Nicholas Pooran - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

29 साल के निकोलस पूरण ने चौंकाया, अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
त्रिनिदाद। वेस्टइंडीज टीम के बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज एवं पूर्व कप्तान निकोलस पूरन ने महज 29 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पूरन ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा- बहुत सोच-विचार और चिंतन के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया है। जिस खेल से हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा।

इसके साथ खुशी, उद्देश्य और वेस्टइंडीज के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की यादें है। मैरून रंग पहनना, राष्ट्रगान के लिए खड़ा होना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सबकुछ देना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करना एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगा।  उन्होंने कहा, प्रशंसकों को अटूट प्यार के लिए धन्यवाद। आपने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और अच्छे पलों का बेजोड़ जुनून के साथ जश्न मनाया। मेरे परिवार, दोस्तों और साथियों को, मेरे साथ इस सफÞर पर चलने के लिए धन्यवाद। आपके विश्वास और समर्थन ने मुझे इस सब से ऊपर उाया। भले ही मेरे करियर का यह अंतरराष्ट्रीय अध्याय बंद हो गया हो, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा। मैं टीम की सफलता के अलावा कुछ नहीं चाहता।

167 बार विंडीज का प्रतिनिधित्व किया :

पूरन ने 167 बार वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें एकदिवसीय मैचों में 99.15 की स्ट्राइक रेट से 39.66 की औसत से 1983 रन बनाए और 136.39 की स्ट्राइक रेट से 2275 टी-20 रन बनाए, जो वेस्टइंडीज के किसी खिलाड़ी का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।