Asim Munir - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान के साथ बैठक: जंग का नाजुक दौर, पाक-सऊदी समझौते की रोशनी में युद्ध का नया आयाम निकलने की आशंका
रावलपिंडी। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब सीधे निशाने पर है। खाड़ी के इस देश के ऑयल फील्ड और एयरपोर्ट पर लगातार हमले हो रहे हैं। इसी बीच रियाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान की अहम बैठक हुई। इस बैठक को जंग के इस नाजुक मोड़ पर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे युद्ध के भारतीय उपमहाद्वीप तक फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। क्योंकि पाक्स्तिान का सऊदी अरब से रक्षा समझौता है और पाकिस्तान सऊदी का पक्ष लेकर कोई कदम उठा सकता है।

मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान की अहम बैठक में ईरान के हालिया हमलों और उन्हें रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। सऊदी रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बैठक संयुक्त रणनीतिक रक्षा समझौते के तहत हुई और इस दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने पर जोर दिया। हाल के दिनों में ईरान ने सऊदी अरब के शायबा आॅयल फील्ड को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि छह ड्रोनों को मार गिराया गया, जबकि दो बैलिस्टिक मिसाइलें प्रिंस सुल्तान एयर बेस के पास नष्ट की गईं। यह क्षेत्र यूएई की सीमा के पास स्थित है और पिछले हमलों के बाद अब ईरान सीधे इसमें शामिल हो रहा है।

पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका अहम

ईरान और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की कूटनीतिक भूमिका अहम हो गई है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने संसद में खुलासा करते हुए कहा कि हाल के दिनों में ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हमलों में कमी या प्रतिक्रिया न देने के पीछे पाकिस्तान की कूटनीतिक पहल रही है। यह खुलासा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक स्थिति को और जटिल बना देता है। इशाक डार ने बताया कि पाकिस्तान का सऊदी अरब के साथ एक रणनीतिक रक्षा समझौता है। जब ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ा, तो पाकिस्तान ने तत्काल ईरान से संपर्क किया। पाकिस्तान ने ईरान को इस रक्षा समझौते के बारे में आगाह किया और आश्वासन मांगा कि सऊदी अरब की जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान ने ईरान को यह आश्वासन भी प्रदान किया। इस कूटनीतिक प्रयास ने तत्काल टकराव को टालने में मदद की।

सऊदी अरब-पाक रक्षा समझौता हो सकता है सक्रिय

अब तक चल रहे संघर्ष में खाड़ी देशों ने सीधे टकराव से खुद को दूर रखा था और अमेरिका ने भी इन देशों की जमीन का इस्तेमाल अपने हमलों के लिए नहीं किया था। हालांकि, अगर ईरान द्वारा सऊदी अरब पर हमले जारी रहते हैं और सऊदी अरब-पाकिस्तान रक्षा समझौता सक्रिय हो जाता है, तो स्थिति पूरी तरह से बदल सकती है। यदि पाकिस्तान सऊदी अरब की ओर से ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में शामिल होता है, तो यह संघर्ष केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा। यह सीधे तौर पर दक्षिण एशिया में भी फैल जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान और ईरान के बीच एक लंबी सीमा लगती है।

बीएलए ने दी पकड़े गए पाकिस्तानी सैनिकों को जान से मारने की धमकी, तस्वीरें और वीडियो किए जारी
क्वेटा। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 21 फरवरी के बाद उसके लड़ाकों को रिहा करने के लिए बातचीत शुरू नहीं हुई, तो वह अपनी हिरासत में लिए गये पाकिस्तानी सैनिकों को मार देगा। गौरतलब है कि बीएलए ने 14 फरवरी को कुछ तस्वीरें और वीडियो जारी कर दावा किया था कि उसने सात पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ लिया है। इस समूह ने सात दिन की समयसीमा देते हुए मांग की है कि पकड़े गए सैनिकों के बदले हिरासत में लिए गए उसके लड़ाकों को रिहा किया जाए।

