removed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
कोटा। एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर को बदरंग करने वालों के खिलाफ सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे नगर निगम द्वारा बार-बार हटाने के बाद भी संस्थाओं द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर व बैनर लगाए जा रहे हैं।शहर में किसी भी सार्वजनिक स्थान चाहे वह फ्लाई ओवर हो या अंडरपास। बुर्ज की दीवार हो या निजी व सरकारी भवन की दीवार।शौचालय या अन्य किसी भी स्थान पर चाहे डिवाइडर पर लगे बिजली के खम्बे ही क्यों न हो वहां बिना अनुमति के किसी भी तरह की प्रचार सामग्री लगाना अवैध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है।

शहर का कोई इलाका या सार्वजनिक स्थान ऐसा नहीं है जहां निजी संस्थाओं, होटल, कोचिंग, डॉक्टर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालक ने विज्ञापन के पोस्टर व बैनर नहीं लगा रखे हों। जन्म दिन की बधाई से लेकर रक्तदान शिविरों तक के विज्ञापन अवैध रूप से लग रहे हैं। एक बार लगने के बाद उन्हें काफी समय तक हटाया भी नहीं जा रहा। संबंधित विभागों के अधिकारी भी देखकर अनजान बने हुए हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से टीमें लगाकर लगातार अवैध रूप से चस्पा विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। पहले यह कार्रवाई निगम के राजस्व अनुभाग के माध्यम से करवाई जा रही थी। जबकि वर्तमान में जन स्वास्थ्य अनुभाग के माध्यम से पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स को हटाया जा रहा है। हालत यह है कि एक तरफ नगर निगम की टीमें पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटाकर आती है। वहीं दूसरी तरफ संस्थाएं फिर से उसी जगह पर दोबारा से विज्ञापन चस्पा कर रही है। हालांकि कई संस्थाएं तो बार-बार ऐसा कर रही है और कई जगह पर हर बार नई संस्था का विज्ञापन नजर आ रहा है।

हर जगह लगे हैं विज्ञापन
वर्तमान में एरोड्राम अंडरपास हो या छावनी फ्लाई ओवर। गुमानपुरा फ्लाई ओवर हो या दादाबाड़ी फ्लाई ओवर। यहां तक कि पुराने शहर में बुर्ज की दीवारों पर और डिवाइडरों के बीच बिजली के खम्बों पर अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे पोस्टर, फ्लेक्स व बैनर लगे हुए हैं। जिन पर नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

बिना सख्ती मेनपावर का दुरुपयोग
जानकारों का कहना है कि नगर निगम द्वारा एक या दो बार विज्ञापन हटाना तो किसी हद तक सही है। लेकिन बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करना और फिद्दर से उन्हें अपने स्तर पर ही हटाना मेन पावर का दुरूपयोग है। तलवंडी निवासी अनिल जैन का कहना है कि जब तक नगर निगम की ओर से सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत सख्ती नहीं की जाएगी। भारी जुमार्ना या मुकदमा दर्ज नहीं कराया जाएगा तब तक किसी पर कोई असर नहीं हो रहा।

महावीर नगर निवासी कैलाश शर्मा का कहना है कि निजी संस्थाएं विज्ञापन एजेंसी या फर्म के माध्यम से अपना प्रचार कर रही है। एजेंसी मनमर्जी की जगह पर विज्ञापन चस्पा कर कमाई कर रही है। ऐसे में दोनों का काम हो रहा है। जबकि नुकसान नगर निगम को और शहर गंदा होने से छवि शहर की खराब हो रही है। जबकि ऐसा करने वालों के खिलाफ केवल कहने से नहीं सख्ती करने से ही असर होगा।

नोटिस देने की तैयारी
नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी रिचा गौतम ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश से जन स्वास्थ्य अनुभाग की टीमें अवैध पोस्टर, बैनर व फ्लेक्स हटा रही है। साथ ही जो बार-बार लगा रहा है उनकी सूची तैयार कर राजस्व अनुभाग को दी जा रही है। राजस्व अनुभाग व आयुक्त के आदेश पर बार-बार विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने व जुमार्ना समेत सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

