vidhansabha area - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में ‘बोतल से पानी’ पर ऐतिहासिक व्यवस्था, शत्रुघ्न गौतम को आसन की नसीहत
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन में एक अनोखी स्थिति देखने को मिली, जब राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के बीच बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बोलते समय अपने बैग से छोटी बोतल निकालकर पानी पी लिया। विधायक के इस कृत्य पर सदन की कार्यवाही संचालित कर रहे सभापति फूल सिंह मीणा ने तत्काल व्यवस्था दी।

सभापति ने स्पष्ट कहा कि बिना आसन की अनुमति कोई भी सदस्य सदन के अंदर पानी नहीं पी सकता। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नियमों के अनुसार सदन के भीतर पानी की बोतल ले जाना अनुमन्य नहीं है। सभापति की इस टिप्पणी के बाद सदन में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा, हालांकि बाद में कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रही। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि सदन की गरिमा और नियमों के पालन को लेकर आसन ने सख्त रुख अपनाया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर आज से सदन में बहस होगी, प्रश्नकाल में कुल 47 सवाल शामिल
जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल में कुल 47 सवाल शामिल हैं, जिनमें 23 तारांकित और 24 अतारांकित प्रश्न रहेंगे। इन सवालों के जवाब मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों, वित्त, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन और वन विभाग से संबंधित होंगे। सदन में आज कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) का प्रतिवेदन भी पटल पर रखा जाएगा। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बीएसी की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे, जिसमें आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा कार्यों का विवरण शामिल है।

इसके अलावा विशेषाधिकार समिति के सभापति केसाराम चौधरी विधायक डॉ. सुभाष गर्ग से जुड़े विशेषाधिकार हनन प्रकरण में समयावधि बढ़ाने का प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव के तहत आगामी सत्र के प्रथम सप्ताह तक समय बढ़ाने की अनुमति मांगी जाएगी। विधानसभा में आज कई विभागों की अधिसूचनाएं भी पेश की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी वित्त विभाग की छह अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगी, जबकि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम गृह विभाग की पांच अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

सदन की मेज पर विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी रखे जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण के वर्ष 2021 से 2025 तक के वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बेरवा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन, राजस्थान एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन लिमिटेड का 13वां वार्षिक प्रतिवेदन और राजस्थान खाद्य एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पेश करेंगे।
मंत्री मदन दिलावर राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के वार्षिक लेखे एवं ऑडिट रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे।

इसके अलावा मंत्री कन्हैयालाल राजस्थान जल विकास निगम लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। मंत्री जोगाराम पटेल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और उदयपुर कार्यालयों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदन सदन में रखेंगे। मंत्री अविनाश गहलोत विशेष योग्यजन राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस की भी शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बहस के लिए सदस्यों को समय आवंटित करेंगे।

डेढ़ साल बाद भी नहीं हो सका ट्यूबवेल और हैडपम्प का काम पूरा, पिछले बजट में की गई थी घोषणा
जयपुर। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के चलते पिछले बजट में नलकूप और हेडपंप निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन डेढ़ साल बाद की इनका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसे लेकर अब सरकार ने जलदाय विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

बजट घोषणा 2024-25 के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नलकूप और 10 हैंडपंप निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। इसके तहत स्वीकृत 1,000 नलकूपों में से 975 की वेधन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 961 नलकूप तैयार किए गए। इनमें से 812 नलकूप चालू कर दिए गए हैं। 129 नलकूप असफल रहे, जबकि 34 नलकूपों का कार्य शेष है। इसी तरह 2,000 स्वीकृत हैंडपंपों में से 1,639 का वेधन कार्य पूर्ण हुआ है। इनमें से 1,619 हैंडपंप तैयार किए गए, और 1,532 हैंडपंप चालू कर दिए गए हैं। 87 हैंडपंप असफल रहे और 20 का कार्य शेष है। राज्य सरकार ने 30 जून तक का विभाग को लक्ष्य दिया था, लेकिन अभी पूरा नहीं हो सका है।