Upcoming Series - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे : प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान, फैंस एक्साइटेड
मुंबई। प्राइम वीडियो 3 अप्रैल 2020 को ‘पंचायत’ सीजन 1 की लॉचिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्राइम वीडियो ने इस खास मौके पर आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले ‘सीजन 5’ की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है।

वर्ष 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, ‘पंचायत’ लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर ‘सीजन 4’ ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने पहले ही महीने में ‘सीजन 4’ ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉचिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। रिलीज के पहले ही दिन ‘सीजन 4’ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में ‘टॉप 10’ टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था। लॉचिंग हफ्ते के दौरान इसे भारत के 95 प्रतिशत पिन कोड्स और 180 से ज्यादा देशों के दर्शकों ने देखा। फैंस के इसी बेमिसाल प्यार ने नए सीजन को लाने के जोश को और बढ़ा दिया है, जो एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ एक शानदार सफर का वादा करता है।

‘सीजन 4’ के उस जबरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने कैट रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे। ‘सीजन 5’ अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टन्र्स देखने को मिलेंगे।

द वायरल फीवर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘पंचायत सीजन 5’ को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे।

‘दलदल’ में रीटा फरेरा के किरदार को निभाने के लिए भूमि पेडनेकर ने गहराई से की तैयारी, कहा- सीरीज में किरदार को समझने में लगे चार-पांच महीने
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि उन्हें सीरीज ‘दलदल’ में रीटा फरेरा के किरदार को समझने में चार-पांच महीने लग गए। भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज ‘दलदल’ को लेकर चर्चा में है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सीरीज में अपने किरदार डीसीपी रीटा फरेरा के मनोभावों को समझने के लिए गहराई से काम किया। निर्माता सुरेश त्रिवेणी के साथ उनकी कई स्वस्थ और दिलचस्प बहसें भी हुईं, क्योंकि रीटा का स्वभाव शांत, नियंत्रित और कम भाव दिखाने वाला है।

सीरीज विश धमिजा की बेस्टसेलर किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है। भूमि ने बताया कि जब उन्होंने ‘दलदल’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उनका पहला रिएक्शन क्या था। उन्होंने कहा कि रीटा का अंदर ही अंदर सब कुछ महसूस करने वाला स्वभाव समझना आसान नहीं था। इसी वजह से उन्हें इस किरदार को पूरी तरह समझने में चार-पांच महीने लग गए। इस दौरान वह सुरेश त्रिवेणी के साथ लगातार चर्चा और बहस करती रहीं, जिससे रीटा के व्यक्तित्व को सही तरीके से समझ सकें।

भूमि का कहना है कि ‘दलदल’ की यह यात्रा उनके लिए रचनात्मक रूप से बेहद संतोषजनक रही। उन्होंने बताया- ऐसे कई छोटे-छोटे पहलू थे, जो सेट पर अलग तरीके से सामने आए। यहां तक कि जब भी रीटा अपनी मां से मिलती है, तो उसकी प्रतिक्रिया हर बार अलग होती है। उसका भावनात्मक दायरा बहुत सीमित है, इसलिए मुझे उसी के भीतर रहकर रचनात्मक होना पड़ा। शूटिंग खत्म होते-होते मैं थक चुकी थी, शांत रहकर अभिनय करना भी थका देता है, लेकिन किसी प्रोजेक्ट के खत्म होने पर मैं शायद ही कभी इतनी खुश हुई हूं।

अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी और विक्रम मल्होत्रा व सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीटा फरेरा के किरदार में नजर आएंगी। उनके साथ समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। ‘दलदल’ 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होगी।

‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ, निभाएंगे मुख्य भूमिका
मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। सिद्धार्थ को नेटफ्लिक्स की एक घंटे की फैमिली ड्रामा सीरीज ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ में फ्रीडा पिंटो के साथ मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। यह सीरीज जॉन वेल्स और माधुरी शेखर द्वारा बनाई गई है। शो का संचालन भी जॉन वेल्स ही करेंगे। ऋतेश बत्रा सीरीज का निर्देशन करेंगे। एरिका सालेह, एरिन जॉनटो, और निशा गणात्रा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं।

‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ एक भव्य, भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ड्रामा है, जो एक करीबी भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कहानी बयां करता है, जो प्यार, इच्छा और अपनी पहचान की खोज में जूझ रहा है।

सिद्धार्थ को हमेशा साहसिक और अपारंपरिक प्रोजेक्ट्स चुनने के लिए जाना जाता है, जो उनकी तेज रचनात्मक सोच को दर्शाते हैं। अब वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स की ‘अनअकस्टम्ड अर्थ’ के जरिए अमेरिकी और वैश्विक बाजार में कदम रखने जा रहे हैं।

काजोल की ‘द ट्रायल सीजन 2’ में काम करेंगे करनवीर शर्मा, इस बार कहानी में देखने को मिलेगा एक दिलचस्प ट्विस्ट
मुंबई। अभिनेता करनवीर शर्मा लीगल ड्रामा ‘द ट्रायल’ के सीजन 2 में काजोल के साथ काम करते नजर आएंगे। जियो हॉटस्टार की हिट यह सीरीज अमेरिकन शो ‘द गुड वाइफ’ का भारतीय रूपांतरण है। इस बार करनवीर के किरदार की कहानी में ऐसा घुमाव दिखाया गया है, जिसकी वजह से पूरा गेम बदलने वाला है। करनवीर इस सीरीज में परम मुंजाल के किरदार में है, जो ‘द गुड वाइफ’ के डेरिक बॉन्ड से प्रेरित है।

