murder as a road accident revealed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर : हादसे में 4 लोगों की मौत, घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल
फलोदी। जिले में देर रात फलोदी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ट्रक की टक्कर से एक टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपास तोडऩे वाले श्रमिक लोडिंग टैक्सी से देर रात बीकानेर मार्ग से जा रहे थे। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 15 लोग सवार थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इससे टैक्सी में सवार चार लोगों की मौत हो गयी और 11 घायल हो गये। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि वहां होटल में मौजूद लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात को जोधपुर भेज दिया गया जबकि चार को छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार मध्यप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, जो हर वर्ष कपास के सीजन में फलोदी क्षेत्र में मजदूरी करने आते हैं।

शादी के 40 वर्ष बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा
झुंझुनूं। बुहाना थानान्तर्गत एक गांव में शादी के चालीस वर्ष बाद एक महिला के प्रेमी से मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पूनमदेवी पत्नी अनूप सिंह यादव निवासी ढाणी दौचाना थाना सिंघाना हाल निवासी बुहाना ने शादी के 40 साल बाद प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी लेकिन पुलिस ने सड़क हादसा नहीं मानकर हत्या का मामला मान मृतक की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 जून की सुबह पचेरीकलां-बुहाना मार्ग पर ढाणी दौचाना निवासी अनूप सिंह का शव संदिग्धावस्था में बरामद हुआ था। शुरूआती रिपोर्ट में मृतक की बेटी मोनिका ने इसे सड़क दुर्घटना बता एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन शव की स्थिति और गले पर मौजूद चोट के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे।

पुलिस को शक तब और गहराया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई और मृतक के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने से कतराते रहे। चार घंटे की समझाइश के बाद बेटी मोनिका रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार हुई। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली और पूछताछ के लिए हसांस निवासी कृष्ण कुमार को हिरासत में लिया। पति की हत्या के लिए पूनम ने एक दिन पहले ही प्रेमी के संग मिलकर प्लान बनाया था, क्योंकि मृतक को अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चल गया था व उससे मारपीट करने लगा तो नाराज पूनम ने पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। दोनों का प्लान था कि हत्या करके इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे देंगे। प्रेमी कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया व पूछताछ में बताया कि मृतक अनूप सिंह की पत्नी पूनम के साथ पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग था।