Match draw - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इंडिया ए-इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा, तनुष-अंशुल ने बनाई 149 की साझेदारी
नार्थम्पटन। इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के मध्य चार दिवसीय दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया। मैच के अंतिम दिन भारत ने 7 विकेट पर 417 रन बना अपनी पारी घोषित कर  इंग्लैंड लायंस के समक्ष 439 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड लायंस ने खेल समाप्ति तक 3 विकेट  पर 32 रन बना लिए थे।

बेन मैकीनी 16 व जैम्स रियू (0) नाबाद लौटे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज टॉम हेइन्स (7), एमीलो (5) व जोर्डन (0) सस्ते में आउट हुए। अंशुल कम्बोज ने दो व तुषार देशपांडे ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पूर्व तनुष कोटियान और अंशुल काम्बोज की जोड़ी की आठवें विकेट के लिए 149 रनों की अविजित साझेदारी कर इंडिया ए को दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के चौथे दिन 7 विकेट पर 417 रन पर पहुंचा दिया है और इसी के साथ इंडिया ए की कुल बढ़त 438 रनों की हो गई।

तनुष-अंशुल ने बनाई 149 की साझेदारी :

इससे पूर्व यहां इंडिया ए ने विगत दिन के चार विकेट पर 163 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। इंडिया ए का पांचवां विकेट ध्रुव जुरेल (28) के रूप में गिरा। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी (42), शार्दुल ठाकुर (34) रन बनाकर आउट हुए।

रेड्डी और ठाकुर को जॉर्ज हिल ने बोल्ड किया। इंडिया ए ने 92 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बना पारी घोषित कर दी। तनुष कोटियान (90) और अंशुल काम्बोज (51) रन बनाकर नाबाद लौटे।

जॉर्ज हिल ने लिए तीन विकेट :

इंग्लैंड लायंस की ओर से जॉर्ज हिल ने तीन विकेट लिये। क्रिस वोक्स और एडवर्ड जैक को दो-दो विकेट मिले। इससे पहले इंडिया ने पहली पारी में 348 रन और इंग्लैंड लायंस ने पहली पारी में 327 रन बनाये थे।