exposed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कश्मीर में नशीले पदार्थों के बड़े रैकेट का खुलासा : करोड़ों की हेरोइन बरामद, महिला तस्करों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू। पुलिस ने नशीले पदार्थों के 2 बड़े रैकेट का खुलासा कर करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ महिला तस्करों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजीव नगर और आरएस पुरा इलाकों में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है, जिससे बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं और अब तक 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कुछ कुख्यात और पुराने अपराधी भी शामिल हैं। इस बीच पुलिस ने एक हेरोइन आपूर्ति श्रृंखला का भंडाफोड़ करके और 330 ग्राम नशीले पदार्थ और नकदी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जांच के दौरान वेव मॉल के पास से राजीव नगर, नरवाल निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 275 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन तौलने वाली मशीन बरामद की गई।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने राजीव नगर, नरवाल की रीना से यह प्रतिबंधित पदार्थ खरीदा था। पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार बहू फोर्ट के साथ उसके घर की तलाशी ली और 55 ग्राम हेरोइन, एक अन्य तौलने की मशीन और 33,490 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद उसे बैकवर्ड लिंकेज में 55 ग्राम हेरोइन, एक तौलने की मशीन और नकदी बरामद करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा 13 ग्राम हेरोइन, दो तौलने की मशीनें और 3050 रुपये नकद बरामद करने के साथ तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान इंद्रजीत, जिला गुरदासपुर, विशाल कुमार, जिला गुरदासपुर और जगदीश राज, जिला जम्मू के रूप में हुई है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने जनता से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में मददगार किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की।

ARL GROUP पर आयकर छापेमारी समाप्त, करोड़ों की अघोषित आय उजागर
जयपुर। एआरएल और अक्षत ग्रुप पर चल रही आयकर विभाग की छापेमारी की कारवाई देर रात खत्म हो गई। आयकर टीम दोनों ग्रुप के पास से जब्त किए गए दस्तावेज साथ ले गई है। दरअसल, दोनों ग्रुप सीमेंट की नालीदार छत, पाइप निर्माण और भवन निर्माण का काम करते हैं। इन पर आयकर की टीम ने 16 मई को सर्च की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार कागज और लॉकर्स खंगाले जा रहे थे।

आयकर अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई में 50 लाख रुपए कैश और 6.13 करोड़ के 9.55 किलो सोने के गहने जब्त किए गए हैं। इनके अलावा समूह की फ्लैगशिप कम्पनी ARL इंफ्राटेक लिमिटेड में प्रमोटर्स के शेयर ट्रांसफर में कीमतों की हेराफेरी कर 50 कंपनियों में दिखाए 60 करोड़ से अधिक के फर्जी खर्च का पता चला है। भवन निर्माण से जुड़ी अक्षत अपार्टमेंट्स प्रा.लि., अक्षत रियल केयर एलएलपी में 52 करोड़ का घपला पकड़ा है। इस संबंध में एआरएल समूह के निदेशकों से पूछताछ के बाद आयकर छापेमारी को समाप्त कर दिया गया।

