heavy rainfall - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केरल चुनावों पर संकट के बादल : 9 अप्रैल गरज के साथ तूफान की चेतावनी; मतदान प्रतिशत को लेकर राजनीतिक दलों में बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तिरुवनंतपुरम। केरल में आगामी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ ही दिन पहले प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान ने मतदान की संभावनाओं पर असर डाला है। राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है कि गरज के साथ और छिटपुट बारिश पूरे राज्य में मतदाता प्रतिशत प्रभावित कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विस्तृत चेतावनी जारी की है जिसमें बताया गया है कि पांच और छह अप्रैल को केरल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की प्रबल अनुमान है। मौसम का यह अनिश्चित स्वरूप सात और आठ अप्रैल को भी जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के दिन नौ अप्रैल को भी मौसम विभाग ने एक या दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इससे संकेत मिलता है कि भले ही व्यापक रूप से भारी बारिश न हो लेकिन स्थानीय स्तर पर मौसम का व्यवधान कुछ क्षेत्रों में मतदाताओं की आवाजाही और मतदान प्रतिशत में बाधा डाल सकता है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिसमें पांच और छह अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटों के भीतर सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की पूर्वानुमान है। इन दोनों दिनों के लिए पतनमतिट्टा, इडुक्की, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में 'येलो अलर्ट' घोषित किया गया है, जो भारी बारिश के अनुमान के कारण सामान्य जीवन और चुनाव पूर्व की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मौजूदा अनुमान के मुताबिक हालोकि नौ अप्रैल तक बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, फिर भी राजनीतिक दल सतर्क हैं। मतदान के दिन हल्की-फुल्की बारिश, गरज-चमक या बिजली गिरने की चेतावनी भी मतदाताओं के उत्साह में खलल डाल सकती हे, खासकर ग्रामीण, तटीय और पहाड़ी इलाकों में, जहां पहले से ही पहुंच एक चुनौती है। विभिन्न दलों के चुनावी रणनीतिकार मौसम के ताजा विवरणों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि केरल के इस कड़े मुकाबले वाले चुनाव में मतदान का प्रतिशत एक निर्णायक कारक माना जाता है। पिछले अनुभवों ने दिखाया है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति—भले ही वह स्थानीय स्तर पर हो-मतदाताओं की भागीदारी के रुझानों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकती है।

इस बीच अधिकारियों ने जनता से गरज के साथ बारिश या तूफान आने के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है, विशेष रूप से बिजली गिरने और तेज हवाओं से बचने और आधिकारिक सूचनाओं के साथ अपडेट रहने को कहा है। चुनाव अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे मौसम संबंधी किसी भी व्यवधान के बावजूद सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहें।

अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
काबुल। अफगानिस्तान के कई प्रांतों में 25 मार्च से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है और 73 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएनडीएमए)के प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ हम्माद ने कहा, "अब तक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 48 लोगों की मौत हो चुकी है और 73 लोग घायल हुए हैं। पिछले 24 घंटों में छह लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं।"

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ ने 139 आवासीय भवनों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और 394 अन्य भवन आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। पिछले 24 घंटों में एक हजार से अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अफगानिस्तान के परिवहन और विमानन मंत्रालय के मौसम विज्ञान महानिदेशालय ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में देश के 34 में से 33 प्रांतों में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका है।

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बारिश का कहर: 11 लोगों की मौत; अन्य 49 घायल, पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने ज़ारी किया अलर्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी वर्षा के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है, जिनमें 10 बच्चे और एक महिला शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हादसे बन्नू, उत्तरी वज़ीरिस्तान और कोहाट जिलों में हुईं, जहां भीषण वर्षा के कारण छतों के गिरने और कई घरों को आंशिक क्षति पहुंचने की खबरें हैं। वर्षाजनित हादसों में 49 लोग घायल भी हुए हैं।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार तक प्रांत के कई जिलों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और उचित सुरक्षा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जयपुर में हुई झमाझम : चार इंच तक बरसा पानी, जयपुर जिले के छापरवाड़ा में हुई 90 एमएम से ज्यादा बारिश
जयपुर। मानसून की विदाई के बाद भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह से देर रात तक रुक-रुक कर शहर में बरसात होती रही। जयपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश छापरवाड़ा में हुई। यहां 90 एमएम से ज्यादा यानी करीब चार इंच बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी शहर के अलग-अलग इलाकों में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर चलता रहा। राजधानी जयपुर के भी अलग-अलग इलाकों में करीब 3 इंच तक पानी बरसा और रूक-रूक कर बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। बारिश देर रात तक रिकॉर्ड हुई। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट हुई और ठंडक का असर बढ़ गया। यहां तापमानर में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई और मुख्य मार्गों पर जाम लग गया। सीकर, कोटा, बीकानेर सहित कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अब आगे क्या ?

