monsoon - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आसपुर में 8 इंच बारिश से बिगड़े हालात, आज से मानसून की हो सकती है विदाई
जयपुर। प्रदेश में मानसून की विदाई नजदीक आने के साथ ही बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार को शुरू हुआ तेज बारिश का दौर शुक्रवार को भी कई जिलों में जारी रहा। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर जिले के आसपुर में हुई। यहां आठ इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़, जालोर, बांसवाड़ा, जैसलमेर सहित कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इधर राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे गर्मी से राहत मिली। इधर मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश के पश्चिमी जिलों से मानसून की विदाई होने की संभावना जताई है।

आज से कम होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 19-20 सितंबर को भी दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों से आगामी 1-2 दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और मानसून के विदा होने की संभावना है। वहीं 21 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है।

जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में जमकर बरसे मेघ, पारा पांच डिग्री तक गिरा
जयपुर। प्रदेश में मानसून की विदाई दो तीन दिन में शुरू हो जाएगी। ऐसे में जाते-जाते मानसून ने गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित सीकर, अजमेर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, बूंदी सहित कई जिलों को जमकर भिगोया।

जयपुर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और शहर के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरु हो गया। जो कि रुक रुक कर देर रात तक चलता रहा। बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भर गया और जगह जगह सड़कों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में देर रात तक डेढ़ इंच से ज्यादा पानी बरसा। सीकर में भी तेज बारिश हुई। अजमेर जिले में भी तेज बारिश से लोगों को राहत मिली। जिले के केकड़ी में भी अच्छी बरसात से कई निचले इलाकों में पानी भर गया। भरतपुर में भी कई इलाकों में तेज बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश के कारण जयपुर सहित कई जिलों के तापमान में भी पांच डिग्री तक की गिरावट आई।

आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 20 सितम्बर को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच 19 सितम्बर से प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से मानसून की विदाई शुरु हो सकती है।

19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश
जयपुर। प्रदेश में इस सीजन सुस्त रहा मानसून बारिश का तरसा गया। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले मानसून की अच्छी बारिश का इंतजार ही करते रह गए। वहीं अब मानसून की विदाई भी नजदीक आ गई है। मौसम विभाग की मानें तो 19 सितम्बर को प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 10 दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून अधिकृत रूप से विदा हो जाएगा। मानसून की सुस्त चाल के कारण इस बार प्रदेश में सामान्य से करीब 20 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश में सामान्यतया मानसून सीजन यानी एक जून से 30 सितम्बर तक औसतन 435.6 एमएम बारिश होती है, लेकिन इस बार 326.71 एमएम के लगभग बारिश अब प्रदेश में हुई है। ऐसे में आमजन के साथ ही किसानों में भी निराशा ही रही है।

इधर उदयपुर में हुई साढ़े तीन इंच से ज्यादा बारिश :

प्रदेश में जाते जाते मानसून कुछ जिलों में बरस रहा है। बीते 24 घंटों में उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर संभाग में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश कोटड़ा उदयपुर में 88 एमएम दर्ज की गई। मंगलवार को पाली, परबतसर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। हालांकि सुबह शाम यहां ठंडक का अहसास होने लगा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान फलौदी में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 सितंबर को बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु जिलों व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में बारिश होने की संभावना है। जयपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां आगामी 3-4 दिन जारी रह सकती है।

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दिनों में मध्य भारत से होकर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, जबलपुर और कम दबाव वाले क्षेत्र से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की प्रबल संभावना है। इनमें 13 और 14 सितंबर को कोटा व उदयपुर संभाग तथा आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून का असर पहुंचने के आसार हैं।

बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को आगामी दिनों की बारिश को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार
जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों सक्रिय रहा मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने तथा मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, आज भरतपुर और कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जयपुर में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक की संभावना है। जयपुर में 6 सितंबर को 24 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक 12 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में नया बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। बीकानेर संभाग में इस दौरान दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी राजस्थान में बारिश से ढह गए मकान, कल तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुए मानसून से रविवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी रहा। दौसा और धौलपुर जिलों के कई हिस्सों में बारिश का पानी दुकान और घरों में घुस गया। धौलपुर में लगातार बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर एक रात में आठ मीटर के आसपास बढ़ गया। चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी कस्बे में तीन घंटे में दो इंच पानी बरसा। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश का दौर आठ सितम्बर तक जारी रह सकता है और इसके बाद एक सप्ताह बारिश की संभावना कम है।

