being - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर: वक्त के साथ अपनी धरोहर को संजोए हुए या लुप्त हो रहा अस्तित्व
जयपुर। सिनेमाघर जहां सपने उड़ान भरते हैं और सितारे जमीं पर उतरते हैं, जहां 3 घंटे में आप हर वो एहसास कर लेते हैं। ख्वाबों के महल, बचपन की यादें, पहला प्यार, दोस्ती-दुश्मनी, दर्द और लड़ने का जज्बा, वो शहर वो गली, वो जगह, हर अनुभव महसूस करते हैं। अपनी हर परेशानी भूल कर पूरी जिंदगी जी लेते हैं।

सिनेमाघर और राजस्थान राज घराना
दोनों ही एक दूजे से जुड़े है। महाराजा स्वामी राम सिंह द्वितीय का फिल्मों से रिश्ता बरसों पुराना रहा है, जिसे उन्होंने 1879 में एक थिएटर के रूप में बनवाया और जयपुर को पहला सिनेमाघर मिला, जिसका नाम राम प्रकाश टॉकीज था।  इसने नाटकों व फिल्मों को हमसे जोड़ा और वो सब दिया, जो हर दिल चाहता है ‘एंटरटेनमेंट’, लेकिन अब ये बंद हो चुका है। जयपुर और शानो शौकत का अटूट संबध है, एशिया का सबसे बड़ा सिनेमाघर यानी राज मंदिर, इसकी शान का  जीता जागता नमूना है।

इसकी सजावट, बनावट, नक्काशी और रॉयल टच के साथ यह पूरी दुनिया में मशहूर है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए राज मंदिर उनकी यादों का हिस्सा बन जाता है। बड़े स्क्रीन पर मखमली पर्दे, जो प्राकृतिक फूलों की खुशबू से भरे हैं, झूमरों से सजी ऊंची छत और नौ सितारे यहां आने वालों को खुद सितारा होने का एहसास कराते हैं। इसे मेहताब चंद्र जी गोलेछा ने बनवाया था। इसकी नींव 1966 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया ने रखी थी और 1976 में पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने इसका उद्घाटन किया था। राजमंदिर में पहली फिल्म चरस लगी थी, जिसका नशा, आज भी सिर चढ़ कर बोल रहा है।

गोलेछा सिनेमा : गोलेछा सिनेमा का पूर्व नाम प्रेम प्रकाश था, जो राजस्थान में 70 मिमी स्क्रीन का एकमात्र हॉल, जो आज चंद्रमहल के नाम से जाना जाता है। अब ये सिनेमा हॉल तीन स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स है। प्रसिद्ध प्रेम प्रकाश समोसा, इसकी बड़ी स्क्रीन की तरह बहुत मशहूर है।

पोलो विक्ट्री सिनेमा : भारत ने 1933 में पोलो में विश्व कप जीता था। ये हॉल उसी उपलक्ष्य में एक गर्व के रूप में बनाया गया, जिसका उद्घाटन स्वतंत्र भारत के राज्यपाल जनरल लॉर्ड माउंटबेटन ने किया। यह भी अब मल्टीप्लेक्स बन चुका है।

जेम सिनेमा : फिल्म प्रेमियों का रत्न हुआ करता था, लेकिन प्रतिस्पर्धा के कारण ये बंद हो गया। कई वर्षों बाद नए लुक में यह फिर शुरू हुआ और दर्शकों से अपना रिश्ता बनाने लगा है।

कोहिनूर सिनेमा : नवीनीकृत करने के बाद ये दर्शकों की भीड़ को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
पारस सिनेमा : गुलाबी रंग की दीवारों से सजा ये दर्शकों को खूब लुभाता है।
लक्ष्मी मंदिर : बेहतरीन सिनेमा हॉल में से एक, लेकिन अब धीरे-धीरे अपना वजूद खो रहा है।

अंकुर सिनेमा : अपना अस्तित्व बनाए रखने में नाकाम हो रहा है।

बंद हो चुके सिनेमा हॉल: सम्राट, संगम, मिनर्वा, मयूर, मान प्रकाश, मोती महल सिनेमाघर शहर की अमिट विरासत का हिस्सा रहे, लेकिन आर्थिक तंगी, आधुनिक तकनीक और रखरखाव के बिना बंद हो चुके हैं।