मौसम केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।  8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने व आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतया शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के प्रभाव से आगामी दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

कोलकाता में भारी बारिश के कारण 7 लोगों की मौत : रेल और सड़क परिवहन सेवाएं बाधित, खंभों के टूटे तारों के संपर्क में आए लोग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। साथ ही रेल और सड़क परिवहन भी बुरी तरह बाधित हुआ और शहर में विशेषकर निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह सभी मौतें बिजली के खंभों के टूटे तारों के संपर्क में आने के कारण करंट लगने से हुई हैं। सोमवार देर रात से लगातार पांच घंटों को भारी और मूसलाधार बारिश या फिर संभवत: बादल फटने के कारण शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और लगभग सभी सड़कें तथा पड़ोसी जिलों में वाहनों की रफ्तार थम गई।

रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि रेल सेवा में कोलकाता मेट्रो, पूर्वी रेलवे की हावड़ा और सिलदाह मंडल और दक्षिण पूर्वी रेलवे की हावड़ा मंडल की रेल सेवाएं निचले इलाकों के पटरियों पर पानी भर जाने के कारण बुरी तरह प्रभावित रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि पटरियों पर पानी भर जाने के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द या कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई हैं या फिर उनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली कोलकाता मेट्रो बुरी तरह प्रभावित हुई, क्योंकि ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम) की महानायक उत्तम कुमार और रवीन्द्र सरोबर स्टेशनों के बीच जलजमाव हो गया है।

कोलकाता मेट्रो रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशन के बीच जलभराव हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहीद खुदीराम और मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। साथ ही दक्षिणेश्वर और मैदान स्टेशनों के बीच सेवाएं को कम कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि रेलवे लाइनों और मेट्रो लाइनों में भरे हुए पानी को पंप के जरिए बाहर निकाला जा रहा। अधिकारी और मेट्रो रेलवे के कर्मी पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। इकबालपुर, बल्लीगंज प्लेस, कालिकापुर, गरियाहाट, बेनियापुकुर और नेताजी नगर से बारिश से संबंधित मौतें हुई हैं। सभी पीड़ितों की बिजली का करंट लगने से उनकी मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सर्कुलर रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही भी रोक दी गई है। चितपुर यार्ड जलमग्न हो गया है। कई स्कूलों ने भारी बारिश को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया और बच्चों को जलभराव वाले इलाके में बाहर न निकलने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में नहीं थम रहा मौसम का कहर : बादल फटने से 6 भवन धराशाई, 10 लोग लापता
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का कहर रुकने का नाम नहीं रहा है। देहरादून में आई प्रलय के बाद सुबह चमोली जनपद की नगर पंचायत नंदानगर में आफत की बारिश (अतिवृष्टि) हुई है। इसके बाद चमोली में बादल फटने से बाढ़ आ गई है, जिससे 6 भवन ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 10 लोग लापता हैं। 2 लोगों को बचा लिया गया है। साथ ही, धुर्मा गांव में भी कई भवन धराशाई हुए हैं। यहां दो लोग, जबकि ग्राम सर्पाणि में दो व्यक्तियों के लापता होने की सूचना मिली है। इस प्रकार कुल दस लोग लापता होने की प्रारंभिक जानकारी है। जिनकी पुष्टि की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और राहत दलों से तत्परता से बचाव कार्य करने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र, चमोली से प्राप्त सूचना के अनुसार, प्रारंभिक सूचना के अनुसार, नगर पंचायत नंदानगर के वार्ड कुन्तरि लगाफाली में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 06 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में 6 लोगों के लापता होने की सूचना है। दो को बचा लिया गया है। जबकि नंदानगर तहसील के धुर्मा गावं में भी भारी वर्षा के कारण 4-5 भवनों की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है।  प्रारंभिक सूचना के अनुसार जनहानि नहीं है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा है।

