israda dam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईसरदा बांध की पहली टेस्टिंग पूरी, सभी 28 गेटों की स्थिति 100 प्रतिशत सही, कोई लीकेज नहीं
जयपुर। मानसून के दौरान पानी स्टोर करने के लिए तैयार हुआ ईसरदा बांध अब पूरी क्षमता से जल संग्रह के लिए सक्षम बताया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध की सभी 28 गेटों की स्थिति 100 प्रतिशत सही है और उनमें किसी भी प्रकार की लीकेज नहीं है। विभाग ने दावा किया है कि बांध 253 आरएल मीटर तक सुरक्षित रूप से पानी स्टोर करने में सक्षम है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बांध की अंतिम बार टेस्टिंग 15 सितंबर को की जाएगी। वर्तमान में बांध के 28 में से 20 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। बांध का जलस्तर 251.10 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। इस समय बांध में 72,914 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि पानी की निकासी 76,739 क्यूसेक की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी गेटों को तकनीकी दृष्टि से सुरक्षित पाया गया है। इस टेस्टिंग के बाद ईसरदा बांध पूरी तरह जल संरक्षण की दृष्टि से सुरक्षित माना जाएगा। मानसून सीजन में इस बांध से जयपुर सहित आसपास के जिलों की पेयजल और सिंचाई की जरूरतें पूरी होंगी।

ईसरदा बांध की टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू, प्रदेश के बांधों में जलस्तर 63.92 प्रतिशत तक पहुंचा
जयपुर। ईसरदा बांध को लेकर अधिकारियों ने केंद्रीय जल आयोग की टीम के इंतजार के बिना ही बांध का निरीक्षण कर लिया है। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रथम भराव की व्यवहार्यता की जांच करना था, जिसके बाद यह तय हुआ कि बांध को 253 आरएल मीटर तक भरने की टेस्टिंग के लिए तैयार है।

टेस्टिंग चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। योजना के अनुसार, 30 जुलाई तक बांध को 249.60 आरएल मीटर, 7 अगस्त तक 250.20 आरएल मीटर, 15 अगस्त तक 250.80 आरएल मीटर, 22 अगस्त तक 251.40 आरएल मीटर, 31 अगस्त तक 252 आरएल मीटर, 7 सितंबर तक 252.60 आरएल मीटर और 15 सितंबर तक 253 आरएल मीटर तक भरा जाएगा।

इधर, पूरे राजस्थान के बांधों में भी मानसून की अच्छी बारिश के चलते जलस्तर में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के बांधों में कुल भराव क्षमता का 63.92 प्रतिशत पानी मौजूद है, जो कि 17 जुलाई के मुकाबले 28.27 प्रतिशत अधिक है। इस मानसून अब तक बांधों में 20.58 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में ही 88.64 एमक्यूएम पानी आया है।

वर्तमान में प्रदेश के 115 बांध लबालब हो चुके हैं, जिनमें से 5 बांध पिछले 24 घंटे में ही लबालब हुए हैं। 404 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं। संभागवार आंकड़ों के अनुसार, कोटा में 83.22%, जयपुर में 63.33%, बांसवाड़ा में 63.63%, भरतपुर में 49.91%, उदयपुर में 40.55% और जोधपुर संभाग में मात्र 29.24% भराव क्षमता दर्ज की गई है। इससे साफ है कि मानसून के प्रभाव से प्रदेश के जलस्रोतों की स्थिति बेहतर हो रही है और ईसरदा जैसी बड़ी परियोजनाएं परीक्षण के लिए तैयार हैं।

ईसरदा बांध टेस्टिंग की तैयारी : इस मानसून होगा परीक्षण, टेस्टिंग के बाद दिसंबर तक कुछ शहरों में पेयजल आपूर्ति की कवायद
जयपुर। ईसरदा बांध का इस मानसून में टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने जानकारी दी है कि बांध को 254 आरएल मीटर तक पानी भरकर इसकी क्षमता और स्थायित्व की जांच की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि ईसरदा बांध के पहले चरण का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। विभाग 30 जून तक शेष कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहा है।

टेस्टिंग के बाद दिसंबर तक कुछ शहरों में ईसरदा बांध से पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकती है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों तक पानी पहुंचाने में अभी और समय लगेगा। जलदाय विभाग इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 26 जून को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में ईसरदा परियोजना, धौलपुर लिफ्ट सिंचाई और पेयजल परियोजना, परवन वृहद् सिंचाई परियोजना, और अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री 500 करोड़ रुपए की लागत से बांधों की भराव क्षमता सुधार और अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। यह समीक्षा बैठक प्रदेश की जल आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।