like - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिफाइनरी की तरह ईआरसीपी पर भी जनता की आवाज सुननी पड़ेगी, हम योजना बंद नहीं करेंगे: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिलाने की फिर मांग उठाई। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार को जैसे रिफाइनरी को लेकर काम शुरू करना पड़ा वैसे ही इआरसीपी पर भी जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। हम यह योजना बंद नहीं करने वाले हैं।

बिरला सभागार में ईआरसीपी परियोजना से जुड़े 13 जिलों के कांग्रेस जन प्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि पानी राज्य का विषय है तो केंद्र सरकार इसमें दखल देने वाली कौन होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 में दो बार इस परियोजना पर सकारात्मक रुख रखने की बात कह चुके हैं। अब मुख्य सचिव को पत्र लिखकर योजना को बंद करने की बातें कर रहे हैं। मैं ऐलान करता हूं कि यह योजना बंद नहीं होगी। केंद्र सरकार चाहे कितनी भी ईडी सीबीआई या इनकम टैक्स भेज ले। यह काम रुकने वाला नहीं है।

राजस्थान में आज तक किसी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया गया है। हमारी इसमें कोई राजनीति की लड़ाई नहीं है। यह 13 जिलों के प्यास की लड़ाई है। रिफाइनरी का पहले शिलान्यास हो गया था केंद्र सरकार ने दोबारा किया तो 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट 76 हजार करोड़ तक पहुंच गया। ईआरसीपी को भी राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया तो इसकी लागत 37 हजार करोड़ से जाने कहां तक पहुंच जाएगी। इस परियोजना की डीपीआर वसुंधरा राजे की सरकार में श्री राम वेदिरे ने बनाई थी,जो आज जल संसाधन मंत्रालय में सलाहकार है।

जो काम नहीं करता, उसे निकम्मा कहते हैं:
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि मेरे निकम्मा कहने पर वह नाराज होकर बैठे हैं मैंने कुछ गलत नहीं कहा। जिस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी खुद परियोजना को लेकर बोल रहे हो और उस कार्यक्रम में मंत्री या सांसद बैठे हुए भी वह बात नहीं सुन पा रहा हूं तो उसे क्या कहेंगे। मंत्री रामलाल जाट ने निकम्मा की परिभाषा और भी बेहतर बता दी कि जो काम नहीं करता उसे निकम्मा कहते हैं। भाजपा के नेता उदयपुर घटना में सात आठ दिन के बाद पहुंचकर राजनीति कर रहे हैं। मैं तो घटना के बाद अपने जोधपुर के सारे कार्यक्रम रद्द करके अगले दिन उदयपुर पहुंचा था। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्रियों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इस दौरान ईआरसीपी परियोजना भीख नहीं हमारा हक है, जैसे नारे भी लगे।

13 जिलों में चलेगा हस्ताक्षर अभियान:
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन 13 जिलों में 40 फ़ीसदी आबादी रहती है। उस आबादी के पानी और सिंचाई के लिए केंद्र सरकार क्यों अड़ंगा लगाना चाहती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इआरसीपी परियोजना पर बोलते हुए भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। वही, इस मुद्दे पर कांग्रेस का आगामी प्लान भी बताया। डोटासरा ने ऐलान किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। सभी 13 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। सभी ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें केंद्र सरकार से राष्ट्रीय परियोजना दर्जा दिलाने की मांग की जाएगी। इन जिलों में शामिल सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और लोगों को इस मुद्दे से जोड़ेगी। मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी और अन्य मंत्रियों ने भी राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग पर केंद्र सरकार को अपना वादा याद दिलाया।

उदयपुर की तरह अमरावती में भी टारगेट किलिंग की दरिंदगी: एनआईए करेगी हत्याकांड की जांच
मुंबई। उदयपुर में जिस तरह से टेलर कन्हैयालाल की जिस दरिंदगी से हत्या हुई, ठीक उसी तरह की वारदात 21 जून को उदयपुर से 740 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अमरावती में भी हुई। यह दावा स्थानीय भाजपा नेताओं की ओर से किया गया है कि अमरावती में उमेश कोल्हे नाम के दवा व्यापारी ने फेसबुक पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट लिखी थी, जिसके स्क्रीनशॉट को कुछ अन्य संदिग्ध ग्रुप में वायरल कर दिया गया। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुए हैं, जिससे वारदात वाली रात उमेश के पीछे दो आरोपी जाते दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र ATS इस मामले की जांच आतंकी एंगल से कर रही थी, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का निर्देश दिया है। जांच के लिए एनआईए की टीम अमरावती पहुंच गई है। वहीं सांसद नवनीत राणा ने इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख महाराष्ट्र पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

