apology - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लारा लूमर ने भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए मांगी माफी
वाशिंगटन। अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की राजनीतिक कार्यकर्ता और राष्ट्रपति ट्रंप की कट्टर समर्थक लॉरा लूमर ने अपनी भारत विरोधी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर कई भारत विरोधी बातें लिखीं थी, जिनमें से कुछ नस्लभेदी और बेहद आपत्तिजनक थीं। अब लॉरा लूमर ने अपने उन बयानों के लिए माफी मांगी है।

लॉरा लूमर ने अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट में भारत और भारतीयों के खिलाफ टिप्पणी की। साथ ही अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के खिलाफ भी बातें लिखीं। जब लॉरा लूमर ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारत आने की घोषणा की तो कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी जाहिर की और लॉरा लूमर की पिछली पोस्ट्स को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।

एक कार्यक्रम में जब लॉरा लूमर से उनकी टिप्पणियों को लेकर सवाल किया गया और उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी टिप्पणियों पर पछतावा है तो इसके जवाब में लूमर ने कहा कि उनकी कई टिप्पणियां गलत थीं और उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हालांकि एच1बी वीजा को लेकर की गई टिप्पणी के लिए लॉरा लूमर ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। लॉरा ने कहा, मैं एच1बी वीजा के विरोध के लिए माफी नहीं मांगूंगी क्योंकि अमेरिका के हितों के लिए खड़े होना मेरा काम है। हमारे अप्रवासन और श्रम कानूनों का गलत फायदा उठाया गया। मैं अमेरिकी कामगारों के हितों के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

लॉरा ने कहा कि मेरे दिल में भारत या हिंदुओं के प्रति कोई नफरत नहीं है। मैं खुद हिंदुओं के अधिकारों की समर्थक हूं और हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचारों के लिए अपनी आवाज उठाती रही हूं। मैंने ये टिप्पणियां मेरे देश के लोगों  और अपने देश से प्यार के चलते कीं।

आशीष सूद ने केजरीवाल से शिक्षकों के बारे में 'भ्रामक बयान' को लेकर माफी मांगने को कहा, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती को लेकर दिये गये उनके 'गलत एवं भ्रामक बयानों' के लिए माफी मांगने को कहा है। आशीष सूद ने पांच जनवरी को लिखे पत्र में केजरीवाल के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शिक्षकों को लावारिस कुत्तों की गिनती के काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने इस दावे को गलत और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ा सरकारी परिपत्र पहले से ही सार्वजनिक है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उनके ऐसे बयानों को केवल एक गलतफहमी मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ये टिप्पणियां सार्वजनिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण पहल को पटरी से उतारने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास लगती हैं। आशीष सूद ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाकर भाग जाने वाली राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के आचरण से अनावश्यक अशांति पैदा होती है, जनता का भरोसा कम होता है और शासन व्यवस्था में बाधा आती है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बच्चों के कल्याण या स्कूलों के कामकाज में किसी भी गलत सूचना को बाधा नहीं बनने देंगे। उन्होंने पूर्व सीएम केजरीवाल से दुष्प्रचार करने की जिम्मेदारी लेने और दिल्ली की जनता से सार्वजनिक माफी मांगने का आग्रह किया। आशीष सूद ने कहा कि जिम्मेदार राजनीतिक चर्चा के लिए संयम, ईमानदारी और सच्चाई के प्रति सम्मान की आवश्यकता होती है। उन्होंने केजरीवाल से भविष्य में झूठे और भ्रामक बयान देने से बचने की अपील की।

इजरायल ने मांगी भारत से माफी : नक्शे में कश्मीर को पाकिस्तान में दिखाया था, भारतीय यूजर्स की प्रतिक्रिया पर इसे बताया गैरइरादतन गलती
यरुशलम। ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल को अपने दोस्त भारत से माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इजरायली रक्षा बलों से एक बड़ी चूक हुई है, जब उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ईरान के खतरे को दिखाते हुए एक मानचित्र पेश किया। इजरायली सेना के आधिकारिक हैंडल से किए इस पोस्ट में भारत के जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा, जबकि अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखा दिया गया। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

भारतीय नागरिकों , खास तौर पर सोशल मीडया यूजर्स ने मानचित्र की इस गलती को पकड़ लिया और इसके लिए आईडीएफ को निशाने पर लेना शुरू किया। कुछ भारतीयों ने तो इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को टैग करते हुए मांग की है कि पोस्ट को हटा दिया जाए और सही मानचित्र के साथ फिर से पोस्ट किया जाए। एक यूजर ने पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, सटीकता को भूल जाइए, यह सच्चाई से कहीं दूर है। इस खेदजनक नोट को पोस्ट करने के बजाय इसे बदला क्यों नहीं जाता? आपको भारत की भावनाओं और हमारे संबंधों को समझने की जरूरत है। देर आए, दुरुस्त आए। प्लीज इसे जल्द से जल्द बदलें।

एक्स पर बढ़ती आलोचना के बीच नई दिल्ली में इजरायली राजदूत रूवेन अजार सामने आए और एक पोस्ट में बताया कि यह एक गैरइरादतन गलती हुई है और इसे ठीक करने के लिए कहा गया है। भारी विरोध के बाद आखिरकार आईडीएफ ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए आईडीएफ ने लिखा, यह पोस्ट क्षेत्र का एक चित्रण है। यह मैप सीमाओं को सटीक रूप से दिखाने में विफल रहा है। हम किसी भी अपमान के लिए माफी मांगते हैं। इसके पहले गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात इजरायल के ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के तहत ईरान पर किए गए हवाई हमले से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया। इजरायली अधिकारियों ने इसे ईरान के खिलाफ देश का सबसे बड़ा सैन्य अभियान कहा। इजरायली लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने योजनाबद्ध तरीके से हमला किया, जिनमें से कुछ पहले ही तस्करी करके ईरान में पहुंचा दिए गए थे। इस हमले में ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। आॅपरेशन में कई वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए।