secret - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जाने..... अनिल कपूर के फिटनेस का राज
मुंबई। हर किसी के मन में एक सवाल जरूर आता है कि बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इस उम्र में भी फीट और एनर्जेटिक कैसे रहते हैं।  अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस का राज बताया है।

अनिल कपूर 65 साल की उम्र में भी यंग दिखते हैं। अनिल कपूर ने इसको लेकर अपने फोलोवर्स और फैंड्स को फीट रहने के लिए वीडियो मैसेज दिया है। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फिटनेस रूटीन का एक वीडियो शेयर किया है। फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए अनिल कपूर इस वीडियो में वेट उठाने से लेकर साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर अपने फैंस को ये भी बता रहे हैं कि वह एक ऐप के जरिए अपनी पूरे दिन की एक्टिविटी ट्रैक करते हैं। वह अपने सोने से लेकर खाने तक और कैलोरी बर्न करने से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखते हैं।

अनिल कपूर ने बताया है कि कि वह खुद को फिट रखने के लिए सुबह उठते ही साइकिलिंग के लिए जाते हैं। जिंदगी में फोकस होने के लिए वह डार्ट खेलते हैं। डार्ट और एक्सरसाइज के जरिए वह अपनी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देते, इसके अलावा अनिल कपूर मेंटली खुद को स्ट्रांग रखने के लिए रैप भी करते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि बॉडी को सही रखने के लिए सही डाइट होना भी बहुत ही जरुरी है।

मन्नत का धागा खोलने अजमेर दरगाह जाएंगी कैटरीना
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी मन की मुराद पूरी होने पर अजमेर दरगाह शरीफ पर मन्नत का धागा खोलने जाएंगी। इस दौरान वे जहां एक मन्नत का पवित्र धागा खोलेंगी तो इसी दौरान नया मन्नत का धागा भी बांधेगी।
कैटरीना ने 2015 में मन्नत का पवित्र धागा दरगाह शरीफ में बांधा था। धागा बांधते वक्त उन्होंने क्या दुआ मांगी थी ये किसी को नहीं मालूम, लेकिन अब जब उनकी सात से 12 दिसंबर के बीच सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंसस होटल में रॉयल वेडिंग होने जा रही है तो माना जा रहा है कि ये मन्नत उन्होंने अपने होने वाले हमसफर के लिए मांगी थी। सूत्रों के अनुसार वे अजमेर स्थित ख्वाजा मोइदुद्दीन चिश्ती की चौखट चूमेंगी और दरगाह पर जियारत करने के साथ ही ख्वाजा की अकीदत में फूल भेंट करेंगी।

ब्रेकअप और दिल जुड़ने पर ख्वाजा का ही रहा है आसरा: कैटरीना की जिन्दगी में ख्वाजा गरीब नवाज का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। चाहे दिल टूटने का मामला हो या फिर दिल जुड़ने का, कैटरीना हर बार ख्वाजा की चौखट पर आती रही है।
कैटरीना-सलमान खान के रिलेशन के दौरान, उनसे ब्रेकअप होने के बाद, रणबीर कपूर के साथ दोस्ती होने और फिर ब्रेकअप के बाद भी वह अजमेर दरगाह शरीफ आई थी। इस पवित्र स्थान का कैटरीना की जिन्दगी में बहुत महत्व है। अब जबकि वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ अपनी जिन्दगी की नई वैवाहिक पारी शुरू करने जा रही है तो ऐसे में मन्नत का धागा खोलने और नया धागा बांधने वापस अजमेर दरगाह शरीफ आ रही है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी चालीस साल पहले मन्नत का धागा बांधा था। फिर 2011 में अजमेर दरगाह शरीफ में जाकर खोला था।

अब पेंडोरा पेपर्स
पनामा पेपर्स लीक के बाद अब पेंडोरा पेपर्स लीक ने पूरी दुनिया में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। इन पेपर्स में दुनियाभर के कई नेताओं और अरबपतियों की सम्पत्तियों और गुप्त सौदों का खुलासा हुआ है। पेंडोरा पेपर्स लीक, विश्व के खोजी पत्रकार समुदाय इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आईसीआईजे) के लिए अब तक का सबसे बड़ा लीक है। इनमें विश्व नेताओं में जॉर्डन के बादशाह अब्दुल्ला द्वितीय, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी, येकप्रधानमंत्री आंद्रेज बाबिस और केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याटा आदि के नाम शामिल हैं, जिन्होंने विदेशों में सम्पत्ति छिपा रखी हैं। इन पेपर्स में भारत के दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी से लेकर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का भी नाम है। दस्तावेजों में नीरा राडिया, फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ, बायकान की किरण मजूमदार और नीरव मोदी की बहन का भी नाम शामिल है। अनिल अंबानी ने तो भारत में अपने आपको दिवालिया घोषित कर रखा है, लेकिन विदेशों में सम्पत्ति छिपा रखी, लेकिन ये अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं। पेपर्स लीक में यह भी बात सामने आई है कि ऐसे कई मामले हैं जिनमें लॉन डिफाल्टर्स हैं जिन्होंने अपने को दिवालिया घोषित कर रखा है। इनमें से कई को तो गिरफ्तार किया गया और इन्होंने विदेशों में अरबों की सम्पत्ति छिपा रखी है। दस्तावेजों में बताया गया है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और उनकी पत्नी ने लंदन में अपना ऑफिस खरीदते वक्त स्टैंप ड्यूटी नहीं दी और तीन लाख 12 हजार पाउंड बचाए। ऐसे ही पेपर्स में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और कई मंत्रियों व रिश्तेदारों के नाम शामिल हैं। बताया गया है कि इन लोगों ने गुप्त रूप से आफशोर कंपनियां खरीदीं। पूरे पेपर्स लीक से पता चलता है कि दुनिया में चारों ओर लूट मची है और कैसे प्रभावशाली लोगों ने अपनी कमाई विदेशों में छिपा रखी है। भारत में केन्द्र सरकार ने पंडोर पेपर्स से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश दे दिए हैं। हालांकि जांच काफी जटिल होगी। फिर भी देखना है कि भारत को जांच में कितनी सफलता मिलती है?