करनवीर ने कहा- परम मुंजाल की अपनी फिलॉसफी हैं। यह रोल डेरिक बॉन्ड से प्रेरित है, लेकिन यहां इसे इंडियन टच दिया गया है, जो और भी मजेदार बन गया है।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ का सीजन 4 धमाकेदार वापसी के लिए तैयार, जल्द प्राइम वीडियो पर होगा स्ट्रीम
मुंबई। प्राइम वीडियो ने ऐलान किया है कि अमेजन ओरिजिनल सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ का सीजन 4 अब जल्द ही प्रीमियर होने जा रहा है। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के प्रोडक्शन में बनी और रंगीता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी द्वारा क्रिएट की गई इस ग्लोबली-अक्लेम्ड शो ने अपने बोल्ड और मोटिवेटिंग स्टोरीटेलिंग, शानदार विजुअल स्टाइल और आज की महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को रियल तरीके से दिखाकर सभी को खूब कनेक्ट किया है। सीजन 4 पूरी तरह खुशी से भरा है और इस बार दामिनी, अंजना, सिद्दी और उमंग ये जानने वाली हैं कि उन्हें किसी और का नंबर वन बनने की जरूरत नहीं बल्कि वो खुद अपनी लाइफ की हीरो हैं, क्योंकि खुशी कोई लग्जरी नहीं, बल्कि जीने का एक तरीका है।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ का नया सीजन धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है, जिसमें सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू के साथ लीज़ा रे, प्रतीक बब्बर, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन जैसे जबरदस्त कलाकार शामिल हैं। इस सीजन को देविका भगत ने लिखा है, डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा के हैं और निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी ने किया है। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ सीजन 4 जल्द ही प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगा।

जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही ‘स्पेशल ऑप्स 2’, प्रोमोशन के लिए पूरी टीम पहुंची दिल्ली, जानें रिलीज डेट
नई दिल्ली। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित ‘स्पेशल ऑप्स 2’, 11 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर, मॉडर्न जासूसी की नई परिभाषा लेकर आ रहा है।

इस बार दिल्ली की फिज़ाओं में सिर्फ राजनीति नहीं, खुफिया मिशनों की सनसनी भी तैर रही है। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की ताकतवर टीम राजधानी दिल्ली पहुंची। इस दौरान शो के प्रमुख चेहरे के के मेनन, नीरज पांडे, शिवम नायर, करण टैकर, ताहिर राज भसीन और विनय पाठक एक मंच पर एकत्रित हुए। सभी ने अपने-अपने किरदारों, कहानी की परतों और स्पेशल ऑप्स की बढ़ती दुनिया को लेकर दिलचस्प अनुभव साझा किए।

क्रिएटर नीरज पांडे से जब पूछा गया कि क्या इस सीजन की कहानी असली इंटेलिजेंस से प्रेरित है, तो उन्होंने कहा- साइबर सुरक्षा और डिजिटल खतरों को अब हम भविष्य की नहीं, आज की चुनौती के रूप में देख रहे हैं। जिस तरह हम डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान और लेनदेन को संभालते हैं, वो हमें और अधिक असुरक्षित बनाता है। इस सीजन में जो कुछ आप देखेंगे, वो काफी हद तक असली खुफिया अधिकारियों से मिली बातचीत और उनके अनुभवों से प्रेरित है। असलियत ही हमेशा हमारी कहानी का आधार रही है।

के के मेनन, जो एक बार फिर ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार में नजर आएंगे, ने कहा- एक अभिनेता के लिए सबसे आसान चीज तब होती है, जब लेखन बेहतरीन हो। बस संवादों के पीछे छिपे भाव को समझना होता है और वही निभाना होता है। जो भी आपने देखा या महसूस किया, उसका सारा श्रेय लेखन को जाता है।

करण टैकर, जो इस सीजन में और भी मजबूत भूमिका में हैं, ने कहा- किसी भी किरदार का विकास, लेखन के जरिए ही होता है और इसका पूरा श्रेय जाता है नीरज को। इस बार की कहानी में एक्शन, ड्रामा और इमोशन, सब कुछ कई गुना बढ़ गया है। ‘स्पेशल ऑप्स’ का यूनिवर्स अब और भी विशाल हो गया है।

पहली बार ‘स्पेशल ऑप्स’ की दुनिया में कदम रखते हुए ताहिर राज भसीन ने साझा किया- मेरे लिए सबसे रोचक बात यह थी कि जब मुझे किरदार के बारे में बताया गया, तो ये एक आम खलनायक जैसा नहीं था। यहां इस किरदार की एक ठोस पृष्ठभूमि है, उसके कुछ अपने सिद्धांत हैं और वो उन्हीं सिद्धांतों के आधार पर लोगों और परिस्थितियों को मोड़ता है। यह एक ग्रे फोन है और उसी में इसकी दिलचस्पी है।

विनय पाठक, जो एक बार फिर ‘अब्बास शेख’ के रूप में वापसी कर रहे हैं, ने बड़े ही सहज लेकिन गूढ़ अंदाज में कहा- काम एक बार कर लिया तो समझो खाना खा लिया, अब यदि उसी प्लेट से दोबारा खाना हो तो मेहनत बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने खास अंदाज में दिल्ली पुलिस को लेकर भी एक बात जोड़ी- दिल्ली पुलिस देश की सबसे होशियार फोर्स है। हम सभी को कभी न कभी उनका अनुभव हुआ होगा - मुझे भी हुआ है! वो तेज हैं, सड़क-समझदार हैं और हमेशा अलर्ट रहते हैं।