ahmdabad plan crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर में फिर आई तकनीकी खराबी, हांगकांग वापस लौटा
नई दिल्ली। अहमदाबाद लंदन एयर इंडिया विमान हादसे के चार दिन बाद हांगकांग से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में उड़ान भरने के चंद मिनट बाद तकनीकी समस्या का पता लगने पर उसे वापस हांगकांग लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार हांगकांग से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई315 बीती रात 11 बज कर 59 मिनट पर हांगकांग से रवाना हुई थी। रिकार्ड के अनुसार यह उड़ान तीन घंटे नौ मिनट के विलंब से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के बाद पायलट को हवा में ही तकनीकी समस्या का संदेह हुआ। इस पर पायलट ने विमान को समुद्र के ऊपर कुछ देर उड़ाया और जब दिक्कत दूर नहीं हुई तो वापस लौटने का फैसला किया। इसके बाद विमान करीब एक घंटे 19 मिनट बाद अपने मूल स्थान यानी हांगकांग हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। विमान स्थानीय समयानुसार एक बजे कर 18 मिनट पर हांगकांग हवाई अड्डे पर उतरा। जहां उसकी गहन तकनीकी जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जब हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और गुजरात के अहमदाबाद में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के छात्रावास से जा टकराया। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति की पहचान भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुमार रमेश के रूप में हुई है, जो घायल हो गया है और उसका इलाज चल रहा है।

अहमदाबाद में बड़ा हादसा : यह चमत्कार से कम नहीं- इतना बड़ा हादसा, सिर्फ एक यात्री बचा, खुद चलकर गया
अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार को अपराह्न सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे। इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक हैं। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। हादसे में एक यात्री सकुशल बच गया है। यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था।

डीजीसीए ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जहां विमान गिरा वहां अस्पताल परिसर के हॉस्टल का भवन था। वहां मौजूद तीन डॉक्टरोें सहित 24 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।   देर शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हादसा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों और उनके परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो पाएगी। पीएम मोदी के शुक्रवार को अहमदाबाद जाने की संभावना है।

सवा छह सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद गिरने लगा
विमान करीब सवा छह सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के परिसर में गिरते ही उसमें आग लग गई। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में बताया गया है कि अस्पताल परिसर के हॉस्टल के भवन में मौजूद करीब 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं।

परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय
दुर्घटना के सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। इसका संपर्क नंबर 011-24610843 और 9650391859 है। एयर इंडिया ने भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखर ने कहा कि यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए एयरलाइंस ने विशेष सूचना केन्द्र स्थापित कर दिए हैं। भारतीय रेलवे ने भी अहमदाबाद से मुंबई, दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी विमान में बैठते हुए की फोटो वायरल
विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। सोशल मीडिया पर रूपाणी की विमान में बैठते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। सीआर पाटिल ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे।

मेस में खाना खा रहे थे डॉक्टर्स, नहीं था पता ऐसे आ जाएगी मौत
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके के कारण मेस के अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। विमान में आग लगने से उठे धुएं से हॉस्टल की बिल्डिंग पूरी तरह काली पड़ गई है। हर तरफ सिर्फ मलबा पड़ा है। हॉस्टल खंडहर जैसा हो गया है। करीब 50 डॉक्टर्स घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह चमत्कार से कम नहीं: इतना बड़ा हादसा, सिर्फ एक यात्री बचा, खुद चलकर गया
कहते हैं ‘जाको राखे साईया मार सके ना कोय’। अहमदाबाद विमान हादसे में यह उक्ति सही साबित हुई है। इस भीषण हादसे में एक यात्री जिंदा बचा है। यह घटनास्थल पर टहलता हुआ नजर आया। उसने न केवल मीडिया से बात की। बल्कि यह भी बताया कि हादसे में वह कैसे बचा। इस शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है जो सीट नंबर-11 पर बैठे थे। रमेश विश्वास कुमार गुजरात के पास स्थित केंद्रशासित प्रदेश दीव का रहने वाले हैं और वे ब्रिटिश नागरिक हैं। जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ वैसे ही वह कूद गया। रमेश कुमार विश्वास ने बताया हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं। उन्होंने कहा कि विमान में उसका भाई भी सवार था।

विमान हादसे पर सब गमगीन, राजनीतिक दलों के कार्यक्रम स्थगित
जयपुर। अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे के बाद प्रदेश में सब गमगीन है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार और शनिवार को संविधान बचाओ रैली भी निरस्त कर दी गई हैं। कांग्रेस ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी घटना को लेकर शोक जताया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ में आयोजित सभा में मौजूदगी के दौरान सभा को बीच में रोकते हुए मृतकों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने बांसवाड़ा में प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों को भी रद्द करने की घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं ने हादसे पर दुख जताया
विमान हादसे में हुई यात्रियों की मौत पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने दुख जताया है। नेताओं ने कहा है कि एयर इंडिया के विमान का टेक ऑफ के दौरान दीवार से टकराकर क्रैश होने का समाचार अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताते हुए नेताओं ने कहा है कि दुर्घटना में मृतकों को ईश्वर श्रीचरणों में स्थान दे और दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

भाजपा नेताओं ने जताया शोक
विमान हादसे पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेचचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनियां, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है। घटना को दुखद बताते हुए हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

