picnic spots - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

असर खबर का - पिकनिक स्थलों पर हादसे रोकने को गोताखोर व रेस्क्यू टीमें तैनात
कोटा। कोटा में भारी बारिश के बाद आसपास के पिकनिक स्थलों पर जल जनित हादसों को रोकने के लिए 10 सदस्यीय गोताखोर रेस्क्यू टीम को विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया है। इसके साथ टीमों ने निगरानी भी शुरू कर दी है। इस संबंध में शनिवार 21 जून के अंक में ही दैनिक नवज्योति ने समाचार प्रकाशित कर हादसों की संभावना जताई थी। इसके बाद दक्षिण आयुक्त अनुराग भार्गव व एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के निर्देश पर शनिवार को टीमों को तैनात किया गया। भंवरकुंज एवं गेपरनाथ महादेव यहां वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से किसी को भी पानी के निकट जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। दोनों स्थलों पर नागरिक सुरक्षा के तीन-तीन कर्मी भी तैनात किए गए हैं। नाहरसिंह माता जी क्षेत्र में, चट्टानेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण दोनों रास्ते बंद थे। कुछ परिवारों द्वारा पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति के मद्देनजर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर एक पिकनिक स्पॉट होने से बड़ी संख्या में लोग खतरनाक ढंग से पानी में नहा रहे थे। नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मचारियों  ने लोगों को समझाइश के बाद वहां से हटाया। व्यास ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के बाद नदियों, झरनों या जलाशयों के निकट पिकनिक न मनाएं। जलस्तर अचानक बढ़ने या छिपी हुई चट्टानों से दुर्घटना का खतरा रहता है। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी शुरू कर दी है।

पानी के साथ सेल्फी व रील बनाना हो सकता है खतरनाक, सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान रहेंगे तैनात
कोटा। प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही इस बार अच्छी बरसात होने की संभावना है। जिससे कोटा शहर व आस-पास के पिकनिक स्पॉट पर रौनक भी बढ़ेगी। हालांकि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। बावजूद इसके पानी के साथ सेल्फी लेना व रील बनाना खतरनाक हो सकता है। अभी प्री मानसून की बरसात हो रही है। जिससे यह अधिक तेज नहीं है। लेकिन एक दो दिन में मानसून आने वाला है। मानसून के सीजन में जहां रोजाना बरसात होती है। कई बार तो बहुत तेज  और कई दिन तक झड़ी भी लग जाती है। ऐसे में मौसम का आनंद लेने के लिए छुट्टी के दिन या वीकैंड पर अधिकतर लोग शहर व आस-पास के पिकनिक स्पॉट पर घूमने के लिए जाते है। कई लोग तो परिवार के साथ जाते हैं जबकि अधिकतर लोग अपने मित्रों के साथ पिकनिक मनाने जाते है। वहां जाकर मौसम का आनंद लेने में कई लोग भूल जाते हैं कि पानी के अधिक नजदीक जाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में वे कई बार दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।  हालांकि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे है।

यहां हैं पिकनिक स्पॉट
शहर व आस-पास के क्षेत्रों में वैसे तो कई पिकनिक स्पॉट हैं। लेकिन जहां बरसात के समय अधिक खतरा रहता है उनमें गेपरनाथ, भंवरकुंज, नाहरसिंह माताजी, गरड़िया महादेव, चट्टानेश्वर  और बूंदी स्थित बरधा डेम हैं। बरसात के सीजन में जहां सबसे अधिक भीड़भाड़ रहती है।  इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी जगह पर सिविल डिफेंस के जवान व होमगार्ड और संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा।

टीमें तो तैयार, रखें सावधानी
नगर निगम कोटा उत्तर व दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास ने बताया कि बरसात में आपदा व राहत के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा चुका है। दोनों निगमों में 15-15 विशेषज्ञ गोताखोरों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। चम्बल नदी व तालाब में बोट डाली हुई है। साथ ही निगम की 8 बोट व वाहन तैयार है। स्कूबा डाइविंग सूट व सिलेंडर और लाइफ जैकेट भी तैयार हैं। बाढ़ से निपटने के लिए सभी आाश्जक संसाधन व स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता है।  व्यास ने बताया कि पिकनिक स्पॉट पर जाते समय लोगों को सावधानी रखनी होगी। सबसे पहले तो पानी के नजदीक जाकर रील बनाने व सेल्फी लेने से बचना होगा। ऐसा करते समय ही  पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने से अधिकतर घटनाएं होती है। जहां अचानक तेज बहाव के साथ पानी आता है वहां अंधेरा होने के बाद नहीं रूके। पिकनिक स्पॉट पर नशे का सेवन नहीं करें। सुरक्षा गाडों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें। जिससे सुरक्षित तरीके से मौसम का आनंद भी लिया जा सकेगा।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद
बरसात को देखते हुए हर साल की तरह ही इस बार भी जिला प्रशासन व नगर निगम की ओर से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिए हैं। जहां 24 घंटे गोताखोरों की टीम के साथ ही पर्याप्त  संसाधन भी जुटाए गए हैं।  प्रशासन की ओर से कलक्ट्रेट में और नगर निगम की ओर से उत्तर व दक्षिण में सब्जीमंडी व श्रीनाथपुरम् फायर स्टेशनों में ये कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बरसात के दौरान कहीं भी कोई दुर्घटना नहीं हो। लेकिन फिर भी यदि दुर्घटना होती है या आपदा आती है तो उसके लिए एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, होमगार्ड व नगर निगम के गोताखोरों को तैयार व मुस्तैद किया गया है।

बरसात के सीजन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष तो स्थापित कर दिया है। साथ ही पिकनिक स्पॉट पर सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। सभी को निर्देशित कर दिया है। पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाई गई है। साथ ही लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे पानी के अधिक नजदीक नहीं जाएं।
-कृष्णा शुक्ला, एडीएम सीलिंग