पाकिस्तानी सेना ने हालांकि इन दावों को खारिज कर दिया था। उनकी ओर से यह तर्क दिया गया कि वीडियो में दिखने वाले लोग पाकिस्तानी सैनिक नहीं हैं और वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। बीएलए की ओर से इसके बाद जारी एक नए वीडियो में, सातों बंदी एक साथ नजर आ रहे हैं और वे अपने आधिकारिक आर्मी सर्विस कार्ड दिखा रहे हैं। उनमें से एक, सिपाही मोहम्मद शहराम, अपने सैन्य पहचान पत्र और राष्ट्रीय पहचान पत्र को हाथ में लेकर बोल रहा है।

बेहद परेशान दिख रहे शहराम ने सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा किए जा रहे इनकार पर सवाल उठाया। उसने पूछा, अगर ये कार्ड असली नहीं हैं, तो इन्हें किसने जारी किया? अगर हम सेना के नहीं हैं, तो हमारी भर्ती क्यों की गई थी? उसने कहा कि वह अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा है और उसके पिता विकलांग हैं जो उसी पर निर्भर हैं।

बीएलए ने दो अन्य व्यक्तियों के वीडियो भी जारी किए हैं, जिनकी पहचान खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर गांव के दीदार उल्लाह और गुजरांवाला के उस्मान के रूप में हुई है। दोनों ने अपने पहचान पत्र दिखाए और पुष्टि की कि वे पाकिस्तान सेना के सेवारत सदस्य हैं। सशस्त्र समूह की चेतावनी 21 फरवरी को समाप्त होने वाली है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान न तो बातचीत करता है और न ही औपचारिक रूप से उन्हें स्वीकार करता है, तो बंदियों को मार दिया जाएगा।

इस पूरी घटना ने 1999 के कारगिल युद्ध की यादें ताजा कर दी हैं, जब जनरल परवेज मुशर्रफ के नेतृत्व में पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व ने शुरुआत में यह मानने से इनकार कर दिया था कि उनके नियमित सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार काम कर रहे थे। उस समय, युद्ध के मैदान के सबूतों और बरामद शवों ने आधिकारिक बयानों को गलत साबित कर दिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की किरकिरी हुई थी। फील्ड मार्शल असीम मुनीर के शासन में सेना को विश्वसनीयता की ऐसी ही परीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति एक पुरानी रणनीति को दर्शाती है, पहले दावों को चुनौती देना, जनता की धारणा को नियंत्रित करना और संस्थागत जवाबदेही से बचना।

आखिर कौन है आसिम मुनीर का दामाद? जानें पाकिस्तान आर्मी में किस पद पर करता है काम
पाकिस्तान। पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अपने ही सगे बड़े भाई के बेटे के साथ हाल ही में 26 दिसंबर 2025 को अपनी तीसरी बेटी महनूर की शादी शवलपिंडी के सैन्य मुख्यालय में की है। इस शादी समारोह का पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पीएम शहबाज शरीफ समेत कई बड़ी हस्ती हिस्सा बनी।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस शादी में करीब 400 लोग खास मेहमान बनकर आए थे, लेकिन इस शादी को आसिम मुनीर ने काफी गुप चुप तरीके से कराया था। अब आपको बता दें कि आसिम मुनीर का दामाद अब्दुल रहमान भी पाकिस्तानी आर्मी में सेवाएं देता है और वो  कैप्टन के पद पर रह चुका है। बता दें कि इस समय आसिम मुनीर का दामाद पाकिस्तान की सिविल सेवा में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत है।

पाकिस्तान धर्मगुरूओं ने कहा, भारत के हमलों पर आपत्ति, तो क्यों करते हैं अफगानिस्तान पर हमला
नई दिल्ली। पाकिस्तान के कई धर्मगुरुओं और अलग-अलग पंथों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिये नहीं करना चाहिये और न ही पाकिस्तान को अफगानिस्तान में हमले करने चाहिये।