असर खबर का : नालोदिया में चरागाह भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
रामगंजमंडी। उपखंड अधिकारी चारू वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को ग्राम नालोदिया की चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।  ग्रामीणों की अतिक्रमण हटाने की मांग पर दैनिक नवज्योति में 30 दिसंबर 2025 को इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और शुक्रवार को जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। ज्ञापन मिलने के बाद उपखंड अधिकारी चारु वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार एवं संबंधित पटवारी को तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने नालोदिया पहुंची और जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण हटाया।

तीन से चार घंटे तक चली कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान चरागाह भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा डाले गए पत्थरों को भी जेसीबी से हटाया गया। पटवारी आकिब खान ने बताया कि चारागाह भूमि पर पत्थर डालकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे पूरी तरह हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई करीब तीन से चार घंटे तक चली।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
अतिक्रमण हटने से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। उनका कहना है कि अवैध कब्जे के कारण पशुओं के चारे और आवागमन में परेशानी हो रही थी, जो अब दूर हो सकेगी।ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी चारु वर्मा की त्वरित कार्रवाई और इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि प्रशासन की तत्परता और मीडिया की सजगता से  लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान संभव हो पाया ।

असर खबर का - सात सौ अवैध पोस्टर-बैनर हटाए
कोटा । नगर निगम कोटा उत्तर की ओर से  क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से  लगे  होडिंग, पोस्टर्स व बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। पिछले 5 दिन में 7 सौ पोस्टर-बैनर हटाए और 54 लोगों के खिलाफ थानों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। नगर निगम कोटा उत्तर के उपायुक्त महावीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि  आयुक्त अशोक त्यागी के निर्देशानुसार कोटा  उत्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से लगे होडिंग व पोस्टर्स  को  सार्वजनिक स्थलों व संपत्तियों से हटाया गया। साथ ही संपत्ति विरूपण को लेकर विज्ञापन दाताओं के  खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई गई। उपायुक्त सिसोदिया ने बताया कि पिछले 5 दिन में अब तक की गई कार्रवाई में  करीब 7 सौ अवैध होडिंग, कियोस्क,पोस्टर व बेनर हटाए जा चुके है। साथ ही 54 व्यक्तियों के  खिलाफ सार्वजनिक संपत्तियो पर अवैध रूप से होडिंग,बेनर लगाए जाने के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत शहर के विभिन्न थानों में एफआईआर के लिए परिवाद दिया जा चुका है।  उन्होंने बताया कि इस प्रकार की  कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
गौरतलब है कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने का मामला दैनिक नवज्योति ने प्रकाशित किया था। समाचार पत्र में 15 अप्रैल के अंक में पेज 6 पर ‘पोस्टर  फ्लेक्स लगाकर शहर को किया बदरंग’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें बताया था कि बड़ी संख्या में विज्ञापन दाताओं ने सार्वजनिक स्थानों फ्लाई ओवर व फोर्ट वाल समेत कई जगह पर पोस्टर-बैनर लगाकर शहर की सुंदरता को बिगाड़ा जा रहा है। उस समय निगम अधिकरियों ने इस संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई की जानकारी दी थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और शहर को बदरंग करने वालों पर शिकंजा सका है।

असर खबर का - रास्ते पर डाला बिल्डिंग मटेरियल हटाया, रास्ता हो गया था अवरुद्ध
सांंवतगढ़। सांवतगढ़ मुख्यालय के निमोद रोड पर पड़ा हुआ बिल्डिंग मटेरियल हटा लिया गया है। मंगलवार को आम रास्ते पर बिल्डिंग मेटेरियल डालने से रास्ता अवरुद्ध हो गया था जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नवज्योति ने संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाकर 12 मार्च के अंक में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बिल्डिंग मटेरियल को रोड के एक साइड लगवा दिया गया।

