raja raghuvanshi murder case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खैरथल में मेरठ जैसी हत्या : नीले ड्रम में मिली पति की लाश, शव गलाने के लिए ड्रम में डाला नमक, पत्नी और बच्चे गायब
किशनगढ़बास। आदर्श कॉलोनी स्थित एक मकान में रखे नीले ड्रम से रविवार प्रात: युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक यूपी का रहने वाला है और करीब डेढ़ माह पहले यहां परिवार के साथ किराए पर मकान लेकर रह रहकर ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-14 स्थित आदर्श कॉलोनी में रविवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर किचन में रखे नीले ड्रम से दुगंर्ध आने लगी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस को ड्रम के अंदर से युवक लाश बरामद हुई। शव से दुर्गंध रोकने के लिए  ड्रम में शव के ऊपर नमक डाला गया। जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा के घर में कुछ समय पहले बिहारी परिवार किराए पर रहने आया था। परिवार में तीन बच्चे, एक महिला और पुरुष थे।

शनिवार शाम तक बच्चे मोहल्ले में दिखाई दिए, लेकिन इसके बाद पूरा परिवार घर से गायब हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर यह परिवार रह रहा था। रसोई में रखे ड्रम में लाश को छिपाकर परिवार फरार हो गया। डीएसपी राजेन्द्र निर्वाणस के अनुसार मृतक की पहचान हंसराज उर्फ सूरज सिंह निवासी नवदिया थाना जवाजपुर, जिला शाहजांपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।

इनका कहना है : खैरथल पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी के अनुसार शव कितने दिन पुराना है और हत्या के पीछे क्या कारण है,इसकी जांच जारी है।

सोनम की अवैध पिस्तोल बरामद : कार में मिले एक लाख कैश, अब लैपटॉप की तलाश
इंदौर। राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलॉन्ग पुलिस ने इंदौर के इंडस्ट्रीज हाउस के पीछे नाले से एक सफेद थैली में रखी पिस्टल बरामद की है, जो सोनम के बैग में थी। इसके साथ ही बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के बाहर खड़ी एक कार से करीब एक लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। शिलॉन्ग पुलिस अब सोनम के लैपटॉप की तलाश में जुटी है। इसी सिलसिले में पुलिस मंगलवार को इंदौर के महालक्ष्मी नगर पहुंची, जहां सोनम रुकी थी। पुलिस टीम के साथ उस बिल्डिंग के कॉन्ट्रैक्टर और ब्रोकर शिलोम जेम्स तथा चौकीदार बलवीर अहिरवार को भी ले जाया गया। बुधवार सुबह शिलॉन्ग पुलिस बिल्डर लोकेंद्र तोमर को भी लेकर इंदौर पहुंची। दोपहर में लोकेंद्र, शिलोम और बलवीर को क्राइम ब्रांच थाने लाया गया, जहां तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई।

हवाला कारोबार का भी अंदेशा
पुलिस को अब इस केस में हवाला कारोबार से जुड़े इनपुट भी मिलने लगे हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि सोनम के लैपटॉप में हवाला लेन-देन से जुड़ी जानकारी हो सकती है। इसके अलावा कुछ ऐसी जानकारियां भी सामने आई हैं, जो तांत्रिक क्रिया से जुड़ी हुई लग रही हैं और इससे मर्डर केस की गुत्थी और उलझ गई है।

राज-सोनम ने प्यार की बात कबूली
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह ने शिलॉन्ग पुलिस के सामने पहली बार रिलेशन में होने की बात कही है। शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कहा कि हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने पहले ही अपराध स्वीकार कर लिया है। हमारे पास सबूत हैं। सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों ने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी।