अलग अलग अंचलों से मिली जानकारी के अनुसार, दौसा के महवा क्षेत्र के एक गांव में बारिश के चलते एक मकान ढह गया,लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। शहर में कई जगह जलभराव के साथ फसलों को भी नुकसान हुआ है। धौलपुर के भी एक गांव में बारिश से मकान ढह गया। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से डैम के चार गेट खोले गए। चंबल नदी का जलस्तर करीब 129 मीटर तक पहुंच गया, जिस कारण आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। बारां जिले में कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से रास्ते बंद होने से ग्रामीण इलाकों में लोग परेशानी झेल रहे हैं। लगातार बारिश के कारण झालावाड़ के कालीसिंध और छापी डैम का जलस्तर बढ़ने से इन बांधों से पानी की निकासी की जा रही है। जयपुर में रविवार को दिन में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कम हुई। मौसम विभाग अनुसार वेलमार्ग लो प्रेशर सिस्टम की वजह से मानसून यूपी, एमपी और राजस्थान तीनों की सीमा पर सक्रिय है, इस कारण सीमा रखे से सटे इन क्षेत्रों में बारिश का दौर बना हुआ है।

चार इंच तक बरसा पानी, कई बांध ओवरफ्लो :

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा सवाईमाधोपुर में 102 एमएम पानी बरसा। अलवर, भरतपुर और करौली जिलों में कुछ जगह तीन इंच तक बारिश हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर में कुछ जगह एक से दो इंच बारिश हुई। तेज बारिश के चलते बंध बारैठा भरतपुर का गेट बढ़ने से दो गेट, पार्वती बांध धौलपुर के दो गेट, कालीसिंध बांध झालावाड के तीन गेट और नवनेरा बांध कोटा के सात गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। रामसागर बांध धौलपुर और मानसरोवर बांध सवाईमाधोपुर बांध ओवरफ्लो होकर छलक रहा है।

सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश
जयपुर। प्रदेश में जाते-जाते एक बार फिर से मानसून मेहरबान हो गया है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सवाईमाधोपुर जिले के खंडार में हुई। यहां पांच इंच से ज्यादा पानी बरसा। इससे यहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। कई जगहों पर लोग घरों में ही फंस गए। दौसा, झालावाड़, भरतपुर, बारां सहित कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। झालावाड़ में तीन घंटे लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, छापी बांध के पांच गेट खोले गए। बारां में तेज बारिश के कारण सिरसा नदी उफान पर आ गई है। कोटपूतली और दौसा में भी तेज बारिश हुई, जिससे यहां सड़कों पर पानी भर गया। राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार दोपहर से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि कभी तेज तो कभी रिमझिम के रूप में देर रात शहर के अलग अलग इलाकों में जारी रहा। जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई जगहों पर जाम की भी स्थिति बन गई। जयपुर में देर रात तक डेढ़ इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण जयपुर के तापमान में छह डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। अन्य जिलों में भी बारिश के कारण तापमान गिरा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आज भी जारी रहेगा भारी बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर व उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 6-7 सितंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भरतपुर जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है और 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में फिर से मानसून कमजोर पड़ सकता है।

भरतपुर में एक इंच से ज्यादा बारिश : 7 सितम्बर तक सक्रिय रहेगा मानसून, फिर पड़ेगा कमजोर
जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हुआ है लेकिन कुछ इलाकों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश नहीं हो रही है। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर के रूपवास में 27 एमएम दर्ज की है। वहीं गुरुवार को धौलपुर, दौसा, बहरोड़-कोटपूतली, करौली, भरतपुर और अलवर सहित कुछ इलाकों में गुरुवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जयपुर में बादल छाए और कुछ इलाकों में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

आज से तेज होगा बारिश का दौर :

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4-5 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है।  4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 8 सितंबर से मानसून फिर से कमजोर पड़ सकता है।

राजस्थान में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 3 से 7 सितंबर तक बारिश का दौर
जयपुर। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से जारी मानसून ब्रेक अब खत्म हो गया है। मानसून ट्रफ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने वेल मार्क लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 3 से 7 सितंबर के बीच मानसून के फिर सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। गुरुवार सुबह धौलपुर, बहरोड़-कोटपूतली और अलवर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर और करौली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

