kerala government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी
तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के सामने अयप्पा ज्योति जलाने की घोषणा की है। पार्टी ने मांग की है कि पहले राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय में दाखिल अपना हलफनामा वापस ले और मंदिर परंपराओं तथा श्रद्धालुओं के समर्थन में नया हलफनामा दाखिल करे।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य पीके कृष्णदास ने कहा कि कार्यक्रम में हजारों अयप्पा श्रद्धालु और पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार पर दबाव बना रही है कि वह सबरीमाला मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करे और अनुष्ठानों तथा परंपराओं की रक्षा के पक्ष में कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि सबरीमाला के प्रवेश द्वार माने जाने वाले चेंगन्नूर में अयप्पा संरक्षण संगमम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से हृदय परिवर्तन की अपील की जाएगी। आने वाले दिनों में भाजपा राज्य के 23,000 से अधिक बूथों पर इसी तरह के कार्यक्रमों और अयप्पा ज्योति प्रज्वलन का आयोजन करेगी।

कृष्णदास ने माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव एमवी गोविंदम से तंत्री के खिलाफ की गयी टिप्पणियां वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत द्वारा सबूतों के अभाव में जमानत दिए जाने के बावजूद तंत्री के खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए गए।

उन्होंने सबरीमाला से जुड़े स्वर्ण चोरी मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की भी मांग की। उनका आरोप है कि एसआईटी की जांच ठप पड़ी है और मुख्यमंत्री ने जांच में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले को उच्च राजनीतिक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी नेतृत्व के बीच राजनीतिक समझ बनी हुई है।

भाजपा नेता ने मंदिर परंपराओं के कथित उल्लंघन के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले अयप्पा श्रद्धालुओं पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की और राज्य सरकार तथा माकपा पर अयप्पा विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।

नोर्का रूट्स ने ईरान में केरलवासियों के लिए हेल्पडेस्क स्थापित किया, जानें
तिरुवनंतपुरम। ईरान में वर्तमान सुरक्षा चिंताओं और क्षेत्र में तनाव बढऩे की संभावना को देखते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुसार नोरका रूट्स ने वहां रहने वाले केरलवासियों के लिए एक विशेष सहाता डेस्क सक्रिय किया है।

नोरका ने कहा है कि जिन केरलवासियों को मदद की जरूरत है, वे टोल-फ्री नंबर या इंटरनेशनल मिस्ड-कॉल सुविधा के जरिए नोरका ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। आपातकाल की स्थिति में भारतीय नागरिक हेल्पलाइन नंबरों के जरिए तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

ईरान में भारतीय नागरिकों को तेहरान में भारतीय दूतावास द्वारा जारी सलाह का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। देश में रेजिडेंट वीजा पर रहने वालों से दूतावास में पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया है।

केरल सरकार का मछुआरों के लिए बड़ा काम : 12 हजार घर, 6,300 फ्लैट सौंपे; बच्चों को मेडिकल से लेकर यूरोप तक पढ़ाई का मौका
अलपुझा। केरल में 2016 में सत्ता में आई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वामपंथी सरकार ने पुनर्वास योजना के तहत मछुआरों के लिए 12,000 मकान और 6,300 फ्लैट बनाकर उन्हें सौंपे हैं। मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन जल्द ही नवनिर्मित 400 फ्लैटों की चाबियां मछुआरों सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वामपंथी सरकार ने समुद्री कटाव से बचाने के लिए 344 करोड़ रुपए की लागत से चेल्लनम में समुद्री दीवार का निर्माण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी आवश्यक हो समुद्री दीवारें बनाकर राज्य के तटीय इलाकों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है।

चेरियन ने कहा कि सरकार ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनके तहत उन मछुआरों के बच्चों को एक लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है। इस वर्ष 26 छात्रों ने सरकार द्वारा प्रदान की गई मुफ्त प्रवेश कोचिंग के माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाया। सरकार ने हाल के वर्षों में मछुआरा समुदाय के 90 छात्र डॉक्टर बन गए हैं।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र इंजीनियरिंग, कानून और शिक्षण जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों का भी अध्ययन कर रहे हैं। सिविल सेवाओं में रुचि रखने वालों को सिविल सेवा अकादमी के माध्यम से प्रशिक्षण और आवास दोनों प्रदान किए जाते हैं। केरल भारत का एकमात्र राज्य है जिसने ‘मछुआरा’ समुदाय के दो छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी खर्च पर यूरोप भेजा है। उनकी शिक्षा पर 90 लाख रुपए खर्च किए हैं।