एनआईए करेगी अमरावती हत्याकांड की जांच

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को अमरावती में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की गला काट कर निर्मम हत्या के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। ट्वीट में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अमरावती में गत 21 जून को उमेश कोल्हे की निर्मम हत्या से संबंधित मामले की जांच एनआईए को सौंप दी है।

जांच एजेंसी से इस मामले में किसी संगठन की भूमिका या सम्बन्धित साजिश का अंतरराष्ट्रीय  संबंध होने  की गहराई से जांच करने को कहा गया है। रिपोर्टों के अनुसार  कोल्हे कि गत 21 जून को रात को उस समय चाकू से निर्मम हत्या कर दी गई जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बात कही जा रही है कि उनकी हत्या भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादास्पद पोस्ट का समर्थन करने के कारण की गई है। अमरावती पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि यह हत्या भी राजस्थान के उदयपुर हत्याकांड की तर्ज पर ही की गई है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर हत्याकांड की जांच भी एनआईए को ही सौंपी गई है।

आषाढ़ में लगी सावन सी झड़ी...
कोटपूतली। भीषण गर्मी के मौसम के बीच आई बारिश से जहां एक ओर क्षेत्रवासी राहत महसूस कर रहे हैं तो वहीं कस्बे के फौजावाली-अमरपुरा, नई कोठी व हाऊसिंग बोर्ड समेत आसपास के नागरिकों के लिए वार्ड नं. 4 स्थित ईटली वाली ढ़ाणी के लोगों के लिए यह बारिश पुन: परेशानी का सबब लेकर आई है। मौसम की पहली ही बारिश में पानी से लबालब हुआ ईटली वाला जोहड़ अब स्थानीय नागरिकों के लिए नासूर बन चुका है। जिसने उनके जीवन को नरक बना दिया है। शनिवार व रविवार को हुई बारिश से जोहड़ शहर के गंदे पानी से एक बार फिर लबालब होकर गंदा पानी उक्त आम रास्तों पर जमा हो चुका है। जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन के साथ-साथ गंदे पानी से उठने वाली दुर्गन्ध के कारण लोगों का जीवन दूभर हो गया है। राजमार्ग के सिक्स लेन विस्तारीकरण के बाद उभरी इस समस्या का स्थाई समाधान तमाम प्रयासों के बावजूद भी नहीं निकल पा रहा है। शहर के बीचों बीच से राजमार्ग के निकलने के बाद पानी का ढलान उक्त क्षेत्र में होने के कारण लगभग आधे शहर का गंदा पानी ईटली वाले जोहड़ में जमा होता है। जिसकी निकासी के लिए अभी तक किए गए सभी प्रयास विफल हुए है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ राज्य व केन्द्र सरकार तक गुहार लगाई है। लेकिन फिर भी स्थानीय समाधान ना होने के कारण हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त फण्ड भी जारी किया गया था। जिससे नगर पालिका मंडल कोटपूतली द्वारा करोड़ों रुपयों की लागत से पाईप लाइन बिछाकर व मोटर लगाकर समस्या के समाधान के प्रयास किए गए। परन्तु ओवरफ्लो जल भराव व तकनीकी समस्याओं की वजह से इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला एवं उक्त परियोजना विफल सिद्ध हुई। ईटली वाले जोहड़ की समस्या का स्थाई समाधान केवल कस्बे में सीवरेज लाईन का निर्माण ही है। कोटपूतली के लिए सीवरेज लाईन को राज्य सरकार द्वारा हाल ही के बजट में स्वीकृत भी किया जा चुका है, लेकिन दो चरणों में बनने वाली सीवरेज लाईन को पहले मुख्य कस्बे की ओर बनाया जाएगा। जिसका कार्य शुरू होने में भी काफी वक्त लग सकता है। ऐसे में द्वितीय चरण का काम कब शुरू होगा यह तो वक्त ही बताएगा। सीवरेज लाईन के द्वारा ईटली के जोहड़ के पानी की निकासी में वर्षों का वक्त लग सकता है।

