chemistry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के साक्षात्कार का सातवां चरण 5 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के साक्षात्कार में उपस्थित हीने वाले सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र को डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों व उनकी फोटो कॉपी के साथ प्रस्तुत करना होगा।

इसके अलावा सहायक आचार्य (कॉलेज शिंक्षा विभाग) परीक्षा 2023 के कैमेस्ट्री, इकोनॉमिक्स विषय के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन 5 से 13 मार्च तक किया जाएगा, हिस्ट्री विषयं के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 9 से 13 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अपना विस्तृत आवदेन पत्र आयोग में प्रस्तुत नहीं किया है, उन्हें विस्तृत आवदेन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में सभी प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के साथ अनिवार्य रूप से लाना है। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, सभी मूल प्रमाण पत्र व उनकी फोटो कॉपी लानी होगी। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

Noble Prize2023: तीन वैज्ञानिक बावेंडी-ब्रुस और एलेक्सी को केमिस्ट्री का नोबेल
स्टॉकहोम। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के तीन वैज्ञानिकों मोंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई एकिमोव ने क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए रसायन विज्ञान में 2023 का नोबेल पुरस्कार जीता।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को यह घोषणा की। संस्था की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नैनोटेक्नोलॉजी के ये सबसे छोटे घटक अब टेलीविजन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं तथा कई अन्य चीजों के अलावा ट्यूमर ऊतक को हटाते समय सर्जनों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।

इस साल यह सम्मान संयुक्त रूप से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मौंगी जी. बावेंडी, कोलंबिया विश्वविद्यालय से लुईस ई. ब्रूस और नैनोक्रिस्टल टेक्नोलॉजी में काम करने वाले एलेक्सी आई. एकिमोव को दिया गया है। पुरस्कार क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए के लिए दिया गया है।

रसायन विज्ञान का अध्ययन करने वाला प्रत्येक व्यक्ति यह सीखता है कि किसी तत्व के गुण इस बात से नियंत्रित होते हैं कि उसमें कितने इलेक्ट्रॉन हैं। हालांकि, जब पदार्थ नैनो-डायमेंशन में सिकुड़ जाता है तो क्वांटम फेनोमेना पैदा होता हैं। ये पदार्थ के आकार से नियंत्रित होते हैं। रसायन विज्ञान 2023 में नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने इतने छोटे कण बनाने में सफलता हासिल की है कि उनके गुण क्वांटम घटना से निर्धारित होते हैं। कण, जिन्हें क्वांटम डॉट्स कहा जाता है, अब नैनोटेक्नोलॉजी में बहुत महत्व रखते हैं।

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष जोहान एक्विस्ट ने कहा कि क्वांटम डॉट्स में कई आकर्षक और असामान्य गुण हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके आकार के आधार पर उनके अलग-अलग रंग होते हैं। वर्ष 1980 के दशक की शुरुआत में एलेक्सी एकिमोव रंगीन कांच में आकार-निर्भर क्वांटम प्रभाव बनाने में सफल रहे। यह रंग कॉपर क्लोराइड के नैनोकणों से आया और एकिमोव ने प्रदर्शित किया कि कण का आकार क्वांटम प्रभावों के माध्यम से कांच के रंग को प्रभावित करता है। कुछ साल बाद, लुई ब्रूस दुनिया के पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने किसी तरल पदार्थ में स्वतंत्र रूप से तैरते कणों में आकार-निर्भर क्वांटम प्रभाव साबित किया।

बवेंडी ने अपनी प्रतिक्रियाओं के लिए ऑनसाइट टेलीफोन साक्षात्कार में कहा कि मैं बहुत आश्चर्यचकित, अप्रत्याशित और बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही सोमवार से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हुई थी। दो अक्टूबर को चिकित्सा और तीन अक्टूबर को भैतिकी के नोबेल का एलान किया गया। चार अक्टूबर  को रसायन विज्ञान के अवॉर्ड की घोषणा हुई। अब कल यानी गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता के नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस पुरस्कार के विजेता की घोषणा नौ अक्तूबर को की जाएगी।

पुरस्कार 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 997,700 अमेरिकी डॉलर) है और इसे तीनों पुरस्कार विजेताओं के बीच समान रूप से साझा किया जाएगा। धनराशि अवॉर्ड के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है।  वर्ष 1896 में उनका निधन हो गया था।

बेंजामिन लिस्ट और मैकमिलन को रसायन का नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम। रसायन का इस साल का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय के डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को एसीम्मेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है।  रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ साइंसेज ने  बुधवार को कहा कि अणुओं का निर्माण करना एक कठिन काम है। आणविक निर्माण के लिए एक सटीक उपकरण ऑर्गेनोकैटलिसिस के इनके विकास कार्य के लिए रसायन विज्ञान के क्षेत्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार से बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को सम्मानित किया जाएगा। बेंजामिन और मैकमिलन अपने क्षेत्र के मार्गदर्शक बने रहेंगे। इन्होंने दिखाया कि कार्बनिक उत्प्रेरक का इस्तेमाल रासायनिक प्रतिक्रियाओं के संचालन के लिए किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं को मिलेगी मदद
अकादमी ने कहा कि इन प्रतिक्रियाओं का इस्तेमाल कर शोधकर्ता फार्मास्यूटिकल्स से लेकर अणुओं तक किसी भी चीज को अधिक दक्षता से बना पाएंगे, जो सोलर सेलों में रोशनी को खींच सके। इस तरह से ऑर्गेनोकैटलिसिस मानवीय जीवन के लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाले हैं।