Ahmedabad Plane crash - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अहमदाबाद विमान हादसा : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से किया जवाब तलब, स्वतंत्र जांच की मांग
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुए एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना मामले की शीर्ष अदालत की निगरानी और नियंत्रण में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर केंद्र और अन्य को सोमवार को नोटिस जारी किया। इस दुर्घटना में 270 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कैप्टन अमित सिंह द्वारा स्थापित विमानन सुरक्षा एनजीओ सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन की याचिका केंद्र सरकार और अन्य से जवाब जवाब तलब किया। याचिकाकर्ता की ओर से दलीलें देते हुए वकील प्रशांत भूषण ने दुर्घटना के लिए पायलटों को दोषी ठहराने वाली रिपोर्टों का मुद्दा उठाया।

पीठ ने कहा कि निष्पक्ष और निष्पक्ष जांच की मांग करना समझ में आता है, लेकिन चुनिंदा जानकारी लीक करना दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना है। पीठ ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के खुलासे की मांग पर भी सवाल उठाया। शीर्ष अदालत ने नियमित जाँच के तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचने तक गोपयता बनाए रखने का पक्ष लिया। पीठ ने कहा कि "जब इस तरह की त्रासदी होती है... तो बोइंग और एयरबस को दोषी नहीं ठहराया जाएगा।"

शीर्ष अदालत उस याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गई जिसमें दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (जिसका पंजीकरण वीटी-एएनबी है) से प्राप्त संपूर्ण डेटा को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश देने की माँग की गई थी।

याचिका में कहा गया है, "जब एक ही विनाशकारी घटना में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है तो राष्ट्र न केवल मृतकों के लिए शोक मनाता है, बल्कि जाँच प्रक्रिया को सच्चाई, जवाबदेही और इस आश्वासन के स्रोत के रूप में भी देखता है कि ऐसी आपदा फिर न हो। इसलिए जांच केवल पीड़ितों के परिवारों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक फैला हुआ है।" यह याचिका अधिवक्ता प्रणव सचदेवा के माध्यम से दायर की गई।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे की न्यायिक जांच कराए सरकार : गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे की न्यायिक जांच की मांग की है।

गहलोत ने कहा है कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पूरी सच्चाई सामने लाने एवं हवाई यात्रा पर आमजन का भरोसा जमाने के लिए भारत सरकार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग बिठाना चाहिए, जिसमें भारतीय वायुसेना ने वरिष्ठ अधिकारी एवं एविएशन सेक्टर के विशेषज्ञ शामिल हो जो इस हादसे के हर पहलू की जांच कर सच सामने ला सकें। इस हादसे पर आई एएआईबी की रिपार्ट के बाद पूरी दुनिया में आशंकाएं बढ़ गई हैं। सबके मन में यह भावना है कि पायलट अपना पक्ष रखने के लिए जीवित नहीं हैं, इसलिए उन्हें आरोपित करना सबसे आसान है। कई एक्सपर्ट की राय है कि इतने अनुभवी पायलट जो पूर्णतः स्वस्थ हैं, वो जानबूझकर फ्यूल स्विच बन्द क्यों करेंगे? मैं पूर्व में सिविल एविएशन मंत्री रहा हूं। मेरे मन में भी इस रिपोर्ट को लेकर शंकाएं हैं। इस हादसे को एक महीना बीत जाने के बाद भी मीडिया, सोशल मीडिया एवं वैश्विक एविएशन जगत में इस हादसे को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं। सभी देशवासी उद्देलित हैं कि 260 लोगों की जान किस कारण गई?