नगर निगम कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे अतिक्रमी
कोटा । संभाग के दो सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमबीएस व जेके लोन के मुख्य द्वार पर बैठे अतिक्रमी नगर निगम की कार्रवाई को ठेंगा दिखा रहे है। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा गत दिनों कई बार कार्रवाई करते हुए एमबीएस अस्पताल व जे.के. लोन अस्पताल के मेन गेट के पास से अतिक्रमी दुकानदारों को हटाया जा चुका है। दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वार पर चाय का ठेला लगाने वालों से लेकर अन्य सामान बेचने वाले और फुटकर दुकानदारों ने सामान रखे हुए हैं। वे  पूरे दिन यहां बैठकर अपना रोजगार कर रहे है। हालत यह है कि मेन गेट के बिल्कुल नजदीक ठेले लगने व अन्य वाहन खड़े होने से वहां से इमरजेंसी में मरीजों को लेकर आने वाली एम्बूलेंस को मुड़ने व निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा काफी समय से हो रहा है। जिसे देखते हुए पहले केडीए का और अब नगर निगम कोटा उत्तर का अतिक्रमण दस्ता यहां से कई बार अतिक्रमण हटा चुका है।  नगर निगम कोटा उत्तर के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी पुलिस उप  अधीक्षक तरूण कांत सोमानीका कहना है कि इस क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया  है। इन दोनों जगह पर किसी भी ठेले वाले को या अन्य सामान बेचने वालों को नहीं रहने  दिया जाएगा। निगम की बार-बार कार्रवाई के बाद भी शुक्रवार को दोनों अस्पतालों के  मेन गेट पर फुटकर सामान बेचने वालों का जमघट लगा हुआ था।

जेके लोन से भी नहीं हटे अतिक्रमी
इतना ही नहीं जे.के. लोन अस्पताल रोड पर मेन गेट के सामने की तरफ कई लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। अपनी दुकानों का सामान सड़क पर काफी आगे तक फेला कर रखा हुआ है। फिर चाहे वह कबाड़े का काम करने वाला हो या अन्य दुकानदार। जिससे यह सड़क काफी चौड़ी होने के बाद भी संकरी हो रही है। यहां से कई बार तो दिन के समय वाहनों को निकलने कीजगह तक नहीं मिल पाती। जिससे आए दिन एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ है। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा दुकानदारों को कई बार सामान जब्त करने की चेतावनी के साथ ही जुर्माना तक वसूल किया जा  चुका है। उसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।   कार्रवाई कर निगम बार बार मशीनरी व मेन पावर का दुरुपयोग कर रहा है और अतिक्रमियों पर उसका कोईअसर ही नहीं हो रहा है।

कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
जेके लोन व एमबीएस अस्पताल इमरजेंसीसेवाएं है। यहां के मुख्य द्वार साफ रहने चाहिए। जिससे यहांसे एम्बूलेंस आसानीसे निकल सके। यहांदोनोंजगह अतिक्रमण होने पर पूर्व में कई बार अतिक्रमण हटाए गए हैं। उसके बाद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे है।ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दुकानदारों का सामान जब्त करने व उनसे जुर्माना भी वसूल करने समेत सख्ती की जाएगी।
- तरूण कांत सोमानी, पुलिसउप अधीक्षक नगर निगम कोटा उत्तर

असर खबर का- सीमा ज्ञान में आ रही अड़चनों को लेकर हटाया अतिक्रमण
हरनावदाशाहजी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेंकुड़ के खेल मैदान की भूमि आवंटन के बाद सीमाज्ञान में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। गौरतलब रहे कि सोमवार 9 दिसम्बर को ही दैनिक नवज्योति में '' खेल मैदान की भूमि का आवंटन करके भूले, कैसे निखरेगी प्रतिभाएं'' नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के तुरंत बाद ही छीपाबड़ौद तहसील प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंच तरमीम शुद्धीकरण की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही खेल मैदान की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटवाया। हालांकि इस दौरान कुछ ग्रामीणों के विरोध का सामना भी प्रशासन को करना पड़ा।  सोमवार को छीपाबड़ौद तहसीलदार सुरेंद्र गुर्जर, नायब तहसीलदार त्रिलोक शर्मा, पटवारी अश्विनी कुमार ने सेकुड़ पहुंचकर विद्यालय के लिए आवंटित भूमि का मौका देखा और उस पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया।

