the big accident in ahmedabad - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अहमदाबाद में क्रैश प्लेन के ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग सुरक्षित
अहमदाबाद। गत 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान एआई-171 (बोइंग 787-8) के ब्लैक बॉक्स की रिकॉडिंर्ग  सुरक्षित है। यह जानकारी केन्द्र सरकार के पीआईबी ने दी है। विमान की पावर सप्लाई बंद होने या फिर क्रैश होने के 10 मिनट बाद तक की हरेक बातचीत, तकनीकी समस्या ब्लैक बॉक्स में रिकॉर्ड होती है।

पहले सूचना आई थी कि क्रैश लैंडिंग में ऐसा नहीं हुआ। सरकार ने इन खबरों का  का खंडन किया है। अहमदाबाद में 12 जून को क्रैश हुए एयर इंडिया ड्रीमलाइनर प्लेन का ब्लैक बॉक्स 13 जून को मेडिकल हॉस्टल की छत से बरामद किया गया था।

अहमदाबाद में बड़ा हादसा : यह चमत्कार से कम नहीं- इतना बड़ा हादसा, सिर्फ एक यात्री बचा, खुद चलकर गया
अहमदाबाद। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान गुरुवार को अपराह्न सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या एआई 171 में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 अन्य सदस्य सवार थे। इन यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक हैं। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। हादसे में एक यात्री सकुशल बच गया है। यह विमान एयरलाइंस के बेड़े में 2016 में शामिल किया गया था।

डीजीसीए ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जहां विमान गिरा वहां अस्पताल परिसर के हॉस्टल का भवन था। वहां मौजूद तीन डॉक्टरोें सहित 24 लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।   देर शाम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हादसा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मृतकों और उनके परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो पाएगी। पीएम मोदी के शुक्रवार को अहमदाबाद जाने की संभावना है।

सवा छह सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद गिरने लगा
विमान करीब सवा छह सौ फुट की ऊंचाई पर जाने के बाद तेजी से नीचे आने लगा और हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघानीनगर रिहायशी इलाके में एक अस्पताल के परिसर में गिरते ही उसमें आग लग गई। कुछ अपुष्ट रिपोर्टों में बताया गया है कि अस्पताल परिसर के हॉस्टल के भवन में मौजूद करीब 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं।

परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय
दुर्घटना के सभी विवरणों के समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया गया है। इसका संपर्क नंबर 011-24610843 और 9650391859 है। एयर इंडिया ने भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर 18005691444 स्थापित किया है। एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखर ने कहा कि यात्रियों के परिजनों की मदद के लिए एयरलाइंस ने विशेष सूचना केन्द्र स्थापित कर दिए हैं। भारतीय रेलवे ने भी अहमदाबाद से मुंबई, दिल्ली और अन्य स्थानों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।

बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे रूपाणी विमान में बैठते हुए की फोटो वायरल
विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद से रूपाणी के घर पर मातम पसरा हुआ था। सोशल मीडिया पर रूपाणी की विमान में बैठते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। सीआर पाटिल ने कहा कि हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी इसी उड़ान में अपी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। रूपाणी 68 साल के थे। वह 2016 से 2020 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी जुलाई, 2006 से 2012 के बीच राज्यसभा सदस्य रहे। साल 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की जगह आनंदीबेन पटेल ने ली थी। इसके लगभग दो साल बाद अगस्त, 2016 में विजय रुपाणी मुख्यमंत्री बने थे।

मेस में खाना खा रहे थे डॉक्टर्स, नहीं था पता ऐसे आ जाएगी मौत
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके के कारण मेस के अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। विमान में आग लगने से उठे धुएं से हॉस्टल की बिल्डिंग पूरी तरह काली पड़ गई है। हर तरफ सिर्फ मलबा पड़ा है। हॉस्टल खंडहर जैसा हो गया है। करीब 50 डॉक्टर्स घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह चमत्कार से कम नहीं: इतना बड़ा हादसा, सिर्फ एक यात्री बचा, खुद चलकर गया
कहते हैं ‘जाको राखे साईया मार सके ना कोय’। अहमदाबाद विमान हादसे में यह उक्ति सही साबित हुई है। इस भीषण हादसे में एक यात्री जिंदा बचा है। यह घटनास्थल पर टहलता हुआ नजर आया। उसने न केवल मीडिया से बात की। बल्कि यह भी बताया कि हादसे में वह कैसे बचा। इस शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है जो सीट नंबर-11 पर बैठे थे। रमेश विश्वास कुमार गुजरात के पास स्थित केंद्रशासित प्रदेश दीव का रहने वाले हैं और वे ब्रिटिश नागरिक हैं। जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ वैसे ही वह कूद गया। रमेश कुमार विश्वास ने बताया हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं। उन्होंने कहा कि विमान में उसका भाई भी सवार था।