एयर इंडिया विमान हादसा : कॉकपिट की वॉयस रिकॉर्डिंग आई सामने, पायलट ने सह-पायलट से किया था सवाल- ईंधन क्यों बंद किया ?
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 का दुखद हादसा हुआ था, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी। अब इस हादसे को लेकर पहली आधिकारिक रिपोर्ट विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी की गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में इंजन में गंभीर खराबी का खुलासा हुआ है, जिसके कारण अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के मात्र 3 सेकंड बाद यह घातक दुर्घटना हुई।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दुर्भाग्यपूर्ण बोइंग 787 उड़ान के दोनों इंजनों में उड़ान भरते ही ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई थी। दोनों इंजनों के ईंधन कटऑफ स्विच "रन" से "कटऑफ" में बदल गए, जिससे ऊँचाई में खतरनाक गिरावट आई और इंजन की गति में तेज़ी से कमी आई। कॉकपिट की वॉयस रिकॉर्डिंग में एक पायलट अपने सह-पायलट से यह सवाल पूछता हुआ सुनाई देता है कि उसने ईंधन क्यों बंद कर दिया और सह-पायलट ने जवाब में कहा- मैंने ईंधन नहीं बंद किया।

विमान, जो अपने अधिकतम टेकऑफ वजन के करीब था, तुरंत ऊँचाई खोने लगा और हवाई अड्डे की परिधि की दीवार पार करने में असमर्थ रहा और दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी। हालाँकि, दोनों पायलटों ने तुरंत मानक संकटकालीन चेतावनी जारी की—“मेडे मेडे मेडे”—तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

अहमदाबाद विमान हादसा : मार्बल व्यवसायी के बेटे-बेटी की अहमदाबाद में अंत्येष्टि
उदयपुर। इसे विडबंना कहे या भगवान की लीला। जिन बच्चों को बड़े नाजों से पाल पोस कर बड़ा किया, अन्तिम बार उनके चेहरे माता-पिता नहीं देख सके। इसे क्या कहेंगे। अहमदाबाद के विमान हादसे में अपने जवान बेटे-बेटी को खो चुके मोदी परिवार के लिए यह वीभत्स पल रविवार को सामने आया, तो अहमदाबाद के मोक्षधाम में मौजूद हर शक्स की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी के पुत्र शुभ और पुत्री शगुन की बॉडी परिजनों को डीएनए टेस्ट के बाद मिल गई। जवान बेटे-बेटी के शव मोक्षधाम पर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार करना किसी भी पिता के लिए सहज नहीं होता। रविवार को पितृ दिवस भी था बच्चे अपने पिता का आशीर्वाद ले रहे थे, लेकिन शुभ और शगुन के पिता उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे।

विमान हादसे के मृतकों के शव शनिवार से ही उनके परिजनों को मिलने शुरू हो गए हैं। रूंडेडा के रहने वाले वरदीचंद मेनारिया के शव का रविवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे दिनेश और दीपक ने मुखाग्नि दी। इससे पूर्व उनकी पार्थिव शरीर रविवार सुबह 7.25 बजे अहमदाबाद से एम्बुलेंस में तीन पुलिस जवानो के साथ उनके पैतृक गांव रूण्डेड़ा पहुंची। शव के गांव पहुंचते ही पूरे गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वरदी चंद की पत्नी इस दौरान बेसुध हो गई।

लंदन से एमटेक का सपना रह गया अधूरा
गोगुंदा गांव की 22 वर्षीय पायल खटीक के सपने बड़े थे। पिता हिम्मतनगर में लोडिंग टेम्पो चलाते थे, लेकिन बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। पायल ने बीटेक में फर्स्ट डिविजन लाने के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ाकर पिता का साथ दिया। मौसी के घर डबोक में रहकर पढ़ाई करने वाली पायल का लंदन में एमटेक करने का सपना था। अहमदाबाद के रिश्तेदार अशोक खटीक बताते हैं कि पिता सुरेश की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। उन्होंने लोन लिया, समाज से मदद ली और बेटी को विदेश भेजने का इंतजाम किया। 12 जून को जब पायल एयरपोर्ट के गेट से अंदर जा रही थी, पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे। कुछ क्षण बाद प्लेन क्रैश ने एक परिवार के सारे सपने तोड़ दिए।