यह था मामला
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम सेंकुड़ के खेल मैदान की भूमि का प्रशासन द्वारा आवंटन के 6 वर्ष बाद भी सीमाज्ञान नहीं करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। पूर्व में जिला कलक्टर द्वारा छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम सेकुड़ के खसरा संख्या 409 में 5 बीघा भूमि का आवंटन 10 सितंबर 2018 को स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान के लिए आवंटन किया जा चुका था। इस आवंटित खेल मैदान की जगह पर कुछ अतिक्रमण भी हो रहा था। अतिक्रमण को तहसील प्रशासन की अगुवाई में जेसीबी से हटवाया गया। मौके पर ही तरमीम शुद्धीकरण के लिए विद्यालय प्रशासन ने छीपाबड़ौद तहसीलदार को लेटर हेड के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि सेकुड़ विद्यालय की आवंटित भूमि विद्यालय भवन की चारदीवारी से ही सलंग्न है।  तरमीम शुद्धीकरण करते हुए  खेल मैदान की आवंटित भूमि का सीमाज्ञान किया जाए।

पूर्व में आवंटित जमीन की तरमीम गलत हो जाने के कारण सीमाज्ञान नहीं हो पाया। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों की शिकायत पर हमने मौके पर पहुंचकर सम्पूर्ण प्रकरण की जांच की। अब दुबारा तरमीम शुद्धीकरण करवाई जाएगी उसके बाद आवंटित जमीन का सीमा-ज्ञान करवाकर राजकीय विद्यालय सेकुड़ को सुपुर्द करेंगे। साथ ही सोमवार को इस जमीन पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को भी हटवाया गया और बाकी लोगों को 8 दिन में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।
-सुरेंद्र गुर्जर, तहसीलदार, छीपाबड़ौद।

असर खबर का- निगम ने सब्जीमंडी व जेपी सर्किल क्षेत्र से हटाए अतिक्रमण
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के अतिक्रमण निरोधक  दस्ते ने  सोमवार को पुरानी सब्जीमंडी व जे पी सर्किल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमियों पर जुर्माना भी किया गया। आयुक्त अशोक त्यागी ने बताया कि निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण प्रभारी व  पुलिस उप अधीक्षक तरूण कांत सोमानी, पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर व सहायक अतिक्रमण प्रभारी हनुमाना राम की अगुवाई में सब्जीमंडी में पहुंचकर बाजार के नॉन वेंडिंग क्षेत्र में जमीन पर दुकान सजाकर  व ठेलो पर सामान रखकर कारोबार कर रहे अतिक्रमियों को हटाया। जिससे नॉन वेंडिंग जगह को खाली कराया। जगह खाली होते ही बाजार का क्षेत्र खुला-खुला नजर आने लगा। इसी प्रकार उसके पास ही स्थित जेपी सर्किल के इर्द-गिर्द अतिक्रमण कर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों को भी दस्ते द्वारा हटाया गया।  इस दौरान दस्ते द्वारा कई दुकानो के बाहर फुटपाथ के मार्ग को घेरकर रखे सामानो को भी दुकान के अंदर कराया गया और आवागमन का मार्ग सुचारू किया। पुलिस उप अधीक्षक तरूण कांत सोमानी ने बताया कि इस बीच अतिक्रमियों पर जुर्माने की  कार्रवाई भी की गई और स्पष्ट हिदायत दी गई कि भविष्य  मे पुन: अतिक्रमण करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नवज्योति ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि पुरानी सब्जीमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण व पार्किंग नहीं होने से सड़क पर खड़े वाहनों से  यातायात में बाधा उत्पन्न होने का मामला दैनिक नवज्योति ने  उठाया था। समाचार पत्र में 23 नवम्बर के अंक में पेज 6 पर अधिकारी समस्या से बेखबर, जो  है उस पर नहीं कोई नजर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें इस क्षेत्र में अतिक्रमण की विकराल होती समस्या को उजागर करने के साथ आमजन को होने वाली समस्या के बारे में निगम प्रशासन को अवगत कराया था। उसके बाद निगम अधिकारियों ने कार्ययोजना बनाई। सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

