dummy candidate arrested - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रीट भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाला गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वरिष्ठ अध्यापक (विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाले सरकारी लैब असिस्टेंट महेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में जालौर के राजकीय महाविद्यालय रानीवाड़ा में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। आरोपी ने असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देकर उसे चयनित कराने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके लिए छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। मामले में पहले ही मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सत्यप्रकाश मीणा को दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी भर्ती परीक्षा-2022 के सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय का पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को दोबारा कराई गई थी।

दो डमी अभ्यथियों की ली मदद
जांच में सामने आया कि गंगापुर सिटी निवासी मूल अभ्यर्थी सत्यप्रकाश मीणा की जगह दो अलग-अलग डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में जालौर जिले के खिरोड़ी निवासी महेंद्र कुमार ने सत्यप्रकाश मीणा के स्थान पर परीक्षा दी थी।

बिचौलिए के जरिए हुआ सौदा
एसओजी के अनुसार महेंद्र कुमार और मूल अभ्यर्थी के बीच बिचोलिए के जरिए छह लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। डमी अभ्यर्थी की मदद से सत्यप्रकाश मीणा विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित भी हो गया, लेकिन शिकायत मिलने पर नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका।

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर । दक्षिण जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेल्वे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में डमी अभ्यर्थी ऋषभ रंजन उर्फ रिषभ रंजन तथा उसका सहयोगी गौतम कुमार उर्फ गोटी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर राजर्षि राज, आईपीएस ने बताया कि दिनांक 10.12.2025 को सीतापुरा परीक्षा केन्द्र पर आयोजित रेल्वे ग्रुप डी परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोपी ऋषभ रंजन मूल अभ्यर्थी अभिषेक मीना के नाम से एडमिट कार्ड व दस्तावेज लेकर परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन आधार से चेहरे का मिलान शून्य प्रतिशत पाए जाने पर उसे पकड़ लिया गया। जांच के दौरान डमी अभ्यर्थी ऋषभ रंजन तथा उसके सहयोगी गौतम कुमार उर्फ गोटी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। ऋषभ रंजन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जबकि गौतम कुमार से गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गौतम कुमार उर्फ गोटी बिहार व उत्तर प्रदेश में करीब 10 भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट के रूप में शामिल हो चुका है। वह एक परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने के लिए 30,000 रुपये एडवांस तथा परीक्षा के बाद 1,25,000 रुपये तक की राशि लेता था। पुलिस ने आरोपी से परीक्षा के लिए तय की गई राशि 31,250 रुपये भी बरामद की है। गौतम कुमार पूर्व में कानपुर, प्रयागराज तथा राजस्थान के जयपुर (कानोता) में भी इस तरह की फर्जी गतिविधियों में पकड़ा जा चुका है। वह डमी छात्रों को तैयार कर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में बैठाने का नेटवर्क संचालित करता था। पुलिस उससे यह पता लगाने में जुटी है कि जयपुर सहित अन्य स्थानों पर किन-किन परीक्षाओं में, किन अभ्यर्थियों के स्थान पर और किन सहयोगियों की मदद से डमी कैंडिडेट बैठाए गए।

शिक्षक भर्ती परीक्षा में बैठने वाला डमी परीक्षार्थी गिरफ्तार : मुख्य परीक्षार्थी पूर्व में हो चुका गिरफ्तार, 3 लाख रुपए लेकर बैठा था
अजमेर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरपीएससी की सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 में बैठने वाले डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस जालौर से दबोच कर लाई है। उसने मुख्य परीक्षार्थी से 3 लाख रुपए लेकर परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि वह इस परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गया था। लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान फोटो मेल नहीं खाने पर उसकी पोल खुल गई। एएसपी गणेशराम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार फर्जी/डमी परीक्षार्थी आरोपित गांव पुसाना, भीनमाल, जिला जालौर निवासी दीपाराम जागु (31) पुत्र हरिराम विश्नोई है। जिसे पुलिस टीम जालौर से डिटेन कर अजमेर लाई है। यहां मामले में पूछताछ करने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चौधरी ने बताया कि परीक्षा का मुख्य परीक्षार्थी बाड़मेर निवासी जगदीश कुमार पुत्र जवानाराम मेघवाल है।

जिसका परीक्षा केन्द्र महालक्ष्मी बालिका सीनियर सेकंड्ररी स्कूल सैक्टर-ई, प्रताप नगर, जोधपुर में आया था। आरोपित मुख्य परीक्षार्थी ने परीक्षा पास करने के लिए अपने स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठा दिया था। जिसने परीक्षा दी और परीक्षा में उत्तीर्ण भी हो गया। ऐसे में जब आरपीएससी की ओर से सफल परीक्षार्थियों की काउन्सलिंग की गई तो परीक्षार्थी जगदीश कुमार का फोटो मेल नहीं खाया था। आरपीएससी की ओर से मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने 3/10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम व आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत मुकदमा संख्या 28/24 दर्ज किया था।

नीट परीक्षा 2020 : डमी अभ्यर्थी मामले में दो डॉक्टर गिरफ्तार, एक दस्तयाब
जयपुर। चौमूं थाना इलाके में शुक्रवार को पुलिस ने डमी अभ्यर्थियों को बैठा कर नौकरी पाने वाले दो डॉक्टरों सहित एक अन्य आरोपी को दस्तयाब किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सचिन गौरा (22) कचोलिया चौमूं औरअजीत गौरा (30) कचोलिया चौमूं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक और आरोपी सुभाष सैनी (33) जैतपुरा चौमूं को दस्तयाब किया है। आरोपी सुभाष ने 2013 परीक्षा में नीट में पास कराने के लिए 65 लाख रुपए लिए थे।

एक पदस्थापित तो दो अन्य
मेडिकल संस्थानों में अध्ययनरत, संस्थानों से मांगे दस्तावेज
डीसीपी बुडानिया ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी सचिन गौरा एमबीबीएस अंतिम वर्ष एम्स जोधपुर मेडिकल कॉलेज में, अजीत गौरा श्रीजगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज भरतपुर में अध्ययनरत है और नीट 2020 में पास कराने के लिए रुपए लेने वाला सुभाष आयुर्विज्ञान की डिग्री लेकर घाटवा कुचामन नागौर में कॉमन हैल्थ ऑफिसर के पद पर पदस्थापित है। पुलिस ने संस्थानों से प्रकरण से संबन्धित आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं।

षड्यंत्र कर बैठाया डमी कैंडिडेट
पुलिस के अनुसार सुभाष ने अजीत गौरा आदि को षड्यंत्र में शामिल कर परीक्षा में धांधली की। आरोपी सुभाष और अजीत के बीच परीक्षा में बैठने के लिए 60 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। आरोपी सुभाष ने इसके 65 लाख रुपए लिए थे। परीक्षा में सचिन की जगह अजीत की फोटो लगा कर परीक्षा दिलाई गई। जिसमें 667 अंक प्राप्त हुए थे।