Karan Tacker - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करण टैकर ने यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को किया याद, कहा- मैं तो पूरा फैनबॉय मोड में चला गया था
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर ने यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को याद किया है। टीवी के हार्टथ्रॉब से लेकर ओटीटी और फिल्मों तक, करण टैकर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है, लेकिन उनके करियर की शुरुआत हुई थी यशराज फिल्म्स की ‘रब ने बना दी जोड़ी से’, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान लीड में थे।

करण टैकर, हमेशा शाहरुख को अपना हीरो बताते आए हैं। हालांकि, फिल्म में उनका सीधा स्क्रीन-टाइम शाहरुख के साथ नहीं था, लेकिन सालों बाद जब उन्होंने एक अवॉर्ड शो होस्ट किया तो स्टेज शेयर करने का मौका मिला। वही क्लिप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। करण ने बताया कि वही उनका शाहरुख से पहली बार आमना-सामना था।

करण टैकर ने कहा- यशराज स्टूडियो में अवॉड्र्स हो रहे थे और मेरा मेकअप रूम शाहरुख सर के सामने था। उनका दरवाजा खुला था और मैं झांक-झांक कर देख रहा था। हीरो सामने हो तो कौन नहीं झांकेगा! पहली बार बस एक हैलो हुआ और फिर सीधे स्टेज पर उनसे रूबरू हुआ। दिल धड़कना तो नैचुरल था, क्योंकि सामने वही थे, जिन्हें मैं हमेशा से अपना हीरो मानता आया हूं।

अभिनेता ने कहा- कभी-कभी जब मैं वो वीडियो देखता हूं तो सोचता हूं यार, मैं तो पूरा फैनबॉय मोड में चला गया था। बस उन्हें देखता रह गया, बोलती बंद! पर यही तो उनकी खासियत है। कूल, चार्मिंग और इतना प्यारा कि इंसान बस उनको सुनता ही रह जाए। करण ने बताया कि हाल की दिवाली पार्टी में उन्हें शाहरुख के साथ थोड़ा डांस करने का भी मौका मिला और वो उनके लिए ‘ड्रीम मोमेंट’ था।

रॉ एजेंट का किरदार निभाना जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा : करण टैकर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता करण टैकर का कहना है कि ‘स्पेशल ऑप्स’ सीरीज में रॉ एजेंट का किरदार निभाना उनकी जिंदगी का सबसे धमाकेदार अनुभव रहा है। करण टैकर ने वर्ष 2020 में प्रदर्शित फिल्मकार नीरज पांडे की वेबसीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में काम किया। इस सीरीज में करण ने खुफिया अधिकारी फारूक अली का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।

करण टैकर अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में नजर आएंगे। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। करण टैकर इस शो में दोबारा फ़ारूक अली की दमदार भूमिका में लौटे हैं और इस बार वो सिर्फ रॉ एजेंट नहीं, बल्कि एक इमोशनल योद्धा बन कर सामने आ रहे हैं। करण टैकर के लिए यह सिर्फ एक और शो नहीं है, यह दिल का मामला है। ओटीटी पर करण का  ग्रैंड डेब्यू ‘स्पेशल ऑप्स’ से ही हुआ था और ‘फ़ारूक अली’ का किरदार  उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

करण टैकर ने कहा- टीवी के बाहर मुझे ऐसा ही रोल चाहिए था और वो मिला भी नीरज पांडे जैसे लेजेंड के साथ। क्या कहें, दिल छू गया ये अनुभव। अभिनेता ने कहा- रॉ एजेंट का माइंडसेट पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन सबसे मजेदार भी यही रहा! इस सीजन में तो रोल में घुसते-घुसते खुद को खो दिया! यह शूट मेरे करियर का सबसे बेहतरीन अनुभव रहा है।

करण टैकर जल्द ही थ्रिलर वेबसीरीज ‘भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ में नजर आएंगे। ‘सीरीज भय : द गौरव तिवारी मिस्ट्री’, भारतीय पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी के जीवन पर आधारित होगा। गौरव तिवारी वास्तविक जीवन में एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे, जिन्होंने अद्दश्य रहस्यों को उजागर करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। दिल्ली के द्वारका स्थित उनके घर पर 7 जुलाई 2016 को उनका शव मिला था। सुपरनैचुरल शक्तियों की इस कहानी में करण टैकर, ‘गौरव तिवारी’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।