झमाझम बारिश ने ग्राम पंचायत के जल निकासी कार्यों की खोली पोल
कवाई। कवाई में बुधवार रात से ही सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने ग्राम पंचायत के जल निकासी कार्यों की पोल खोल दी। तेज बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी हुई। जहां इस बारिश के कारण कस्बे में जल निकासी के तमाम इंतजामों की पोल खुल गई। कस्बे की कई कॉलोनियों में नालियों के भीतर मौजूद कचरे के कारण पानी कि निकासी नहीं हो पा रही। जिसके कारण गलियों में पानी भरने से लोगों के घरों तक गंदगी जा रही है। कस्बे के स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे बाईपास गौरव पथ है जो वार्ड नंबर 11 में होकर निकल रहा है। उसके साइड में जो नालिया है उनकी सफाई नहीं होने से हल्की सी बारिश में बाईपास गौरव पथ पर पानी जमा हो जाता है जिससे वाहन चालक व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदगी पहुंच रही घरों तक
बारिश का दौर शुरू हो गया परंतु कस्बे में अभी नालियों व बड़े नालों की सफाई नहीं हुई। जिससे गंदगी घरों तक पहुंच रही है। कस्बे के सालपुरा स्थित अंबिका स्कूल के पीछे की गली गणेश नगर जागा बस्ती में बारिश के कारण सबसे बुरी स्थिति बनी रहती है। कॉलोनी वासी नवल गुर्जर, दीपक शर्मा, सलीम भाई ने बताया कि दीपक शर्मा, राधे श्याम बबलू मुरारी, रिंकू राम कल्याण रमेश विक्रम नवल लालचंद सहित करीबन 300 घरों की बस्ती  सड़क से नीचे रह जाने के कारण लोगों के घरों के सामने पानी जमा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे किनारे स्थित  गणेश नगर जागा बस्ती सहित अन्य गलियों में करीबन  300 घरों की बस्ती में करीबन 2 से 3 फुट पानी भर जाता है। घरों के सामने पानी का जमाव होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन फिट पानी से गुजरने को  मजबूर ग्रामीण
लोगों के घर नेशनल हाईवे सड़क से नीचे हो गए हैं। मकानों के सड़क से नीचे हो जाने के कारण बरसात का पानी उनके घर के बाहर जमा हो रहा है इसके कारण उन्हें परेशानियों  का सामना करना पड़ रहा है।  घर में आवागमन के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के चलते ऐसी समस्या कस्बे में कई जगह बनी हुई है समस्याएं सिर्फ कस्बे की कॉलोनियों में ही नहीं बल्कि कस्बे की मुख्य सड़कों पर भी हालात बिगड़ रही है। सरपंच व सेक्रेटरी ने मौका देखकर जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था परंतु एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश होने पर इस गली में करीबन 2 से 3 फीट पानी भर जाता है। जिससे घरों में पानी घुस जाता है। बरसात के दिनों में छोटे बच्चे स्कूलों तक नहीं जा पाते घर से बाजार जाने के लिए  गली में भरे 3 फीट पानी में होकर गुजरना पड़ता है। कई बार स्कूल जाते समय बच्चे इसी में ही गिर पड़ते हैं। जिससे स्कूल की यूनिफार्म खराब हो जाते है। इस पानी में से जहरीले जीव जंतु निकलने का खतरा बना रहता है। पानी में कई बार जहरीले जीव जंतु तैरते नजर आते हैं हमारी इस समस्या का उपाय जल्दी से जल्दी किया जाए नही तो नेशनल हाईवे पर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

पंचायत की ये कैसी सफाई
ग्राम पंचायत को कस्बे के प्रमुख नालों की सफाई 15 जून बरसात से पहले करवानी थी परंतु ग्राम पंचायत में लाखों रुपए की सेंसन निकाल कर रख ली और बड़े नालों सहित नालियों की  गंदगी बारिश में बहने का  इंतजार करती रही। जब कस्बे में दो-तीन बार झमाझम बारिश होने के बाद ग्राम पंचायत ने कस्बे के  प्रमुख नालों की सफाई शुरू की। ऐसे में नालों की गंदगी तो बरसात से बह गई। अब ग्राम पंचायत नालो की सफाई के नाम पर खानापूर्ति करती नजर आ रही है और कुछ नाले नालियां अभी भी गंदगी से सने हुए हैं।

नालियों में कचरा जमा होने से पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी गलियों में जमा हो जाता है। जिससे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- सत्तार भाई, कॉलोनीवासी।

गली की समस्या को लेकर दो साल से पंचायत से लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया परंतु हमारी समस्या पर आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
- नवल खटाना, कस्बेवासी।

मैंने इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। जैसे ही मुझे स्वीकृति मिलेगी मैं निर्माण कार्य चालू करवा दूंगा।
- चंपालाल चंदेल, सरपंच, ग्राम पंचायत कवाई।