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, जयपुर सहित कई जिलों में हो रही बारिश
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर सितंबर की शुरुआत में भी जारी है। ऐसे में गर्मी और उमस से आमजन को राहत मिल रही है। वहीं, आज सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, जयपुर के बस्सी और तूंगा ब्लॉक में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय रहने और कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं जयपुर, अजमेर, जोधपुर सहित कई जिलों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार तड़के तक जारी रही। कहीं-कहीं सुबह 8 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। टोंक में सुबह 6 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जोधपुर में तिंवरी के भट्टड़ मोहल्ले में तेज बारिश के दौरान सोमवार सुबह मकान की दीवार और छत का कुछ हिस्सा गिर गया। इसमें दबकर एक महिला घायल हो गई।

हिमाचल में तेज बारिश का दौर जारी : पानी के बहाव की चपेट में आए घर और रेस्टोरेंट, सड़कें भी क्षतिग्रस्त
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 3 दिन से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। इसके कारण अब नुकसान भी हो रहा है। पानी के तेज बहाव से घरों को नुकसान हो रहा है। तेज बहाव की चपेट में 3 घर आ गए। मनाली के बाहंग में एक रेस्टोरेंट और 4 दुकानें भी ब्यास नदी में बह गई। पानी बहते हुए हाईवे पर तक पहुंच गया है।

मनाली में नदी और नाले उफान पर चल रहे है। ब्यास नदी के तेज बहाव ने सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा कुल्लू में टोल प्लाजा पूरी तरह पानी में डूब गया है। मंडी की बात करें, तो यहां लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बालीचौकी में 2 बिल्डिंग गिर गई। कई जिलों में स्कूलों व कालेजों में छुट्टी कर दी गई है।

पाकिस्तान में बारिश से तबाही : 225 लोगों की मौत, कई लोगों के लापता होने की आशंका
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले दो दिनों के दौरान बारिश से संबंधित अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल 225 लोग मारे गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से मरने वालों की संख्या बढ़कर 541 हो गई। बचाव संगठनों के अनुसार मूसलाधार बारिश, अचानक  बाढ़ और बिजली गिरने से राज्य के कई हिस्सों में भारी तबाही मची है, जिससे  कई लोगों के लापता होने की आशंका है और भारी पैमाने पर विनाश हुआ है। एक स्वयंसेवी संस्था अलखिदमत फाउंडेशन के स्वयंसेवक मुहम्मद खालिद ने शिन्हुआ को बताया कि बाढ़ के कारण गांवों में  पानी भर गया है जिससे पूरे के पूरे कई परिवार बह गए हैं। लगातार बारिश के  कारण हुए भूस्खलन में प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और दूरदराज के  इलाकों तक पहुंचना संभव नहीं रहा।

एनडीएमए के अनुसार मानसून में यह प्रांत बुरी  तरह सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां बादल फटने से आई बाढ़ ने दो दिनों में  कई इलाकों को बहा दिया है। जून के अंत से अब तक 285 लोगों की मौत हो चुकी  है। एनडीएमए ने कहा कि पंजाब के पूर्वी  पंजाब प्रांत में 164, दक्षिणी सिंघ में 28 और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान  में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शेष 40 लोगों की मौत इस्लामाबाद और  पाकिस्तान के अन्य प्रांतों में हुई है।

नागरिकों से सतर्क रहने, मूसलाधार बारिश और  बाढ़ के दौरान सावधानी बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों यात्रा करने से बचने  का आग्रह किया गया है। विशेष रूप से पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी  सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अगले पांच से छह दिनों तक उत्तरी क्षेत्रों  में जाने से बचें।

