Khelo Rajasthan Youth gamesm - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब शुरू हुई खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारी, आयोजन के लिए पांच फर्मों ने दिया प्रजेंटेशन
जयपुर। राजस्थान में पहली बार होने जा रहे खेलो राजस्थान यूथ गेम्स की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्ष 2024-25 के बजट में वित्तमंत्री दीया कुमारी द्वारा की गई घोषणा के तहत यह आयोजन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर इस साल प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए राजस्थान खेल परिषद ने निजी एजेंसियों से टेंडर आमंत्रित किए थे। शुक्रवार को राजस्थान खेल परिषद अध्यक्ष नीरज कुमार पवन की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष पांच नामी फर्मों ने अपना प्रजेंटेशन दिया। इस समिति में खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, वित्तीय सलाहकार महावीर मीणा, मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया और खेल प्रबंधक रणविजय सिंह भी शामिल थे।

तीन प्रमुख श्रेणियों में बंटा आयोजन प्रस्ताव :

1. इवेंट मैनेजमेंट : इसमें खेलों का लोगो, शुभंकर, थीम सॉन्ग, मैडल्स, स्पोर्ट्स किट और ट्रॉफीज आदि के नमूने प्रस्तुत किए गए।
2. लॉजिस्टिक सपोर्ट : इसमें खिलाड़ियों के आवास, यातायात, भोजन और कैटरिंग की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
3. गेम्स मैनेजमेंट : आयोजन की रिपोर्टिंग, शेड्यूलिंग और तकनीकी संचालन से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

पांच प्रमुख फर्मों ने रखे अपने प्लान्स :

प्रजेंटेशन देने वाली फर्मों में ओयो होटल्स एंड होम्स, इम्प्रेसिव इवेंट्स हव, दीपाली डिजाइन्स एंड एग्जिबिट्स, ईज माय ट्रिप प्लानर्स और एसस्पार्क मैनेजिंग सर्विसेज शामिल रहीं। सभी फर्मों ने आयोजन की रूपरेखा, संचालन और सुविधाओं को लेकर अपने-अपने प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे।

गुणवत्ता ही प्राथमिकता :

नीरज कुमार पवन ने स्पष्ट किया कि खेलों की गुणवत्ता और निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रजेंटेशन के आधार पर सभी फर्मों को अंक दिए जाएंगे, जिनमें तकनीकी योग्यता और वित्तीय बोली दोनों को जोड़ा जाएगा। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाली फर्म को आयोजन का दायित्व सौंपा जाएगा।