सीकर रोड पर हुए ब्लाइंड मर्डर का हुआ खुलासा
राजावास। हरमाड़ा थाना पुलिस ने राजमार्ग पर 14 नंबर पुलिया के पास ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश के रूप में 7 नवंबर को सूचना पर बरामद की थी। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया की 7 नवंबर को 14 नंबर पुलिया के पास चौख़टी पर लाश पड़ी होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जहां मौके पर पुलिस ने मृतक की लाश को अज्ञात के रूप में बरामद कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने थाने पर मर्ग दर्ज करके अनुसंधान प्रारंभ किया। व मृतक की डेड बॉडी को एसएमएस के मुर्दाघर में रखा गया। जहां पुलिस द्वारा डेड बॉडी की हालत व मामले की  संगीनता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जहां पुलिस टीम ने अज्ञात शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए। 14 नंबर व आसपास रहने वाले खानाबदोश लोगों, मजदूर टाइप के लोगों व आसपास के दुकानदारों से मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए गए।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इस दौरान टीम के कांस्टेबल दयाराम को सूचना मिली की उक्त व्यक्ति की मृत्यु पीटने से हुई है। जिस पर टीम द्वारा तलाश की गई तो उक्त घटना का खुलासा हुआ। जिससे पुलिस को पता चला कि मृतक की हत्या उसके पास ही रहने वाले साथी सुखविंदर चौहान 32 वर्ष पुत्र हरिवंश राजपूत निवासी तेजपुर, पोस्ट राजपुर, थाना चक्कर नगर, इटावा, यूपी,  हाल निवासी किराएदार संगम कॉलोनी रोड नंबर 14 हरमाड़ा ने की थी। इस पर आरोपी सुखविंदर सिंह को दस्तयाब किया गया। आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति अरविंद सिंह पुत्र रामसेवक सिंह निवासी मिर्जापुर पोस्ट सनबरसा बिहार,  हाल निवासी खानाबदोश रोड नंबर 14 के साथ भी मारपीट कर रुपए छीन लिए थे। घटना का खुलासा होने के बाद मृतक की शिनाख्तगी सुरेश (35) उर्फ कालू कुशाल प्रजापत गांव डाबादेह,  हनुमान जी मंदिर के पास , पुलिस थाना मोडक,  कोटा ग्रामीण हाल निवासी खानाबदोश रोड नंबर 14 के रूप में हुई। मृतक के भाई बजरंग पुत्र कुशाल प्रजापत ने अपने भाई की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया है, व आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उप प्रधान व सरपंच का ऑडियो वायरल, विकास कार्यों में कमीशनखोरी उजागर
राजसमंद।पंचायत समिति राजसमंद के उप प्रधान सुरेश कुमावत व निर्मल ग्राम पंचायत एमड़ी के सरपंच मांगीलाल का कथित तौर पर वायरल ऑडियो से विकास कार्यों में सरपंच, सचिव की कमीशनखोरी उजागर हो गई। उप प्रधान द्वारा ठेकेदार, सचिव से बातचीत होने व रूटीन लेन-देन यानि कमीशन दे देने की बात की जा रही है। उप प्रधान द्वारा राजसमंद बीडीओ के भी साथ में होने का जिक्र किया जा रहा है। इससे सरपंच, सचिव से लेकर ठेकेदार व बीडीओ तक की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है।

जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में कथित तौर पर राजसमंद पंचायत समिति के उप प्रधान सुरेश कुमावत और एमड़ी सरपंच मांगीलाल सालवी का बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो को लेकर उप प्रधान द्वारा गलत बताया जा रहा है, जबकि सरपंच सालवी का कहना है कि यह ऑडियो उनका ही है, जिसमें उप प्रधान कुमावत द्वारा जबरन सरपंच के अधिकार क्षेत्र में दखल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह वायरल ऑडियो को लेकर ग्राम पंचायत एमड़ी से लेकर पंचायत समिति राजसमंद तक के तमाम कार्मिक, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे हैं। साथ ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में सरपंच, सचिव का लेन-देन होता है, यानि कमीशन तय है। वायरल ऑडियो में उप प्रधान द्वारा निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने का दावा किया जा रहा है, मगर ठेकेदार व सचिव से बात होने व बीडीओ साहब के साथ में होने, सरपंच- सचिव के सिस्टम में जो भी लेन-देन है, वह मैं कर दूंगा। उप प्रधान द्वारा बोला गया कि म्हाणे पैसा नहीं मिले तो चलेगा, पण थाणे जो भी सिस्टम वे, वो कर देवा। दैनिक नवज्योति ऑडियो की पुष्टी नहीं करता।