अग्निपथ योजना के कारण युवक ने की आत्महत्या
चिड़ावा। शहर की स्टेशन रोड पर वार्ड नं. सात में एक युवक ने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार झांझोत के सरकारी स्कूल में एलडीसी पद पर कार्यरत कोलसिया की नेहरा की ढाणी निवासी पूनम स्टेशन के पास मुकेश बराला के मकान में किराए पर रहती है। उसका भाई अंकित एक दिन पूर्व ही ननिहाल भोड़की से उसके पास आया था। सुबह पूनम योग दिवस पर स्कूल चली गई। पीछे से युवक अंकित ने कमरे में पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पूनम घर पहुंची और बदहवास हो गई। आसपड़ोस के लोगों व महिलाओं ने उसे संभाला।वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर मोर्चरी पहुंचाया।पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद अंकित के नाना मोहनलाल डूडी भोड़की और कोलसिया से ताऊ लेखराज पहुंचे। अंकित के ताऊ लेखराज में रिपोर्ट दी है कि उसका भतीजा पुलिस व सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। पहले तो पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई। इसके बाद अब केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना की घोषणा कर दी। इसके बाद होने वाली सेना भर्ती रद्द कर दी गई। जिससे युवक अंकित दुखी था। मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति चुनाव: अधिसूचना 15 जून को, 18 जुलाई को मतदान, राष्ट्रपति पद पर 24 जुलाई को सम्पन्न हो रहा हैं रामनाथ कोविंद का कार्यकाल
नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी और आवश्यकता पडऩे पर मतदान 18 जुलाई को तथा मतगणना 21 जुलाई 2022 को कराई जाएगी।

भारत के निर्वाचन आयोग ने अगले राष्ट्रपति के चुनाव के  कार्यक्रमों की गुरुवार को यहां घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पत्र 29 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को करायी जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 02 जुलाई रखी गई है।

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 24 जुलाई 2022 तक संपन्न हो जाएगी। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोङ्क्षवद का पांच साल का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को संपन्न हो रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार कुल 776 सांसद और 433 विधानसभा सदस्य भाग ले सकेंगे। मनोनत सदस्यों को राष्ट्रपति के चुनाव में भाग लेने का प्रावधान नहीं है। नामांकन केवल दिल्ली में कराया जाएगा। राज्यसभा के महासचिव को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है जबकि विधानसभाओं के महासचिवों को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। श्री कुमार ने बताया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी के बीमार या अन्य किसी कारण से अक्षम होने पर द्वितीय सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नामित किये जाएंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इस प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव गुप्त मतदान से होगा और कोई पार्टी व्हिप जारी नहीं करेगी। मतदान संसद और विधानसभाओं में ही कराया जाएगा। सहायक या द्वितीय सहायक निर्वाचन अधिकारी मतपेटियों को दिल्ली में पहुंचायेगा।  कुमार के अनुसार 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी विधायकों के मतों का कुल मूल्य 543231 तथा सांसदों के मतों का कुल मूल्य 543200 होगा। यानी राष्ट्रपति चुनाव में पडऩे वाले मतों का कुल मूल्य 1086431 होगा। उन्होंने बताया कि मनोनीत सांसदों एवं विधायकों को मत डालने का अधिकार नहीं होगा। मतपत्र में सभी वोटरों को प्रथम प्राथमिकता दर्ज कराना अनिवार्य होगा। दूसरी एवं अन्य प्राथमिकता दर्ज कराना ऐच्छिक होगा। प्राथमिकता भारत में मान्य किसी भी भाषा में दर्ज करायी जा सकती है।

जगमंदिर का कराया जा रहा जीर्णोद्धार
कोटा । नगर विकास न्यास की ओर से किशोर सागर तालाब के बीच स्थित जगमंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।  जिस पर करीब  60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे। नगर विकास न्यास के अधिकारियों ने बताया कि तालाब के बीच से जगमंदिर में बने गार्डन का काफी समय से रखरखाव नहीं हो रहा था। जिससे उसकी दुर्दशा हो रही थी। लेकिन अब न्यास द्वारा जग मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिसके तहत जगमंदिर के गार्डन की साफ. सफाई और उसके अंदर व बाहर रंग रोगन कराया जा रहा है। उसकी छतरीयों को ठीक किया जा रहा है । जग मंदिर की एक छतरी पर रंग रोगन होने से वह दूर से ही नजर आने लगी है ।

