rajendra rathore - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मदन राठौड़ का भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस पर हमला : टुकड़ों में बंटी पार्टी के पास मुद्दे नहीं, कहा- गहलोत और डोटासरा दे रहे विरोधाभासी बयान
जयपुर। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी देश या राज्य किसी सामरिक या आपदा जैसी स्थिति से गुजरता है, तो प्रधानमंत्री स्तर पर सर्वदलीय बैठक कर सभी का सहयोग लिया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सर्वदलीय बैठक बुलाकर सहयोग की अपील की। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेता विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर नेता सरकार के साथ होने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर “टुकड़ों में बंटी कांग्रेस” सड़कों पर उतरकर विरोध करती है।

उन्होंने वर्ष 2020 की महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा ने कांग्रेस सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने आपदा के समय भी भ्रष्टाचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आज मंत्रियों के पुत्रों को राजनीति से दूर रखने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन खुद “पुत्र मोह” में उन्होंने कई निर्णय लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार के दौरान राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में कांग्रेस नेताओं को दर किनार कर नियुक्तियां की गईं और चुनाव लड़वाए गए, साथ ही कई भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए। भाजपा नेता ने कहा कि भजनलाल सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

भाजपा सरकार पर आरोप भ्रामक, पेपर लीक-ओएमआर घोटाले गहलोत सरकार की देन : राजेंद्र राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत का ट्वीट इस बात की स्वीकारोक्ति है कि उनके शासनकाल में ओएमआर शीट घोटालों से लेकर पेपर लीक तक की घटनाएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ सौदेबाजी की गई।

राठौड़ ने कहा कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच, जब स्वयं अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के मुखिया थे, तब उनकी नाक के नीचे 19 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिनकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी। उस समय विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने सड़क से लेकर सदन तक पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ संघर्ष किया और अंततः जनता ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने पेपर लीक के साथ-साथ इंटरनेट बंदी का भी रिकॉर्ड बनाया, इसके बावजूद भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से आयोजित कराने में पूरी तरह विफल रही। आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में सामने आए ओएमआर शीट घोटाले से जुड़ी भर्ती परीक्षाएं भी गहलोत सरकार के कार्यकाल में ही संपन्न हुई थीं।

राठौड़ ने कहा कि लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 3 फरवरी 2019, कृषि सुपरवाइजर परीक्षा 3 मार्च 2019 और महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 16 जनवरी 2019 को आयोजित हुई थी। इन तारीखों से स्पष्ट है कि ओएमआर शीट घोटाला कांग्रेस शासन के दौरान ही हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि एसओजी द्वारा पकड़े गए आरोपी पांच वर्षों तक कर्मचारी चयन बोर्ड में कैसे पदस्थापित रहे और इस पर पूर्व मुख्यमंत्री चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गहलोत सरकार के समय भी एसओजी और कानून मौजूद था, लेकिन पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव रहा। इसके विपरीत वर्तमान भजनलाल शर्मा सरकार ने एसओजी को पूरी छूट दी है ताकि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हर दोषी तक पहुंचा जा सके।

राठौड़ ने बताया कि भजनलाल सरकार के गठन के साथ ही पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया, एसआईटी का गठन किया गया, 138 एफआईआर दर्ज हुईं और 394 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत और नीति दोनों स्पष्ट हैं। चाहे पेपर लीक हो या ओएमआर शीट घोटाला, दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अशोक गहलोत से आग्रह किया कि भाजपा सरकार पर भ्रामक आरोप लगाने के बजाय अपने शासनकाल की विफलताओं और पेपर माफियाओं को मिले संरक्षण की सच्चाई जनता के सामने रखें।

सिंधु का पानी राजस्थान आएगा केंद्र ने बनाई फीजिबिलिटी रिपोर्ट : राजेंद्र राठौड़
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को बीजेपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ी बात कही है।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है। अब इसका पानी जम्मू एंड कश्मीर के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिंधु जल समझौते में भारत पाकिस्तान को सिंधु और चिनाब नदी का 80% पानी देता था। लेकिन अब यह पानी भारत के सिंचाई क्षेत्र के लिए ही काम में लिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है । राजस्थान में यह पानी रावी व्यास के जरिए हरिके बैराज और फिर वहां से पोंग बांध होते हुए इंदिरा गांधी नहर परियोजना में डाला जाएगा । राजस्थान 200 किलोमीटर नहर बनेगी, 12 सुराएंगे बनाई जाएगी। इस पानी के राजस्थान में आने के बाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। भजनलाल सरकार के द्वारा राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने का संकल्प पूरा होगा। वर्तमान में कृषि कृषि का राजस्थान की जीडीपी में 27% योगदान है जो ईआरसीपी ,यमुना जल समझौते और सिंधु जल के आने के बाद 35 प्रतिशत हो जाएगा।

उन्होंने भजन लाल सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि बीते सवा साल में राजस्थान में प्रति व्यक्ति आय 11% बढ़ी है । पार्वती, काली सिंध और चंबल का पानी रामसेतु जल परियोजना के जरिए राजस्थान आएगा तो प्रदेश का 40% हिस्सा मतलब की 3 करोड़ से अधिक की आबादी को पानी मिलेगा। वहीं चार लाख हेक्टर से ज्यादा सिंचाई को पानी आएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के जरिए राजस्थान को 4102 मैट्रिक पानी मिलेगा।  योजना में अब तक 9946 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं और 4000 करोड़ से अधिक की निविदाएं जारी हो चुकी है । यमुना जल समझौते से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के तीन जिलों को 54400 लीटर पानी मिलेगा । इसके लिए जमीन अब आपकी और काम शुरू हो गया है । उन्होंने कहा कि राजस्थान में भजनलाल सरकार आने के बाद प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है।