श्रेय लेने की होड़ का है झगड़ा
नौगामा में स्वीकृत सडक़ के निर्माण में श्रेय लेने की होड़ को लेकर उप प्रधान सुरेश कुमावत और सरपंच मांगीलाल सालवी के बीच ठन गई है। सरपंच यह कार्य अपने हस्ते करवाना चाहते हैं, जबकि उप प्रधान खुद कार्य करके लोगों में अपनी पेठ कायम करना चाहते हैं। इसी झगड़े में यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पंचायतीराज में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार खुलकर सामने आ गया।

वायरल ऑडियो में यह हुई बातचीत
सरपंच- हेलो, आईसीयू में हो, तीन चार फोन आई ग्या। फिर उप प्रधान बोले कि मुं एक आप ऊ निवेदन करी रो हूं के आपां अबाणु पंचायत समिति ऊं सब सेंक्शनां निकलवाई, रोडा री। वणी में पवनजी है, कॉन्ट्रेक्टर, आपां अबाणु वणाऊ वात करी लीदी। अबाणु मल्या, बीडीओ साहब और म्हां लारे हा। वणाने मैं कीयो के यो काम है, जो मैं खुद करवाई रीयो हूं। आपरे जो भी बिल वील वे, मैं वणाई देऊं, वा कोई समस्या नीं वे। जणे टेम्प पेमेंट आई, वणी पेलां बिल देई देऊं। म्हारे क्लीयर वात वेई गी। वणां कियो- म्हारे कोई समस्या नी। कॉन्ट्रेक्टर ने कहा कि म्हारे जीएसटी न जोई लागतो वेई जो लागे, वो देणा पड़ी, तो वो मुं देई देऊं, काई दिक्कत नी। और मेडम (ग्राम विकास अधिकारी) नेई मैं केई दीदो कि जनरली जो भी आपरे रूटीन में काम करवावा में जो भी लेओ- देओ, आपरे व सरपंच साहब रे, वो करी देवा। वणी में म्हारे काई दिक्कत नी। इस पर सरपंच बोले कि मैं तो मेडम ने पेलाई नटी ग्यो कि काम तो आपे पंचायत ऊं ईज करवावा। इसपर उप प्रधान बोले कि म्हारी वात तो हुणो, सरपंच साहब आप तो खड़ा रीजो, काम में काई समस्या नी है। मटेरियल आपां नकाई रिया और काम आपणे करनो एक नम्बर। म्हारे दो पीया वंचे नी वंचे तोई चाली, ठीक है। म्हाणे पीया नी मली तोई चाली, पण थाणे जो भी सिस्टम में वेई जो कर देवा, जणी में काई समस्या नी, पण काम ऊंए के नौगामा में काम री स्थिति आप ऊं छीपी थकी कोनी। वटे कांकरा व गिट्टी निकळी गी। वस्यो काम म्हारे नी करनो, वात खतम है। इस पर सरपंच बोले कि मैं वटे ऊबो रेई काम करवाऊं, तो उप प्रधान बोले- म्हारी वात तो हुणो सरपंच साब। काम मुं दोड़ी- भागीन, लड़ाई करीन, माथाफोड़ी करीन पंचायत समिति ऊं सेक्शन करायो। अबे मुं चावतो तो कार्यकारी एजेंसी पंचायत समिति लेई लेतो, पण मैं ग्राम पंचायत एमड़ी लीदी। पण मेडम मने कीयो, जणी कारण पंचायत ने यो काम दीदो। मेडम कियो के- सर आप तो कराई दो, कोई दिक्कत कोनी।