न्यास अधिकारियों के अनुसार जगमंदिर के साथ ही किशोर सागर तालाब की चारदीवारी पर भी रंग रोगन किया जाएगा। जिस पर करीब 60,0000 रुपए खर्च किए जाएंगे । किशोर सागर तालाब को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। यहां डबल डेकर नाव चलाने की भी योजना है। साथ ही तालाब के बीच में घोड़े भी लगाए जाएंगे । जिससे पानी के बीच में वह घोड़े फव्वारों के बीच फंसे हुए नजर आएंगे। जिसका काम करीब 4 करोड रुपए की लागत से किया जा रहा है । किशोर सागर तालाब के किनारे ही जैसलमेर की तर्ज पर सलीम सिंह की हवेली का भी निर्माण किया जा रहा है 4 मंजिला हवेली पर चढ़कर लोग किशोर सागर तालाब के आसपास के पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे । सलीम सिंह की हवेली को व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है । करीब 7.30 करोड़ रुपए की लागत से उसका काम चल रहा है। पहली मंजिल का निर्माण पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राजस्थान सरकार पर सियासी ट्वीट: खराबी इंजन में और बदले जा रहे डिब्बे
जयपुर। प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद ने मंत्री अशोक चांदना के इस्तीफा देने की पेशकश के बाद ट्वीट करते हुए राजस्थान सरकार पर इशारों में सियासी हमला बोला। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि खराबी इंजन में है, आप डिब्बा बदलने की बात कर रहे हो। राजस्थान में सच बोलना पाप है, प्रभु। आपको पायलट समर्थक समझ लिया जाएगा।

राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो आचार्य प्रमोद ने  दो अलग अलग ट्वीट में राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। एक ट्वीट में चांदना के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए नाम लिए बगैर सीएम गहलोत को इंजन और प्रमुख सचिव को डिब्बा बताया है। दूसरे ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने एआईसीसी के सह प्रभारी और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के सचिव के तौर पर सहयोग देने वाले धीरज गुर्जर को भी सलाह दी है। क्योंकि धीरज गुर्जर ने जब नौकरशाही पर सवाल खड़े करते हुए यह कहा था कि, नौकरशाही सरकार की कब्र खोदने का काम कर रही है, तो इसपर आचार्य प्रमोद ने ट्वीट के जरिए व्यंग करते हुए कहा कि राजस्थान में सच बोलना पाप है "प्रभु" आपको भी पायलट समर्थक मान लिया जाएगा।

आदिवासी समाज द्वारा दिए जा रहे धरने के दौरान धरना स्थल से अभियुक्त को उठा ले गई पुलिस
डूंगरपुर। वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती में सामान्य वर्ग के रिक्त रहे 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों द्वारा कांकरी डूंगरी पर चल रहे धरने के दौरान राज्य सरकार द्वारा मांगें नहीं मानने पर 24 सितंबर 2020 से 26 सितंबर 2020 तक नेशनल हाईवे नंबर 8 (वर्तमान 48) को जाम किया था। उक्त घटना में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस थाना बिछीवाड़ा, कोतवाली तथा सदर में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे जिसमें दर्ज मामलों में अनुसंधान कर अभियुक्तों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को सदर थानाधिकारी हजारीलाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम राजेंद्र कुमार उप निरीक्षक, गोविंद सिंह कांस्टेबल, प्रकाश कुमार कांस्टेबल, प्रवीण कुमार कांस्टेबल द्वारा वांछित अभियुक्त अनुतोष पुत्र देवीलाल रोत मीणा निवासी हिराता फला बियोडा पुलिस थाना वरदा हाल निवासी एकलव्य नगर गोकुलपुरा पुलिस थाना कोतवाली को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना स्थल से हिरासत में लिया, जिसके बाद अनुसंधान प्रकरण में नामजद आरोपी होने से तथा अनुसंधान से आरोप प्रमाणित पाए जाने से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार कांकरी डूंगरी मामले में दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर आदिवासी सलेक्शन प्रणाली के द्वारा चयनित जनप्रतिनिधि द्वारा हर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया जाता है। इसी के तहत 23वें गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:00 बजे के आसपास सदर थाना पुलिस की टीम धरना स्थल पर पहुंची तथा अभियुक्त अनुतोष रोत को हिरासत में लेकर सदर थाना ले गई जहां पूछताछ के बाद आरोपी अनुतोष रोत को कांकरी डूंगरी प्रकरण में लिप्त मानते हुए गिरफ्तार किया गया। अनुतोष रोत की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर   सदर थाना के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई,  जिसके बाद सदर थाना क्षेत्र के बाहर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस आरोपी अनुतोष रोत को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी।

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से भाई-बहिन की मौत
जहाजपुर। उपखंड मुख्यालय के खजूरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीण बैंक के सामने एक दुकान पर बैठे भाई-बहन को एक अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही भाई की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बहन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रेलर चालक ने मोटरसाइकिल और कुछ दुकानों को भी टक्कर लगा दी, जिससे उनमें नुकसान हुआ है । दुर्घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई । बीच सड़क पर दुर्घटना होकर टेलर के फस जाने व मौके से चालक के फरार होने से  वहां जाम लग गया।  सूचना पर जहाजपुर उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना, पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा, शकरगढ़ थाना प्रभारी राजूराम काला सहित पुलिस जाप्ता वहां पहुंचा और टेलर को साइड में हटवाया।