बारिश से किसानों से खिले चेहरे, गर्मी से राहत
प्रागपुरा। कस्बे सहित आसपास गांवों में शनिवार से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को रूक रूककर दिनभर जारी रहा। लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को लगातार 4 घंटे मध्यम गति से हुई बारिश ने सावन मास का नजारा पेश किया। बारिश के बाद किसानों ने खेतों में पहुंचकर फसल बुआई की तैयारी शुरु कर दी। शनिवार व रविवार को दो दिनों में 50 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जानकारी देते हुए पावटा वर्षा मापी केन्द्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार को 37 एमएम व रविवार को 13 एमएम बारिश हुई। इधर पावटा प्रागपुरा नगर पालिका प्रशासन ने बारिश से पूर्व नालों की सफाई नहीं करवा पाने व कई मोहल्लों में बारिश का पानी भर जाने से आमजन को तकलीफ हुई। इसी प्रकार राष्टÑीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राजमार्ग के दोनों किनारों पर बने नालों की सफाई नहीं करवा पाने से मुख्य राजमार्ग सहित सर्विस लेन में पानी भर गया। सर्विस लेन में पानी भरने से यहां कार्यरत दुकानदारों को विशेष असुविधा हुई।

नरैना में हुई35 एमएम बारिश
नरैना। श्री रामपुरा पंचायत के मोरुंदा ग्राम में पहली बरसात में ही जलमग्न हो गया। वहीं ठेकेदारों की भी पोल खुल गई। गांव में बनी सड़कों के ऊंचा नहीं होने के कारण घरों में पानी घुस गया। बिरधीचंद ने बताया कि गांव में पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। जिसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। फुलेरा विधायक व सांभर एसडीएम को पत्र लिखकर पानी निकासी की मांग की थी परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सांभरलेक तहसीलदार हरिसिंह राव ने बताया कि रविवार सुबह से शाम 5:00 बजे तक सांभरलेक में 35, फुलेरा में 48 और नरैना में 35 एमएम  बारिश दर्ज की गई है।

गैस और एनर्जी जैसे समूहों में बिकवाली, छठें दिन भी शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतरा
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस और एनर्जी जैसे समूहों में हुईं बिकवाली के कारण शेयर बाजार शुक्रवार को भी लगातार छठवें दिन गिरावट में ही रहा। इस दौरान सेंसेक्स 135 अंक और निफ्टी 67 अंक उतर गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली देखी गयी जिससे बीएसई मिडकैप 0.68 प्रतिशत उतरकर 21295.93 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत फिसलकर 24133.88 अंक पर रहा। बीएसई में शामिल समूहों में से अधिकांश लाल निशान रहा। इसमें तेल एवं गैस में सबसे अधिक 3.07 प्रतिशत और एनर्जी में 1.86 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वालों में रियलटी, बैंकिंग, वित्त और सीडी शामिल रहा। बीएसई में कुल 3421 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2252 लाल निशान में और 1076 हरे निशान में रही जबकि 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.23 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.10 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.96 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्केई 1.77 प्रतिशत टूट गया।  बीएसई का सेंसेक्स 315 अंकों की गिरावट लेकर 51181.99 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 51652.83 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 51 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 50921.22 अंक के निचले स्तर तक उतरा। अंत में यह पिछले दिवस के 51495.79 अंक की तुलना में 0.26 प्रतिशत अर्थात 135.37 अंक टूटकर 51360.42 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 22 लाल निशान में रही जबकि मात्र 8 हरे निशान में रहने में सफल रही।

एनएसई का निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 15272.65 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15400.40 अंक के उच्चतम और 15183.40 अंक के निचले स्तर के बीच रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 15360.60 अंक की तुलना में 0.44 प्रतिशत अर्थात 67.10 अंक गिरकर 15293.50 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 35 को नुकसान हुआ जबकि 15 मुनाफा कमाने में सफल रही।

हर कर्मचारी का सपना ऑफिस होतो गूगल जैसा: किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है 'GOOGLE' का नया OFFICE
वॉशिंगटन। आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद गूगल का बे व्यू कैंपस गूगल के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक तौर पर खुल गया है। यह ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू में बनाया गया है। गूगल का ये ऑफिस कितना आलीशान है, इसका शायद ही कोई व्यक्ति अंदाजा लगा सके। इसकी तस्वीरें आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