धर्मगुरुओं ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में कहा, अफगानिस्तान को टीटीपी जैसे समूहों का सुरक्षित स्थान बनाना न सिर्फ दोनों देशों के की स्थिरता के लिये खतरा है, बल्कि दोनों देशों के रिश्तों को भी प्रभावित करता है। मौलाना फजलुर रहमान ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान सेना के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि 'भारत भी आतंकवादी ठिकानों को तबाह करने के दावे' के साथ ही पाकिस्तान में हमला करता है।

मौलाना फक़ालुर रहमान ने कहा, अगर आप अफगानिस्तान में अपने हमलों को यह कहकर सही ठहराते हैं कि आप अपने दुश्मनों को निशाना बना रहे हैं, तो आप तब क्यों आपत्ति जताते हैं जब भारत बहावलपुर और मुरीदके में अपने दुश्मनों को निशाना बनाता है?

जमियत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के अध्यक्ष फजलुर रहमान ने विशेष रूप से सेना प्रमुख आसिम मुनीर की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि अफगान सीमा पर पाकिस्तान की रणनीति के पीछे का कारण क्या है। उल्लेखनीय है कि, रहमान की जेयूआई-एफ के पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 10 सदस्य हैं, जो विपक्षी पार्टियों में सबसे बड़ी है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के समर्थन वाले 75 निर्दलीय सांसद असेंबली का सबसे बड़ा विपक्षी गुट हैं।

मौलाना फक़ालुर रहमान ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व को निशाना बनाकर नीति में निरंतरता के मुद्दे पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा, अगर आप यह दावा करके काबुल पर हमलों को सही ठहराते हैं कि आपके दुश्मन वहां मौजूद हैं, तो जब भारत पाकिस्तान के अंदर अपने दुश्मनों को निशाना बनाता है तो आपका जवाब अलग क्यों होता है?

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तानी और अफगान सेनाओं के बीच दुश्मनी का दौर जारी है। हाल के महीनों में सीमा पार झड़पों और हवाई हमलों ने इस क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है। दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम उल्लंघन और हिंसा बढ़ाने की जिम्मेदारी को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। पाकिस्तान में अपनी सुरक्षा नीति और सीमाओं के पार बल के इस्तेमाल को लेकर अंदरूनी बहस भी चल रही है। पाक-अफग़ान तनाव ने न सिर्फ काबुल-इस्लामाबाद संबंधों को खराब किया है, बल्कि आगे और अस्थिरता के जोखिम को लेकर क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय चिंता भी बढ़ा दी है।

मौलाना रहमान ने संयम और बातचीत की भी अपील की, क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के आतंकवादी अफग़ान इलाके से काम करते हैं, जबकि काबुल इन आरोपों से इनकार करता है। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान दुश्मन गुटों को पनाह देता है और हवाई हमलों से अफग़ान संप्रभुता का उल्लंघन करता है। पाकिस्तानी उम्माह एकता कार्यक्रम में मौलाना फजलुर रहमान की टिप्पणियों ने एक सुसंगत और सैद्धांतिक विदेश नीति की जरूरत पर जोर दिया है।

UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
इस्लामाबाद। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए उसके दोहरे रवैये और आतंकवाद समर्थक रिकॉर्ड को दुनिया के सामने उजागर किया। ओपन डिबेट के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान में जारी राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता को उसके सीमा पार आतंकवाद के लंबे इतिहास से जोड़ा। हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और हमेशा रहेंगे।

कश्मीर पर बयान से पाकिस्तान की मंशा उजागर

भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि UNSC की खुली बहस में पाकिस्तान द्वारा बार-बार जम्मू-कश्मीर का जिक्र यह दिखाता है कि वह वहां के लोगों की भलाई नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान का उद्देश्य केवल अशांति फैलाना और आतंकवाद को बढ़ावा देना है, जबकि भारत लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

इमरान खान की गिरफ्तारी पर सवाल

इसके आगे भारत ने पाकिस्तान के आंतरिक हालात पर भी गंभीर सवाल उठातेे हुए कहा कि पाकिस्तान ने अपने ही पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डाल रखा है और उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके आगे भारतीय राजदूत ने कहा कि अगस्त 2023 से इमरान खान भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में बंद हैं और मई 2023 के प्रदर्शनों से जुड़े आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत उन पर मुकदमे चल रहे हैं। UNSC की विशेष दूत एलिस जिल एडवर्ड्स ने भी अदियाला जेल में इमरान खान के साथ कथित अमानवीय व्यवहार पर चिंता जताई है, जो पाकिस्तान में मानवाधिकार स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

