international yoga day 2025 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर का आयोजन
जयपुर। मंदिर श्री गोविंद देव जी के आशीर्वाद एवं सहयोग से शांति एशियाटिक स्कूल परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शनिवार प्रातः 8:15 बजे श्री गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित शिविर का पोस्टर विमोचन पूर्व में मंदिर प्रांगण में मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया था।
योगगुरु उमेश शर्मा के निर्देशन में प्रतिभागियों को योगासन एवं प्राणायाम की सरल तकनीकों का अभ्यास करवाया गया।

शांति एशियाटिक स्कूल के चेयरमैन श्री दिनेश गोयल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। शिविर में विशेष रूप से यह बताया गया कि कैसे योग के माध्यम से विद्यार्थी सोशल मीडिया की लत से दूर रह सकते हैं। साथ ही, योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विश्व योग दिवस पर विशेष : 2036 में भारत को मेजबानी मिली तो ओलंपिक खेलों में शामिल होगा योग
जयपुर। अब तक योग को शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी विधा माना जाता रहा है लेकिन अब योग केवल कसरत तक सीमित ना रह कर खेलों का भी अभिन्न हिस्सा बन गया है। भारत सरकार ने इसे खेल के रूप में मान्यता दी है। बिहार में हाल ही हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स और उत्तराखंड की मेजबानी में हुए नेशनल गेम्स में तो योग को मेडल इवेंट के रूप में शामिल किया गया। पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी का तो यहां तक कहना है कि 2036 में भारत को मेजबानी मिली तो यह भारतीय खेल ओलंपिक का भी हिस्सा होगा।

क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी का कहना है कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा करने की तैयारी में है। मेजबान देश को दो खेलों को शामिल करने का अधिकार रहता है। उन्होंने कहा कि अभी दस वर्ष का समय है। हम योग, मलखम्ब, खो-खो और कबड्डी जैसे स्वदेशी खेलों पर काम कर रहे हैं, ताकि इनमें से कम से कम दो खेलों को ओलंपिक में शामिल कराया जा सके।

खेलों में बढ़ता योग का महत्व
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने दो साल पहले क्रिकेटरों के लिए फिटनेस ट्रेनिंग कैंप लगाया। इसमें योगा पर विशेष ध्यान दिया गया और खिलाड़ियों ने तब इसकी खूब तारीफ की। हैंडबाल, वॉलीबाल, फुटबाल और अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए योग कराया जा रहा है। राजस्थान खेल परिषद भी खिलाड़ियों को योग के महत्व को समझा रही है। परिषद की ओर से हाल ही जयपुर में आयोजित केन्द्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेष रूप से योग और मेडिटेशन की क्लास के जरिए खिलाड़ियों को योग का महत्व समझाया गया।

योग से रह सकते हैं फिट
कोई भी खेल हो, फिटनेस जरूरी है। योग के जरिए खिलाड़ी अपने शरीर और दिमाग में बेहतर तालमेल बैठाकर अच्छे परिणाम दे सकता है। टेनिस, शूटिंग, तीरन्दाजी और गोल्फ जैसे खेलों में जहां सूक्ष्म निर्णय और एकाग्रता बेहद जरूरी है, योग का महत्व देखा जा सकता है। यही नहीं अब तो हम खिलाड़ियों को चोट से उबरने के लिए फिजियोथेरेपी के साथ योगासन भी सिखा रहे हैं। यह एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में भी उभर रहा है।
-डा. दीपक शर्मा,स्पोर्ट्स फिजियोु

स्पोर्ट्स इंजरी में रिकवरी का बेहतर उपाय
खिलाड़ी को खेल के दौरान लगने वाली चोटों से बचने, उन्हें सहन करने और जल्द रिकवरी के लिए योग सर्वश्रेष्ठ उपाय है। एक योग प्रशिक्षक के रूप में मेरा 20 वर्ष का अनुभव और रिसर्च रहा है और इसे मैंने ऋषिकेष में प्रतिवर्ष लगने वाले अपने फिटनेस कैंप में लागू किया है। नियमित योग से जहां शरीर रोगमुक्त रहता है, वहीं हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। शरीर की चपलता और समन्वय बढ़ने से खेल के दौरान इंजरी की संभावना भी कम रहती है।
-नवेन्दु त्यागी, क्रिकेट कोचु

