amazon mgm studio - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज ने अनुराग कश्यप निर्देशित क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची की घोषणा
मुंबई। अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज ने अनुराग कश्यप निर्देशित एक क्राइम ड्रामा फिल्म निशांची की घोषणा की है। अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म निशांची का प्रीमियर 19 सितम्बर को होने वाला है। अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म हालात को हूबहू पर्दे पर उतारने वाली और दमदार है, जिसे फ्लिप फिल्मस के सहयोग से जार पिक्चर्स के बैनर तले अजय राय और रंजन सिंह ने प्रोड्यूस किया है। ऐश्वर्य ठाकरे ने फिल्म निशांची से अभिनय की दुनिया में शानदार तरीके से कदम रखा है जिसमें उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा ने मुख्य किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में दो ऐसे भाइयों की उलझी हुई जिंदगी को बखूबी दिखाया गया है जिनकी राहें एक-दूसरे से जुदा हैं, और दिखाती है कि कैसे उनके फैसले उनकी किस्मत तय करते हैं। अनुराग कश्यप ने बताया, ''हमने निशांची की कहानी 2016 में लिखी थी। तब से मैं इस फिल्म को ठीक वैसे ही बनाना चाहता था जैसे इसे होना चाहिए और ऐसे स्टूडियो की तलाश में था, जिसे मुझ पर पूरा भरोसा हो। मुझे खुशी है कि अमेजॉन एमजीएम ने इसे पसंद किया उन्होंने इस पर भरोसा जताया और हमारे लिए एक मजबूत सहारा बन गए।

सच कहूँ तो मेरी सभी फिल्मों के साथ भी ऐसा ही हुआ, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया और उन फिल्मों को बेहतरीन निर्माताओं और बेहतरीन स्टूडियो का भरपूर सहयोग मिला। निशांची इंसानी जज्बातों को हूबहू बयां करने वाली कहानी है, जिसमें प्यार, वासना, सत्ता, जुर्म और सजा, धोखे, प्रायश्चित और इन सब के नतीजों को बखूबी दिखाया गया है। मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे इतने अच्छे लोगों के साथ-साथ शानदार कलाकारों और सबसे खूबसूरत क्रू का साथ मिला, जिन्होंने इस कहानी को पर्दे पर ठीक वैसे ही उतारा, जैसा मैं चाहता था। अमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज की टीम के साथ काम करने का अनुभव सच में बेहद फायदेमंद और खूबसूरत रहा है। इस अनुभव ने फिल्म निर्माण के शुरुआती दिनों की मेरी यादें ताजा कर दी। हम बहुत उत्साहित हैं और थोड़ी घबराहट भी है, और अब हम इस सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म को दर्शकों तक पहुँचाने के लम्हे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!