असीम मुनीर और ‘संवैधानिक तख्तापलट’

भारतीय राजदूत हरीश ने पाकिस्तान के 27वें संविधान संशोधन को “संवैधानिक तख्तापलट” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस संशोधन के जरिए सेना प्रमुख असीम मुनीर को आजीवन कानूनी प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) दी गई और उन्हें चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स बनाकर तीनों सेनाओं का प्रमुख घोषित किया गया। भारत ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सैन्य वर्चस्व का खुला उदाहरण बताया।

पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र

इसके आगे भारतीय राजदून हरीश पर्वतनेनी ने पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  का अस्थायी सदस्य होने के बावजूद वह लोगों को बांटने और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहा है।

सिंधु जल संधि पर कड़ा रुख

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि भारत ने 65 साल पहले इस संधि पर सहमति दी थी, लेकिन पाकिस्तान ने तीन युद्ध छेड़कर और लगातार आतंकी हमलों के जरिए इसका उल्लंघन किया। उन्होंने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि 26 निर्दोष लोगों की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वे हिंदू थे। भारत ने इस विषय पर अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद से बाज नहीं आता, तब तक सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार जारी रहेगा।

वैश्विक समुदाय को संदेश

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मंच से वैश्विक समुदाय को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद और लोकतंत्र एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान को पहले अपने घर की स्थिति सुधारनी होगी और आतंकवाद का रास्ता छोड़ना होगा।

पाकिस्तान में इमरान खान पर देशद्रोह के मुकदमे की तैयारी, पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर बैन लगाने की कवायद शुरू
इस्लामाबाद।  पाकिस्तान का चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस यानी सीडीएफ बनते ही असीम मुनीर ने इमरान खान का पाकिस्तान से नामोनिशान मिटाने की पहल कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने और उनकी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ)पर बैन लगाने की तैयारी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक असीम मुनीर, जो अब पाकिस्तान के सबसे ज्यादा शक्तिशाली शख्स बन चुके हैं, उन्हें इमरान खान को लेकर शहबाज शरीफ का साथ हासिल है।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार  शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान सरकार, सैन्य लीडरशिप के साथ मिलकर मानती है कि इमरान खान के व्यवहार ने कई मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। जिसमें नेशनल सिक्योरिटी के कथित उल्लंघन से लेकर पाकिस्तान के डिप्लोमैटिक रिश्तों और अंदरूनी सिक्योरिटी के माहौल को अस्थिर करने वाले काम शामिल हैं। इसीलिए अब इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा।

इमरान के पास गोपनीय जानकारी से मुनीर चिंतित

सूत्रों के हवासे से रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों को लगता है कि प्रधानमंत्री रहने की वजह से इमरान खान के पास पाकिस्तान की काफी संवेदनशील रणनीतिक जानकारियां हैं, जिसमें न्यूक्लियर से जुड़ी जानकारी और सरकारी सीक्रेट्स शामिल हैं। उनका आरोप है कि उनका पॉलिटिकल विरोध, सरकारी संस्थाओं के प्रति टकराव वाला रवैया और उनके पास क्लासिफाइड जानकारी होने से पाकिस्तान मुश्किल में पड़ सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस वजह से सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं और इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का चार्ज लगाने पर चर्चा हो रही है।