भरतपुर के रूपवास में सर्वाधिक 27 मिमी यानी एक इंच से अधिक बारिश हुई। आज 3 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश या भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 4 और 5 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जोधपुर संभाग में मानसून कमजोर रहने की संभावना है, जबकि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर में हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। 8 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।

Weather Update : राजस्थान में मानसून कमजोर, 3 सितंबर से फिर बारिश का दौर
जयपुर। राजस्थान में फिलहाल मानसून की रफ्तार कमजोर बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4-5 दिनों तक कमजोर मानसूनी परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने से 3 सितंबर से उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इससे लगे पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटे में तीव्र होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बनने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जयपुर संभाग में 4 से 7 सितंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी अवधि में भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी दिनों में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि 5 से 8 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल, प्रदेश में तेज बारिश की गतिविधियों में कमी बनी रहने की संभावना है।

सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
जयपुर। नगर निगम जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड 1 से 22 तक का इलाका शहर के बड़े हिस्से को समेटे हुए है। नए परिसीमन के बाद इन 22 वार्डों में सड़क, नाली, सीवर, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क, अतिक्रमण और दूसरी नागरिक सुविधाओं का जिम्मा नगर निगम के हिस्से आता है। कागज पर कामों की सूची लंबी है, लेकिन जमीन पर कई समस्याएं ऐसी हैं जो बार-बार सामने आती हैं। खासतौर पर बारिश में जलभराव, टूटी सड़क, नालियों की समस्या और सीवर ओवरफ्लो लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बन जाते हैं।

जलभराव सबसे बड़ी साझा समस्या :

सीकर रोड, वीकेआई, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड, 14 नंबर रोड और आसपास के क्षेत्रों में बरसात के दौरान पानी जमा होने की समस्या लंबे समय से सामने आती रही है। वर्ष 2024 में सीकर रोड ड्रेनेज के लिए 36.88 करोड़ रुपए की परियोजना शुरू की गई थी, जिसमें वीकेआई से सेंट्रल स्पाइन, बड़ी खेड़ा और मुरलीपुरा सहित कई हिस्सों को शामिल किया गया। इसके बावजूद हाल की मानसून की बारिश के दौरान अधिकतर वार्डों में जलभराव की समस्या देखने को मिली।

सड़क और फुटपाथ :

विद्याधर नगर के इन वार्डों में सड़क बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सड़क की गुणवत्ता और निर्माण के बाद उसकी देखरेख है। लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के चलते सड़क खुदाई के बाद समय पर मरम्मत, टूटी सड़कों का पैचवर्क, फुटपाथ की मरम्मत, डिवाइडर और सार्वजनिक रास्तों की देखभाल नहीं होना लोगों के लिए परेशानी बनी हैं।

नाली और बारिश का पानी :

इलाके की सबसे बड़ी समस्याओं में जलभराव शामिल है। सीकर रोड, वीकेआई, मुरलीपुरा, खातीपुरा रोड और आसपास के कई हिस्सों में बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या लंबे समय से सामने आती रही है। मुख्य रोड को छोड़कर आज भी अंदरूनी इलाकों और निवारू रोड, वीकेआई के क्षेत्र, झोटवाड़ा के क्षेत्रों में समस्या जस के तस बनी हुई है।

मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
जयपुर। प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसके असर से सोमवार को शुरु हुआ बारिश का दौर राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को भी जारी रहा। जयपुर में अल सुबह तेज बारिश का दौर शुरु जो कि दोपहर तक अलग अलग इलाकों में छितराई बारिश के रूप में चलता रहा। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। जयपुर में देर रात तक बादल छाए रहे और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हुई। वहीं अलवर, श्रीगंगानगर, सवाईमाधोपुर, कोटपूतली बहरोड़ सहित आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश सवाईमाधोपुर के नादोती में हुई। यहां करीब पांच इंच बारिश हुई। इससे यहां जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गई। वहीं अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, टोंक जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज हुई है। तेज बारिश के कारण दौसा के लालसोट में मोरेल बांध पर करीब पांच इंच की चादर चल रही है। इधर राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अब आगे क्या ?

मौसम विभाग से मिली से जानकारी के अनुसार झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जम्मू देहरादून वैकोम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। इसके कारण पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 25-26 अगस्त को कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 27 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी फिर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि कोटा संभाग के कुछ भागों में 27-28 अगस्त को हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रह सकती है।