खुल गया गूगल का नया ऑफिस
आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद गूगल का बे व्यू कैंपस गूगल के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक तौर पर खुल गया है। यह पहला ऐसा ऑफिस है, जिसे गूगल ने बनाया है। इसकी जानकारी गूगल ने खुद एक ब्लॉग के जरिए दी है। यह ऑफिस अमेरिका के कैलिफोर्निया में माउंटेन व्यू में बनाया गया है।

हरियाली भी और नेचुरल डेलाइट भी
इस कैंपस को बायोफिलिक डिजाइन प्रिंसिपल के आधार पर बनाया गया है। इसके तहत ऑफिस में हरियाली, नेचुरल डेलाइट और हर डेस्क से बाहर का नजारा भी देखा जा सकता है।इस कैंपस को बायोफिलिक डिजाइन प्रिंसिपल के आधार पर बनाया गया है। इसके तहत ऑफिस में हरियाली, नेचुरल डेलाइट और हर डेस्क से बाहर का नजारा भी देखा जा सकता है।

वेंटिलेशन के लिए 100 फीसदी बाहरी हवा
आम तौर पर वेंटिलेशन सिस्टम सिर्फ 20-30 फीसदी ही बाहर की हवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गूगल के इस ऑफिस में 100 फीसदी बाहर की हवा इस्तेमाल हो रही है। ऑफिस को शानदार बनाने के लिए तमाम तरह की पेंटिंग भी लगाई गई हैं।

हर बारीकी पर दिया है ध्यान
गूगल ने कहा है कि इस ऑफिस को ऐसे बनाया गया है ताकि तमाम टीमों को उनका स्पेस मिल सके और उन्हें दूसरी आवाजों से दिक्कत ना हो। इस तरह वह अपने काम में अच्छे से फोकस कर सकेंगे।

प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी
इससे ऑफिस में काम करने वालों को एक अलग एक्सपीरियंस भी मिलेगा और उनकी प्रोडक्टिविटी भी बढ़ने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, अंदर के डिजाइन को भी बेहद शानदार बनाया गया है, जिससे ऑफिस में काम करने में मजा आए। गूगल का ये ऑफिस किसी आलीशान होटल से कम नहीं है।

कर्मचारियों की राय लेने के बाद बनाया
गूगल के अनुसार इस ऑफिस को बनाने से पहले कर्मचारियों से भी उनकी राय ली गई थी।

क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान : चेतन शर्मा
उदयपुर। लोकप्रिय क्रिकेट प्रतियोगिता पीपीएल शनिवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट खेल से बढ़कर एक उत्सव के समान है, जिससे हर खिलाड़ी की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।
कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि वे पिछले तीन सीजन से प्रतियोगिता के स्तर को ऊंचाइयों पर जाते हुए देख रहे हैं। यह बड़ी उपलब्धि है कि उदयपुर में देशभर विदेशों के खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

पीपीएल कॉ-फाउंडर मनोज चैधरी ने कहा कि प्रतियोगिता के मैच 20-20 ओवर्स के होंगे। पीपीएल में भारत के साथ ही अमेरिका, श्रीलंका, कनाडा और नेपाल के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पीपीएल कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट में हर टीम को सात मैच खेलने होंगे और प्ले आॅफ के जरिये टीम फाइनल में पहुंचेगी।

इस अवसर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन सचिव महेंद्र शर्मा, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के फाउंडर राहुल अग्रवाल, वंडर सीमेंट के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ सिंघवी, प्रायोजक जीएस स्पोर्ट्स के गोविंद खंडेलवाल, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार शरद कोठारी, आयोजन समिति में पीपीएल फाउंडर अमन अग्रवाल, कॉ-फाउंडर मनोज चौधरी, कमिश्नर डॉ. प्रकाश जैन, आॅर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी यशवंत पालीवाल तथा उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भटनागर उपस्थित रहे। पेसिफिक प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के उद्घाटन समारोह में फ्रेंचाइजीज ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता दर्शकों के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिसमें छक्के पड़ने पर गेंद को बाउंड्री से बाहर कैच पकड़ने पर एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

