vande bharat water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जल संरक्षण से ही होगा प्रदेश का किसान और व्यापारी खुशहाल : भजनलाल शर्मा
ब्यावर/पुष्कर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जल के महत्व को समझना अतिआवश्यक है। बिना पानी के कुछ भी नहीं है। जल है तो कल है। जल का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए जल का संरक्षण करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। बहते जल का संरक्षण करना आज के समय की जरूरत है। वे सोमवार को दोपहर जवाजा तालाब की पाल पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मजबूती से काम कर रही है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा एक साथ आने को संयोग मानते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने इस सुअवसर पर प्रदेश में जल एवं पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा अपने हाथ में लिया है। जिसको धरातल पर साकार करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। सीएम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जल की उपलब्धता बढ़ेगी तो हमारा किसान और व्यापारी खुशहाल होगा।

इनके खुशहाल होने पर हमारा राजस्थान विकसित होगा। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से इसके लिए किए जा रहे कार्यो का भी उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश के लिए ईआरसीपी, यमुना समझौता, देवास स्कीम, माही डेम, बनास आदि योजनाएं जल की कमी को पूरा करने के लिए ही तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सोमवार को तीर्थनगरी में करीब 2 घंटे रहे। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर दर्शन, सरोवर पूजन के साथ मेला मैदान में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम शर्मा करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से जाट विश्राम स्थली के पीछे बने अस्थाई हेलीपेड पर उतरे। यहां से वे सीधे ब्रह्मा मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने ब्रह्माजी के दर्शन व आरती कर खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीएम ने ब्रह्माजी को ड्राईफूट का भोग लगाकर गायत्री को साड़ी अर्पित की।

ब्रह्म वाटिका में लगाया सिंदूर-चंदन का पौधा
सीएम ने ब्रह्माजी दर्शन के बाद मंदिर के पीछे बने ब्रह्म वाटिका में सिंदूर व चंदन का पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उनका काफिला मेला मैदान पहुंचा। जहां सीएम ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित जन सभा को संबोधित किया।

ब्रह्मा मंदिर में लगी लिफ्ट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मा मंदिर दर्शन के दौरान ब्रह्मा मंदिर में दिव्यांग व वृद्ध श्रद्धालुओं की सुविधार्थ भामाशाह की ओर से लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण किया तथा लिफ्ट से मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर सीएम ने एमपी मानसिंगका चैरिटीज मुंबई के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मानसिंगका का दिव्यांग व वृद्धजनों की सुविधार्थ दो लिफ्ट लगाने पर प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया।

सरोवर पूजन कर किया दुग्धाभिषेक
सीएम मैदान से 2.35 बजे ब्रह्म-सावित्री घाट पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्कर सरोवर का पूजन, दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया।  सीएम ने अपने पुश्तैनी पुरोहित की बही में यात्रा का विवरण लिखा। श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ के वेद पाठी बालकों ने सीएम की अगवानी की। ब्रह्म घाट पर सीएम ने रामसखा आश्रम के महंत महामंडलेश्वर नंदराम शरण महाराज, दिव्य मोरारी बापू आश्रम के महंत महामण्डलेश्वर दिव्य मोरारी बापू, चित्रकूट धाम के उपासक संत पाठक महाराज, गिरीशानंद आश्रम के महंत रामानंद गिरी महाराज सहित संतों-महंतों को नारियल व दक्षिणा तथा केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन करते हुए चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।