tej pratap yadav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं…’ पारिवारिक कलह हुई उजागर!
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से करारी शिकस्त के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। चुनाव परिणाम के ठीक अगले ही दिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। इस बात की पुष्टि रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से की। इतना ही नहीं, रोहिणी ने ये दावा भी किया है कि, उन्होंने ये कदम संजय यादव और रमीज के दबाव में आकर उठाया है। अब आरजेडी के खेमे में उनके इस बयान ने हलचल मचा दी है। रोहिणी के इस कदम से पारिवारिक कलह की बात उजागर हो रही है जिससे पार्टी की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है।

रोहिणी आचार्य के इस बयान के बाद आरजेडी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि, ये हमारा पारिवारिक मामला है और इसमें किसी को दखल देने की आवश्यकता नहीं है। रोहिणी आचार्य के इस फैसले के बाद भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि, ऐसा लग रहा है शायद पीएम मोदी की ''परिवार बनाम परिवार'' वाली भविष्यवाणी अब सच साबित हो रही है और आरजेडी का आंतरिक कलह अब सबके सामने आ चुका है।

हालांकि, लालू परिवार में काफी समय से जिस तरह की राजनीतिक घटनाएं हो रही है उससे तो ये बात बिल्कुल साफ हो गई है कि आरजेडी में कुछ भी सही नहीं है। क्योंकि इससे पहले लालू यादव के बेटे ने परिवार से नाता तोड़ते हुए अपनी खुद की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई थी और महुआ सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उनको इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

Bihar Government Formation: इस​ दिन देंगे नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा, जानें कब होगी नए सीएम की ताजपोशी ?
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 2 चरणों में हुए मतदान का कल यानी 14 नवबंर को रिजल्ट आ चुका है और सत्तारूढ़ एनडीए पार्टी ने इस चुनाव में 202 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। बता दें कि, वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल करीब 22 नवंबर तक है उस दिन या उससे पहले 18वीं विधानसभा का गठन किया जा सकता है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से मुलाकात करेंगे और उसके बाद अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं उसके बाद ही ये तय हो सकेगा कि नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह किस होगा।

इसके साथ ही आपको बता दें कि, ये पहला मौका नहीं था, जबकि एनडीए को विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल हुई, इससे पहले भी साल 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐसी ही जीत हासिल हुई थी। बता दें कि, सिवान में स्वास्थय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मंगल पांडेय की भारी मतों से जीत हुई है। इसके विपरित लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को महुआ विधानसभा क्षेत्र से हार मिली है।

यदि हम पांच साल पहले के चुनाव परिणाम से तुलना करें तो जदयू को इस बार करीब 42 सीटों का लाभ मिला है। सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह तक एनडीए अपनी नई सरकार का गठन कर सकता हैं।

Bihar Election Result 2025: भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को धूल चटाकर राधोपुर सीट से तेजस्वी यादव ने दर्ज की भारी मतों से जीत
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट राधोपुर से तेजस्वी यादव ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 5 बजे तक राधोपुर सीट से तेज प्रताप यादव के बड़े भाई तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे। इस सीट पर भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बनाई हुई थी। बता दें कि ,बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर आज सुबह से वोटो की गिनती जारी है और बिहार की सबसे हॉट सीट महुआ से तेज प्रताप यादव अपनी ताल ठोक रहे हैं। बता दें कि, इनके खिलाफ इस सीट से आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन और एजलेपी के संजय कुमार सिंह चुनावी मैदान में ढेटे हुए है।

रिपोर्ट के अनुसार, बिहार चुनाव मे महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव की सांख दांव पर लगी हुई है। तेज प्रताप ने खुद अपनी पार्टी की तरफ से करीब 15 सीट जीतने का दावा किया है। करीब छह घंटे की गिनती के बाद बिहार चुनाव में एनडीए 210 सीटों और महागठबंधन 28 पर आगे चल रहा है। यदि हॉट सीटों की बात की जाएं तो राज्य के पूर्व डिप्टीसीएम तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव अभी पीछे चल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरजेडी से प्रथक होकर अपनी खुद की पार्टी बनाने वाले तेजप्रताप यादव महुआ सीट पर 3 नंबर पर बने हुए हैं। इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी के संजय कुमार पहले ओर आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर है। इसी साथ आपको बता दें कि, राज्य में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। अब सबकी निगाहें एनडीए के संभावित सीएम चेहरे पर टिकी हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल के बाद तेजस्वी का बड़ा बयान, एनडीए पर बोला जमकर हमला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग के बाद आए सभी एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। इन सर्वेक्षणों के अनुमानों को लेकर सत्ता पक्ष में शामिल एनडीए के दल जहां उत्साहित हैं वहीं विपक्ष निराश है। बिहार की राजनीतिक के केंद्र में बने रहने वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रियाओं में एग्जिट पोल के अनुमानों को नकार दिया है। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव विपक्ष के महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) से महुआ सीट पर चुनाव लड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी के अच्छे प्रदर्शन के मद्देनजर तेजस्वी यादव को महागठबंधन के इस बार बहुमत हासिल करने का भरोसा है।  यदि चुनाव के नतीजे अनुमानों के मुताबिक ही आते हैं तो यह दोनों के लिए बड़ा झटका होगा।

मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गए

आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जिट पोल पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मतदान करने के लिए शाम सात बजे तक लोग खड़े थे। लोग वोटिंग के लिए खड़े रहे और एग्जिट पोल आ गया। यानी मतदान खत्म नहीं हुआ और एग्जिट पोल आ गया। हम सर्वे पर न खुशफहमी में हैं, न गलतफहमी में। यह सर्वेक्षण केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर, जितने अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आप दिखाते थे कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में बिहार की जनता किसे पसंद करती है। तो उसमें नीतीश जी 16, 17, 18 परसेंट से ऊपर नहीं उठ पाए। और वहां एनडीए में तो इस बार घोषणा भी नहीं हुई कि आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा कौन होगा।  आप देखें, यह वही गोदी मीडिया है, जिन लोगों ने सर्वे दिखाया। वही मीडिया जिसने पाकिस्तान में इस्लामाबाद, कराची को कब्जे में ले लिया था।

मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े आरजेडी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है उसे हम, आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं। सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया गया कि काउंटिंग को धीमा किया जाए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा। जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके। महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है।

जश्न नहीं, काम की तैयारी

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख और महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा। देखते हैं क्या होता है। उन्होंने कहा कि मैं महुआ सीट जीत रहा हूं।  हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के तुरंत बाद सामने आए विभिन्न एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को भारी जीत मिलने की संभावना है। मंगलवार को बिहार में मतदान का अंतिम चरण संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के कई अनुमान सामने आए हैं। इनके मुताबिक बिहार में एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

बिहार चुनाव : हसनपुर सीट पर ही फोकस तेज प्रताप यादव ने महुआ का मोह त्यागा, 6 साल के लिए राजद से निष्कासित
पटना। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी वर्तमान सीट हसनपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। महुआ सीट पर वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने क्षेत्र और जनता की समस्याओं के समाधान पर है। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने स्पष्ट किया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सीट नहीं बदलेंगे। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं हसनपुर से विधायक हूं। आने वाले दिनों में क्षेत्र का दौरा करूंगा। 30 से जनता दरबार लगाऊंगा। ताकि अपने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनकर समाधान कर सकूं। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि पार्टी से बाहर किए जाने के बाद वह महुआ सीट पर लौट सकते हैं, लेकिन उन्होंने इन कयासों को खारिज कर दिया है।

पार्टी बनाने के सवाल पर क्या बोले तेज प्रताप?
तेज प्रताप यादव ने संगठन से बाहर किए जाने के बावजूद अपने सामाजिक सक्रियता के संकेत दिए। उन्होंने कहा, मुझे 6 साल के लिए संगठन से बाहर किया गया है, इसका मतलब यह नहीं कि घर में बैठ जाऊं। मैं अपने तरीके से लोगों के लिए काम करता रहूंगा। वहीं पार्टी बनाने के बात को तेज प्रताप ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब पहले से ही पार्टी है तो मैं अलग से पार्टी क्यों बनाऊंगा।

6 साल के लिए राजद से निष्कासित
तेज प्रताप यादव का राजनीतिक सफर हमेशा चर्चा में रहा है। अपने बयानों और व्यवहार को लेकर वे कई बार विवादों में भी रहे हैं। कुछ महीने पहले तेज प्रताप यादव से अनुष्का यादव के साथ की तस्वीरें-वीडियो पोस्ट हुए थे। पोस्ट में कहा गया था कि वे पिछले 12 वर्षों से अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि पोस्ट को लेकर तेज प्रताप ने कहा था कि उनका एकाउंट हैक कर एडिट फोटो पोस्ट किए गए हैं। इधर पोस्ट वायरल होने के बाद राजद सुप्रीमो और उनके पिता लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से 6 वर्षों के लिए बेदखल कर दिया।

महुआ सीट को लेकर पैदा हुआ था विवाद
2015 में तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव जीता था, जबकि 2020 में उन्होंने सीट बदलकर समस्तीपुर की हसनपुर सीट से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। उनके महुआ वापसी के संकेतों ने पार्टी में हलचल पैदा कर दी थी। दिसंबर 2023 में हाजीपुर के एक कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया था कि वह महुआ से चुनाव लड़ेंगे, जिससे वहां के वर्तमान विधायक मुकेश रौशन असहज हो गए थे और भावुक भी हो उठे थे। इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई थी।