गहलोत ने साधा निशाना: केन्द्र और भाजपाई सरकारों का तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि 'गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी को प्रधानमंत्री के विरोध में ट्वीट करने पर असम पुलिस की ओर से गिरफ्तार करना सत्ता का दुरुपयोग है, केन्द्र और भाजपाई सरकारों का यह तानाशाही रवैया संविधान के विरुद्ध लोकतंत्र पर काले धब्बे की तरह है, यदि राजनेताओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों के विरोध में बयान देने पर गिरफ्तार किया जाएगा तो देश में शायद जेलों की संख्या कम पड़ जाएगी।

गहलोत ने ट्वीट के जरिए पंजाब में AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP सरकार भी भाजपा के कदमों पर चल रही है, पंजाब पुलिस ने राजनीतिक बयानों को लेकर अलका लाम्बा, डॉ. कुमार विश्वास पर मामला दर्ज कर इसे साबित किया है, राजनीतिक विरोध को पुलिस से दबाने का अलोकतांत्रिक प्रयास करने की होड़, भाजपा और आम आदमी पार्टी में लगी हुई है, लोकतंत्र में यह स्वीकार्य नहीं है ।

IPL 2022 हार-जीत के मायने: सैमसन के हार के लिए ओस को बताया कारण, तो डु प्लेसिस ने फंसे मैच जीतने के लिए कार्तिक जैसे खिलाड़ियों पर दिया जोर
मुंबई। IPL 2022 का घमासान जारी है। यहां हर मैच में हार-जीत के मायने बदल रहे है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मंगलवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 2022 आईपीएल के 13वें मैच में हार के बाद कहा कि ओस ने मैच में कुछ हद तक भूमिका निभाई। ओस की वजह से गेंदबाजी करना मुश्किल रहा। सैमसन ने मैच के बाद कहा कि मैं कोई ऐसा एक क्षण नहीं बता सकता, जहां से हमने मैच पर अपनी पकड़ खो दी हो। हमने टॉस हार कर भी अच्छी बल्लेबाजी की और एक अच्छा स्कोर खड़ा किया, लेकिन ओस आने के बाद हमसे गेंद के साथ-साथ मैच भी फिसलने लगा। यह मेरी टीम का एक अच्छा प्रयास था। इस मैच से हमें काफी कुछ सकारात्मक चीजें मिली हैं और काफी कुछ सीखने को भी मिला है।

फंसे हुए मैच जीतने के लिए कार्तिक जैसे खिलाड़यिों की जरूरत : डु प्लेसिस
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने मंगलवार को  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2022 आईपीएल के 13वें मैच में रोमांचक जीत के बाद कहा फंसे हुए मैैच जीतने के लिए आपको दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़यिों की जरूरत होती है।

उल्लेखनीय है कि विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की 23 गेंदों पर 44 रन की नाबाद पारी की बदौलत बेंगलुरु ने हारा हुआ मैच पारी की पांच गेंदें शेष रहते हुए चार विकेट से जीत लिया था।

डु प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि यह कमाल का मैच था। ऐसे मैच को दूसरी टीम के जबड़े से खींचने के लिए आपको दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़यिों की जरूरत होती है, जो ऐसे पलों में सकारात्मक रवैया दिखा सकें। वह बहुत शांत थे, जिससे सामने वाले खिलाड़यिों पर भी दबाव नहीं बना। हमने गेंदबाजी भी अच्छी की थी, लेकिन जॉस ने 19वें ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हमें वैसी शुरुआत नहीं मिली, जैसी मिलनी चाहिए थी, लेकिन हमें विश्वास था कि हम मैच को जीत सकते हैं। शाहबाज के पास अपना गेम प्लान था और वह भविष्य में गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

सतीश पुनिया - जेपी नड्डा की मुलाकात: पीएफआई जैसे संगठनों को बताया दहशतगर्दी फैलाने वाला
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेतृत्व की राजस्थान सरकार के संरक्षण में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) जैसा चरमपंथी संगठन राज्य में दहशतगर्दी फैलाने की कोशिश कर रहा है। राजस्थान भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सोमवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के करौली शहर में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की घटना के संबंध में जानकारी दी।

पुनिया ने कहा कि राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण राज्य में जब जब कांग्रेस की सरकार आती है तब-तब प्रदेश में अमन चैन का माहौल बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में पहले प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया  (सिमी)  की गतिविधियां चलती थीं लेकिन अब उसका स्थान पीएफआई ने ले लिया है।

