seven wonders park - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - सेवन वंडर्स पार्क में पर्याप्त रोशनी व्यवस्था करने के दिए निर्देश
कोटा ।  कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता कुमारी तिवारी ने बुधवार को सेवन वंडर्स पार्क  व किशोर सागर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर्याप्त रोशनी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सेवन वंडर्स पार्क में घास अधिक बड़ी होने और उद्यानों के उचित रखरखाव नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अभियंता को निर्देश दिए कि उद्यान (हॉर्टिकल्चर) के ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाए और पार्क की सफाई व देखभाल को तत्काल सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयुक्त ने पार्क में अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि परिसर में पर्याप्त उजाला बना रहे। उन्होंने पाथवे पर समुचित लाइटिंग, स्मारकों के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था  व स्मारकों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने वाले बोर्डों पर भी उपयुक्त लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिससे आगंतुकों को वहां लिखी जानकारी पढ़ने में परेशानी नहीं हो। साथ ही प्रकाश व्यवस्था से संबंधित सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश भी अभियंताओं को दिए। किशोर सागर तालाब स्थित स्वर्ण महल के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर आयुक्त ने संबंधित अभियंता को स्वर्ण महल के संधारण व संचालन कार्य से जुड़े ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किशोर सागर तालाब की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता सुमित चित्तौड़ा, अधिशाषी अभियंता  आर. के. लोढ़ा, सहायक अभियंता ललित मीना, सहायक अभियंता पवन गोचर  व सहायक कृषि अधिकारी मनीष मीना उपस्थित रहे।

नवज्योति ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि सेवन वंडर्स में अंधेरा होने व वहां आने वालों को परेशानी का मामला दैनिक नवज्योति  ने उठाया था। समाचार पत्र में 6 अक्टूबर को पेज 3 पर अंधेरे में डूबे 7 अजूबे, सेवन वंडर्स पार्क से पर्यटक लौट रहे निराश शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें पूरे पार्क में अंधेरा होने  व एक माह से लाइटें बंद व लाइटों के चोरी होने की जानकारी दी थी।  जिससे वहां परिवार समेत आने वाले पर्यटकों को होने वाली समस्या से अवगत कराया था।  समाचार प्रकाशित होने के बाद इस मामले को आयुक्त ने गम्भीरता से लिया और स्वयं सेवन  वंडर्स पार्क का निरीक्षण कर वहां बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

लकड़ी के पुल के टूटे फंटे व खुले तार बन रहे खतरा, घूमने आने वालों को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना
कोटा। शहर के मध्य दुनिया के सात अजूबों को एक ही जगह पर दिखाने वाला सेवन वंडर्स पार्क इन दिनों अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहा है। यहां आमजन के लिए सुविधाएं होना तो दूर खतरा व समस्याएं अधिक हैं। जिससे यहां आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  किशोर सागर तालाब के किनारे करीब  12 साल पहले बने इस सेवन वंडर्स पार्क में भारत के ताज महल से लेकर  फ्रांस के एफिल टावर और मिश्र का पिरामिड़, अमरीका का स्टेच्यू आॅफ लिबर्टी और इटली की झुकी मिनार तक एक ही जगह पर देखी जा सकती है।  करीब 7 एकड़ एरिया में 20 करोड़ की लागत से बनाए इस पार्क को दिसम्बर 2013 में आमजन के लिए खोला गया था। उसके बाद से अब तक  12 साल में देशी विदेशी लाखों पर्यटक इसका भ्रमण कर चुके हैं। तालाब के किनारे होने से  रात के समय इसका आकर्षण देखने लायक होता है। लेकिन हालत यह है कि इन दिनों देखरेख के अभाव  में यह दुर्दशा का शिकार हो रहा है।

