mansoon alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में फिर शुरू हुआ भारी बारिश का दौर : कई इलाकों में बाढ़ के हालात, अलर्ट जारी
जयपुर। मध्य प्रदेश व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर आज कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटो में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश रामगंज मंडी, कोटा में 242 एम यानी करीब 10 इंच बारिश हुई है। भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में भारी बारिश से पानी भर गया है। भीलवाड़ा के बिजौलिया इलाके में सड़कें नदियां बन गई हैं। बाढ़ के हालात हो गए हैं। नाव चल रही है। एरू नदी (भीलवाड़ा) के पुल पर 5 फीट तक पानी बह रहा है। उधर, प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

इनमें झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूम्बर, बांसवाड़ा, अजमेर शामिल हैं। आज बारिश का 4 जिलों में रेड, 10 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को कोटा बैराज के 12 गेट खोलकर 2 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नयापुरा क्षेत्र की निचली बस्तियों में स्थिति गंभीर हो गई है। ब्रजराज कॉलोनी और हरिजन बस्ती में चंबल का पानी घरों तक पहुंच गया है। टोंक जिले के हिसामपुर (नासिरदा) में कई कॉलोनियां टापू बन गई हैं। घरों में पानी घुस गया है। चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध के 6 गेट रविवार की देर रात ढाई बजे खोलने पड़े। इससे पहले अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अब उत्तर से अपनी सामान्य स्थिति पर लौट आई है।

यह वर्तमान में बीकानेर और कोटा से होकर गुजर रही है। इन मौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। सिस्टम का प्रभाव आगे भी जारी रहेगा। 29, 30 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है। राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में भारी बारिश ढाबा गांव टापू बना : हनुमानगढ़ में साढ़े चार इंच बारिश, कोटा में युवक की मौत
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कोटा में बरसाती नाले में बहने से युवक की मौत हो गई। वहीं बूंदी जिले के नैनवां इलाके में समीधी गांव के दोनों तरफ  बरसाती नाले बहने से गांव का संपर्क नैनवां और करवर से कट गया। झालावाड़ के भवानीमंडी में रेवा नदी उफान पर है। इसके कारण ढाबा गांव टापू बन गया। नदी का पानी घरों में घुस गया। लोग घरों की छत पर फंस गए। नागौर में एसपी ऑफिस सहित कई सरकारी ऑफिसों में कई फीट तक पानी भर गया। कोटपूतली-बहरोड़ के जखराना में गर्ल्स स्कूल में पानी भरने बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल में रुकने को विवश हुईं। हनुमानगढ़ जिले के भादरा और पीलीबंगा में हुई जोरदार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा साढ़े चार इंच के लगभग बारिश हुई।

बीकानेर, भीलवाड़ा सहित अन्य जिलों में भी बारिश हुई। कोटा बैराज के दो गेट खोलकर छह हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। वहीं धौलपुर के पार्वती बांध से पानी छोड़ने के बाद चंबल का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सुबह कई इलाकों में तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। देर रात तक जयपुर में रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जयपुर में देर रात तक करीब 20 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। इधर राजस्थान में 18 और 19 जुलाई को दो दिन फिर से भारी बारिश की संभावना है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक 271 एमएम से ज्यादा यानी औसत से 116 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी: बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक लगातार जारी है। इसके चलते बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध का जलस्तर गुरुवार रात तक 314.31 आरएलमीटर दर्ज किया गया। वहीं त्रिवेणी नदी भी 3 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है।

पार्वती नदी में उफान, रपट पर चली 4.5 फीट की चादर
धौलपुर जिले में आंगई स्थित पार्वती बांध से बुधवार छोड़े गए पानी के बाद पार्वती नदी गुरुवार को उफान पर रही। नदी की पुरानी रपट पर करीब साढ़े 4 फीट की चादर चलने चली। सिंचाई विभाग के अनुसार बुधवार को बांध के पांच गेट खोलकर पानी डिस्चार्ज किया गया। गुरुवार सुबह 6 बजे सभी गेटों को बंद कर दिया गया। बांध से छोड़े गए पानी से नदी में आए उफान के चलते मुक्तिधाम भी पानी से घिर गए। इधर प्रशासन ने निचले और नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