पुनिया ने आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करे लेकिन वह पीएफआई जैसी देहशगर्द संगठन को संरक्षण देने में लगे हैं, इसलिए पीएफआई के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून -व्यवस्था को देखते हुए गहलोत को जिनके पास गृह मंत्रालय का विभाग भी है,को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के करौली में बीते शनिवार को हिन्दू नववर्ष के मौके पर आयोजित एक जुलूस के दौरान पथराव हो गया और टकराव की स्थिति पैदा हो गयी। इस टकराव ने साम्प्रदायिक हिंसा का  रूप ले लिया।

जॉन अब्राहम की फिल्मों में अक्सर एक ना एक आइटम सॉन्ग, लेकिन बॉलीवुड के माचो को अपनी फिल्मों में पसंद नहीं 'आइटम सॉन्ग!'
मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्मों में अक्सर एक ना एक आइटम सॉन्ग जरूर होता है, लेकिन उन्हें अपनी फिल्म में आईटम सॉन्ग पसंद नहीं है। जॉन का कहना है कि उन्हें आइटम सॉन्ग्स से काफी तकलीफ होती है, क्योंकि वह हमेशा इस बात को लेकर चिंता में होते हैं कि ये सॉन्ग फिल्म का नैरेटिव ना ब्रेक कर दें।

जॉन अब्राहम ने इस मामले में मुझे लगता है कि मेरी अधिकतम फिल्मों का म्यूजिक बेहतरीन रहा है,चाहे आप 'जिस्म' का म्यूजिक देख लीजिए। ये मेरा ऑल टाइम फेवरेट है। मुझे लगता है कि गलती से मुझे कई अच्छे सॉन्ग करने को मिल गए। लेकिन, कई बार मैंने खराब गाने भी किए। इन सब में मुझे सबसे ज्यादा खराब चीजें जो मुझे लगती हैं, जब मुझसे कहा जाता है कि फिल्म में आइटम सॉन्ग होगा और ये फिल्म के लिए जरूरी है। ये चीज मुझे मार देती है। मुझे तोड़ देती है।

जॉन इन दिनों अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में जॉन के साथ ही रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम किरदार में हैं।

जानवरों की तरह व्यवहार कर रही यूक्रेन पुलिस
जयपुर। यूक्रेन से मुंबई और इसके बाद जयपुर पहुंचे पांच छात्रों का मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पर उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने स्वागत किया। इस अवसर पर धौलपुर के शिवपाल सिंह, सीकर की सोनिया चौधरी, चौंमू के जितेन्द्र गोरा, जयपुर की विनीता चौधरी और अहमद सैय्यद नदीम ने कहा कि उन्हें नया जीवन मिला है। एयरपोर्ट पर अपने बच्चों को लेने पहुंचे परिजनों की आंखों से आंसू निकल पड़े। सोनिया के दादाजी लादूराम बिजारनिया बिफर कर रो पड़े और अपनी पोती को गले लगा लिया। उन्होंने उद्योग मंत्री से कहा कि अब मेरी बच्ची की आगे की तीन साल की पढ़ाई का क्या होगा। इस पर मंत्री ने कहा कि उसके लिए हमारी सरकार प्रयास कर रही है कि बच्चों का भविष्य खराब नहीं हो।

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को सोनिया के दादाजी लादूराम बिजारनिया पोती से गले मिलते ही रो पड़े।

बंकरों में छिपकर बचाई जान पानी-भोजन भी नहीं बचा
सोनिया चौधरी ने कहा कि युद्ध के दौरान हमें बंकरों में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। हमारे पास भोजन-पानी भी खत्म हो गया था। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए भी पर्याप्त कपड़े नहीं थे। यूक्रेन पुलिस जानवरों की तरह छात्र-छात्राओं को पीट रही है। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम लोग आ गए हैं, लेकिन जो छात्र वहां फंसे है वो नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

बॉर्डर क्रास नहीं कर पा रहे छात्रों को ज्यादा परेशानी
शिवराज सिंह ने बताया कि जो लोग बॉर्डर पार कर चुके हैं उनके लिए शेल्टर होम्स बनाए गए हैं, जहां उनके रहने खाने का प्रबंध है, लेकिन जो लोग बॉर्डर पार नहीं कर पाए उन्हें बहुत तकलीफें हो रही है। लगातार बमबारी हो रही है। दहशत और खौफ में जिस तरह से दिन गुजरे है, उसे बताना मुश्किल है।