ऑडियो तोड़मरोड़ किया वायरल
मैंने गुणवत्तापूर्ण सडक़ निर्माण की बात कही है। घटिया निर्माण मुझे बर्दाश्त नहीं। ऑडियो को तोड़मरोड़ कर वायरल कर मुझे बदनाम करने की साजिश है। मैं आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाऊंगा, जिसमें दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। -सुरेश कुमावत, उप प्रधान पंचायत समिति राजसमं

उप प्रधान कर रहे जबरन दखल
ऑडियो तो बिल्कुल सही है। पंचायत के कार्य में उप प्रधान द्वारा श्रेय लेने के चक्कर में जबरन दखल करने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत का काम है, तो पंचायत ही करवाएगी। मैं भी ईमानदारी से सेवा के लिए सरपंच बना हूं। मुझे कोई कमीशन नहीं चाहिए और न ही मैं कोई कमीशन लेता हूं। जबरन उप प्रधान द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, जो गलत है। -मांगीलाल सालवी, सरपंच ग्राम पंचायत एमड़ी

पंचायतीराज का कार्य पारदर्शी
पंचायत समिति व पंचायतों का कार्य पूर्ण रूप से पारदर्शी है, जिसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं होता। अगर कोई ऑडियो वायरल हुआ है, तो उसकी जांच होगी और जांच होने पर स्पष्ट हो जाएगा। -अरविंदसिंह राठौड़, प्रधान पंचायत समिति राजसमंद

भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद
वायरल ऑडियो की क्या सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। विकास कार्य में गुणवत्तापूर्ण करने के लिए सभी बाध्य है। सडक़ का कार्यादेश जिसे हुआ है, वही कार्य भी करेगा। जो भी आरोप है, वह बेबुनियाद व झूठे है। -भुवनेश्वरसिंह चौहान, कार्यवाहक बीडीओ पंचायत समिति राजसमंद

दिनदहाड़े डकैती डालने वाले गिरोह का खुलासा
संबलपुर। ओड़िसा में संबलपुर पुलिस ने डकैती करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। संबलपुर में पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने बताया कि गिरफ्तार किये लोगों से 30 हजार रुपये नकद, 5 दोपहिया वाहन, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किये गये है।

इस गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने प्रयास किये जा रहे है। इस गिरोह ने गत तीन जून को दोपहर में व्यापारी श्याम सुंदर डालमिया से एक लाख रुपये लूटने के साथ उनके परिवार के सदस्यों पर हमला किया था।

नकली नोट गिरोह का खुलासा: 8 ठग गिरफ्तार
पावटा। प्रागपुरा थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए नकली नोट गिरोह के 8 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाण पुलिस के फर्जी उप नीरिक्षक और फर्जी कांस्टेबल शामिल है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के कब्जे से 10 पैकिट कागज केजिनके आगे और पीछ 500-500 रुपए नोट लगे हुए थे जब्त किया गया।

दरअसल आरोपी गिरोह आर्टीका गाड़ी और आई10 गाड़ी से हरियाणा और राजस्थान में ठगी करने की फिराक में थे।  जिसकी सूचना पुलिस को अपने सूत्रों से मिली थी। इन गाड़ियों में चालक सहित चार व्यक्ति थे, जिनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहने हुए थी। ऐसे में सूचना के आधार पर पुलिस ने सीएचसीकट पावटा पर नाकेबंदी कर गाड़ियों की जांच की तो बड़ा खुलासा हुआ। दोनों गाड़ियों में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ में बात सामने आई कि अर्टीका गाड़ी में जो हरियाणा पुलिस की वर्दी में व्यक्ति बैठा था जिसकी नेम प्लेट पर रणजीत लिखा था। वहीं दूसरी गाड़ी आई 10 में भी हरियाणा पुलिस की वर्दी में जो शख्स बैठा था जिसका नाम नेम प्लेट पर विशाल था। इनको पूछताछ करने और परिचय पत्र दिखाने को कहा गया तब ये संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धनराज उर्फ धन्ना (36) निवासी जिंद हरियाणा निवासी बताया। वहीं चालक का नाम राममेहर (35) निवासी कन्हड़ी थाना टोहाना जिला फतेहबाद हरियाणा बताया। पुलिस ने इनके अलावा सत्यवान  (38) निवासी सच्चा केड़ा थाना सदर नरवाना, हरियाणा, विक्रम (25) निवासी कन्हड़ी थाना टोहाना जिला फतेहबाद हरियाणा, राजवीर (50) कन्हड़ी थाना टोहाना जिला फतेहबाद हरियाणा, संजय (31) निवासी कन्हड़ी थाना टोहाना जिला फतेहबाद हरियाणा, महबूबसिंह (42) निवासी - बालक थाना बरावला जिला हिसार हरियाणा को हिरासत में लिया है।

