tikaram julie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने कसा तंज : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान दिवस मुद्दे पर उठाया सवाल, जानें उन्होंने क्या कहा
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा स्थापना दिवस अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से मनाने पर भाजपा पर तंज कसा है। जूली ने कहा है कि कितनी बड़ी विडंबना है कि राजस्थान दिवस को तिथि पर मनाने की घोषणा करने वाली भाजपा सरकार स्वयं की पार्टी का स्थापना दिवस अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ही मना रही है।

आखिर ऐसा दोगलापन किसलिए किया जा रहा है। जबकि भाजपा नेता अपना जन्मदिन तक अंग्रेजी कैलेंडर से मनाते हैं तो भाजपा को केवल राजस्थान दिवस से ही चिढ़ क्यों है।

जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजधानी जयपुर में पेयजल समस्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने एक विधायक के दौरे का वीडियो साझा करते हुए बयान जारी किया है।

जारी बयान में जनता और विधायक का संवाद जारी करते हुए लिखा है कि जनता ने कहा कि साहब, हम तो यही पानी पी रहे हैं। आप भी पीकर देखिए। भाजपा विधायक ने कहा कि मैं यह पानी नहीं पी सकता, इसमें दुर्गन्ध आ रही है। जूली ने कहा कि यह अत्यन्त दुःलखद है कि प्रदेश की राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन एवं मंत्रियों के आवास वाले विधानसभा क्षेत्र में, जनता को पीने के लिए शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध नहीं है। लोग विवश होकर सीवरेज का दूषित जल पीने को मजबूर हैं। सरकार प्रदेश की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने में ही असमर्थ हैं, तो इससे बड़ा शासन का कलंक और क्या हो सकता है। आज राजधानी की स्थिति इतनी दयनीय है, तो शेष प्रदेश की दशा का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर बोला हमला : 1900 करोड़ का फंड अटका, चुनाव स्थगित, ग्राम पंचायतों में सफाई प्रभावित
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निकाय-पंचायत चुनावों को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राजस्थान का पंचायतीराज सिस्टम ब्रेकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के चुनाव न करवाने के कारण केंद्र की भाजपा सरकार ने 1900 करोड़ रुपए का फंड अटका दिया है और इसका सबसे पहला असर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।

फंड न मिलने के कारण साफ सफाई से जुड़े भुगतान बकाया हो रहे हैं, भुगतान न मिलने से ठेकेदारों ने काम की गति प्रभावित कर दी है। मैंने कुछ दिन पूर्व भी यह मुद्दा उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। विडंबना है कि पंचायतीराज से निकल कर आने वाले हमारे मुख्यमंत्री आज उसी सिस्टम के प्रति इतना उपेक्षा का भाव रख रहे है। भाजपा सरकार अब भी संभल जाए और बगैर किसी बहानेबाजी के चुनाव करवाए।

टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शहरों की सफाई व्यवस्था की रैंकिंग को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

जूली ने कहा है कि अलवर की जनता गंदगी और बदहाली से त्रस्त है, लेकिन सरकार 'कागजी रैंकिंग' में शहर को नंबर वन बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। यह अलवर वासियों के साथ भद्दा मजाक है। आज शहर के हालात ये हैं कि नालियां जाम हैं, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, लेकिन प्रशासन 'स्वच्छता' का ढोल पीट रहा है। गीला-सूखा कचरा अलग करने का दावा करने वाली नगर निगम की मशीनरी धरातल पर पूरी तरह फेल है। भाजपा सरकार सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी में माहिर है। अगर ज़मीनी हकीकत नहीं बदली, तो मार्च के अंत में होने वाले केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में अलवर की रैंकिंग बुरी तरह गिरेगी और इसका जिम्मेदार सिर्फ यहाँ का निकम्मा प्रशासन होगा। विज्ञापनों और फर्जी रैंकिंग से शहर साफ नहीं होते, उसके लिए ठोस काम करना पड़ता है। अलवर की जनता को इस गंदगी से निजात दिलाइए।

टीकाराम जूली ने चुनाव न होने पर भाजपा सरकार को घेरा, कहा- फंड अटकने से योजनाओं पर बुरा असर
जयपुर। पंचायतीराज चुनावों में देरी की वजह से केंद्र से अनुदान राशि अटकने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

जूली ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार पंचायतों के चुनाव न करवा कर पंचायतीराज संस्थानों का गला घोंट रही है, वहीं दूसरी ओर चुनाव न होने से केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाला 1900 करोड़ का फंड अटकने का अंदेशा है। इस फंड के अटकने से अनेक योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा। मैंने कल ही मुख्यमंत्री से राजस्थान की बिगड़ती  वित्तीय स्थिति पर जवाब मांगा था, पर वो लगता है जवाब देने की स्थिति में भी नहीं हैं। सिर्फ भ्रमण और भाषण में व्यस्त सरकार से कोई उम्मीद भी नहीं है।

गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
जयपुर। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को आम जनता पर आर्थिक हमला करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

डोटासरा ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के बावजूद केंद्र सरकार की विफल विदेश नीति के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। घरेलू सिलेंडर पर 60-80 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग ठप पड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाबाजारी चरम पर है और कमर्शियल सिलेंडर 3000 रुपये तक में बिक रहे हैं, जिससे होटल, रेस्तरां, शादियां और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार जनता की रसोई को महंगा करके अपनी विफलताएं छिपा रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद सिलेंडर 500 रुपए में उपलब्ध कराया था, लेकिन अब जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह महंगाई का चेन रिएक्शन है, जो अन्य वस्तुओं की कीमतों को भी प्रभावित करेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य सरकार सब्सिडी दे सकती है, तो केंद्र क्यों जनता पर बोझ डाल रही है। जूली ने घोषणा की कि कांग्रेस 12 और 13 मार्च को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर बड़े विरोध प्रदर्शन करेगी। गोविंद डोटासरा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और चूल्हा-सिलेंडर जैसे प्रतीकों से सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताएंगे। दोनों नेताओं ने मांग की कि केंद्र तत्काल कीमतें घटाए, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बहाल करे और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सब्सिडी दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

राजस्थान विधानसभा : कोर्ट के सवाल पर पटेल और जूली में छिड़ी बहस, सदन में हुआ हंगामा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में एक विधायक के कोर्ट खोलने से जुड़े सवाल पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल के जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसा। इस कारण दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई।

पटेल के जवाब पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सवा दो साल में जितने भी प्रश्न लगे उनमें सेम जवाब आते हैं। तंज कसते हुए कहा कि मंत्री तो ऐसे ही होने चाहिए। जूली के तंज पर उत्तर में जोगाराम पटेल ने कई उदाहरण दिए। पटेल ने बतौर विधि मंत्री 2 साल और 5 साल की तुलना करके बताई। पटेल और जूली दोनों में इस विषय पर कुछ देर तक नोक-झोंक हुई। इस कारण सदन में हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष देवनानी खड़े हुए और इस पर नाराजगी जताई। देवनानी ने कहा कि प्रश्न कल है यह बहस का मुद्दा नहीं, बहस करो तो अन्य मुद्दे पर बात करें। आप दोनों अच्छे विद्वान हैं अच्छी मित्रता भी है।

SIR पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने : डोटासरा-जूली ने लगाए गड़बड़ियों के आरोप, भाजपाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया पलटवार
जयपुर। राजस्थान में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर राजधानी दिल्ली में भाजपा एवं कांग्रेस आमने सामने हो गए। सुबह प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर गड़बड़ियां करने के गंभीर आरोप लगाए। तो शाम को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने इन आरोपों पर पलटवार किया।

कांग्रेस मतदाताओं के नाम कटवा रही भाजपा : डोटासरा

एआईसीसी मुख्यालय में डोटासरा एवं जूली ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा सरकारी मशनरी पर दबाव बनाकर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में हटाए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही थी। लेकिन बीएल संतोष के हालिया जयपुर दौरे के बाद अचानक गड़बड़ियों की शुरूआत हुई। हर विधानसभा क्षेत्रों में 10 से 20 हजार मतदाताओं के फर्जी नाम जुड़वाने एवं कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के कटवाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए गए हैं। वहीं, नेता विपक्ष टीकाराम जूली ने दावा किया कि खुद उनके विधानसभा क्षेत्र में हजारों नाम काटने के आवेदन दिए गए हैं। जिसे वह विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उठाएंगे।

कांग्रेस घुसपैठियों का नाम जुड़वाना चाहती है : मदन राठौड़

वहीं, भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा बेबुनियाद एवं गुमराह करने वाले आरोप लगा रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने जबरन भाजपा के केन्द्रीय नेताओं पर आरोप लगाए हैं। जिसकी वजह से उन्हें आज यहां जवाब देने के लिए सामने आना पड़ा है। राठौड़ ने कहा कि देश में पहले भी एसआइआर हुआ है। जिन मतदाताओं के नाम साल 2002 की सूची में हैं। उनका कोई नाम नहीं काट सकता। चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस घुसपैठियों नाम मतदाता सूचियों में जुड़वाना चाहती है। जो किसी भी हाल में हो नहीं सकता। इस देश का नागरिक ही वोटर हो सकता है। बाकी कोई नहीं। यही परेशानी कांग्रेस की है। इसीलिए कांग्रेस नेता गुमराह करने वाली बातें कर रहे हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि डोटासरा के पास यदि कोई प्रमाण है, तो विधानसभा में पेश करें। राज्य सरकार तथ्यों के साथ उनका जवाब देगी।

कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटने का आरोप, टीकाराम जूली ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश में मतदाता सूची के लिए जारी एसआईआर प्रक्रिया में कांग्रेस समर्थित लोगों के नाम काटने के आरोपों में अब चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है। साथ ही, इस मुद्दे पर कोर्ट में जाने की भी चेतावनी दी है।

जूली ने कहा है कि कल भाजपा ने वोटर लिस्ट में कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटवाने एवं वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ का पूरा प्रयास किया, परन्तु कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता से इनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हो पाया। अब इस षड्यंत्र में चुनाव आयोग भी शामिल हो गया है और राजस्थान में बिना आवश्यकता के ही एसआईआर में आपत्ति की तारीख बढ़ा दी है, जिससे भाजपा फिर से वही कुप्रयास कर सके। मेरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान है कि आप पूरी तरह सजग रहें और एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने तक कोई बेईमानी न होने दें। प्रदेशभर से आई शिकायतों के बाद अब हम अदालत में याचिका दायर करेंगे एवं लोकतंत्र की हत्या के प्रयास में शामिल हुए अधिकारियों की जवाबदेही कानूनी रूप से भी सुनिश्चित की जाएगी।

मनरेगा में पहले काम के बदले बजट और अब बजट के बदले काम : जूली
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मनरेगा योजना के नाम बदलने पर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पीसीसी में सेवादल की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए जूली ने कहा कि यूपीए सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का पलायन रोकने के लिए यह योजना लाई गई थी। हमारे समय लोगों को गांव में ही रोजगार की गारंटी देते हुए उन्हें रोजगार मुहैया कराया जाता था। हमारे समय में काम के बदले बजट दिया जाता था और अब बजट के बदले काम दिया जाएगा। ये योजना का नाम बदल देते तो हमें कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन इन्होंने योजना का स्वरूप बंद करके इसे बंद करने का काम किया है। आने वाले दिनों में इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। अब रोजगार के लिए लोग शहरी क्षेत्रों में पलायन करेंगे और गांव में श्रमिकों की कमी से एक बार फिर असमानता बढ़ेगी। जूली ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और राजस्थान में भजनलाल सरकार लोगों पर कर्जा बढ़ा रही है। सरकार में लोग परेशान हैं और ब्यूरोक्रेसी हावी है। सरकार अपने डेढ़ साल के काम की तुलना हमारे 5 साल से करती है, लेकिन अधूरे काम पर मोदी सरकार के यंहा से देरी के नाम पर पल्ला झाड़ लेते हैं। इस सरकार में मंत्री विधायकों को ब्यूरोक्रेसी के रहते प्रोटोकॉल नहीं मिल रहा। आगामी निकाय पंचायत चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। हम सरकार की जनविरोधी नीतियों पर विधानसभा में सरकार को घेरेंगे।

नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली कोर्ट ने ईडी की शिकायत की खारिज, जूली ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
जयपुर। नेशनल हेराल्ड केस में राऊज रेवेन्यू कोर्ट के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने खुशी जताते हुए भाजपा पर पलटवार किया है।

जूली ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट का निर्णय इस बात का प्रमाण है कि सत्य को सत्ता के दबाव में दबाया नहीं जा सकता। कोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध ईडी की शिकायत खारिज कर स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में पीएमएलए के तहत कोई अपराध बनता ही नहीं।

यह केस शुरू से ही मोदी सरकार द्वारा राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित था, जिसका उद्देश्य केवल गांधी परिवार को बदनाम करना था। जब आरोपों में दम नहीं बचा तो एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया, लेकिन अदालत में सच टिक गया। आज न्याय ने साफ संदेश दे दिया- सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

एसएमएस अस्पताल आग घटना को लेकर जूली का भाजपा पर निशाना : दोषियों पर चले मुकदमा, कहा- यह हादसा नहीं हत्या
जयपुर। एसएमएस अस्पताल ट्रोमा सेंटर में आगजनी की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि मैंने कल कहा था कि एसएमएस ट्रोमा सेंटर में हुई घटनाएं हादसा नहीं हत्या है। आज सामने आए ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज के पत्र स्पष्ट करते हैं कि लगातार करंट आने समेत तमाम खामियों की शिकायत करने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया।

यह आपराधिक लापरवाही है। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा होना चाहिए और न्याय सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक जांच की जानी चाहिए जिससे जनता का विश्वास बहाल हो सके।