बमबारी के बीच जान बचाने की जद्दोजहद
छात्र जितेन्द्र गोरा ने कहा कि कीव और उजरोर में हालात बेहद खराब हैं। जिस तरह से बमबारी हो रही है उसमें हर किसी को लगता है कि उनके बंकर पर ना बम गिर जाए। जो छात्र वहां फंसे हैं उन्हें निकालने के प्रयास होने चाहिए। मैं कहना चाहता हूं कि जो भी छात्र वहां है वे गु्रप में रहे। इसलिए उन्हें प्रॉपर गाइडेंस की जरूरत है।

मेरे सामने उड़ा दिया एयरपोर्ट
छात्र अहमद सैय्यद ने कहा कि यूक्रेन रोमानिया बॉर्डर पर बहुत भीड़ जमा हो चुकी है। मैं खुद तीन हजार लोगों की भीड़ से निकल कर आया हूं। वहां पर खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। आर्मी छात्रों को जानवरों की तरह पीट रही है। जब हमला हुआ तो मैं बालकनी में खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। मैंने देखा कि कुछ किमी दूरी पर दो मिसाइल गिरी और एयरपोर्ट बर्बाद हो गया।

कांग्रेस के हालात
कांग्रेस छोड़कर जाने वाले बड़े नेताओं में मनमोहन सरकार में कानून मंत्री और अनेक बड़े पदों पर सुशाभित अश्विनी कुमार का नाम भी जुड़ गया है। अश्विनी कुमार से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, अमरिंदर सिंह जैसे बहुत से बड़े नेता कांग्र्रेस से किनारा कर चुके हैं। पंजाब चुनाव से कुछ दिन पहले अश्विनी कुमार का पार्टी छोड़ना इसलिए महत्वपूर्ण और अलग है, क्योंकि वह सोनिया गांधी और परिवार के बेहद निकट थे। जी-23 के नाम से संगठित कांग्र्रेस नेताओं का भी उन्होंने विरोध किया था, लेकिन इतने नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भी राहुल गांधी या वर्तमान कांग्र्रेस की कार्यशैली में बदलाव आने की संभावना नहीं है। कांग्र्रेस लगातार जनाधार खो रही है और अपने पुराने और अनुभवी नेताओं को भी। अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए परोक्ष रूप से टिप्पणी की है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता के दौर पर देश के जनमानस को स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में प्रतिभाशाली व वरिष्ठ नेताओं का कोई महत्व नहीं रह गया है। इसका एक तरह से सीधा मतलब यही निकलता है कि केवल परिवार के चाटुकारों का वर्चस्व है। अश्विनी कुमार चार दशक से अधिक समय तक पार्टी से जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहकर सत्ता का सुख लेते रहे हैं, लेकिन अब जब वैसा पुराना सुख नहीं मिल रहा है, तो फिर सुख प्राप्ति की चाह में पार्टी को छोड़ने को मजबूर हुए हैं। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने अपने आगे के कदम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। बहरहाल, अश्विनी कुमार स्वयं कोई बड़े जनाधार वाले नेता नहीं हैं। पंजाब में वह नगर पालिका तक का चुनाव भी नहीं जीत पाए हैं। पार्टी छोड़कर जाने वाले एक-दो नेताओं को छोड़कर लगभग सभी नेता गांधी परिवार के करीबी बनकर कांग्र्रेस की सत्ता में बार-बार सत्ता का सुख लेते रहे हैं। अब कांग्र्रेस सत्ता में नहीं है तो कांग्र्रेस के नेता अपने नए राजनीतिक सुख की खातिर पार्टी छोड़कर चले गए हैं। दरअसल यह कांग्र्रेस का इतिहास रहा है कि समय-समय पर इसका साथ ऐसे नेता छोड़ते रहे हैं जिन्हें सिर्फ सत्ता की राजनीति से ही मोह होता है। कांग्र्रेस कई बार टूटी है तो फिर सशक्त रूप से खड़ी भी हुई है। लेकिन तत्कालीन केन्द्रीय नेतृत्व भी सशक्त था। लेकिन आज कांग्र्रेस जैसी राष्ट्रीय स्तर की बड़ी पार्टी की हालत दयनीय है। जनाधार का दायरा काफी घटा है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व को सारे हालात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और पलायन के कारणों पर गहन विचार करना चाहिए। गंभीर आत्म मंथन व पार्टी के काया कल्प की सख्त जरूरत हो चली है।