प्रागपुरा थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि नकली नोट गिरोह के 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। सूचना परबुधवार को पावटा में की गई नाकेबंदी में जयपुर की तरफ से दो लक्जरी कारों में आ रहे ठगों को गिरफतार किया गया है।  कार की तलाशी में अभियुक्तो से 500-500 रुपए की  नकली नोट कि 10 गिड्डियां बरामद हुई हैं। प्रत्येक गिड्डी में सबसे उपर व सबसे नीचे 500-500 रूपए के दो असली नोट वापस बीच में प्लेन कागज लगाकर नकली नोटों की गड्डियां बनाई गई थी। ये आरोपी लोगों को सैंम्पल में असली 500 रूपए की गड्डी दिखाते थे। प्रागपुरा पुलिस को 500 रूपए की 97-97 असली नोटों की दो गड्डियां भी बरामद की है। आरोपियों से कई वारदातें पुलिस पूछताछ में खुलने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का खुलासा करते हुये 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और मेरठ एसटीएफ ने बीती रात कुल्हैड़ी गांव के पास ईख के खेत में स्थित एक खण्डहर में संचालित अवैध हथियार फैक्ट्री में छापा मारा।

वहां मौजूद 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा बलों ने मौके से 10 तमंचे 315 बोर,21 तंमचे अधबने, एक तंमचा 32 बोर और 58 नाल के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

मुकेश हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और सास ही निकली हत्यारी
खाटूश्यामजी। थाना अंतर्गत जालूण्ड से खोरा जाने वाले मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिले मुकेश रोलानिया की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके सास और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 20 अप्रैल को बेहोशी की हालत में मुकेश रोलानिया मिला था सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था। परिवार जनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी रिया चौधरी ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी व उसकी सास से पूछताछ करने पर विरोधाभास बयान पर पत्नी कविता व मृतक की सास मिंटू देवी व उसके सहयोगी रामदेव रणवां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जांच में सामने आया कि मृतक आदतन शराबी था। शराब पीकर परिवार के साथ में मारपीट करता था उसे तंग आकर पत्नी कविता व उसकी मां मिन्टु देवी ने मुकेश को रास्ते से हटाने के लिए डेढ़ माह से योजना बनाई जा रही थी। 19 अप्रैल की रात्रि में जब मुकेश शराब पीकर घर आया मारपीट करने लगा तो पत्नी कविता व उसकी मां मिंटू देवी ने लोहे की मूसली से मुकेश के प्राइवेट पार्ट्स, पीठ व छाती पर वार कर उसे मरा हुआ समझकर रामदेव सिंह रणवा की ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर उसे सुनसान जगह पर डाल दिया गया। थाना अधिकारी ने कठोरता से पूछताछ करने पर पत्नी व सास दोनों टूट गई। अपने ही पति की हत्या करना कबूल कर लिया।