खिलाड़ियों ने भी बनाया दिनचर्या का हिस्सा
आज के प्रतिस्पर्धी खेल जगत में योग खेल का अभिन्न हिस्सा बन गया है। क्रिकेट हो या फुटबाल, एथलेटिक्स हो या अन्य दीगर खेल, सभी खेलों के खिलाड़ी अपनी एकाग्रता बढ़ाने और शारीरिक संतुलन को बेहतर करने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू तक कई नामी खिलाड़ी योग के अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना चुके हैं।

योग दिवस पर भाजपा कराएगी योग, 41 जिलों में नेताओं की लगी ड्यूटी
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने 41 जिलों में भाजपा के नेताओं ,सांसदों ,विधायकों और सरकार के मंत्रियों की विभिन्न जगहों पर योग कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई है।

करीब 150 जगह पर राजस्थान में इनकी ड्यूटी लगाई है, जो वहां आम आदमी और कार्यकर्ताओं के साथ योग करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने कौन नेता कहां मौजूद रहेगा ,इसकी लिस्ट जारी की है।

योग दिवस पर जंतर मंतर पर आयोजित होगा योग महोत्सव
जयपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आगामी 21 जून 2025 को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग महोत्सव 2025 का आयोजन जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर सुबह 6 बजे किया जाएगा। ये जानकारी गुरुवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के निदेशक और कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने दी। शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत अधिक से अधिक आमजन को योग से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विगत समय से किया जा रहा है।

इसी क्रम में सुबह संस्थान परिसर में सुबह 5.30 बजे संस्थान के चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से रन फॉर योगा का आयोजन किया गया, जो राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (जोरावर सिंह गेट) से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ होते हुए फिर संस्थान परिसर में समापन हुई। इसके बाद संस्थान के अस्पताल ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास भी किया गया। वहीं योग दिवस पर 21 जून को योग महोत्सव 2025 का आयोजन जयपुर के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर किया जाएगा।

एक्सपर्ट ने लाइव योग अभ्यास से दिए सौंदर्य और स्वास्थ्य के टिप्स
जयपुर। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की ओर से बुधवार को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित फ्लो सौंदर्यम-फेशियल योग विद विभुति अरोड़ा सेशन में महिलाओं ने सौंदर्य और स्वास्थ्य का अनूठा संगम फील किया। जयपुर चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. रिम्मी शेखावत ने बताया कि सौंदर्य, स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन की अनुभूति के लिए फिक्की फ्लो सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत नेटवर्किंग सेशन से हुई, जिसमें सदस्यों को आपस में संवाद का अवसर मिला। इस दौरान योग विशेषज्ञ विभूति अरोड़ा ने लाइव योग अभ्यास के माध्यम से सदस्यों को चेहरों की थकान, डार्क सर्कल्स, पफीनेस और लिम्फेटिक ब्लॉकेज को कम करने के उपाय बताए।

विभूति ने 10-15 मिनट की नियमित दिनचर्या से चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने के आसान तरीकों को साझा किया। त्वचा के प्रकार के अनुसार उपयुक्त फेस ऑयल चुनने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विभूति का सम्मान डॉ. रिम्मी शेखावत, वृंदा कोठारी व आईएएस अधिकारी मनीषा अरोड़ा ने किया। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र में सदस्यों ने विभूति से संवाद कर जिज्ञासाओं का समाधान पाया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योगाभ्यास से दिया स्वास्थ्य संदेश
जयपुर। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार सुबह अपने निवास पर बच्चों, योग और फिटनेस प्रशिक्षकों, तथा अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। यह आयोजन योग के महत्व को रेखांकित करने और जनता को इसके प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करती है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह न केवल स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है। उन्होंने बताया कि योग हमारी संस्कृति और परंपरा का ऐसा अमूल्य उपहार है जो आधुनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सहायक है। इस आयोजन में उपस्थित प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास का प्रदर्शन किया और इसके महत्व को साझा किया। मुख्यमंत्री की यह पहल प्रदेश में स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री ने सुरक्षाकर्मियों और विद्यार्थियों के साथ किया योग
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों और स्कूली विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं और आमजन से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया गया, जिनमें सूर्य नमस्कार और ध्यान शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और योग दिवस पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। यह पहल योग के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योग दिवस पर 21 जून को सवा करोड़ लोग करेंगे योग, सीएम ने अफसरों को दिए निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। प्रत्येक नागरिक योग को अपनाकर स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में योगदान दें। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश के सवा करोड़ लोगों द्वारा योग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक संभाग व जिले के पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

इसके साथ ही ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाए। शर्मा ने रविवार को सीएमआर में दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय पखवाड़े की बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जिला कलक्टर वीसी के माध्यम से जुड़े।