2 मिनट की आखिरी उड़ान : विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉक्टर दम्पति का पूरा परिवार खत्म
उदयपुर। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर के मार्बल व्यापारी के बेटे-बेटी सहित संभाग से नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें बांसवाड़ा का एक पूरा परिवार शामिल है, जिनमें डॉक्टर दंपती व के तीन बच्चे भी शामिल थे, जो लंदन शिफ्ट होने जा रहे थे। इनके अतिरिक्त मृतकों में वल्लभनगर के रूंडेडा व ईंटाली के दो लोग भी शामिल हैं, जो लंदन में कुक का कार्य करते थे। परिचितों के अनुसार उदयपुर के दोनों भाई बहन शुभ व शगुन व अन्य मृतक मंगलवार को उदयपुर से अहमदाबाद के लिए निकले थे। बताया गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-171 ने अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी, जो दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गया।

हादसे की जानकारी के बाद उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता तुरंत शुभ व शगुन के घर पहुंचे व हादसे से जुडी जानकारी ली। हालांकि, दोनों के पिता संजीव (पिंकू) मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे। कलक्टर मेहता ने बताया कि जिले के चार यात्री इस विमान में सवार थे। दो शहर के और एक मावली, एक वल्लभनगर के थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस बारे में जानकारी ली है। हमने परिजनों को बताया है कि प्रशासन और सरकार उनके साथ है।

पिता का व्यापार संभालते थे भाई-बहन
बताया गया कि संजीव मोदी के दोनों बेटा-बेटी एमबीए करने के बाद अपने पिता का बिजनेस भी संभालते थे। संजीव मोदी का सुखेर में मल्टी मार्बल नाम से प्रतिष्ठान है। शुभ-शगुन दोनों मार्बल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी थे। दोनों लंदन घूमने जा रहे थे। वल्लभनगर के रूंडेडा के वरदीचंद मेनारिया तथा इंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी इसी फ्लाइट से लंदन जा रहे थे। दोनों वहां कुक का कार्य करते थे। वरदीचंद को उनकी पत्नी व बेटा मंगलवार को ही अहमदाबाद छोड़ने के लिए गए थे।

बांसवाड़ा का पूरा परिवार खत्म
बताया गया कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उमरड़ा में पूर्व में सेवारत रहे डॉ प्रतीक जोशी, उनकी धर्मपत्नी डॉ कोमी व्यास, उनके तीन बच्चे मिराया, प्रद्युत व नकुल लंदन शिफ्ट होने जा रहे थे।

दोनों साथ करते थे काम
प्रकाश मेनारिया 20 जनवरी को ही छुट्टी लेकर उदयपुर आए थे। 20 अप्रेल को उनके पिताजी का देहांत हो गया था। प्रकाश के बेटे ने बताया कि पापा और वरदीचंद मेनारिया लंदन में साथ ही काम करते थे। लोकेश और उनके दोस्त अहमदाबाद रवाना हो गए। प्रकाश मेनारिया के दो बेटे हैं। बुधवार को गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे।

हादसे में पूर्व विधायक किशनाराम के दोहिते का भी निधन
इस विमान हादसे में बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक रहे किशनाराम नाई की पुत्री शारदा के बेटे अभिनव पड़िहार की भी मौत हो गई। अभिनव अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शामिल थे। एयर इंडिया ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जारी सूची में जिन लोगों की मौत होना कन्फर्म किया है उस सूची में अभिनव का नाम 112 नंबर पर बताया गया है। अभिनव के परिजनों के अनुसार अभिनव कुछ समय पहले ही लंदन में सेटल हुए थे। जानकारी के अनुसार अभिनव ने पांच दिन पूर्व ही अहमदाबाद में अपना कार्यालय खोला था। उसका मन था कि वह लंदन से यहां आकर अहमदाबाद ही शिफ्ट हो जाएं। यही कारण था कि वह अपनी पत्नी श्वेता और पुत्र विहान को लेने के लिए गुरुवार को प्लेन से लंदन के लिए रवाना हुए थे।

प्लेन हादसे ने छीन ली बालोतरा की बेटी खुशबू
अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने बालोतरा की बेटी नवविवाहिता का जीवन लील लिया। खुशबू लंदन में रहने वाले डॉक्टर पति के पास जाने के लिए कुछ ही देर पहले घरवालों से भावुक होकर विदा ले रही थी। बालोतरा के अराबा दुदावता गांव की खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित का इस विमान हादसे में निधन हो गया। उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विदा करने गए पिता ने उसके साथ जो फोटो खिंचवाया, वह उनका बेटी के साथ आखिरी फोटो बन गया। हालांकि जोधपुर में रह रहे उसके जेठ शक्ति सिंह राजपुरोहित हादसे की खबर मिलने के बाद भी भगवान से किसी चमत्कार होने के आस में उसके सकुशल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

गोगुंदा की पायल भी हादसे का शिकार
इस हादसे में उदयपुर जिले के गोगुंदा की बेटी पायल पुत्री सुरेश खटीक की भी मृत्यु हो गई। पायल अपने पिता सुरेश, मां एवं अन्य परिजन के साथ कुछ समय से रह रही थी। उसकी दादी गोगुंदा में रहती है। पायल का लंदन में किसी कोर्स में चयन हुआ था। वह वहां एडमिशन के लिए जा रही थी। दुर्घटना में उसके निधन से गोगुंदा में शोक की लहर छा गई। पायल की दादी एवं अन्य रिश्तेदारों को आसपास के लोगों से जानकारी मिली तो वे सदमे में आ गए।