क्लार्क्स आमेर होटल की चोरी का खुलासा, हाईप्रोफाइल चोर सलाखों के पीछे
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में 2 करोड रुपए कीमत के ज्वेलरी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए गए करोड़ों के डायमंड के सेट भी बरामद किए गए है। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल लांबा ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी जयेश रावजी सेजपाल जामनगर गुजरात का रहने वाला है। आरोपी 10वीं तक पढ़ा है। यह अब तक 20 साल में 1 दर्जन से अधिक होटलों में चोरी की वारदात कर चुका है।  आरोपी द्वारा शुरूआत में 20 वर्ष पूर्व शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने के दौरान अपने साथी रमेश भानजी निवासी ठाणे मुम्बई के साथ इस तरह की वारदाते करना शुरू किया था। आरोपी शहरों में स्थित गेस्ट हाउस, हॉस्टलों में रुक कर टारगेट सेट करता है और वही से चोरी करने की शुरुआत कर देता है।  वारदात करने से पहले खुद का चालू मोबाइल ठहरने वाली जगह पर छोड़ देता है और हाथ में डमी मोबाइल लेकर होटल में घुस जाता है।  इस दौरान वह शादी में आए लोगों को चिन्हित करता है और उनके साथ मिलकर पूरी जानकारी जुटाकर वारदात करना शुरू कर देता है।  आरोपी ने  अब तक की वारदात के अलावा मुंबई, आगरा, लखनऊ, विशाखापट्टनम, चेन्नई, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, चंडीगढ़, जालंधर, कोलकाता, हैदराबाद, कोयंबटूर और कोच्चि में चोरी कर चुका है। इसमें अब तक होटल ताज, होटल हयात, होटल रमाडा, होटल टाउन प्लाजा, होटल नोवोटल, होटल मर्करी, होटल रेडिसन, ब्लू होटल टाइटन, होटल क्लार्क्स आमेर और होटल चंद्र इन में चोरी की है।  इसने यह चोरियां अपने साथी रमेश भांजी छग निवासी सोपारा पालंगधर ठाणे मुंबई के साथ मिलकर की हैं।

तरीका वारदात
आरोपी जयेश रावजी सेजपाल देश के विभिन्न शहरों में बस / ट्रेन से जनरल डिब्बों में सफर करके शहर विशेष में पहुंचकर रेल्वे स्टेशन / बस स्टेण्ड के आस-पास हॉटल / गेस्टहाउस में एक-दो दिन रूककर गुगल / जस्टडॉयल / गोईबीबो / मेक माई ट्रिप आदि एप के मार्फत स्टॉर हॉटलस् की तलाश करके ऑटो से संबंधित स्टार हॉटल में प्रवेश करता तथा वहां समय बिताता तथा हॉटल में चैक-इन करने वाले अतिथियों पर नजर रखता है जैसे ही कोई न्यू फैमली हॉटल में चैक-इन करने हेतू रिसेप्शन पर पहुचती तो आरोपी रिसेप्शन पर पहुंचकर पास में खड़ा होकर उनके नाम, रूम नम्बर आदि की जानकारी करता था उसके बाद हॉटल की लॉबी में रूककर गेस्ट के बाहर जाने इंतजार करता एवं गेस्ट के बाहर घुमने / प्रोग्राम के लिये जाते ही रूम के बाहर पहुंचकर इन्टरकॉम से रिसेप्शन से गेस्ट के नाम से फोन करके रूम की चाबी गुम होने अथवा परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा साथ ले जाने का बहाना कर मास्टर की मंगवाता तथा उसके बाद रूम खुलवाकर रूम में प्रवेश कर अतिथियों के सामान की तलाशी लेता और बहुमुल्य आभुषण चोरी करके पैदल-पैदल हॉटल के बाहर निकल लेता है। इसके अतिरिक्त यदि किसी हॉटल के रूम में सैफ (लॉकर) रखा हो तो उसका नम्बरिंग लॉक भुलने के बहाने रिसेप्शन पर कॉल करके टैक्नीकल व्यक्ति को बुलाकर सेफ का नम्बरिंग लॉक खुलवाता है।

वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन शातिर वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
जयपुर/बगरू। भांकरोटा थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक बाल अपचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियो के पास से चुराई गई 14 बाइक भी बरामद की है। थानाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के शातिर बदमाश नवल सिंह निवासी फागी जिला जयपुर और गजानंद जाट निवासी मालपुरा जिला टोंक को गिरफ्तार किया है साथ ही इस वारदात में शामिल एक बाल अपचारी को निरोध किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से जयपुर शहर के विभिन्न थाना इलाकों से चुराई गई 14 बाइक जप्त की है। पुछताछ में सामने आया कि आरोपी गजानन बाइक रिपेयरिंग का काम करता है, जो चुराई गई बाइकों के पार्ट्स निकाल कर कबाड़ी को औने-पौने दाम पर भेज देता है। आरोपियों ने पिछले 3 महीने में जयपुर शहर के भांकरोटा बगरू सदर मानसरोवर और विश्वकर्मा थाना क्षेत्र से यह दुपहिया वाहन चुराया है। फिलहाल

राफेल घोटाले के मुद्दे पर केंद्र पर बरसे गौरव वल्लभ बोले भाजपा सर यंत्रों को कवरअप करने में जुटी
जयपुर।  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राफेल विमान घोटाले मैं केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर आरोप लगाते हुए 4 बड़े सवालों के जवाब मांगे हैं।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि मोदी सरकार का राफेल डील में भ्रष्टाचार, रिश्वत और मिलीभगत को दफनाने के लिए ऑपरेशन कवर अप फिर से उजागर हो गया है। ऑपरेशन कवर अप में नित नए खुलासे से राफेल भ्रष्टाचार को दफनाने के लिए मोदी सरकार सीबीआई ईडी के बीच संदिग्ध सांठगांठ का पता चलता है।

4 अक्टूबर 2018 को भाजपा के दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और एक वरिष्ठ वकील ने राफेल सौदा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए निदेशक सीबीआई को शिकायत सौंपी।  11 अक्टूबर 2018 को मोरेश्वर सरकार ने अपने अटॉर्नी जनरल के माध्यम से राफेल सौदे से जुड़े कमीशन के कथित भुगतान के संबंध में सीबीआई को दस्तावेजों की आपूर्ति की थी। 23 अक्टूबर 2018 को पीएम मोदी की अगुवाई वाली एक समिति ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को मध्य रात्रि में तख्तापलट कर हटा दिया।

दिल्ली पुलिस के माध्यम से सीबीआई मुख्यालय पर छापा मारा और इसके नायक एम नागेश्वरराव को सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया यह सीबीआई के माध्यम से राफेल भूत को दफनाने की एक और साजिश का हिस्सा था हमारा सवाल है कि मोदी सरकार और सीबीआई ने पिछले 36 महीनों से कमीशन और भ्रष्टाचार के सबूतों पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की। इस मामले को क्यों दफनाया गया और मोदी सरकार ने मध्य रात्रि तख्तापलट में सीबीआई प्रमुख को क्यों हटाया। राफेल घोटाला तथाकथित 60 से 80 करोड़ का कमीशन भुगतान नहीं है यह सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है और केवल एक स्वतंत्र जांच ही घोटाले का खुलासा करने में सक्षम है।

फ्रांस की मीडिया के माध्यम से राफेल सऊदी में बिचौलिए सुशेन गुप्ता का पता लोगों को चला ईडी ने जब सुशेन गुप्ता के घर कार्यवाही की तो राफेल डील से जुड़े कई गोपनीय और अहम दस्तावेज गुप्ता के घर मिले जिसके बाद भाजपा सरकार ने आज तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और ना ही जांच की। गुप्ता के घर हासिल हुए दस्तावेजों में राफेल कंपनी डेसोल्ड को लिखा एक पत्र भी मिला जिसमें गुप्ता ने राफेल डील में देश के पॉलिटिकल हाईकमान से मिलाने की बात कही थी यह जनता के सामने आना चाहिए कि वह पॉलिटिकल हाईकमान कौन है। भाजपा सरकार यह बताएं कि राफेल घोटाला मैं अपनी भूमिका की जांच के आदेश ना देकर सुशेन गुप्ता की रक्षा क्यों की गई केंद्र सरकार ने भारतीय वायु सेना से परामर्श किए बिना राफेल विमानों की संख्या को 126 से घटाकर 36 कैसे और क्यों कर दिया।