गुरुद्वारा राजापार्क में विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि
जयपुर। गुजरात में हुए विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए गुरुद्वारा राजापार्क में अरदास हुआ। घायल लोगों के लिए भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।

अरदास में राजस्थान से समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, पंजाबी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर सिंह बग्गा, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह, राजेंद्र पाल सिंह सेठी, राजस्थान सिख बोर्ड के अध्यक्ष दलजीत सिंह, सेंट सोल्जर अकादमी के सचिव गुरचरण सिंह खालसा, हेल्पिंग हैंड के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, हरभजन सिंह बबला, सिमरजीत सिंह, मनिंदर सिंह साकेत, हरविंदर सिंह पप्पू इत्यादि समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।

अहमदाबाद विमान हादसा : भूमि के लिए ट्रैफिक जाम बना वरदान, 10 मिनट की देरी से पहुंचने पर छूटी फ्लाइट
अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सिर्फ दस मिनट देर से पहुंचना भूमि चौहान के लिए उस समय वरदान बन गया, जब लंदन जा रही उसकी एयर इंडिया की उड़ान एआई 171 छूट गई और उसकी जान बच गई। गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787 उड़ान भरने के तत्काल बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई अड्डे के निकट एक अस्पताल के हॉस्टल पर गिर गया था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की ही जान बच सकी, वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। वह चमत्कारिक ढंग से दुर्घटनाग्रस्त विमान से छिटक कर दूर जा गिरे थे।

भूमि के अनुसार वह लंदन में नौकरी करती है और करीब डेढ़ महीने पहले ही गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अपने घर आई थी। वह लंदन की उड़ान पकडऩे अंकलेश्वर से अहमदाबाद आ रही थी, वह अहमदाबाद समय से पहुंच गई, लेकिन शहर में जगह-जगह जाम होने के कारण उसे हवाई अड्डा पहुंचने में दस मिनट की देरी हो गई। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने ऑनलाइन चेकइन किया था, लेकिन उससे कहा गया कि वह देरी से पहुंची है, इमिग्रेशन फॉर्म भरने का समय समाप्त हो गया है और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

भूमि ने कहा कि उसने काफी आग्रह किया और कहा कि यदि उसकी यह उड़ान छूट गयी तो उसकी नौकरी भी जा सकती है, लेकिन उसकी मिन्नतें नहीं सुनी गई। उसने टिकट के पैसे वापस मांगे, लेकिन इन्कार कर दिया गया। उसने बताया कि वह हवाई अड्डे से निराश होकर लौट गई कि उसके टिकट के पैसे भी गए और उसकी नौकरी भी जा सकती है। इस बीच, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी उसे जानकारी नहीं थी, लेकिन उसके परिजनों को पता लग चुका था कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। परिजनों ने घबराहट में उसे फोन मिलाया, जिससे उसे पता चला कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भूमि ने कहा कि यह सुनकर उसने ईश्वर का लाख-लाख शुक्रिया अदा किया और उसके परिजनों ने भी राहत की सांस ली। उसने कहा कि अहमदाबाद के ट्रैफिक जाम की वजह से उसकी जान बच गई।

मोदी ने विमान दुर्घटनास्थल का लिया जायजा : अस्पताल में घायलों का जाना हाल, एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति रमेश विश्वास से भी की मुलाकात
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुए विमान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और वहां का जायजा लेने के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। विमान हादसे से पूरा देश शोक में हैं।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति रमेश विश्वास से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अन्य घायलों से भी उनका हालचाल जाना।

मोदी विमान दुर्घटना के बाद पल-पल पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के साथ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा- आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर में एयर इंडिया का विमान 786 उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में चालक दल के 12 सदस्य सहित कुल 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। विमान में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। इस हादसे में भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास ही जीवित बचे है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विमान दुर्घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।