पीने का पानी तक नहीं
पार्क में घूमने आए दादाबाड़ी निवासी मोहम्मद शकील का कहना है कि पार्क का एरिया काफी बड़ा है। इसे देखने  में समय भी काफी अधिक लगता है। पैदल चलने पर महिलाएं व बच्चे थक जाते हैं।  लेकिन इस पार्क में लोगों के पीने के लिए पानी तक की सुविधा नहीं है। पार्क में प्रवेश करने से पहले एक वाटर कूलर लगा है लेकिन उसका पानी अंदर नहीं ले जाने देते। अंदर लास्ट में कैंटीन बनी हुई है। वहां से पानी खरीदकर पीना पड़ता है। लेकिन उस पानी के लिए अंतिम छोर तक जाना पड़ता है।

जन सुविधा भी नहीं
महावीर नगर तृरीय निवासी शिवानी सोलंकी का कहना है कि पार्क में घूमने के दौरान लोगों को काफी देर तक वहां रहना पड़ता है।  जिससे लोगों को लघु शंका भी जाना पड़ता है। लेकिन पार्क के अंदर जन सुविधा तक की व्यवस्था नहीं है। खास तौर पर महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवेश द्वार के बाहर शौचालय बना हुआ है लेकिन वह भी बदहाली का शिकार हो रहा है।

रात के समय रोशनी तक पर्याप्त नही
बनवारी गौतम ने बताया कि पार्क में अधिकतर रात के समय लाइटें तक पर्याप्त नहीं जल पाती। जिससे यहां अंधेरा रहता है। पार्क में सुविधाओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं होने से यहां पहले की तुलना में आने वाले लोगों की संख्या भी कम हुई है। लोग नहीं आने से यहां बोटिंग करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। जबकि गर्मी के सीजन में तो लोग बोटिंग का आनंद लेने आने चाहिए।

पुलिया के टूटे फंटे, तार खुले
लोगों का कहना है कि तालाब में बोटिंग करवाई जा रही है। यहां तक जाने के लिए पार्क के भीतर लकड़ी की पुलिया बनी हुई है। लेकिन बीच में कई जगह पर इसके फंटे टूटे हुए हैं। रोशनी के लिए लगाई गई लाइटों के लिए बिजली के पैनल बॉक्स खुले हुए हैं। जिससे यहां आने वालों के लिए गिरने व करंट लगने का खतरा बना हुआ है।

गर्मी में बैठने की जगह तक नहीं
इन दिनों गर्मी की छुट्टियां होने से बाहर से भी कई लोग इस पार्क में घूमने आ रहे हैं। जयपुर से आए परिवार की सोनिया शर्मा का कहना है कि गर्मी में पार्क  में घूमते हुए थकान हो जाती है। ऐसे में कुछ देर बैठने की जरूरत महसूस होती है। यहां लोगों के बैठने के लिए छतरियां तो बनाई हुई है। लेकिन गर्मी में उनके पत्थर इतने गर्म होते हैं कि उन पर बैठना मुश्किल हो रहा है। उनका होना न होना बराबर है।

फव्वारा बंद, टाइल्स टूटी हुई
पार्क के बीच में एक फव्वारा लगा हुआ है। लेकिन वह भी पिछले काफी समय से बंद है। जिससे उसमें जमा पानी भी गंदा हो रहा है। लोग इसका आनंद नहीं ले पा रहे हैं। सैर करने आए लोगों का कहना है कि बच्चों को फव्वारा बहुत अच्छा लगता है लेकिन वही बंद है। साथ ही कई जगह से टाइल्स उखड़ी व टूटी हुई है।

समस्याओं का शीघ्र करवा देंगे समाधान
केडीए अधिकारियों का कहना है कि सेवन वंडर्स पार्क में  वैसे तो लोग नियमित रूप से घूमने आ रहे हैं। यहां  समस्याओं के बारे में अभी तक किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। यदि वहां कोई समस्याएं हैं विशेष रूप से टूट फूट व बिजली संबंधी तो उन्हें शीघ्र ही सही करवा दिया जाएगा।