पार्वती नदी पर रील बनाते 7 युवक गिरफ्तार
बारिश के मौसम में नदी, रपटों पर रील बनाने और स्टंटबाजी को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है लेकिन अति उत्साही युवा इसे नजर अंदाज कर रहे हैं। शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्ती की गई है। गुरुवार को पार्वती नदी पर कुछ युवकों की ओर से रील बनाने, स्टंट करने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर सहित कई जिलों में आज भी उमस भरी गर्मी, बारिश का इंतजार
जयपुर। एक ओर जहां प्रदेश के कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं वहीं राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में आज भी उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। जयपुर में दिन से उमड़ बढ़ गई है और सिर्फ रिमझिम बारिश हो रही है। इससे उमस का असर बढ़ गया है। ऐसे में जयपुर वासियों को तेज बारिश का इंतजार है। वहीं इस बीच राजस्थान में मानसून जून का कोटा पूरा कर चुका है, लेकिन अब भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के 30 जिलों में बारिश हो सकती है, इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना के कारण ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार दोपहर नागौर, राजसमंद और दौसा में मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हुआ। नागौर में दोपहर करीब 12 बजे के बाद बारिश शुरू हुई, इससे सड़कों पर पानी भर गया। राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद से अब तक 135 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राज्य में 1 से 24 जून तक कुल 82.4 एम एम बरसात हो चुकी है, जबकि इस सीजन में औसत बारिश 35.1 एम एम होती है।

प्रदेश अधिकांश जिलों में मॉनसून सक्रिय : नदी नाले उफान पर, जयपुर सहित 27 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश ने अधिकांश जिलों को भिगो दिया है। पश्चिमी जिलों को छोड़कर जयपुर सहित अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय है। कई नदियां नाले उफान पर हैं। कई लोगों ने वर्षा जनित हादसों में जान भी गंवा दी है। इधर मौसम विभाग ने आज भी जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं इस बीच चूरू में तेज बारिश के कारण एक हवेली का छज्जा गिर गया, इस हादसे में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हो गए। सीकर, झुंझुनूं में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। जयपुर में भी सुबह कई इलाकों में तेज बारिश हुई। अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है।

वहीं बारां में सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है इससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने आज और कल मंगलवार 2 दिन राजस्थान के पूर्वी हिस्से में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताते हुए बारां और बूंदी में रेड अलर्ट और 8 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। तेज बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों में पानी बढ़ा है। बूंदी के गुढ़ा डेम, जयपुर के छापरवाड़ा, भीलवाड़ा के मेजा डेम, दौसा के मोरेल डेम समेत अन्य छोटे बांधों का गेज बढ़ गया।

जयपुर में सुबह 8 बजे से शुरू हुई बारिश

जून में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी: पूरे राजस्थान में अब तक (1 से 22 जून तक) कुल 70.2 एम एम बरसात हो चुकी है, जबकि पूरे जून महीने में औसत बारिश 55 एम एम होती है। पिछले सीजन (जून 2024) की स्थिति देखें तो पूरे महीने में 50.3 एम एम बारिश हुई थी, जो औसत से 9 फीसदी कम थी। जिलेवार देखें तो 24 ऐसे जिले हैं, जिसमें जून माह में होने वाली औसत बारिश से भी ज्यादा पानी बरस चुका है। इसमें ज्यादातर जिले पूर्वी राजस्थान के हैं। सबसे ज्यादा बरसात कोटा, भीलवाड़ा जिले में हुई। कोटा में 22 जून तक कुल 164.8 एम एम बरसात हो चुकी है, जो औसत से 83 फीसदी ज्यादा है, जबकि यहां जून के पूरे महीने में औसत बारिश करीब 90 एम एम होती है। इसके अलावा भीलवाड़ा में भी इस महीने 1 जून से 22 जून तक 163.3 एम एम बारिश हो चुकी है, जो औसत से करीब 146 फीसदी ज्यादा है।