online thug - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑनलाइन गेमिंग ऐप : ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। जिला पुलिस ने न्यू चन्द्रनगर, रामगंज क्षेत्र में ऑनलाइन अवैध गेमिंग ऐप से ठगी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है। रामगंज थाना पुलिस ने साइबर सैल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लेपटॉप व 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बटेसरो की ढाणी डाबोली मीठी, डेगाना, नागौर निवासी रामाकिशन उर्फ प्रकाश भींचर (19) पुत्र रामेश्वर लाल, छोटी खाटू गांव डॉब, नागौर निवासी कैलाश जाट (22) पुत्र अन्नाराम और गांव रोठू तहसील जायल, नागौर निवासी गोपाल डूकिया (18) पुत्र बल्लाराम बिश्नोई है। तीनों आरोपितों से पुलिस अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।

ये है मामला
अगरवाला ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान रामगंज थानाधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू चन्द्रनगर विनायक पथ स्थित एक मकान में ऑनलाइन गेमिंग/जुआ सट्टा खेला जा रहा है। इस पर रामगंज थाना व साईबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से मकान पर अचानक दबिश दी। मकान में तीन संदिग्ध युवक मिल गए। उन्हें डिटेन कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपितों से लेपटॉप मय चार्जिंग अडेप्टर, 6 मोबाइल फोन, 3 मोबाइल फोन चार्जर, 2 एक्सटेंशन बोर्ड आदि को बरामद किया है।

हाईकोर्ट ने ऑनलाइन ठगी के आरोपियों को जश्न नहीं मनाने की शर्त पर दी जमानत
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने ऑनलाइन ठगी के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे दो आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने दोनों आरोपियों पर शर्त लगाई है कि वे जमानत पर रिहा होने के बाद सार्वजनिक रूप से जश्न नहीं मनाएंगे। अदालत ने कहा यदि आरोपी सार्वजनिक रूप से जश्न करते मिले तो राज्य सरकार उनकी जमानत को रद्द कराने के लिए याचिका दायर कर सकती है। जस्टिस गणेश राम मीणा की अवकाशकालीन एकलपीठ ने यह आदेश सौरभ और सौरभ गोस्वामी की जमानत याचिकाओं पर संयुक्त रूप से सुनवाई करते हुए दिए। जमानत याचिकाओं में अदालत को बताया कि प्रकरण में आरोपियों को झूठा फंसाया है।

याचिकाकर्ता बीते 25 मार्च से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण में विस्तृत जांच कर आरोप पत्र भी संबंधित अदालत में पेश कर दिया है। जिसकी सुनवाई पूरी होने में समय लगने की संभावना है। ऐसे में उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए। इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ताओं पर ऑनलाइन ठगी करने का गंभीर आरोप है। अदालत के सामने आया कि यदि आरोपियों को जमानत दी गई तो ये सार्वजनिक रूप से अपनी रिहाई का जश्न मनाएंगे। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने आरोपियों को जमानत पर रिहा करने के आदेश देते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से जश्न नहीं मनाने को कहा है। गौरतलब है कि करौली निवासी इन आरोपियों पर गत मार्च माह में स्थानीय थाने में आॅनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया गया था।