अवैध कब्जे हटाए, रहवासीय मकानों को नहीं छेड़ा
जोधपुर। शहर के निकट मंडोर स्थित मगजी की घाटी पहाड़ी क्षेत्र में वन विभाग की भूमि आई है। वनीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी हो रखे है। इसके लिए अतिक्रमियों को पहले से नोटिस भी दिए गए। वन विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने लगे। मगर क्षेत्र के लोगों ने इसका पुरजोर विरोध जताया और अतिक्रमण हटाने को लेकर अपना रोष जाहिर किया।

लोगों का कहना है कि उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। हर बार इसी जगह पर आकर अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा जाता है, जबकि निचली बस्ती में रहने वाले लोगों को नहीं हटाया जाता है। काफी समझाश के उपरांत लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया मगर अवैध रूप से हो रखे कब्जों को हटाया गया है।

लोगों के विरोध प्रदर्शन का देखते हुए पुलिस के आलाधिकारीगण के साथ काफी संख्या में जवान वहां मौजूद रहे। वन विभाग के अफसरों ने उन्हें नोटिस भी दिखाए और अतिक्रमण को हटाने की बात की। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से समझाइश की। बाद में लोग अवैध कब्जे हटाने की बात करने लगे। लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया है। जबकि अवैध कब्जों को वहां से हटाने की कार्र वाई की गई। हालांकि दोपहर तक वहां गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
एसीपी मंडोर पीयूष कविया ने बताया कि वनभूमि पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए है। लोगों के रहवासीय मकानों को नहीं हटाया गया है।

न्यास की पुनर्वास योजना में हो रहा अतिक्रमण
कोटा। शहर में अतिक्रमियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर जहां जगह मिल रही हैं वहीं अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमियों ने अब नगर विकास न्यास की पुनर्वास योजना में भी अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। नगर विकास न्यास की ओर से बंधा धर्मपुरा रोड पर मुकुन्दरा विहार स्पेशल योजना बनाई गई है। जहां शहर से हटाए गए कई लोगों को पुनर्वास किया गया है। लेकिन हालत यह है कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते वहां भी लोग अतिक्रमण करने लगे हैं।  योजना में खाली पड़े भूखंडों पर अतिक्रमी अवैध खनन कर लाए गए पत्थर डाल रहे हैं। उनसे वहां मकानों का भी अवैध निर्माण किया जा रहा है। अतिक्रमण व अवैध निर्माण एक दो दिन से नहीं वरन् पिछले काफी समय से हो रहा है। लेकिन न्यास अधिकारी इस पर ध्यान हीे नहीं दे रहे हैं।

12 दिन बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण
सूत्रों के अनुसार मुकुन्दरा विहार स्पेशल योजना में न्यास की जमीन पर अतिक्रमण होने की जानकारी न्यास अधिकारियों को है। इस संबंध में नोट शीट पर अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील शाखा को आदेश भी हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह आदेश 26 फरवरी को ही हो चुके हैं। उसके बाद 11 दिन से अधिक का समय हो गया है। लेकिन कोई भी अधिकारी वहां अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंचा। जब अतिक्रमण अधिक हो जाएगा उसके बाद अधिकारी चेतेंगे।

न्यास की बदली जाजम
सूत्रों के अनुसार न्यास की पुनर्वास योजना में अतिक्रमण व अवैध निर्माण होने की जानकारी न्यास के जिन अधिकारियों को थी। उन सभी अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया। न्यास की पूरी जाजम ही बदल गई है। सचिव से लेकर उप सचिव, मुख्य अभियता से लेकर अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियता, सहायक अभियंता तक बदल गए हैं। यहां तक कि अतिक्रमण निरोधक दस्ते के प्रभारी व पुलिस उप अधीक्षक आशीष भार्गव तक का स्थानांतरण हो गया है। ऐसे में यहां सचिव से लेकर उप सचिव तक सभी अधिकारी नए आ गए हैं। जिन्हें यहां हो रहे अतिक्रमण की जानकारी ही नहीं है।

