raja raghuvanshi murder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मौत वाला हनीमून : राज कुशवाहा ही है मास्टरमाइंड संजय वर्मा
शिलांग। मेघालय पुलिस ने गुरुवार को पुष्टि की कि पिछले महीने सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या मामले का मास्टरमाइंड ‘संजय वर्मा’ कोई और नहीं बल्कि राज सिंह कुशवाहा ही है। पूर्वी खासी हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विवेक सइम ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि संजय वर्मा कोई और नहीं बल्कि राज सिंह कुशवाहा ही है। उसने किसी भी संदेह से बचने के लिए इस काल्पनिक नाम का इस्तेमाल किया था। हत्या मामले की मुख्य आरोपी सोनम की शादी 11 मई को राजा रघुवंशी के साथ हुई थी और वह शादी से पहले तथा बाद में भी अपने प्रेमी राजा सिंह कुशवाहा से फोन पर लगातार संपर्क में थी।

सोनम के मोबाइल नंबर से कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से पता चला है कि वह पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए कुशवाहा उर्फ संजय वर्मा से लगातार संपर्क में थी। मार्च से अप्रैल 2025 के बीच दोनों के बीच मोबाइल पर घंटों बातचीत हुई। सोनम ने 21 दिनों में 234 बार कुशवाहा से बात की। कुशवाहा ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका सोनम के साथ इंदौर के व्यवसायी और उसके पति राजा रघुवंशी  की हत्या की साजिश रची थी।  कुशवाहा और उसके तीन दोस्तों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने 23 मई को वेई सावडोंग पार्किंग में राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी।

अब उत्तर प्रदेश जाएगी एसआईटी
मेघालय पुलिस की एसआईटी टीम वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के इंदौर में है और वह अपनी जांच में नए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने और उन्हें एक साथ जोड़ने के लिए सक्रिय रूप जुटी हुई है। एसआईटी अब उत्तर प्रदेश जाएगी। जांचकर्ताओं ने सोनम के परिवार के सदस्यों से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। मंगलवार को एसआईटी ने राजा रघुवंशी के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।

सोनम समेत 5 आरोपी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर : प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया
शिलॉन्ग। पुलिस बुधवार को सोनम समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 8 दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि राज की हत्या के समय सोनम वहां मौजूद थी और उसने लाश को खाई में फेंकने में हत्यारों की मदद की। शिलांग के डीआईजी डेविस एन आर मार्क ने खुलासा किया है कि न सिर्फ तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स बल्कि खुद सोनम रघुवंशी ने भी राजा की डेड बॉडी उठाकर खाई में फेंकी थी। यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन तीनों सुपारी किलर्स दो स्कूटी पर पहुंचे थे। हत्या के बाद, एक स्कूटी पर दो किलर्स और दूसरी स्कूटी पर सोनम व एक किलर बैठे और सब क्राइम सीन से 10 किलोमीटर दूर तक गए। यानी हत्या के बाद भी सोनम पूरी तरह इन हत्यारों के साथ थी और राजा की लाश को छुपाने में शामिल रही। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने अपना गुनाह तो कबूल किया है।

राजा के घर पहुंचा सोनम का भाई परिवार से मांगी माफी

इधर, सोनम का भाई गोविंद बुधवार दोपहर राजा रघुवंशी के घर पहुंचा और दिवंगत राजा की मां समेत पूरे परिवार से माफी मांगी। इस दौरान राजा के भाई विपिन रघुवंशी समेत सभी अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के बाद सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उन्होंने सोनम से सभी संबंध तोड़ दिए हैं। अब तक जो सबूत मिल रहे हैं, उनके हिसाब से ये हत्या सोनम ने ही की है। उसी ने ये काम किया है और उससे करवाया गया है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से ही जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोनम इस मामले में दोषी है तो उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।

राजा रघुवंशी हत्याकांड : सोनम के सामने ही राजा को मारा, चारों आरोपियों ने जुर्म कुबूला
नई दिल्ली। राजा रघुवंशी की हत्या के चारों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या की है और हत्या के बाद उनका शव एक गहरी खाई में फेंक दिया। इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के इस कबूलनामे की पुष्टि की, जिसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताई जा रही है। सबसे पहला वार विशाल उर्फ विक्की ठाकुर ने राजा पर किया। आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर से ट्रेन के जरिये पहले गुवाहाटी गए और वहां से शिलॉन्ग पहुंचे।

इंदौर में ही था राज कुशवाहा : मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, राज कुशवाह इस पूरे समय इंदौर में ही था, लेकिन उसने विशाल, आकाश और आनंद नाम के तीन आरोपियों को मेघालय में खर्च के लिए लगभग 40-50 हजार रुपए दिए थे। हत्याकांड के समय सोनम रघुवंशी भी वहां मौजूद थी। आरोपियों ने कहा कि सोनम अपने पति राजा को मरते हुए देख रही थी। इसके बाद आरोपियों ने राजा का शव गहरी खाई में फेंक दिया।