ajmer news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लेपर्ड नहीं करेंगे अब आबादी क्षेत्र का रुख, गंगा भैरव घाटी में 4 हेक्टेयर वन भूमि पर तैयार किया बेस
अजमेर। शहर के नजदीक काजीपुरा स्थित गंगा भैरव घाटी कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में निकट भविष्य में शिकार के अभाव में लेपर्ड आसपास की आबादी क्षेत्र का रुख नहीं करेंगे। वन विभाग ने यहां चार हेक्टेयर वन भूमि पर प्रे बेस तैयार कर लिया है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है। आने वाले दिनों में यहां घास के मैदान विकसित किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 90 लाख रुपए खर्च हुए हैं। गंगा भैरव घाटी कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र में लेपर्ड सफारी प्रोजेक्ट शुरू हो चुका है। यहां लेपर्ड की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लेकिन वन क्षेत्र में उनके भोजन के लिए वन्य जीवों की कमी है। यही कारण है कि समय-समय पर लेपर्ड आसपास के आबादी क्षेत्र का रख कर रहे हैं।

पूर्व की घटनाएं देखें तो लेपर्ड ने यहां बकरी, बछड़े आदि मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में लोगों में भी भय का माहौल रहता है। इसीलिए यह आवश्यक था कि गंगा भैरव घाटी में प्रे बेस तैयार किया जाए। उपवन संरक्षक पी.बालामुरुगन ने बताया यहां चार हेक्टेयर वन भूमि पर प्रे बेस यानी लेपर्ड के भोजन की श्रृंखला की तैयारी की गई है। यहां घास के मैदान विकसित करने के बाद शीतल हिरण सहित अन्य छोटे वन्य जीवों को छोड़ा जाएगा। जो बाद में लेपर्ड का शिकार बनेंगे और लेपर्ड आबादी क्षेत्र का रुख नहीं करेंगे।

गाय को काटते देखने से मचा हड़कंप : हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र, युवक को सबक सिखा कर पुलिस को सौंपा
अजमेर। ब्यावर रोड पर बकरा मंडी के निकट सड़क किनारे एक गाय का गला काटते हुए युवक के दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर हिन्दुवादी संगठनों के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी भागने लगा।

उसे लोगों ने घेर कर पिटाई कर सबक सिखा दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया। उससे पुलिस थाने में गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को समझाइस कर शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद : किराएदार खादिम ने की फायरिंग, गोली से राहगीर छात्र चोटिल
अजमेर। फूस की कोठी क्षेत्र में बुधवार शाम मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। आवेश में आए खादिम किराएदार ने गुस्से में पिस्तौल से फायरिंग कर दी। जिससे मौके पर मौजूद एक छात्र का हाथ जख्मी हो गया, वहीं आरोपित खादिम को भी हल्की चोट आईं, जिसे पुलिस ने डिटेन कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कुन्दन नगर रोड स्थित फूस की कोठी निवासी आयशा पत्नी नईम अहमद ने बताया कि उसका मकान खादिम सैयद गुलरेज चिश्ती ने किराए पर ले रखा है, जो उसके मकान में तांत्रिक क्रियाएं करने लगा। साथ ही वह किराया भी नहीं देना चाह रहा है। इसलिए वह उससे मकान खाली करना चाहती है। इसी बात को लेकर उनमें विवाद है। आज भी गुलरेज एक ताबीज जलाकर कुछ तंत्र क्रिया कर रहा था।

उस दौरान आयशा ने देख विरोध किया तो गुलरेज ने अपशब्द बोलते हुए धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच आयशा का बेटा आ गया। उसने मां को अपशब्द बोलने का विरोध किया। इस बीच गुलरेज भी घर में चला गया। बाद में सरिया और पिस्तौल लेकर आया और आयशा को गोली मारने के लिए धमकाया। इस दौरान गुलरेज व उसके साथी ने मारपीट के साथ अचानक फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली वहां से गुजर रहे छात्र मोहम्मद तुफैल के दाहिने हाथ की बाजू में लग गई।

वारदात का वीडियो भी बनाया : आयशा ने बताया कि आरोपी गुलरेज की ओर से झगड़ा करने व फायरिंग करने का बच्चों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र व आरोपी गुलरेज को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। इधर, आरोपी खादिम ने आयशा के आरोपों को नकार दिया है। उसने फायरिंग की बात से इंकार किया है।