तालिबान को लेकर रवैया नरम होने का आरोप

सूत्रों का दावा है कि इमरान खान का पीटीआइ और अफगान तालिबान को लेकर रवैया नरम रहा है। इमरान खान की सरकार ने ही 2021-22 में टीटीपी के लड़ाकों को पाकिस्तान में बसाने की नीति अपनाई थी। जिस कारण आतंकी घटनाओं में 600 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है। इसीलिए पाकिस्तान में बढ़ चुके आतंकवाद के पीछे इमरान खान की नीतियां काफी जिम्मेदार हैं। सूत्र बताते हैं कि यह मुद्दा भी इमरान खान के खिलाफ संभावित केस बनाने में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है, क्योंकि सैन्य नेतृत्व इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ सीधे खिलवाड़ के रूप में देख रहा है।

इसके अलावा असीम मुनीर का मानना है कि इमरान खान ने चीन, सऊदी अरब और अमेरिका के साथ पाकिस्तान के संबंध खराब किए हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज चैनल ने बताया है कि इमरान खान के बयानों और नीतियों के चलते अमेरिका, चीन और सऊदी अरब जैसे प्रमुख साझेदार देशों के साथ पाकिस्तान के संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए। इमरान खान ने अपनी सरकार गिराने के पीछे अमेरिका का हाथ बताया, जिससे अमेरिका के साथ संबंध खराब हुए। जबकि कई परियोजनाओं में चीनी निवेशकों पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने बीजिंग से रिश्ते बिगाड़े। इसी तरह, सऊदी नेतृत्व पर तीखी टिप्पणी और अतिरिक्त राहत पैकेज की मांग ने सऊदी को भी पाकिस्तान को लेकर नाराज कर दिया। इसीलिए अब इमरान खान पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की तैयारी हो रही है।

आसिम मुनीर की भारत को एक और गीदड़भभकी, बोलें अगर फिर युद्ध हुआ तो....
पाकिस्तान। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को एक बार फिर गीदड़भभकी देते हुए कहा ​है कि, मुस्लमान के द्वारा फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल बन जाती है। इतना ही नहीं, मुनीर ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सामने पाकिस्तानी सेना को लेकर कसीदे पढ़े और जमकर तारीफें की। इसके साथ ही आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी सेना को अल्लाह की सेना बताया और कहा कि, ​अगर भारत इस बार पाकिस्तान से युद्व करता है तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आसिम मुनीर ने भारत के साथ मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष का हवाला देते हुए जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला को ये बात कही। इसके अलावा आसिम मुनीर ने मई में हुए भारत के साथ संघर्ष में पाकिस्तान की जीत के बारे में बताया । मुनीर ने कहा कि, अल्लाह ने भारत के खिलाफ हुए उस युद्व में हमें जीत हासिल करवाई और हमें अपना सिर उंचा रखने में मदद की।

दरअसल, आसिम मुनीर ने जॉर्डन के साथ रक्षा संबंधो को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्वता जाहिर की। इसके अलावा आसिम मुनीर ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया ।

यूएस से असीम मुनीर ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, कहा- हमें लगा कि हम डूब रहे हैं तो हम आधी दुनिया को साथ ले जाएंगे
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने गीदड़ भभकी दी है कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में उनके देश के अस्तित्व को खतरा हुआ तो वो इस पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध में झोंक देंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि असीम मुनीर ने कहा कि हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें लगता है कि हम डूब रहे हैं, तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे। असीम मुनीर की ये टिप्पणी काफी सनसनीखेज और असाधारण है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश को परमाणु युद्ध की धमकी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि असीम मुनीर ने ये धमकी, टाम्पा स्थित ग्रैंड हयात होटल में पाकिस्तान मूल के कारोबारी अदनान असद की तरफ से रखे गये एक डिनर कार्यक्रम में दी है, जिसमें करीब 120 पाकिस्तानी डायस्पोरा के सदस्य मौजूद थे।

सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं :

डिनर में मौजूद सूत्रों ने बताया है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने अपनी परमाणु धमकी के बाद सिंधु जल संधि पर टिप्पणी की और कहा कि भारत द्वारा इसे स्थगित करने के फैसले से 25 करोड़ लोग भुखमरी के खतरे में पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत द्वारा बांध बनाने का इंतजार करेंगे और जब वह ऐसा करेगा, तो हम उसे 10 मिसाइल हमले में नष्ट कर देंगे। असीम मुनीर ने कार्यक्रम में आगे कहा कि सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है। हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं है, अल-हम्दुलिल्लाह।