जलभराव क्षेत्रों में राहत पहुंचाने की जुगत, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वर्षा प्रभावित इलाकों का किया दौरा
जयपुर। मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। ऐसे में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों, जलभराव और अन्य बारिश जनित नुकसान  का आकलन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर मुकेश कुमार मूंड ने जोरावरसिंह गेट, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक, खोले के हनुमान जी, जयसिंहपुरा खोर में स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की।

एडीएम साउथ संतोष कुमार मीणा ने मालवीय नगर, सांगानेर, जगतपुरा इलाके में, उपखण्ड अधिकारी राजेश जाखड़ ने विद्याधर नगर एवं मुरलीपुरा जोन के इलाकों, उपखण्ड अधिकारी अरुण शर्मा ने मानसरोवर एवं झोटवाड़ा जोन, उपखण्ड अधिकारी दीपक खटाना ने आदर्श नगर जोन एवं सिविल लाइंस जोन के इलाकों में वर्षा जनित स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों एवं जलभराव वाली बस्तियों का दौरा किया।

मानसून में सामान्य वर्षा औसत 424 एमएम, अब तक 94 प्रतिशत वर्षा दर्ज, अभी तक की समय अवधि में सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक हुई वर्षा
जयपुर। राज्य में पूरे मानसून काल में सामान्य वर्षा औसतन 424 एमएम मानी जाती है, लेकिन इस बार मानसून प्रदेश पर मेहरबान है। राज्य में एक  जून 2025 से एक अगस्त 2025 तक 403 एमएम वर्षा दर्ज हुई है, जो कि पूरे मौसम में सामान्य वर्षा का 94 प्रतिशत है। यह वर्षा इसी अवधि अर्थात एक जून से एक अगस्त तक होने वाली सामान्य वर्षा 217 एमएम से 85 प्रतिशत अधिक है। राज्य के 714 वर्षामापी स्टेशनों पर यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। राज्य में अच्छी वर्षा से 260 बांध अपनी पूर्ण जलभराव क्षमता पर पहुंच गए हैं।

बांधों में 76 प्रतिशत जल संचयन :

जल संसाधन विभाग के अंतर्गत कुल 693 बांधों की पूर्ण भराव क्षमता 13026 एमसीयूएम है। इनमें अभी 9902 एमसीयूएम जल संग्रहीत है। राज्य के 23 वृहद बांधों में कुल पूर्ण भराव क्षमता 8196 एमसीयूएम है, जिनमें अभी 6929 एमसीयूएम जल संग्रहीत हो चुका है।

भारी बारिश में संचालन के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, चिन्हित अंडरपासों की नियमित की जा रही मॉनिटरिंग
जयपुर। मानसून में भारी बारिश को देखते हुए रेलवे की ओर से संरक्षित रेल संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार पूर्व वर्षों के अनुमान के आधार पर जिन रेलखण्डों में अत्यधिक बारिश की संभावना होती है, ऐसे स्थानों की विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग की जा रही है। बारिश की अधिकता वाले स्थानों पर ट्रैक के कटाव की स्थिति से निपटने के लिए मिट्टी के कट्टे, रोड़ी आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि भारी बारिश के कारण टैक के नीचे मिट्टी के कटाव होने पर तुरंत ठीक कर रेल संचालन को सुचारू किया जा सकें।  मानसून के समय भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भी पानी भर जाता है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे की ओर से अडंरपास में पानी भरने की समस्याओं से निपटने और सुगम आवागमन के लिए पानी भरने वाले चिन्हित अंडरपासों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

चिन्हित अंडरपासों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा भारी बारिश एवं निकटवर्ती एरिया में जलभराव होने की स्थिति में रोड अंडर ब्रिज/अंडरपास से गुजरने वाले सड़क यातायात को रोकने एवं सचेत करने के लिए 328 स्थाई चौकीदार की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जलभराव वाले रोड अंडर ब्रिज व अंडरपास पर सर्तक करने के लिए रेड क्रॉस या स्टॉप के संकेतक बनाए गए है। रेलवे ने रोड अंडर ब्रिज, अंडरपास में भरे पानी के तुरंत निकास के लिए 167 रोड अंडर ब्रिज पर पम्प लगाए है, जिससे सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत मिल सकें।