दुर्घटना में मनोहरपुरा पंचायत के झोपड़िया निवासी कालू बेरवा पुत्र भुवाना बेरवा व उसकी बहन मिठू पत्नी नंद लाल बेरवा की मौत हो गई ।  पुलिस उपाधीक्षक शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद टेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों का जहाजपुर राजकीय   चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया । वही लोगों ने शराब के नशे में धुत वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हादसे में भाई बहन की मौत से शोक की लहर छा गई।  वही उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह खटाना व पुलिस उपाधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने उक्त घटना पर गहरा दुख जताया व मौके पर उपस्थित परिजनों को ढाढस  बधाते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया ।

कुलपति 10 मई तक अवकाश पर, जारी हो रही ‘वित्तीय स्वीकृतियां’
उदयपुर। सुखाड़िया विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से खुद को त्रस्त बताते हुए रजिस्ट्रार सीआर देवासी ने राजभवन और राज्य सरकार को यह पत्र लिखा है कि ‘कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह एक तरफ अवकाश की अवधि बढ़ाते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ वित्तीय स्वीकृतियां जारी करवा रहे हैं। विश्वविद्यालय में आए दिन अपने स्तर पर कार्यवाहक कुलपति बदल दिए जाते हैं, जबकि कार्यवाही कुलपति की नियुक्ति कुलाधिपति करनी होती है। कार्यवाहक कुलपति बदलने की जानकारी भी दो से तीन दिन के बाद कर्मचारियों से मिलती है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्व निर्धारित एक्ट 11-5 का स्पष्ट उल्लंघन किया जा रहा है।’

उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. सिंह 19 अप्रेल से अवकाश पर हैं। पहले उन्होंने 30 अप्रेल को उदयपुर आने की बात कही, लेकिन बीमारी का हवाला देते हुए उन्होंने अवकाश 10 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान दो अलग-अलग कार्यवाहक कुलपतियों की नियुक्तियां की गई। अवकाश अवधि में कुलपति ने वित्त नियंत्रक से साइंस कांग्रेस की अनुमति मिलने के बाद कोलकाता में 15 लाख रुपए जमा करवाने के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने को कहा है। इस पर रजिस्ट्रार देवासी का कहना है कि सुविवि के कर्मचारियों में इससे आक्रोश है। कर्मचारियों का आरोप है कि सुविवि में न तो ग्रेज्युटी दी जा रही है और न सातवें वेतनमान की एरियर राशि। कर्मचारियों को दरकिनार खर्चीले आयोजनों को प्राथमिकता दी जा रही है।

हां, जारी किए हैं 15 लाख रुपए
वित्त नियंत्रक डीएस राठौड़ ने इस संबंध में बताया कि ‘सुविवि में साइंस कांग्रेस का होना एक ऐतिहासिक पहल होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आना भी प्रस्तावित है। कुलपति प्रो. सिंह से मिले निर्देशों के अनुसार हमने वित्तीय स्वीकृति जारी की है। साइंस कांग्रेस की अनुमति पहले ही मिल चुकी थी। इसकी एवज में 15 लाख रुपए जमा करवाने थे। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो आयोजन की मेजबानी किसी अन्य विश्वविद्यालय को सौंपी जा सकती है। साइंस कांग्रेस इसके लिए बाध्य नहीं है कि सुविवि कब पैसा जमा करवाएगा और कब आयोजन करेगा। वह किसी भी विश्वविद्यालय को यह मौका दे सकती है।’

कुलपति सेठ-कंट्रोलर मुनीम
रजिस्ट्रार देवासी का कहना है कि कुलपति प्रो.सिंह सुविवि के सेठ बने हुए हैं और वित्त नियंत्रक उनके मुनीम है। यही कारण है कि सरकारी तंत्र में शामिल किसी भी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। कुलपति अवकाश पर बैठे-बैठे स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दे रहे हैं और वित्त नियंत्रक आंखें मूंद कर पैसा जारी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार नाम की भी कोई चीज है। बहरहाल, सुविवि में क्या हो रहा है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। यही कारण है कि राजभवन के सचिव और प्रदेश सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा है।

प्रदेश में मिल रहा सुगम और सुरक्षित परिवहन, सड़क दुर्घटना रोकना हम सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति को परिवहन नियमों की पालना करनी चाहिए, तभी मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी विभिन्न माध्यमों से परिवहन नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करें। साथ ही अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करें।

गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। उन्होंने 30 जून तक परिवहन विभाग के कर संग्रहण केंद्रों को बंद कराकर पूरी तरह से ऑनलाइन राशि जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा परिवहन सेवाओं को ऑनलाइन किया जाए। मुख्यमंत्री ने वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट एवं लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी ड्राइविंग लाइसेंस बिना टेस्ट लिए नहीं बनें, इसकी सुनिश्चिता की जाए। साथ ही उन्होंने ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को लागू कराने और सीएनजी नीति को समयबद्ध लागू कराने के दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चलाए संयुक्त अभियान
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में वाहनों की ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए परिवहन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें। चालान और वाहनों की जब्ती के साथ-साथ संबंधित वाहन मालिक, चालक के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाए।

ग्रामीण बस सेवा शीघ्र होगी शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली थी। अब इसे फिर से शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा रोड सेफ्टी एक्ट का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसे और बेहतर बनाने के लिए पब्लिक डोमेन पर अपलोड कर आमजन से सुझाव आमंत्रित किए जाए। उन्होंने बजट घोषणाओं, नीतिगत दस्तावेज की घोषणाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

197 मोटर वाहन उपनिरीक्षक और 50 वाहनों से मजबूत होगा निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों की भर्ती प्रक्रिया के परिणाम आ गए है और 50 नए वाहन भी खरीदे जा रहे हैं। इससे परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की मॉनिटरिंग में और अधिक मजबूती आएगी।

सघन अभियान के पहले 4 दिनों में 14548 वाहनों की जांच
परिवहन आयुक्त  के.एल. स्वामी ने बताया कि अब प्रदेश में भारी वाहनों के चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण पर 2 दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की अनिवार्यता लागू की गई है। ट्रेनिंग में उन्हें नियमों और वाहन चालन की जानकारी दी जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चिंहित 50 दुर्घटना संभावित मार्गों पर 26 अप्रेल 2022 से सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया है। अभियान के पहले चार दिनों में ही 14548 वाहनों की जांच करते हुए 3888 चालान बनाए गए और 120 वाहनों को जब्त भी किया गया है। उन्होंने विभागीय प्रस्तुतीकरण में बजट घोषणाओं, नवाचारों की जानकारी भी दी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा कि परिवहन सेवाओं में लगातार नवाचार हो रहे हैं। हाल ही एक बैठक में फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने राजस्थान में हुए नवाचारों की सराहना की थी।

ट्रेलर चालक जिंदा जला, खलासी ने हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम, दो अन्य घायल
देवगढ़। नेशनल हाईवे स्थित डान की बावड़ी के समीप बुधवार मध्यरात्रि दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई जिसमें भीम की तरफ से आ रहे ट्रेलर चालक की जिंदा जलने और खलासी की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

देवगढ़ पुलिस के अनुसार बुधवार मध्यरात्रि को दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद अचानक आग लगने से भीम की तरफ से आ रहा ट्रेलर चालक वसीम पुत्र इस्माईल खान निवासी शिकरावा तहसील पुन्हाना जिला मेवात नूंह हरियाणा स्टेरिंग में फंस गया जिससे वो आग में जल गया और मौत हो गई। इधर ट्रकों में आग लगने से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। हादसे की सूचना पर देवगढ़ थाने से थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, एएसआई गोरधन सिंह मय जाप्ता एवं बग्गड़ चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर देवगढ़ नगरपालिका की फायरब्रिगेड ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों ट्रेलरों में लगी आग को बड़ी मशक्कत के बाद बुझाई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों एवं मृतक को ट्रेलरों से बाहर निकाला जिन्हें 108 एम्बुलेंस से देवगढ़ हॉस्पिटल भेजा गया। हॉस्पिटल ले जाते समय गम्भीर घायल खलासी जाहिद पुत्र नवाब खान निवासी लाडला थाना जुरेड़ा जिला भरतपुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और घायल आवेश पुत्र अली मोहम्मद निवासी हसनपुर बीलोनड़ा तहसील फिरोजपुर जिरका जिला नूंह हरियाणा एवं सामने वाले ट्रेलर का चालक मुकेश पुत्र मल्ला सिंह रावत निवासी केशरपुरा थाना मांगलियावास अजमेर का हॉस्पिटल में उपचार किया गया। दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया। एएसआई गोरधन सिंह ने गुरुवार को मृतकों के परिजनों के यहां पहुंचने के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने गाड़ी मालिक अली मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी हसनपुर बिलोण्डा थाना फिरोजपुर झिरका हरियाणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।