राजा रघुवंशी मर्डर केस : शिलांग पुलिस की सोनम के भाई और मां से पूछताछ
इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में पता चला है कि सोनम दो मोबाइल नंबरों का उपयोग करती थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, एक नंबर पर उसकी मार्च माह के 25 दिन में 119 बार बातचीत हुई है। कई बार लंबी बातचीत भी की गई है। पुलिस की एक टीम बुधवार दोपहर इंदौर में सोनम के घर पहुंची। तीन पुलिस अधिकारियों ने उसकी मां और भाई गोविंद से बंद कमरे में पूछताछ की। सोनम के भाई गोविंद बताया कि पुलिस ने सोनम के व्यवहार के बारे में पूछताछ की। सूटकेस में रखा उसका सामान भी खोलकर देखा। केस में एक नया नाम सामने आने के सवाल पर गोविंद ने कहा- इसका मुझे आइडिया नहीं है। बता दें, यही पुलिस अधिकारी कल राजा रघुवंशी के घर भी गए थे।

आरोपी राज की दादी का निधन
उधर, यूपी के फतेहपुर जिले में राजा हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की दादी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार के मुताबिक अंतिम समय तक वह अपने पोते राज को बेकसूर बताती रही।

कॉल डिटेल्स ने खोला राज
शिलांग पुलिस को सोनम रघुवंशी के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से चौंकाने वाला इनपुट मिला है। पता चला है कि कत्ल की वारदात से पहले सोनम संजय वर्मा नाम के एक लड़के से बात कर रही थी। उसने एक मार्च से 25 मार्च के बीच संजय वर्मा नामक युवक को 112 बार कॉल किया। यानी लगभग हर रोज चार से पांच बार उनके बीच बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक, यह सामान्य संपर्क नहीं हो सकता।

पुलिस ने किया खुलासा : दोस्तों से करवाई राजा की हत्या, राज कुशवाह मास्टरमाइंड, सोनम पार्टनर
शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकाण्ड में पुलिस ने खुलासा किया है कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम उसकी पार्टनर थी। यह हत्या प्रेम प्रसंग और पारिवारिक दबाव के कारण की गई, जिसमें कोई सुपारी नहीं दी गई बल्कि दोस्ती के नाम पर तीन अन्य आरोपियों ने हत्या में साथ दिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया कि राज कुशवाह इस हत्या का मास्टरमाइंड है, जबकि सोनम उसकी पार्टनर थी। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

शादी से पहले ही साजिश रचना शुरू
स्येम ने खुलासा किया कि राज कुशवाह ने सोनम की शादी से 11 दिन पहले यानी मई 2025 की शुरुआत में राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू की थी। फरवरी 2025 में ही राज और सोनम ने मिलकर दो वैकल्पिक योजनाएं बनाई थीं। पहली योजना में सोनम को अचानक गायब होना था, ताकि लगे कि वह नदी में बह गई। दूसरी योजना में किसी और की हत्या कर उसकी लाश को सोनम की स्कूटी पर रखकर आग लगानी थी, ताकि लगे कि सोनम मारी गई। हालांकि ये दोनों योजनाएं कामयाब नहीं हुईं और सोनम को पारिवारिक दबाव में 11 मई को इंदौर के राजा से अरैंज मैरिज करनी पड़ी।

योजना के तहत राजा को लेकर गई सोनम
सोनम अपने पति राजा को कामाख्या मंदिर के दर्शन के बहाने गुवाहाटी लाई। इस बीच तीनों अन्य आरोपी आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी 19 मई को गुवाहाटी पहुंच गए थे। इनमें से एक आरोपी राज कुशवाह का चचेरा भाई है। शुरुआती योजना गुवाहाटी में ही राजा की हत्या की थी और इसके लिए आरोपियों ने शहर में रेकी भी की। लेकिन जब यह योजना विफल हो गई तो सोनम ने नया प्लान बनाया और राजा को सोहरा ले गई। 23 मई को सोनम और राजा नोंग्रीट गांव के होमस्टे से निकले और सोहरा के वेईसावडॉन्ग फॉल्स के पार्किंग लॉट पहुंचे। जब राजा टॉयलेट के लिए गया तो तीनों आरोपियों ने उस पर हमला किया। सोनम उस समय मौके पर मौजूद थीण् हत्या के बाद राजा की लाश को खाई में फेंक दिया गया।