अब सात में से चार अजूबे जमींदोज : सेवन वंडर्स को तोड़ने का काम तीसरे दिन भी रहा जारी, सुबह से रात तक चली ‘ताजमहल’ और ‘एफिल टावर’ हटाने की मशक्कत
अजमेर। आनासागर झील के वैटलैंड में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग साढे 11 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए सेवन वंडर्स को तोड़ने का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से देर रात तक ताजमहल और एफिल टावर की प्रतिकृति को हटाने का काम चलता रहा। अब तक अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम सात अजूबों में से चार अजूबों को जमीन दिखा चुकी है। ताजमहल और एफिल टावर को ध्वस्त करने का काम जारी है। वहीं पीसा की झुकी मीनार को तोड़ने का काम फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। इसे हटाने का काम सोमवार से शुरू किया जाएगा।एडीए की टीम रविवार सुबह से ताजमहल को तोड़ने के काम में लगी रही। ताजमहल को तोड़ने में जेसीबी अथवा अन्य मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। बल्कि श्रमिक ताजमहल के एक-एक पत्थर को काटकर सुरक्षित हटा रहे हैं। अभी भी ताजमहल का काफी हिस्सा हटाना शेष है। टीम ताजमहल के टुकड़ों को संभालकर पास ही सुरक्षित स्थान पर रख रही है। ताजमहल पर लगे संगमरमर को हटाने के बाद इसके ढांचे को जेसीबी की सहायता से हटाया जाएगा। इसके साथ ही पेरिस के एफिल टावर की प्रतिकृति को तीसरे दिन भी काटकर हटाने का काम जारी रहा। टावर को पहले चार भागों में हटाने की योजना थी, लेकिन लोहे का वजन अधिक होने के कारण अब इसे छह भागों में हटाया जा रहा है। चार भाग हटा दिए गए हैं और शेष बचे निचले भाग को अब दो भागों में काटकर हटाया जा रहा है।

‘पीसा की झुकी मीनार’ अब टूटेगी :

एडीए अधिकारियों के अनुसार पीसा की झुकी हुई मीनार को सोमवार से तोड़ना शुरू किया जाएगा। यह मीनार काफी भारी लोहे के स्ट्रैक्चर पर टेढ़ी खड़ी है। ऐसे में इसे हटाने में विशेष सावधानी बरतनी होगी। पहले मीनार पर लगे पत्थरों को सुरक्षित उतारने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद मीनार के अंदर लगाए गए लोहे और सीमेंट के स्ट्रैक्चर को जेसीबी और पोकलेन की सहायता से उतारा जाएगा। इस मीनार को तोड़ने में तीन दिन का समय लग सकता है।

तीन दिन में हटाने होंगे सातों अजूबे :

राजस्थान के मुख्य सचिव की ओर से 17 सितम्बर तक सेवन वंडर्स को हटाने का शपथ पत्र दिया गया है। इस समय सीमा के पूरा होने में अब तीन दिन शेष है। इन तीन दिनों में सातों अजूबों को हटाने का काम पूरा करना होगा।  मालूम हो कि स्टैच्यू आॅफ लिबर्टी को कुछ माह पहले हटा दिया गया था। 12 सितम्बर को रोम के कोलोसियम को ध्वस्त किया गया। 13 सितम्बर को मिस्र के पिरामिड और क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिकृति को हटाने की कार्रवाई की गई।

फरवरी में पहली व दूसरी मई में होगी, पहली परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा, आंतरिक मूल्यांकन एक बार
अजमेर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों और हितधारकों के परामर्श के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाएं कराने का निर्णय किया है। अगले साल पहली परीक्षा फरवरी व दूसरी मई में होगी। फरवरी में होने वाली परीक्षा के नतीजे अप्रैल तथा मई में होने वाली परीक्षा के परिणाम जून में घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने बुधवार को इस संबंध में अधिकृत वेबसाइट पर परिपत्र जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज के अनुसार विद्यार्थियों को पहली परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य होगा। जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक होगी।

दूसरी परीक्षा में छात्र अपने अंकों में सुधार करने के लिए परीक्षा दे सकेंगे। इसमें सभी उत्तीर्ण और पात्र विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की अनुमति होगी। मुख्य परीक्षाओं से पहले केवल एक बार ही आंतरिक मूल्यांकन होगा। दोनों परीक्षाएं पूर्ण पाठयक्रम पर होगी।

तो दूसरी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे
यदि कोई विद्यार्थी पहली परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में शामिल नहीं हुआ तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे विद्यार्थियों को ‘आवश्यक पुनरावृति’ श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले साल फरवरी में आयोजित मुख्य परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे।  जिन छात्रों का पहली परीक्षा में परिणाम कम्पार्टमेंट है, उन्हें कम्पार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। स्पोर्ट्स के छात्रों को उन विषयोंं में दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी जिनकी परीक्षाएं उनके खेल आयोजन के साथ मेल खाती हैं। प्रथम परीक्षा से द्वितीय परीक्षा में विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

ले सकेंगे 11वीं में प्रवेश
मुख्य परीक्षा का प्रदर्शन डिजीलॉकर में उपलब्ध कराया जाएगा। यदि छात्र सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहता है, तो वह इसका उपयोग कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कर सकेगा। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण न होने वाले छात्रों को 11वीं कक्षा में प्रोविजनली प्रवेश दिया जाएगा तथा दूसरी परीक्षा के परिणाम के आधार पर उनका प्रवेश सुनिश्वित होगा। द्वितीय परीक्षा के परिणाम के बाद सभी छात्रों को उत्तीर्णता दस्तावेज और योग्यता प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। दोनों परीक्षाओं के लिए फोटोकॉपी, सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की सुविधाएं द्वितीय परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही उपलब्ध होगी।