pilot rajveer singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हेलिकॉप्टर हादसा : पायलट राजवीर की देह पहुंची जयपुर
जयपुर। जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान की देह जयपुर पहुंची। उत्तराखंड में केदारनाथ स्थित गौरीकुण्ड के पास रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी मौत हुई थी। अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजवीर के बड़े भाई चंद्रवीर सिंह चौहान ने शव की शिनाख्त की और कागजी कार्रवाई के बाद रुद्रप्रयाग से शव लेकर रवाना हो गए थे। उन्होंने राजवीर को हाथ में पहनी वॉच से पहचान लिया। हालांकि पुलिस ने डीएनए जांच करवाने के लिए चंद्रवीर का सैंपल भी लिया हैं। इधर घर में पत्नी दीपिका, मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को भी कई रिश्तेदार राजवीर के घर पहुंचे जो परिवार को बार-बार ढांढस बंधा रहे थे।

ऐसे हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार राजवीर सबसे आगे वाला हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। वापस लौटने के दौरान वह 9 हजार फीट की उंचाई पर उड़ रहे थे और मौसम खराब था। राजवीर के अनुभव को देखते हुए ही वह पूरी टीम को लीड कर रहे थे। राजवीर ने खराब मौसम की चेतावनी दी थी, क्योंकि वे सबसे आगे थे। उसके बाद हादसा हो गया।

हेलिकॉप्टर क्रैश : पायलट राजवीर सिंह को दो हजार घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था
जयपुर। केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के शास्त्रीनगर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। उनके पास दो हजार घंटे का उड़ान का अनुभव था। सैना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर करीब 14 वर्ष तक कार्य किया था। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पिछले साल हेलिकॉप्टर एविएशन ज्वॉइन की थी। राजवीर लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होने के बाद पिछले 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट सेवाएं दे रहे थे। सुबह 5.20 बजे लैंडिंग से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा कि वे लेफ्ट टर्न लेकर लैंडिंग कर रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई। मृतक राजवीर का बड़ा भाई चन्द्रवीर और एक अन्य व्यक्त फ्लाइट से देहरादून शव लेने के लिए रवाना हो गए है। वहां से टैक्सी से केदारनाथ के गौरीकुंड जाएंगे।

बचपन से थी पायलट बनने की इच्छा
राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 7.30 बजे मिली। इसके बाद शास्त्री नगर स्थित घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया। पिता ने बताया कि फादर्स डे पर बेटे की मौत की खबर मिली है। यह कहकर वह रोने लग गए। राजवीर की बचपन से ही पायलट बनने की इच्छा थी। राजवीर ने सुबोध कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की थी। परिजनों ने बताया कि राजवीर कुछ समय पहले ही घर आए थे। परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हादसा हुआ है। राजवीर के पिता ने बताया कि वे बहू से हादसे की बात छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात सामने आ गई। इसके बाद वह गश खाकर गिर गई। जिसे परिजनों ने संभाला। राजवीर की पत्नी से रात को ही बात हुई थी, जिसमें उसने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बात कहीं थी।

पत्नी दीपिका भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल
राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के 14 साल बाद हाल ही में दंपति जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। इसके चलते पत्नी छुट्टियों पर है। 30 जून को घर में माता-पिता की शादी की 50वीं सालगिरह और बच्चों का कार्यक्रम तय था, जिसमें राजवीर को 28 जून को आना था। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं।

हादसे पर कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख
राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताते हुए समाचार को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि हादसे में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह एवं श्रद्धालुओं की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकसंतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बेटों के पिता
जयपुर। केदारनाथ यात्रा के दौरान रविवार सुबह गौरीकुंड के पास हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर निवासी पायलट राजवीर सिंह चौहान (37) की मौत हो गई। राजवीर सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर होने के बाद बीते 9 महीने से आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड में बतौर पायलट सेवाएं दे रहे थे।

सुबह करीब 5:20 बजे लैंडिंग से पहले उन्होंने कंट्रोल रूम को आखिरी मैसेज भेजा कि वे "लेफ्ट टर्न लेकर लैंडिंग कर रहे हैं", लेकिन इसके तुरंत बाद हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल 7 लोगों की जान गई।

राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। शादी के 14 साल बाद हाल ही में दंपती जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। 30 जून को घर में बच्चों के जलवा पूजन का कार्यक्रम तय था, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। राजवीर के पिता गोविंद सिंह चौहान बीएसएनएल से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना सुबह 7:30 बजे मिली। जैसे ही यह खबर फैली, शास्त्री नगर स्थित घर पर रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया।

परिजनों ने बताया कि राजवीर कुछ दिन पहले ही घर आए थे और अक्टूबर से केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा दे रहे थे।
परिवार को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा हादसा हुआ है। राजवीर के पिता ने बताया कि वे बहू से हादसे की बात छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बात सामने आ गई। मौसम को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।