दूसरी बार अमेरिका पहुंचे मुनीर :

आपको बता दें कि पिछले दो महीने में ये दूसरी बार है जब असीम मुनीर अमेरिका पहुंचे हैं। अपने पहले दौरे में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर किया था, जो करीब 2 घंटे तक चला था। इस मुलाकात ने पाकिस्तान में लोकतंत्र समर्थक ताकतों में बेचैनी पैदा कर रखी है, क्योंकि अभी तक डोनाल्ड ट्रंप ने ना तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ही और ना ही राष्ट्रपति को ही एक फोन किया है। वहीं, डिनर कार्यक्रम के दौरान असीम मुनीर ने जहर उगलते हुए आगे कहा कि हम भारत के पूर्व से शुरूआत करेंगे, जहां उन्होंने अपने सबसे मूल्यवान संसाधन स्थापित किए हैं और फिर पश्चिम की ओर बढ़ेंगे।

भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी :

असीम मुनीर ने ये गीदड़भभकी तब दी है जब भारतीय नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के न्यूक्लियर ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर पाकिस्तान से आतंकी हमले होते हैं तो फौरन हमले किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में गए लोगों को अपना मोबाइल अंदर ले जाने की इजाजत नहीं थी और असीम मुनीर ने जो कहा है इसका वीडियो नहीं बनाने दिया गया है। लेकिन कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने कहा है कि असीम मुनीर ने अस्तित्व का खतरा होने पर परमाणु बम चलाने की धमकी दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर, अमेरिका की मध्य कमान के निवर्तमान कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला के रिटायरमेंट समारोह में भाग लेने के लिए फ्लोरिडा में गये हैं।

मास्टर क्लास देना शुरू कर देना चाहिए :

इसके अलावा असीम मुनीर ने भारत और अमेरिका के हालिया राजनयिक तनावों का जिक्र करते हुए मजाक में कहा कि पाकिस्तान को प्रतिद्वंद्वी शक्तियों के बीच संतुलन बनाने पर मास्टरक्लास देना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सफलता का असली कारण यह है कि हम कंजूस नहीं हैं। अगर कोई अच्छा काम करता है, तो हम उसकी प्रशंसा और सराहना करते हैं। इसीलिए हमने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे : आसिम मुनीर
वॉशिंगटन। पाकिस्तान के आर्मी चीफ नए फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर इन दिनों में अमेरिका में हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया था। इस संबोधन को मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगलने का जरिया बना डाला। मुनीर ने इस मंच का इस्तेमाल बीती मई में 4 दिवसीय सैन्य संघर्ष को पाकिस्तान की झूठी जीत के तौर पर प्रचारित करने के लिए किया। मुनीर ने इस दौरान भारत को चुनौती दी और 1971 की जंग की शर्मनाक हार का बदला लेने की कसम खाई। मुल्ला जनरल के नाम से विख्यात आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया है।

पहलगाम हमले को आतंकी हमला मानने से किया इनकार :

पाकिस्तानी पत्रकार अजाज सैयद ने एक टॉक शो में बताया कि पाकिस्तान आर्मी चीफ सैयद आसिम मुनीर ने कहा कि वे भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेंगे। आसिम मुनीर के भाषण के दौरान वॉशिंगटन में मौजूद रहने वाले पाकिस्तानी नोमान मुगल के अनुसार, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा कि हमने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी है। मुल्ला मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर दिया।

भारत पर साइबर हमले की बघारी शेखी :

इस दौरान मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी, जिसमें साइबर वारफेयर भी शामिल था। मुनीर ने तो यहां तक दावा कर दिया कि पाकिस्तानी साइबर हमलावरों ने 70 फीसदी ग्रिड स्टेशन हैक कर दिए थे और उनको बंद कर दिया था। जनरल मुनीर ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक गए थे। उन्होंने भारतीय ट्रेन सिस्टम को भी हैक करने का झूठा दावा किया।