य वन्यजीवों के लिए यहां 10 से अधिक वाटर प्वाइंट्स बनाए गए हैं। सुबह और शाम पर्यटकों को यहां मादा और नर बघेरे की साइटिंग हुई है।