इनका कहना है
मुकुन्दरा विहार स्पेशल योजना में अतिक्रमण व अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है। इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी की जाएगी। यदि अतिक्रमण हो रहा है तो वहां सख्ती से कार्रवाई करते हुए उसी शीघ्र ही हटाया जाएगा। न्यास की किसी भी भूमि पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
- कुशल कोठारी, सचिव युआईटी

असर खबर का - यूआईटी ने हरितिमा पट्टी से हटाया अतिक्रमण
कोटा। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए घोड़े वाले बाबा चौराहे के पास से हरितिमा पट्टी का अतिक्रमण हटाया। साथ ही स्लीप लेन को खाली करवाया गया। करीब 25 डम्पर से अधिक मलबा साफ किया गया। नगर विकास न्यास के सचिव मानसिंह मीणा के निर्देश पर पुलिस उप अधीक्षक आशीष भार्गव के नेतृत्व में न्यास का दस्ता सुबह 11 बजे एरोड्राम चौराहे पर पहुचा था। यहां से अतिक्रमण हटाया और अवैध रूप से बनी टापरियों को भी साफ किया गया। इसके बाद दस्ता घोड़े वाले बाबा चौराहे पर पहुंचा। यहां हरितिमा पट्टी पर हो रहे अतिक्रमण को हटाना शुरु किया। उप अधीक्षक आशीष भार्गव ने बताया कि यहां  हतितिमा पट्टी व स्लीप लेन पर लोगों ने अतिक्रमण तो किया हुआ था। साथ ही गोबर के कंडे और मलबा डालकर गंदगी भी फेला रखी थी। जिससे स्लीप लेन से निकलना मुश्किल हो रहा था। मवेशी बांध रखे थे। जिससे वहां रास्ता जाम रहने और दुर्गंध तक फेल रही थी। न्यास सचिव के निर्देश पर जेसीबी डम्पर मंगवाकर श्रमिकों की सहायता से मौके से करीब 25 से 30 डम्पर मलबा साफ किया गया। जो कंडे सूख रहे थे उन्हें हटवाया गया। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक 5 घंटे चली कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण हटाने और मलबा साफ किया गया। कार्रवाई के दौरान न्यास का दस्ता मौजूद था। न्यास सचिव मानसिंह मीणा ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। घोड़े वाले बाबा चौराहे से अतिक्रमण हटाकर हरितिमा पट्टी व स्लीप लेन को खाली कराया गया। जिससे रास्ता क्लीयर कराया। मीना ने बताया कि वैसे तो पूरा अतिक्रमण साफ किया गया है लेकिन फिर भी यदि रह गया है तो उसे लगातार कार्रवाई के दौरान हटा दिया जाएगा।

नवज्योति ने किया था प्रकाशित
एरोड्राम चौराहे से घोड़ा चौराहे के आगे तक बड़ी संख्या में अतिक्रमण हो रहा था। हरितिमा पट्टी भी अतिक्रमण की चपेट में थी। स्थानीय बस्ती के लोगों ने हरितिमा पट्टी को बाड़े के रूप में काम में लिया जा रहा था। मवेशी बांध रखे थे। पूरी हरितिमा पट्टी पर कंडे सुखा रखे थे। साथ ही स्लीप लेन पर भी अतिक्रमण हो रहा था। जिससे वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। इस संबंध में दैनिक नव’योति ने 12 फरवरी को पेज 11 पर हरियाली के लिए विकसित की पट्टी पर सूख रहे कंडें शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें पूरी स्थिति को बताया गया था। साथ ही मेन रोड पर हो रहे अतिक्रमण व गंदगी पर निगम व न्यास प्रशासन का ध्यान नहीं होने की जानकारी दी गई थी। उस समय निगम आयुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। उसके बाद न्यास प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद न्यास की टीम ने घोड़े वाले बाबा चौराहे की हरितिमा पट्टी से अतिक्रमण हटाया।

असर खबर का - 40 करोड़ की 100 बीघा भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
रावतभाटा। नगर पालिका स्वामित्व की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को सोमवार को पालिका द्वारा प्रशासन की मदद से हटाया गया। जिसमें बाड़ोलिया जीएसएस एवं ग्राम पंचायत सणीता की सरकारी चारागाह और सिवायचक भूमि पर पत्थर डालकर एवं कच्ची दीवारों से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाकर लगभग 100 बीघा की करीब 40 करोड रुपए की बेश कीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण रोधी दस्ता चार जेसीबी, दस ट्रैक्टर और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाया। गौरतलब है कि अतिक्रमण को लेकर दैनिक नवज्योति ने लगातार प्रमुखता के साथ खबरें प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही आमजन को भी जागरूक करने की अनवरत मुहिम चलाई। इसी का नतीजा है कि आखिर सोमवार को प्रशासन ने हरकत में आते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों और समस्याओं को लेकर दैनिक नवज्योति में निरंतर समाचार प्रकाशित किए जाते रहे।

अधिशासी अधिकारी ने किया आगाह
वर्तमान तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी कमलेश कुमार कुलदीप ने सभी को आगाह किया कि नगर पालिका की खाली भूमि और क्षेत्र की सरकारी भूमियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। अन्यथा अतिक्रमण हटाने में होने वाला व्यय अतिक्रमण वाले से वसूल किया जाएगा। ग्राम पंचायत सणीता की भूमि पर भी की कार्यवाही अतिक्रमण रोधी दस्ते ने सणीता ग्राम पंचायत की सरकारी चारागाह और सिवायचक भूमि पर भी दो जेसीबी और चार ट्रैक्टरों की मदद से करीब 100 बीघा जमीन को मुक्त कराया। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा जाब्ता अतिक्रमण की कार्यवाही सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई। जिसमें नगर पालिका की ओर से करीब 10 टैक्टर, 4 जेसीबी सहित भारी संख्या में कर्मचारी व पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। इससे पूर्व ड्रोन कैमरे की मदद से कार्यवाही से पहले की व बाद कि स्थिति की वीडियो रिकॉर्डिंग भी हुई।

सरकार किसी भी अतिक्रमी को अतिक्रमण नहीं करने देगी। उसके लिए पटवारी को अतिक्रमण चिह्नित करने के आदेश दिए गए हैं। जहां पर भी अतिक्रमण हुए हैं, वहां पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में सणीता ग्राम पंचायत के पटवारी और कानूनगो द्वारा चिन्हित कर अतिक्रमण की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेजी गई थी।
-सत्यनारायण शर्मा, नायब तहसीलदार

ब्रेन से निकला 12cm बड़ा ट्यूमर, रोगी पूर्णत स्वस्थ
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों की टीम की ओर से 40 वर्षीय महिला की सर्जरी कर सिर से 12 से.मी. बड़ी गांठ निकाली गई। न्यूरो ऑन्कोलोजिस्ट डॉ नितिन द्विवेदी एंड टीम की ओर से की गई यह सर्जरी, गांठ के आकार और स्थान के कारण काफी चुनौतीपूर्ण थी। तीन घंटे चली इस सर्जरी के बाद रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ है और ऑपरेशन के दूसरे दिन से रोगी चलने में सक्षम हो पाया है।

डॉ द्विवेदी ने कहा कि विजयनगर निवासी भगवती बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंची। घर के सदस्यों ने बताया कि सर में दर्द, उल्टी और चक्कर आने की परेशानी कुछ दिनों से चल रही थी। ऐसे में महिला की ब्रेन एमआरआई करवाई गई जिसमें ट्यूमर पाया गया। जिसमें दिखा कि ट्यूमर ब्रेन के अगले हिस्से में है और नाक एवं ब्रेन को जोडने वाली हड्डी में तक जा रहा है। ऐसे में तुंरत ऑपरेषन करने का निर्णय लेकर सर्जरी कर ट्यूमर को हटाया गया। सर के अंदर इतने बड़े ट्यूमर को हटाते हुए आस-पास की नसों को सुरक्षित रखना इस सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती थी।